Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 25

सौर ऊर्जा चालित नलकूप के लिए 90 प्रतिशत का अनुदान

हापुड़: प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान स्कीम यानि “कुसुम योजना” के तहत किसानों को बिजली के बजाय सौर ऊर्जा से नलकूप चलाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग यानि यूपीनेडा की ओर से इसके लिए जनपद में आरंभिक चरण में किसानों को 90 फीसदी अनुदान पर सोलर एनर्जी चालित प्लांट मुहाया कराएंगे। इस प्रोजेक्ट में प्रति टयूबवेल 7.50 किलो वाट का प्लांट लगेगा और प्रति किलोवाट इसकी लागत 65 हजार रूपये प्रति किलोवाट की दर से है। परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा, हापुड़ द्वारा यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि ऐसे सोलर प्लांट निजी ऑन ग्रिड पर आधारित हैं। सौर ऊर्जा चालित नलकूपों का लाभ यह है कि इससे न सिर्फ ऑन ग्रिड को बेच भी सकेंगे । पीएम कुसुम की इस योजना को जिले में अमली जामा पहनाने के लिए बिजली विभाग ने किसानों की सूची उपलब्ध करायी है जो खेती के लिए ट्यूबवेल का उपयोग कर रहे है। एस.के.वर्मा, परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा, हापुड़ (मो: 9415609064) के मुताबिक इस स्कीम के बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है। अधिक जानकारी हेतु विद्युत विभाग, वितरण खण्ड, हापुड़ से सम्पर्क किया जा सकता है।

बिनौली थाने में किसानों के साथ बैठक करते इंस्पेक्टर

बिनौली: थाना परिसर में रविवार को क्षेत्र के गांवों के किसानों की बैठक हुई। जिसमें राजस्व संबन्धी समस्याओं को आपसी सहयोग व राजस्व अधिकारियों की मदद से सुलझाने की नसीहत दी गई।
बैठक में इंस्पेक्टर नोवेन्द्र सिरोही ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना शासन प्रशासन की प्राथमिकता है। गांवों में किसानों के जमीनी विवादों को आपसी सहयोग से भी निपटाया जा सकता है। यदि फिर भी समाधान नही होता तो राजस्व विभाग के अधिकारियों व स्थानीय कर्मचारियों की मदद ली जा सकती है। शांति व्यवस्था के मदद्देनजर पुलिस भी अपेक्षित सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि गांवों में ऐसी बैठक आयोजित की जाए जिससे विवाद परस्पर सहयोग से सुलझ सके। इस दौरान एसएसआई धर्म सिंह, रिंकू प्रधान देवेन्द्र कुमार, मनु शर्मा, प्रविंद्र, निरंजन, पवन कुमार, योगेंद्र सिंह, तेजपाल, ओमदत्त शर्मा, साजिद, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

यूपीटीएसयू की स्टेट टीम ने किया बागपत सीएचसी का औचक निरीक्षण

  • डा.रेनू सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डा.विभाष राजपूत की उपस्थित में एमएनसीयू का किया गहन निरीक्षण
  • टीम ने एमएनसीयू के दस्तावेजों की गहनता से की जांच,मरीजों से लिया फीडबैक और सीएचसी बागपत द्वारा दी जा रही चिकित्सा सुविधा की जमकर की सराहना

बागपत। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत की एमएनसीयू का यूपीटीएसयू की स्टेट टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। यूपीटीएसयू मेटेरनल हैल्थ की सीनियर स्पेशलिस्ट डा.रेनू सिंह ने अपनी टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत की एमएनसीयू की गहनता से जांच की और समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां उनको तीन मरीज एड़मिट मिले, जिनसे उन्होंने बात की और फीडबैक लिया। मौसम पत्नी पंकज, निधी पत्नी मोहित और फिरदौस पत्नी नवाब अली जो उस समय एमएनसीयू में एडमिट थे, ने सीएचसी बागपत द्वारा दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की प्रशंसा की। डा.रेनू सिंह ने एमएनसीयू से सम्बन्धित सभी दस्तावेजो की गहनता से जांच की और सब कुछ व्यवस्थित और बहुत अच्छी प्रकार से करने के लिए बागपत सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा.विभाष राजपूत और एमएनसीयू से सम्बन्धित डाक्टरों, स्टॉफ व सम्बन्धित लोगों की जमकर प्रशंसा की और सीएचसी के द्वारा किये जा रहे कार्यो और प्रयासों को सराहा। निरीक्षण के समय सीएचसी बागपत के चिकित्सा अधीक्षक डा.विभाष राजपूत, जिला टीएसयू यूनिट से डा ईशा सांगवान, ऊषा गौतम नर्स मेन्टर, स्टॉफ नर्स कीर्ति आदि उपस्थित थे।

किसानों के साथ अन्याय कर रही भाजपा सरकारें: नीरपाल सिंह

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: रंछाड़ गांव में रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों पर किसानों के साथ अन्याय करनें का आरोप लगाया।
कृष्णपाल के आवास पर हुई बैठक में रालोद खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के चलते युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है। महंगाई चरम पर है। किसानों को अपनी फसलों का वाजिब दाम नही मिल रहा है। गन्ना किसानों को निजी मिल सरकार से मिलीभगत कर भुगतान नही दे रहे हैं। देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को न्याय पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जंतर मंतर पर महिला खिलाड़ियों के साथ उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है, जो शर्मनाक है।

