हरियाणा: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहबाद में सूरजमुखी के बीज के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर मंगलवार को किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे को जाम कर दिया। वहीं पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लिया। वहीं किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ‘डंडा सरकार’ बन गई है।
कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज बीजेपी-जेजेपी सरकार के ताबूत में आखिरी कील का काम करेगी। इस सरकार में किसानों को न्याय मांगने पर लाठी मिलती है। अब यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरजेवाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में निर्मम लाठीचार्ज ने किसानों के प्रति खट्टर सरकार की नफरत को उजागर कर दिया है।
किसानों पर बर्बरता से लाठीचार्ज
इस मामले में राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर बर्बरता पूर्वक किए गए लाठीचार्ज को लेकर हम 11:00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं आप सभी किसान भाई ज्यादा से ज्यादा संख्या में कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की यह दमनकारी नीति हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान चाढूनी गुट और राकेश टिकैत गुट के किसान एकजुट होकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
आज कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे राकेश टिकैत
इस मामले में राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर बर्बरता पूर्वक किए गए लाठीचार्ज को लेकर हम कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं। आप सभी किसान भाई ज्यादा से ज्यादा संख्या में कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की यह दमनकारी नीति हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान चाढूनी गुट और राकेश टिकैत गुट के किसान एकजुट होकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
ऑल इंडिया काउंसिल की बैठक
बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आज ऑल इंडिया काउंसिल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में महिला पहलवानों के आंदोलन, एमएसपी की मांग और कुरुक्षेत्र में पैदा हुए हालतों के मुद्दे को लेकर चर्चा होगी। दरअसल, तीनों पहलवानों के नौकरी पर वापस लौटने के बाद से आंदोलन को लेकर असमंजस की स्थिति पर मोर्चा आगे की रणनीति तय करेगा। किसान नेता राकेश टिकैत आज 10 बजे करनाल स्थित कर्ण लेक पर पहुंचेंगे। वह यहां से घायलों से मुलाकात करने सैकड़ों किसानों के साथ करनाल से कुरुक्षेत्र के शाहबाद रवाना होंगे।
न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा
इसके साथ ही दोनों गुटों ने मिलकर सरकार को चेतावनी दी कि अगर गुरनाम सिंह रिहा नहीं किए गए तो हरियाणा को जाम करेंगे। वहीं सोनीपत में कुरुक्षेत्र में हुए बवाल पर अब किसान जगह-जगह जाम लगा रहे हैं। सोनीपत के गन्नौर पुगथला रोड पर गुरनाम सिंह चढूनी के किसान कार्यकर्ताओ ने जाम लगाया। वहीं सूचना मिलने के बाद सोनीपत गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान किसान नेता वीरेंद्र पहल ने कहा कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम ऐसे ही आंदोलन जारी रहेगा।
किसान विरोधी हैं मनोहर लाल खट्टर
वहीं किसानों पर कथित लाठीचार्ज पर भारतीय किसान के सदस्यों ने नाराजगी जताई। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किसान विरोधी कहा। कुरुक्षेत्र में किसानों के साथ हुए बर्ताव को लेकर किसानों ने रोहतक से हिसार राजमार्ग को भी जाम कर दिया।
एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज की खरीद बंद
दरअसल प्रदर्शनकारी किसानों ने दावा किया कि राज्य सरकार एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज नहीं खरीद रही है, और उन्हें 6,400 रुपये एमएसपी के मुकाबले लगभग 4,000 रुपये प्रति क्विंटल पर अपनी उपज निजी खरीदारों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने सरकार द्वारा 6,400 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज की खरीद की मांग की थी। लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सड़क खाली कराने के लिए भीड़ पर लाठीचार्ज किया।






बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह ने कहा कि देश की गौरवशाली बेटियां जिन्होंने ओलंपिक,कॉमनवेल्थ गेम्स, एशिया में गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है वो आज न्याय के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रही है। हमें उनका हौसला बढ़ाना है। यौन शौषण के आरोपी बृजभूषण शरण को जेल भिजवाना है तो हमे एक होकर बेटियों का साथ देना होगा। वो केवल जाट बिरादरी की बेटियां नही है वो सभी पूरे हिंदुस्तान की बेटियां हैं।




