Wednesday, September 16, 2026
Home Blog Page 119

उन्मुक्त भारत के तत्वाधान में निर्धन बच्चों हेतु निःशुल्क हेयर कटिंग कैम्प का हुआ शुभारंभ

0

मेरठ: उन्मुक्त भारत (एनजीओ) ने सराहनीय पहल करते हुए जनपद के निर्धन बच्चों की हेयर कटिंग हेतु निःशुल्क कटिंग कैम्प आयोजित किया। कैम्प का शुभारंभ सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग में समाज सेविका श्रीमति आरती शर्मा ने किया। उन्होंने उन्मुक्त भारत द्वारा देश को सशक्त बनाने हेतू किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति के उत्थान से देश को मजबूती मिलेगी और जिस प्रकार उन्मुक्त भारत द्वारा समय समय पर चिकित्सा शिविर, विधिक जागरूकता शिविर एवं राष्ट्र निमार्ण हेतु कार्य किये जा रहा है वह बहुत सराहनीय है।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डा.विवेक संस्कृति ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले निर्धन बच्चों के हेयर कटिंग हेतु सम्पूर्ण जनपद में सौ हेयर कटिंग शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ओम श्यामजी स्टाइलो यूनिसेक्स सैलून की टीम ने प्रथम दिन 45 निर्धन बच्चों की हेयर कटिंग की। उन्होंने सभी बच्चों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए सभी का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्मुक्त भारत देश की जनता में समाजिक उत्थान हेतु कार्य कर रही है एवं बड़े स्तर पर विचार गोष्ठी, सम्मेलन व जागरूकता शिविर का आयोजन करके समाज के हर वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में कुलदीप नारायण, ई. राजदीप विकल, जसविंदर सिंह, सचिन तोमर, गणपत, अभिषेक चौधरी, अमन चेन गुर्जर, सतीश कुमार, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, आमिर हुसैन, सतेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

योगी सरकार देगी अभ्युदय कोचिंग के 10 लाख छात्रों को मुफ्त टैबलेट

0

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार 10 लाख नौजवानों को टैबलेट देने जा रही है। लेकिन यूपी में युवाओं को नि:शुल्क टैबलेट पाने के लिए परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। निशुल्क कोचिंग के बाद अब टैबलेट से परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाई जा रही नि:शुल्क कोचिंग में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों को ही टैबलेट मिलेगा।

कोचिंग में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिया जाएगा. टैबलेट पाने के लिए यह एक तरह की स्क्रीनिंग परीक्षा होगी।फिर इस कोचिंग में पढ़ रहे युवाओं में से टैबलेट के लिए पात्र मेधावियों का चयन सरकार द्वारा निर्धारित नियम व शर्तों के आधार पर होगा।

अभी पांच लाख युवा अभ्युदय कोचिंग में ऑनलाइन व फिजिकल (साक्षात) कक्षाओं में पढ़ रहे हैं। युवाओं के उत्साह को देखते हुए फिजिकल (साक्षात) कक्षाओं में दाखिले के लिए 28 फरवरी तक पंजीकरण की सुविधा फिर से दी गई है. आगामी पांच व छह मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी।

उत्‍तर प्रदेश सरकार इस कोचिंग के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को तराशकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। विशेषज्ञों के गाइडेंस के साथ टैबलेट देकर वह उन्हें घर बैठे ही एक क्लिक पर दुनिया-जहान की जानकारी बेहतर ढंग से पाने का मौका देगी। वह सिविल सेवा परीक्षा,जेईई, नीट व एनडीए आदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी आराम से कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की क्रियान्वयन समिति के सदस्य व लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार ने बताया कि कोचिंग में विद्यार्थी ऑनलाइन के साथ फिजिकल कक्षाएं भी पढ़ रहे हैं।अब फिर से फिजिकल कक्षाओं में दाखिले के लिए छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के 2 साल पूरे होने पर हुआ कार्यक्रम

  • अच्छी सरकार वहीं है जो गांव-गरीब-किसान के बारे में विचार करे 
  • समग्र व संतुलित विकास की कल्पना को साकार करें: तोमर
  • प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता से करोड़ों किसानों को घर बैठे मिल रहा पीएम-किसान का लाभ
2ND


