Monday, April 22, 2024

शिक्षित एवं संगठित होकर समाज की भलाई में जिम्मेदारी निभाएं : राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजपाल सिंह

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

शामली : रविवार को दोपहर 12 बजे माजरा रोड पर देव गार्डन में संगठन की तरफ से मेधावियों, नवनिर्वाचित पार्षद एवं सभासदों और वरिष्ठजनों के लिए आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह, योगी रामनिवास राठी, नत्थीराम ने संयुक्त रूप से भगवान गोरक्षनाथ की प्रतिमा के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया।
जिसके मुख्य अतिथि योगी तेजपाल सिंह उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष योगी चमन लाल उपाध्याय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित कुमार उपाध्याय एवं संचालन ओमवीर उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

मंच पर आसीन राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह एवं कार्यकरिणी सदस्य

मुख्य अतिथि योगी तेजपाल उपाध्याय ने नगर निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी सभासदों व पार्षदों को शुभकामनाएं दी व उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि अबकी बार नगर निकाय चुनाव में उपाध्याय समाज की बहुत बड़ी जीत है। यह उपाध्याय समाज की बहुत बड़ी उपलब्धि है कि बड़ी संख्या में सभासद, पार्षद चुने गए हैं और ऐसे ही समाज को राजनीति में हिस्सेदारी मिलेगी। सच्चाई के साथ समाज की सेवा करें और सभी अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार दें तभी समाज का उत्थान होगा और समाज आगे बढ़ेगा।

उपाध्याय समाज के कार्यक्रम में महिलाओं ने भी शिरकत की।

शामली के माजरा रोड स्थित देव गार्डन में सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित उपाध्याय समाज के लोग

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2023 के नगर निकाय चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाज की अनदेखी करना समाज का अपमान है। जबकि हमारा समाज शत-प्रतिशत राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय हिंदुत्व के प्रति समर्पण भाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी को मतदान करता है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समाज की बार-बार जानबूझकर अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी जिसका सभी समाज के बंधुओं ने पुरजोर समर्थन किया कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को समाज को हिस्सेदारी होने देनी होगी अन्यथा आने वाले 2024 के चुनाव में समाज भी भाजपा की अनदेखी कर सकता है।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह एवं राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मा.जगमाल सिंह

कार्यक्रम में सभासद व पार्षद राजेंद्र उपाध्याय पार्षद मेरठ, योगेश उपाध्याय बिलासपुर, पूजा उपाध्याय शामली, पिंकी उपाध्याय शामली, अनिल उपाध्याय शामली, नरेंद्र गोस्वामी खुर्जा, अभिषेक गोस्वामी खुर्जा, मनोज दुबे बिलासपुर, भूपेंद्र उपाध्याय गाजियाबाद, कुसुमलता दौराला, जोगेंद्र गाजियाबाद, अरविंद उपाध्याय सहारनपुर और शिक्षा क्षेत्र में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के अलावा खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह एवं अन्य प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को सम्मानित करते हुए

इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष चमनलाल उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी नकुल उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष संजोग उपाध्याय और बुंदेलखंड अध्यक्ष देवेन्द्र योगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चमनलाल उपाध्याय, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मा. जगमाल सिंह, प्रदेश प्रभारी नकुल उपाध्याय, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर केपी उपाध्याय, प्रवीन योगी, सभासद अनिल उपाध्याय, बुंदेलखंड अध्यक्ष देवेन्द्र योगी, प्रमानंद योगी, ओमबीर उपाध्याय, श्रवण उपाध्याय, रवि हुडडा, डिम्पल उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, संजय उपाध्याय, डा. मनोज उपाध्याय, संजय उपाध्याय माउसा, विनय उपाध्याय नोएडा, रमन उपाध्याय, रेणु जोगी, संजोग उपाध्याय, चांदनी उपाध्याय, केपी भटटी, रामबीर राठी, दुष्यंत उपाध्याय, राजबीर उपाध्याय, रूपेश उपाध्याय, अमित उपाध्याय खतौली, आनंद उपाध्याय, रामेश्वर योगी, विनोद उपाध्याय उर्फ नीटू आदि मौजूद रहे।

Latest News