जिलाधिकारी ने गांधी जयंती पर्व मनाये जाने के संबंध में की बैठक

0
5
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में गांधी जयंती पर्व मनाये जाने के संबंध में बैठक आहूत की गयी। बैठक में महात्मा गांधी जयंती पर्व मनाये जाने से पूर्व तैयारी किये जाने हेतु उपस्थित आगुंतको से सुझाव मांगे गये। इस अवसर पर महानगर व जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो के संबंध में गणमान्य व्यक्तियो द्वारा सुझाव दिये गये। उन्होने कहा कि सभी कार्यक्रम रोस्टर के अनुसार आयोजित किये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि गांधी आश्रम से प्रभात फेरी निकाली जायेगी जो इंदिरा चौक, बुढाना गेट होते हुये शहीद स्मारक पर संपन्न होगी। उन्होने संबंधित अधिकारी को गांधी जयंती के अवसर पर मेरठ महानगर में साफ-सफाई, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री सहित अन्य महापुरूषो की प्रतिमाओ की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, पेयजल की व्यवस्था, निरंतर विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होने नगर निगम/नगर पंचायत के अधिकारी को 02 मलिन बस्तियो की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।