रंछाड़ में रालोद की बैठक में बोलते वक्ता

उन्होंने कहा रालोद अध्यक्ष चौ.जयंत सिंह किसान, मजदूरों व युवाओं के भविष्य के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हमदर्द थे। पूर्व जिला महामंत्री राजू तोमर सिरसली ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से आमजन त्रस्त है। आगामी सात जून को बडौत में होने वाले जयंत सिंह के समरसता अभियान व धन्यवाद सभा को सफल बनाने का आहवान किया। पूर्व प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर के संचालन में हुई बैठक में कृष्णपाल सिंह, आनंद तोमर, रविंद्र हट्टी, शिवकुमार, तिलकराम, ब्रह्मसिंह, जयवीर, सुरेशपाल, ओमपाल, सोहनबीर, जयप्रकाश, सोमपाल, प्रेमपाल भूप, दिलावर, हरविंदर तोमर, मोनू तोमर, सचिन तोमर आदि मौजूद रहे।

सौभाग्यशाली हैं वह लोग, जिन्हें जीवन में पूर्ण सतगुरु की संगति प्राप्त है: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान

मेरठ: दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज द्वारा संस्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में रविवार 28 मई को गढ़ रोड, निकट आनंद हॉस्पिटल स्थित आदर्श पैलेस में आध्यात्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में ज्ञानवर्धक प्रवचनों व मधुर भजनों के माध्यम से सतगुरु की महिमा को उजागर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी आदित्यानंद द्वारा हुआ। स्वामी ने बताया की मनुष्य जीवन में आत्मजाग्रति की अनिवार्यता रही है। हम देख सकते हैं कि आज के समय में तनाव, अवसाद व टूटते रिश्तों में तेजी से वृद्धि हुई है। जिसका कारण है कि आज हम अपने मूल “ईश्वर” के साथ संपर्क खोते जा रहे हैं। आज दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान मानव को उसके मूल से जोड़ने के लिए अथक रूप से प्रयासरत है। हमारे शास्त्रों में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि बाहरी व आंतरिक शांति केवल समय के पूर्ण ब्रह्मज्ञान प्रदाता गुरु की कृपा द्वारा आध्यात्मिक जागृति से ही प्राप्त की जा सकती है। क्योंकि सभी समस्याओं के मूल कारण मानव मन पर कोई भी बाहरी पद्धति नहीं अपितु केवल और केवल ब्रहमज्ञान की ध्यान साधना ही प्रभावकारी है।
संस्थान की मेरठ शाखा की संयोजिका साध्वी लोकेशा भारती ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के कथन अनुसार, जो ईश्वर को प्राप्त कर लेता है, उसके लिए संसार में कुछ भी पाना शेष नहीं रह जाता और जो संसार को जीत कर भी ईश्वर से दूर है, वह वास्तव में कुछ भी प्राप्त नहीं कर पाता। इसलिए सौभाग्यशाली हैं वह लोग, जिन्हें जीवन में आध्यात्मिक एवं सांसारिक उत्कृष्टता तक पहुँचाने वाले दिव्यता के पुंज, समय के पूर्ण सतगुरु की संगति प्राप्त है।
मंच पर आसीन दिव्य गुरु श्री आशुतोष महारज की साध्वी शिष्याओं ने प्रेरणादायी गीतों एवं भजनों द्वारा सभी को ईश्वर की शाश्वत भक्ति की ओर अग्रसर किया। कार्यक्रम का समापन प्रभु के पावन भंडारे द्वारा हुआ, जिसे सभी ने आनंदपूर्वक ग्रहण किया।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एक अध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्थान है, जो पिछले चार दशकों से दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के मार्ग दर्शन में अन्तराष्ट्रीय स्तर पर ब्रह्मज्ञान द्वारा विश्व शांति के महान लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु कार्यरत है। संस्थान के कई सामाजिक प्रकल्प हैं, जिनमें से एक प्रकल्प के अंतर्गत भारत की जेलों में कैदियों को सुधारने का कार्य किया जा रहा है, दूसरे प्रकल्प में नेत्रहीनों को रोज़गार दिया जा रहा है तथा अन्य प्रकल्पों में नारी सशक्तिकरण, गौ संरक्षण, वातावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, बस्ती के बच्चों को शिक्षा प्रदान कराने जैसा कार्य, विशाल स्तर पर किया रहा है”।

12वीं एशिया यूथ इंटरनेशनल कांफ्रेंस में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे खेकड़ा के 19 वर्षीय देवांश

