सीओ ने किया कावड़ मार्ग का निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश

0
254

बिनौली: सावन माह में शुरू होने वाली कावड़ यात्रा के मदद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार शाम सीओ बागपत ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
सीओ बागपत विजय चौधरी व देवेंद्र शर्मा ने चंदायन मोड़ से लेकर बरनावा, डेरा सच्चा सौदा आश्रम के सामने स्थित शेखपुरा वन क्षेत्र व गल्हैता तक कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंस्पेक्टर एनएस सिरोही, बरनावा चौकी प्रभारी जनार्दन सिंह को मुख्य स्थानों पर कावड़ यात्रा के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा शिविर संचालको से संपर्क कर शिविर लगाने के स्थानों की जानकारी लेकर कावड़ यात्रा के नियम बताने को निर्देशित किया।