जिलाधिकारी ने सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों, अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका चैक की। जिसमें डा.अरविंद मालिक चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित मिले, जिसके बारे में जिलाधिकारी ने दूरभाष पर मौके पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। इनकी छुट्टी आप द्वारा स्वीकृत की गई है या नही, जिलाधिकारी को संतोष जनक जानकारी ना मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित चिकित्सकों का जवाब तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अगर कोई अधिकारी कर्मचारी छुट्टी जाता है तो उसकी एप्लीकेशन स्वीकृत होनी चाहिए और अटेंडेंस रजिस्टर में लगी हो जिससे कि पूछताछ करने में किसी तरह की समस्या ना हो। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने दवाई वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने दवाई वितरण रजिस्टर को देखा जिसमें 2 मई के बाद का रजिस्टर में रिकॉर्ड नहीं मिलने पर फार्मेसिस्ट संजय को कार्यशैली में सुधार करने के कड़े निर्देश दिए और उनका वेतन रोकने और जवाब तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अगर जिस कर्मचारी को कार्य नहीं करना है तो वह अपनी मंशा अनुरूप बता सकता है। हम सब का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना है और आम आदमी को उसका लाभ देना है। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी तो जनपद स्वस्थ होगा जनपद में ऐसी कोशिश होनी चाहिए कि मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में ना जाना पड़े सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होनी चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा उपस्थित रही।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एम.एल.व्यास, प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत कुमार सेठ, एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीता, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्री, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, जिला उद्यान अधिकारी अरुण दिनेश सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।





वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आई.एफ.एस एस.पी.सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ वेंक्टेश्वरा अपने सामाजिक सरोकारो के लिए पूरे देश में जाना जाता है। इसी पहल के साथ मेरठ एवं मुरादाबाद प्रभाग में वेंक्टेश्वरा एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पाँच हजार से अधिक पौंधों को रोपित किया जा रहा है।
इस अवसर पर कुलसचिव पीयूष पाण्डेय, डा.सी.पी. कुशवाहा, डा.विवेक सचान, डा.योगेश्वर शर्मा, डा.एस. एन.साहू, डा.राम कुमार, डा.अनिल कुमार जयसवाल, एस.एस.बघेल, देव प्रताप सिंह, गुरूदयाल कटियार, अरूण गोस्वामी, मारूफ चौधरी, विशाल शर्मा, नवनीत सैनी, रिंकी शर्मा, संजीव पाल, मेरठ परिसर निदेशक डा. सिंह, प्रीतपाल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

बच्चों ने नाटक का मंचन करते हुए पेड़ों को काटने से बचाने, पेड़ों की समय-समय पर पानी व पेड़ लगाने, संरक्षण करने और दूसरे लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए जागरूक करने का संदेश दिया। पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलाई। पोस्टर व निबन्ध प्रतियोगिता में विजयी बच्चे जतिन, कविता, सविता, साधना, राहुल को पुरुस्कार देकर उत्साह वर्धन किया।
स्कूल की चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस कैंप में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों को पूरे मनोयोग एवं रुचि के साथ सीखा और समर कैंप के समापन के दिन विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रदर्शन ने इस समर कैंप की सार्थकता को सिद्ध कर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या संजया वालिया एवं कैंपस डायरेक्टर डा.प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट तथा पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया और यह भी कहा कि बच्चे देश का भविष्य है तथा एक बेहतर समाज का निर्माण भी करते है। इन छोटे-छोटे बच्चों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। हमें केवल उस प्रतिभा को समझना है और उसे निखारने का कार्य करना है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सदैव ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों का सम्पूर्ण चतुर्मुखी विकास हो सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोऑर्डिनेटर चारु डुडेजा, प्रीती बंसल, साक्षी सिंघल, डिंपल चावला तथा समस्त अध्यापकगण का योगदान रहा।





इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष चमनलाल उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी नकुल उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष संजोग उपाध्याय और बुंदेलखंड अध्यक्ष देवेन्द्र योगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।