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत:  जिले के युवा अपनी संभावनाओं को तराशते हुए राष्ट्र के लिए एक संपदा के रूप में उभर रहे है। इसके अनेकों उदाहरण हाल ही में बागपत में देखने को मिले है जब युवाओं ने प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बागपत का नाम रोशन किया और अपनी प्रतिभा के बल पर बागपत की एक नई पहचान भी स्थापित करने में सफल रहे।
शनिवार को जिले के खेकड़ा नगर निवासी 19 वर्षीय युवा देवांश गुप्ता को 12वीं एशिया यूथ इंटरनेशनल यूनाइटेड नेशंस कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करने को आमंत्रित किया गया जिसका आयोजन मलेशिया की राजधानी कुआला लुम्पुर में 12 से 15 अगस्त को किया जाएगा। भारत से अकेले प्रतिनिधि चुने जाने पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है। उक्त सम्मेलन में वह यूनिसेफ और इंटरपोल काउंसिल में शामिल होकर विषय “विवादित क्षेत्र में युद्ध के तहत बाल सुरक्षा और आतंकवाद गतिविधि के उदय का मुकाबला” पर अपने विचार रखेंगे। साथ ही देवांश उक्त वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिशन लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरमेंट को भी बढ़ावा देंगे।
देवांश ने कांफ्रेंस हेतु कॉन्टेस्ट 360 वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया था जिसमें आवेदन पत्र में लेटर ऑफ मोटिवेशन में उन्होंने भारत @2047, मिशन लाइफ, स्वयंसेवा के अपने अनुभव और यूनाइटेड नेशंस के सतत विकास लक्ष्यों के विषय में विस्तृत जानकारी साझा की थी जिसके आधार पर सैकड़ो आवेदनों में से उनको चयनित किया गया। देवांश वर्तमान में सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में विद्यार्थी है और नेहरू युवा केन्द्र बागपत के साथ भी सक्रिय रूप से सामाजिक विकास की गतिविधियों में प्रतिभाग करते है। उनके चयन पर नेहरू युवा केन्द्र बागपत के जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने उनको बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कॉन्फ्रेंस के संबंध में मार्गदर्शन दिया। देवांश अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देते है। उनका मानना है कि यदि माता पिता का आशीर्वाद और स्वजनों का सहयोग मिले तो हम किसी भी शिखर को पा सकते है।

यूपीएससी के परिणाम में बागपत के बेटे ने किया जिले का नाम रोशन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
छपरौली: यूपीएससी ने मंगलवार को 2022 सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित किए। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के अंकित कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में अपना व जिले का नाम रोशन किया है। अंकित ने 250 वीं रैंक हासिल की है।
यूपएससी के परिणाम में बागपत के अंकित ने सफलता हासिल कर अपना नाम रोशन किया है। अंकित ने 250 वीं रैंक हासिल की है। पूरे दलित समाज व परिवार में जश्न का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आईएएस बना अंकित ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवारीजनों को दिया है।
बागपत के सिनौली गांव के रहने वाले अंकित ने बताया कि जब यूपीएससी के परिणाम आये तो उसमें उनकी 250 वीं रैंक थी। यूपीएससी के परिणाम में उन्हें यह सफलता तीसरी बार में मिली है। अंकित की सफलता पर पूरे परिवार व गांव मे जश्न का माहौल है।
परिवार को दिया सफलता का श्रेय
आईएएस बने अंकित ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के लिए गोल सैट कर रखा था। वह छह से सात घंटे पढ़ाई करता। अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने डायरेक्टर पिता राजकुमार और अपनी माता सहित पूरे परिवार के लोगों को दिया है। अंकित की इस सफलता के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिल जारी है।

यूपी में राशन की दुकानों पर मिलेगी रोजमर्रा की चीजें, आदेश जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा को देखते हुए ऐलान किया है कि राशन की दुकान पर अब रोजमर्रा का जरुरी सामान भी मिलेगा। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में 35 सामानों की लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट के देखने के बाद ऐसा लगता है कि योगी सरकार ने राशन की दुकानों के कायाकल्प का निर्णय ले लिया है।
राशन की दुकानों पर घरेलू रोजमर्रा की चीजें मिलने से आम आदमी की जिंदगी तो आसाना हो ही जाएगी इसके साथ ही राशन की दुकान चलाने वालों की आय में भी इजाफा होगा। योगी सरकार का ये कदम आम जनता के लिए राहत की खबर लेकर आया है।
आइए देखते हैं सामान की लिस्ट

  • दूध
  • ब्रेड
  • मसाले
  • ब्यूटी प्रॉडक्ट्स
  • छाते
  • टॉर्च
  • गुड़
  • घी
  • नमकीन
  • पैक्ड सूखे मेवे
  • पैक्ड मिठाई
  • दूध पाउडर
  • बच्चों के कपड़े (होजरी)
  • राजमा
  • सोयाबीन
  • क्रीम
  • धूपबत्ती
  • कंघी
  • शीशा
  • झाड़ू
  • पोछा
  • ताला
  • रेनकोट
  • वॉल हैंगर
  • डिटर्जेंट पाउडर
  • बर्तन धोने वाला बार
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान
  • दीवार घड़ी
  • माचिस
  • नायलॉन और जूट की रस्सी
  • प्लास्टिक का पाइप (पानी वाला)
  • प्लास्टिक की बाल्टी, मग
  • हैंडवॉश
  • बाथरूम क्लीनर
  • बेबी केयर प्रोडक्ट- जैसे डायपर, बेबी साबुन, मसाज तेल, वाइप्स और बॉडी लोशन

ये सभी सामान अब उत्तर प्रदेश में राशन की दुकान पर सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगे। आम आदमी को अब एक ही दुकान पर राशन के साथ इन तमाम चीजों का फायदा मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

  • निर्माण कार्य में प्रगति नहीं आने पर होगी कार्यवाही
  • 15 जुलाई तक एकेडमिक एवं एडमिन ब्लाक, वीसी हाउस सहित बाह्य कार्य करें पूर्ण
  • श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में लाएं तेजी
  • अगले सत्र से परास्नातक की कक्षाएं हों प्रारम्भ
  • विकास योजनाओं में नहीं होगी धन की कमी
  • विकास योजनाओं तथा जनसुनवाई प्रकरणों का प्राथमिकतापूर्ण ढंग एवं समयबद्ध तरीके से हो अनुश्रवण

