- पुरस्कार लेकर गांव पहुचे प्रधान का किया स्वागत
ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: लखनऊ में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का प्रथम पुरस्कार लेकर अपने गांव सिरसली पहुंचे ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तोमर का शनिवार को ग्रामीणों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।
बिनौली ब्लाक का सिरसली गांव विकास कार्य, साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था और अन्य श्रेणियों में सबसे आगे होने पर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया। शुक्रवार को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए सम्मान समारोह में प्रदेश के सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, पंचायती राज निदेशक प्रवीण चौधरी ने सिरसली प्रधान धर्मेंद्र तोमर को प्रमाण पत्र व गांव में ओर विकास कार्य कराने के लिए 11 लाख की अतिरिक्त धनराशि देकर सम्मानित किया।
पुरस्कार लेकर अपने गांव सिरसली पहुचे ग्राम प्रधान का ग्रामीणों व ने फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। प्रधान ने इस उपलब्धि का श्रेय इंजीनियर चौ.रामबीर सिंह को दिया और कहा उन्हीं के दिशा निर्देशन से गांव विकास के पथ पर अग्रसर है। इस दौरान थांबा चौधरी यशपाल सिंह, मास्टर राजेन्द्र सिंह, प्रवीण तोमर, मास्टर राजगुरु तोमर, ओमपाल सिंह फौजी, सचिव कुबेर सिंह,नरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, कालूराम आर्य, सतेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, नरेशपाल मास्टर राजेंद्र लंबरदार, दीपेंद्र सिंह, पंपोस, सतेंद्र कील्लड, जितेंद्र तोमर, हरेंद्र तोमर, मास्टर राजगुरु , विपिल तोमर, हरेंद्र मिस्त्री,नरेश दरोगा, कालू प्रधान रॉबिन तोमर, आकाश रूहेला, सुमेर तोमर, यशपाल, चंद्र तकील, अरविंद तोमर, बाबू राम, अख्तर, देवेंद्र मूला, छोटन, राजीव आदि मौजूद रहे।






वहीं विश्व साइकिल दिवस पर मिशन लाइफ के अंतर्गत युवाओं ने साइकिल रेस आयोजित कर इको फ्रेंडली दिनचर्या अपनाने की अलख जगाई। साइकिल रेस को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया। सभी ने एक साथ पर्यावरण के संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य को लेकर साईकिल के प्रयोग करने का संकल्प लिया। बड़का में युवा मंडल द्वारा आयोजित साइकिल रेस में अनुज ने प्रथम, अमन ने द्वितीय और आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साथ ही युवा ईनाम उल हसन और धोनी के नेतृत्व में भी कलेक्ट्रेट आरटीओ रोड पर साइकिल रेस आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनू पुत्र वासुदेव निवासी बागपत, द्वितीय स्थान कार्तिक पुत्र बसंत निवासी गौरीपुर और तृतीय स्थान रोहित पुत्र तेजपाल निवासी निवाडा ने प्राप्त किया जिनको मौके पर ही प्रमाण पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया। वहीं गांव खिंदोरा में युवा स्वयंसेविकाओ ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक अमन कुमार, समीर, संयम, साहिल, सनी, प्रशांत, रोहित, हारून, शारीक इत्यादि मौजूद रहे।
संगोष्ठी में जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को मिशन लाइफ का एंबेसडर बनकर स्वयं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के साथ साथ अन्य को भी जागरूक करना चाहिए। उड़ान युवा मंडल ट्यौढी के अध्यक्ष अमन कुमार ने 75 मिशन लाइफ एक्शन को दिनचर्या में शामिल करने और मिशन लाइफ का एंबेसडर बन अन्य को भी जागरूक करने का आह्वान किया। वहीं आरसेटी निदेशक शशि यादव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।









इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार नरेन्द्र कुमार, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संजय कुमार सहित काफी संख्या में न्यायिक अधिकारीगण, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के रीजनल हैड, चीफ मैनेजर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


बैठक में जिलाधिकारी ने समाज प्रमुखों से आग्रह किया कि जिले मे शांति एवं कानून व्यवस्था और भाईचारा बनाये रखने के लिए अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहे। उन्होंने कहा कि समस्त सोशल मिडिया के ग्रुप के सदस्यों को गलत खबर, विवादित पोस्ट, विवादित बातें, सामप्रदायिक सौहार्द खराब करने, दो गुटों एवं पक्षों में विवाद बढ़ाने या किसी जाति के मध्य वैमनस्यता फैलाने संबंधी मैसेज, पोस्ट, चित्रण या विडियो फैलाने अथवा प्रसारित करने से बचना चाहिए तथा इस संबंध मे जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त यदि कोई भी व्यक्ति वॉट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि सोशल मिडिया के माध्यम से भ्रामक एवं असत्य खबरें पोस्ट शेयर, कमेंट, फारवर्ड करता है जिससे लोक शांति पर प्रतिकुल प्रभाव हो तो ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध भी कार्यवाही होगी।