सहारनपुर: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने जनपद भ्रमण के दौरान माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय पुंवारका में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण एवं अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन परिसर में ही बैठक की।
निरीक्षण के दौरान उन्होने एडमिन ब्लाक, लाइब्रेरी ब्लाक, फैसिलिटी सैन्टर, कैन्टीन, गर्ल्स हॉस्टल ब्लाक, ब्वायज हॉस्टल ब्लाक, वीसी रैजिडेन्स, सब स्टेशन, पुलिस चौकी, हैल्थ सैन्टर, बाउन्ड्री वाल आदि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के मॉडल का अवलोकन कर निर्माण की प्रगति की समस्त जानकारी ली।
विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में प्रगति के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। उन्होने संबंधित फर्म को एडमिन ब्लाक, एडमिनिस्टेशन ब्लोक, वीसी हाउस, बाउण्ड्री वाल, सडक, सीवर एवं रोड सहित समस्त बाह्य कार्यों का निर्माण 15 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिये जोकि प्राथमिकतायुक्त कार्य है। उन्होने निर्देश दिये कि अतिरिक्त श्रमिक लगाकर कार्य को तेजी से किया जाए। कार्य में प्रगति नहीं आने पर जिलाधिकारी को ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए फर्म को ब्लैक लिस्ट करने को कहा।
योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के कुलपति को विश्वविद्यालय में अगले सत्र से परास्नातक की कक्षाएं प्रारम्भ करने को कहा। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्त की समस्या नहीं आने दी जायेगी। उन्होने जिलाधिकारी को जनपद में चल रही विकास संबंधी योजनाओं तथा जनसुनवाई प्रकरणों का प्राथमिकता पूर्ण समयबद्ध तरीके से अनुश्रवण करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्चतर शिक्षा के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के उन्नयन में विश्वविद्यालय बेहतर योगदान देगा इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। विश्वविद्यालय के स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य एवं शिक्षा के प्रति संवेदनशील है।
जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री संसदीय कार्य एंव औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग ब्रजेश सिंह, विधायक नुकड़ मुकेश चौधरी, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, विधायक गंगोह किरत सिंह, विधायक नगर राजीव गुम्बर, मण्डलायुक्त डा.लोकेश एम., कुलपति प्रोफेसर हृदय शंकर सिंह, जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा एवं संबंधित पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों सहित प्रदेश मंत्री भाजपा डा.चन्द्रमोहन, जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन उपस्थित रहे।

मिशन लाइफ के एंबेसडर बन लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरमेंट को बढ़ावा दे रहे युवा।

  • सूचना संचार से पर्यावरण संरक्षण की लड़ाई लड़ रहे युवा, मिशन लाइफ के विजेताओं को जारी किए प्रमाण पत्र।

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बड़ौत। जिले के युवा अब तकनीक के अभिनव प्रयोग से सामाजिक बदलाव के प्रयास कर बागपत की देश में एक नई पहचान स्थापित कर रहे है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र बागपत से सम्बद्ध उड़ान युवा मंडल ट्यौढी ने मिशन लाइफ यानि लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरमेंट मुहिम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने हेतु अनोखी पहल की। उड़ान के युवा स्वयंसेवकों ने इंटरनेट मीडिया पर मिशन लाइफ क्विज, शपथ और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर मिशन लाइफ के विषय में जाना और अपनी दिनचर्या में पर्यावरण के अनुकूल बदलाव करने की शपथ भी ग्रहण की जिसको मेरी लाइफ पोर्टल पर भी अपडेट किया है।
उड़ान युवा मंडल के अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि मिशन लाइफ क्विज में 239 लोगों ने प्रतिभाग किया जिसमें 18 लोग पूर्ण स्कोर प्राप्त कर विजेता बने जिनको डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किया गया। वहीं लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरमेंट शपथ में 109 लोगों ने पर्यावरण के अनुकूल दिनचर्या अपनाने का संकल्प लिया जिनको प्रो प्लैनेट पीपल का खिताब और ई सर्टिफिकेट दिया गया। शपथ ग्रहण करने वाले प्रतिभागियों के फोटो को उड़ान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया। वहीं उड़ान द्वारा आयोजित पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में भी लोग उत्साह से प्रतिभाग कर रहे है जिसके परिणाम विश्व पर्यावरण दिवस पर घोषित किए जाएंगे।
विशेष बात यह है कि उड़ान द्वारा जागरूकता के लिए इंटरनेट मीडिया का प्रयोग करने की पहल स्वयं में अनूठी है क्योंकि इसमें कोई भी व्यय नही होता और उड़ान के कार्यक्रमों में लोग अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे ही प्रतिभाग कर सकते है जिनके लिए प्रतिभाग करने के 2 मिनट के उपरांत ही उनको प्रमाण पत्र भी जारी किया जाता है। उड़ान युवा मंडल द्वारा हाल ही में जारी 45 दिवसीय रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में युवा मंडल की गतिविधियों में लगभग डेढ़ हजार लोगों ने प्रतिभाग किया है। वहीं अब उड़ान की टीम ने जन जागरूकता के इस मॉडल को नई स्तर पर बढ़ावा देने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत स्कूलों के साथ मिलकर विद्यार्थियों की रुचि अनुरूप क्लब गठित किए जाएंगे और एक क्लब कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर उनको गूगल फॉर्म, गूगल शीट, चैट जीपीटी जैसे शैक्षिक संसाधनों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
ऐसे हुई तकनीक से सामाजिक बदलाव की शुरुआत
वर्तमान में उड़ान युवा मंडल के अध्यक्ष अमन कुमार, सामाजिक कार्य विषय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे है। उनकी तकनीक से नवाचार और सामाजिक बदलाव की शुरुआत वर्ष 2022 में जुलाई माह में जिला प्रशासन के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा एप लॉन्च करने से हुई जिसने 3 लाख से अधिक लोगों की कांवड़ यात्रा आसान बनाई थी। वहीं हाल ही में नगर निकाय निर्वाचन के दौरान 25,000 से अधिक मतदाताओं को एक क्लिक में बूथ तक पहुंचाकर ई गवर्नेंस का मॉडल बने निर्वाचन एप को भी जिलाधिकारी राज कमल यादव के नेतृत्व में अमन द्वारा जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी के साथ मिलकर तैयार किया गया था।
प्रोजेक्ट की सफलता से मिली प्रेरणा
अमन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं से किया गया एक प्रश्न – क्या हम इस देश के अच्छे नागरिक होने का दायित्व निभा रहे हैं? से प्रेरणा लेकर उन्होंने इंटरनेट मीडिया और सूचना संचार प्रोद्यौगिकी को सामाजिक बदलाव के लिए एक संसाधन के रूप में इस्तेमाल करने का निर्णय लिया। वर्तमान में उड़ान के सशक्त युवाओं की टीम में अमन के अलावा खेकड़ा के देवांश गुप्ता, पिलाना के ऋषभ ढाका, शिकोहपुर के शशांक सिंह, निवाडा के ईनाम उल हसन आदि शामिल है। विशेष यह है कि सभी युवा 20 वर्ष आयु वर्ग के है और नेहरू युवा केंद्र बागपत से सक्रिय रूप से जुड़े है।
अब उड़ान के युवा स्वरोजगार की राह पर हुए अग्रसर
जहां उड़ान युवा मंडल द्वारा जन जागरूकता हेतु शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है, वहीं संस्था के प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 को भारत के तेजी से बढ़ते अवसर खोज मंच का खिताब मिला है जिसने लॉन्च होने के 18 माह की अवधि में 7 मिलियन यानि 70 लाख लोगों को इंटरनेट मीडिया पर विभिन्न शैक्षिक और कैरियर संबंधी अवसरों व संसाधनों की जानकारी प्रदान की। वहीं कॉन्टेस्ट 360 के माध्यम से युवाओं ने 3 लाख का मुनाफा भी लिया जिसको तकनीक आधारित विभिन्न प्रोजेक्ट में खर्च करने का निर्णय लिया है। अब उड़ान के युवा अपनी स्वयं की संभावनाओं को तराशते हुए स्वरोजगार की राह पर अग्रसर हो रहे है।

चंदायन दुर्गा मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन

  • कलाकारों ने भजनों से भाव विभोर किया

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: चंदायन गांव के प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर में बुधवार को दिल्ली वाले बाबा श्याम सुंदरदास के अवतरण दिवस पर धार्मिक आयोजन हुआ। जिसमे कलाकारों ने संगीत की धुनों पर मधुर भजन व मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया।

चंदायन के दुर्गा मंदिर में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार

मंदिर परिसर में सुबह पंडित धीरज पाठक ने मन्त्रोच्चारण के साथ हवन सम्पन्न कराया। जिसमे दूर दराज से आए सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की। इसके उपरांत आयोजित भक्ति संध्या कार्यक्रम में कलाकार सोनू व गगन ने मां अंबे म्यूजिकल पार्टी के संगीत की धुनों पर मधुर भजन प्रस्तुत किए। कलाकारों ने शिव पार्वती व राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर श्रद्धालुओ को भाव विभोर किया। इस अवसर पर हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संयोजक अशोक पाल, आदित्य पाल, योगेंद्र पाल एडवोकेट, संजय पाल, संदीप पाल, मोनिका पाल अंशल पाल दि लख्मीचंद, सुधीर कसाना, विपिन पाल, सचिन, पाल, भाजपा महामंत्री पप्पू पहलवान, संदीप दीक्षित, अमन गुप्ता, शिव कुमार तोमर आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई नौचंदी मेला समिति की बैठक

  • नौचंदी मेला मेरठ की शान व गौरव: जिलाधिकारी

मेरठ: गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में नौचंदी मेला समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नौचंदी मेला एक प्रांतीय मेला है। यह मेरठ की शान व गौरव है, इसलिए नौचंदी मेले का उत्साहपूर्वक व हर्षोल्लास के साथ सुचारू रूप से संचालन किया जाये। उन्होने बताया कि इस वर्ष नौचंदी मेले का आयोजन नगर निगम द्वारा पूरी भव्यता एवं मेले की गरिमा के तहत कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ठेका संपादन समिति, निर्माण कार्य सत्यापन समिति, दुकान आवंटन समिति, स्मारिका समिति, कार्यालय व्यवस्था समिति, शांति सुरक्षा समिति, पेयजल, शौचालय एवं सफाई व्यवस्था समिति, मंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, आमंत्रण समिति सहित विभिन्न समितियों के नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारी को निर्देशित किया कि दिये गये दायित्व के अनुरूप कार्यों को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि पटेल मंडप में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की सूची का अधिक से अधिक से प्रचार प्रसार किया जाये तथा शहर में होर्डिग लगाये जाने सुनिश्चित किये जाये। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि पटेल मंडप में होने वाले कार्यक्रमो के लिए मजिस्ट्रेट डयूटी सुनिश्चित की जाये तथा कार्यक्रम में आगंतुक कार्यक्रम कलाकारो को मोमेंटो, मेडल दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। डीआईओएस को निर्देशित किया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमो के अंतर्गत स्कूली बच्चो द्वारा प्रतिदिन किये जाने वाले कार्यक्रम की सूची उपलब्ध कराते हुये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। पटेल मंडप एवं मेला स्थल की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढ़ग से कराते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त समिति के प्रभारी अधिकारी एवं मेला परिसर में अधिकारियो को दिये गये दायित्व का निवर्हन पूरी ईमानदारी से कराया जाना सुनिश्चित किया जाये, इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस अवसर पर सीडीओ शशांक चौधरी, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति सुल्तान अहमद सिद्दीकी, एसडीम सदर ओजस्वी राज, एसडीएम सरधना जागृति अवस्थी, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मेरठ की पहचान है नौचंदी मेला, हो भव्य आयोजन: जिलाधिकारी

  • जिलाधिकारी ने किया नौचंदी ग्राउंड का निरीक्षण
  • मेला परिसर में आवागमन मार्ग पर न हो अतिक्रमण: दीपक मीणा

मेरठ: जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गुरुवार को नौचंदी ग्राउंड का निरीक्षण कर मेले में की गयी तैयारियो का जायजा लेते हुये संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि मेला परिसर में आवागमन के मार्ग में गड्डो को भरते हुये इंटरलाकिंग पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाये। मेला परिसर में कही भी जलभराव नहीं दिखना चाहिए। साथ ही उन्होने सख्त निर्देश देते हुये कहा कि दुकान, झूले आदि के लिए आवंटित किये गये निर्धारित स्थान पर ही लगाये जाये, इससे इतर रास्ते पर या अन्य किसी स्थान पर कोई भी अतिक्रमण न होने पाये। दिये गये निर्देशो के बावजूद भी यदि कोई अतिक्रमण करता है तो संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
तिरंगा गेट सहित संपूर्ण मेला परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक कार्यवाही करते हुये पूर्णतः ठीक कराया जाना सुनिश्चित करे।  इस अवसर पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ शशांक चौधरी, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, एसडीएम सरधना जागृति अवस्थी, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

वेंक्टेश्वर संस्थान में “स्किल इण्डिया-मेक इन इण्डिया” विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगौष्ठी

मेरठ। गुरुवार को वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं वी.जी.आई.मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में “स्किल इण्डिया-मेक इन इण्डिया, इटस इम्पैक्ट तत्वाधान एण्ड चेलेन्ज” विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगौष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें देश भर से आये शिक्षाविदो ने “स्किल इण्डिया डिजीटल इण्डिया,मेक इन इण्डिया” के दम पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश को विश्व की “स्किल कैपिटल” बनाने के मिशन में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आवहृान किया। इस अवसर पर समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी के साथ मिलकर देश भर से आये शिक्षाविदों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।
श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान के डा.सी.वी.रमन कांफ्रेन्स हॉल के राष्ट्रीय संगौष्ठी का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, सी.ई.ओ. अजय श्रीवास्तव, कुलपति प्रो.राकेश यादव, मुख्य अतिथि डा.चिन्नामणि, डा.साजिया आजिथ, कुलसचिव प्रो.पीयूष पाण्डेय आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर एटीएस समूह के डा.एम.असलम, मारूफ चौधरी, विक्रान्त चौधरी, अरूण गोस्वामी, नीतू, श्रीपाल, अखिल नायर, एस.एस.बघेल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

हापुड़ में प्रबन्ध निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

मेरठ: हापुड़ में प्रबन्ध निदेशक, चैत्रा वी. ने 33/11 केवी कैली बिजलीघर, 132 केवी हापुड़ स्थित, 33/11 केवी धीरखेड़ा बिजलीघर और खण्डीय कार्यालय हापुड़ का औचक निरीक्षण कर, विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली, कैश काउन्टर, बिजलीघर यार्ड का जायजा लिया। कैश काउन्टर पर उन्होंने उपभोक्ताओं से वार्तालाप किया और अधिकारियों को निर्देश दिये कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये कैश काउन्टर प्रातः 09 बजे सायं 06 बजे तक खोले जायें, जिससे उपभोक्ता बिजली का बिल आसानी से जमा करा सके।
खण्डीय कार्यालय हापुड़ का निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने की हिदायत दी। उन्होंने निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यालय, कैश काउन्टरों एवं बिजलीघर यार्ड को स्वच्छ रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निजी नलकूप संयोजनों पर मीटर लगाने के कार्यो में तेजी लायी जाये तथा मीटर रीडरों द्वारा उपभोक्ताओं को समय से व सही बिल दिया जाना सुनिश्चित किया जाये।
प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों से बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली पर की गयी कार्यवाही की विवेचना की। उन्होंने कहा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये। मौके पर उन्होंने कार्यालय दस्तावेजो का भी निरीक्षण किया। लाॅगबुक पंजिका में ब्रेकडाउन व शटडाउन और उनके अटेन्ड करने का समय इंगित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर परिवर्तकों की मेन्टिनेन्स कराया जाना सुनिश्चित किया जाये जिससे की परिवर्तकों को बार-बार क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके एवं उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा सके। निरीक्षण के दौरान मिथिलेश कुमार गुप्ता अधीक्षण अभियन्ता एवं स्टाॅफ आफिसर उपस्थित रहे।

संकाय के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण

मेरठ: स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के पन्ना धाय माँ सुभारती नर्सिंग कॉलेज में उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा जीएचपीआईईजीओ के सहयोग से फैकल्टी के लिए 3 दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति डा.जी.के.थपलियाल और विशिष्ट अतिथि डा.दिनेश वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत भाषण पन्ना धाय मां सुभारती नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डा.गीता परवांदा ने दिया। कुलपति डा.जी.के.थपलियाल ने प्रतिभागियों को अपने बहुमूल्य शब्द और आशीर्वाद देकर प्रेरित किया। उत्तर प्रदेश राज्य चिकित्सा संकाय द्वारा संचालित संकाय के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम, जिसमें पन्ना धाय माँ सुभारती नर्सिंग कॉलेज को नोडल केंद्र के रूप में चुना गया है। प्राचार्य डा.गीता परवांदा नोडल केंद्र की प्रभारी हैं, सुश्री कल्पना, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, आदि शंकर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, नीलकंठ, कार्यक्रम अधिकारी हैं।
डा.गीता प्रवंदा ने बताया कि पहले दिन के एजेंडे में प्रतिभागियों का स्वागत और परिचय, मिशन निरामया और इसके उद्देश्य, नर्सिंग इको सिस्टम पाठ्यचर्या योजना, शिक्षण वातावरण तैयार करना, कक्षा शिक्षण का अवलोकन और नैदानिक कौशल विकास के विषय पर चर्चा हुई।

जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल

अगर आप सपने में गाय का बछड़ा देखते हैं तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है. ऐसे सपने मतलब है कि आप जो भी नया काम करने की सोच रहे हैं उसमें अवश्य सफलता मिलेगी। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

  • मेष
    आज मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।
  • वृष
    आज किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें।
  • मिथुन
    आज चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे।
  • कर्क
    आज स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
  • सिंह
    आज किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा। भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
  • कन्या
    आज नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी।
  • तुला
    आज यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।
  • वृश्चिक
    आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
  • धनु
    आज फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
  • मकर
    आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
  • कुंभ
    आज कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे।
  • मीन
    आज आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

स्कूली छात्राओं को माहवारी पर जागरूक करने के उद्देश्य से एक पहल नया सवेरा के अंतर्गत चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय में किया गया पीरियड फेस्ट का आयोजन

  • छात्राओं द्वारा तेजगढ़ी चौपला से चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय तक की गयी पैड यात्रा
  • एसडीएम जागृति अवस्थी ने किया पैड यात्रा का शुभारंभ

मेरठ: माहवारी एक प्राकृतिक और बेहद सामान्य प्रक्रिया होने के बावजूद आज भी इसके बारे में बात करते हुए लड़कियां झिझकती और सकुचाती दिखाई देती है और आज भी माहवारी स्वस्थ्य से जुड़ी अपनी समस्या को किसी से साझा नहीं कर पाती हैं, खासकर लड़कियों की इस शारीरिक और मानसिक समस्याओं का समाधान करने का बीड़ा सच्ची सहेली ने एसबीआई फाउंडेशन के साथ मिलकर उठाया है। स्कूली छात्राओं को माहवारी पर जागरूक करने के उद्देश्य से एक पहल नया सवेरा के अंतर्गत गुरुवार को मेरठ शहर में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक पीरियड फेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें 25 से ज़्यादा गवर्नमेंट एंड प्राइवेट इंटर कॉलेज से लगभग 140 छात्राएं तेजगढ़ी चौपला से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय तक प्रातः 8ः30 बजे पैड यात्रा की।
पैड यात्रा में छात्राओं ने जमकर स्लोगंस हम बोलेंगे, मुँह खोलेंगे तभी ज़माना बदलेगा के साथ अपनी आवाज उठाई और बैंड के साथ पीरियड्स का जश्न मनाते हुए सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम पहुंचे। जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा चौधरी चरण विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता शुक्ला के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मेरठ ज़िले से एसडीएम सुश्री जागृति अवस्थी ने पैड यात्रा का शुभारंभ किया व छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीरियड्स एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है जिस पर हमे खुल कर बात करनी चाहिए, ये एक स्वस्थ शरीर की पहचान है। इसके पहले सच्ची सहेली एनजीओ की प्रेसिडेंट व फाउंडर डा. सुरभि सिंह जो की एक गाइनेकोलॉजिस्ट भी हैं, ने कहानियों के माध्यम से बच्चों के अंदर पीरियड्स से जुड़े मिथ्यों पर जमकर प्रहार किया जिसे बच्चों ने खूब ही सराहा।
एसबीआई फाउंडेशन के एमडी संजय प्रकाश जो विशेष मुंबई से ये प्रोग्राम अटेंड करने आये थे, ने कहा कि क्यों उन्होंने सच्ची सहेली के साथ मिलकर नया सवेरा प्रोजेक्ट को मेरठ शहर के विभिन्न स्कूलों में शुरू करने की पहल की, और वो समय में फैली भ्रांतियों को ख़त्म करने में आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे। पीरियड कोई शर्म की बात नहीं है यह सन्देश सब तक पहुँचाने के लिए पीरियड फेस्ट का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र ऑडिटोरियम में ठीक पैड यात्रा के बाद किया गया, जिसमें कई स्टॉल थे जिनका लक्ष्य समाज में पीरियड्स को लेकर एक नई सोच जागृत करना था। जिनमें खेलों के माध्यम से माहवारी से संबंधित नई जानकारियां विभिन्न प्रकार के महावारी प्रोडक्ट्स जैसे कि मेंस्ट्रूअल कप तथा टेंपोंस आदि दिखाए गए ।
अनूठा सा एक इच्छा वृक्ष लगाया गया जिसमें बच्चों ने अपनी इच्छाएं लिख कर लटकाई। बहुत से सेल्फी पॉइंट्स बनाए गए जिसमें बच्चों ने खूब सेल्फी खिंचवाई। ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रमों में अस्मिता थिएटर ग्रुप नई दिल्ली के द्वारा पीरियड से जुड़ी समस्याओं और समाज की सोच को नुक्कड़ नाटक के द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से दर्शाया गया। अमृता नाट्य अकैडमी ने नृत्य प्रस्तुत किया। रंगारंग कार्यक्रमों में न केवल बच्चे बल्कि विभिन्न विद्यालयों की प्रधानाचार्या शिक्षिकाऐं, सच्ची सहेली की सदस्यों ने रैंप वॉक के माध्यम से समाज में मासिक धर्म से जुड़े कई भ्रांतियों को तोड़ा।
गणमान्य व्यक्तियों जिसमें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन के एमडी संजय प्रकाश और मेरठ के सहोदया टीम के प्रेसिडेंट व एग्जीक्यूटिव मेंबर्स तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद व सम्मान भी किया गया। सच्ची सहेली की पूरी टीम ने पूरे जोश के साथ इस कार्यक्रम को अंजाम दिया, जिसमें दिल्ली से आये इला श्रीवास्तव, रचना, मालविका, सिंपल, ज़ीनत, इन्दु, राखी, शहनाज़ व रिकिता तथा मेरठ से सीमा, निशा, पल्लवी, रीना व अन्य सदस्य शामिल थे।

संस्कार भारती मेरठ महानगर द्वारा पटेल मण्डप में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

मेरठ। संस्कार भारती मेरठ महानगर द्वारा प्रान्तीय नौचन्दी मेला 2023 में पटेल मण्डप में संस्था अध्यक्ष डा.मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह संस्था पारम्परिक कलाओं के संवर्द्धन, चित्रकला, संगीत, भू-अलंकरण, नृत्य, लोककला, साहित्य, नाटक सभी विधाओं के कलाकारों का संयोजन कर उन्हें मंच प्रदान करती है। विशिष्ट अतिथि अरविन्द मारवाड़ी ने इस अवसर पर कहा कि संस्कार भारती भारतवासियों को देश की लोक कलाओं से परिचित व संरक्षण, संवर्द्धन के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
विभिन्न विद्यालयों के बालक-बालिकाओं द्वारा संस्था ध्येय गीत, सरस्वती वंदना, उत्तर प्रदेश लोक नृत्य होली व अन्य सुन्दर मनमोहक आकर्षक प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमृत कला केन्द्र शास्त्री नगर, मानसी डांस एकेडमी एवं लोक गायिका रीना राघव का विषेष सहयोग रहा। दर्शकों ने सुन्दर प्रस्तुतियों का आनंद लिया, तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डा.दिशा दिनेश व अर्चना जौहरी ने किया। कार्यक्रम में शीलवर्द्धन, सुधाकर आशावादी, राकेश जैन, वीरेन्द्र शर्मा, हरीश पाराशर, डा.गौरव दत्ता व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कमल, राजीव व अर्जुन का सहयोग रहा। संस्था अध्यक्ष डा.मयंक अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

नाली की सफाई को लेकर सुपरवाइजर को पीटा, आक्रोशित सफाईकर्मियों ने ठप की सफाई, धरने पर बैठे

मेरठ: वार्ड-70 अंतर्गत लिसाड़ी गेट में सफाई के लिए नाली के ऊपर से पत्थर हटाने को लेकर मोइनुद्दीन उर्फ कलवा ने सुपरवाइजर हृदेश कुमार के साथ हाथापाई की। उसके कपड़े फाड़ दिए। सुपरवाइजर के सिर और कंधे पर चोट आई है। इससे गुस्साए वार्ड के सफाई कर्मचारियों ने सफाई ठप कर दी। सफाई कर्मचारी नेताओं के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। धरने पर पार्षद संदीप रेवड़ी समेत भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच गए ।
मामले में प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह की ओर से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मारपीट करने को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उनका कहना है कि सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी पर था। नाली के ऊपर सबंधित व्यक्ति ने अतिक्रमण कर लिया है। जिससे सफाई नहीं हो पाती। सुबह नाली पर से अतिक्रमण हराकर सुपरवाइजर सफाई करवाने पहुंचा था। तभी मोइनुद्दीन उर्फ कलवा ने विरोध किया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि मोइनुद्दीन उर्फ कलवा ने सुपर वाइजर की पिटाई कर दी। पार्षदों में अरुण, कुलदीप बाल्मिकी और संदीप रेवड़ी ने भी संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा लिखने की मांग की। क़रीब आधे घंटे तक धरने के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।