नई दिल्ली,(एजेंसी): 
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि (पीएम-किसान)’योजना के सफल संचालन की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्‍यक्षता में समारोह हुआ। इस मौके पर तोमर ने कहा कि अच्छी सरकार वहीं है जो गांव-गरीब-किसान के बारे में विचार करें,समग्र व संतुलित विकास की कल्पना को साकार करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण आज देश के करोड़ों किसानों को पीएम-किसान जैसी स्कीम का घऱ बैठे लाभ मिल रहा है,यह योजना भारत के इतिहास में मील का पत्थऱ है। लगभग पौने 11 करोड़ किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं और बाकी बचे पात्र किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा। तोमर ने इसके लिए राज्य सरकारों से अभियान चलाने का आग्रह किया है।

2ND%2BANI

ए.पी. शिंदे हाल,एनएएससी काम्‍पलेक्‍स,पूसा,नई दिल्‍ली में आयोजित गरिमामय समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी, उत्‍तर प्रदेश,हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र,अरूणाचल प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री, केंद्रीय कृषि सचिव संजय अग्रवाल,राज्‍यों के नोडल अधिकारी एवं जिलों के अधिकारी तथा स्कीम के सीईओ-संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल भी उपस्‍थित थे।तोमर ने विभिन्‍न श्रेणियों में राज्यों- जिलों को पुरस्‍कार वितरित किए।
केंद्रीय मंत्री तोमर ने लाभार्थी किसानों को बधाई देने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए इस अच्छी, सार्थक व आम किसानों की आय में वृद्धि करने वाली योजना के लिए उनका अभिनंदन किया। मात्र 2 साल की अवधि में 10.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों की पहचान करना व उन्‍हें 1.15लाख करोड़ रूपए से ज्यादा कालाभ अंतरण करना मोदी की सरकार के संकल्‍प और कार्यक्षमता को दर्शाता है। स्कीम की शुरूआत के समय सिर्फ 18 दिनों में,लाभार्थियों की पहचान से लेकर वेबसाइट पर देने तक पूरी प्रक्रिया संपन्न करते 1 करोड़ से अधिक किसानों को 2 हजार करोड़ रू.से ज्यादा राशि ट्रांसफर करने का इतिहास रचा गया था।

केंद्र सरकार ने जारी की डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, ओटीटी प्लेटफार्म्स के लिए नई गाइडलाइंस

नई दिल्ली, (एजेंसी) : केंद्र सरकार ने डिजिलट मीडिया, न्यूज वेबसाइट, सोशल मीडिया, ओटीटी प्लेटफार्म्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है।केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में जानकारी दी है।

केंद्र सरकार की गाइंड लाइंस की अहम बातों को ऐसे 10 प्वााइंट में समझें:-

  • देश में सोशल मीडिया के करोड़ों यूजर्स करोड़ों को शिकायत के लिए एक फोरम बनेगा।
  • सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर यूजर्स को अपनी शिकायत का निपटरा इस फोरम के जरिए करवा सकेंगे।
  • यदि कोर्ट या सरकारी किसी आपत्तिजनक, शरारती ट्वीट या मैसेज के फर्स्ट ओरिजिनेटर की जानकारी मांगती है, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ये जानकारी उपलब्धी कराना होगी यानि अब किसी के खिलाफ आपत्तिजनक, शरारती ट्वीट करना आसान नहीं होगा ।
  • प्लेटफॉर्म को शिकायतों के निपटारे के लिए मैकेनिज्म बनाना होगा, जिसके लिए कंपनियों को एक अधिकारी नियुक्तव करना होगा और इसका नाम भी बताना होगा यानि अब यूजर्स की शिकायतों पर कार्रवाई हो सकेगी और उसके सम्मा न का खयाल रखा जा सकेगा।
  • संबंधित अधिकारी 24 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज करनी होगी और इसका निपटारा 15 दिन के भीतर करना होगा।
  • महिलाओं में यदि किसी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करता है, तो शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर कंटेंट हटाना होगा, यानि अपत्तिजनक पोस्टर या फोटो इस माध्यमम में उपलब्धक नहीं रहेगी, ताकि महिला के सम्माशन की भावना सुरक्षित रखा जा सकेगा।
  • यदि अगर किसी सोशल मीडिया यूजर के कंटेंट को हटाना है तो उसे ऐसा करने की सही वजह बतानी होगी। यानि सिर्फ किसी की शिकायत पर आपका कंटेंट हटाया नहीं जा सकेगा, जब तक वह मानदंडों पर खरा नहीं उतरता है।
  • कंपनियों को हर महीने रिपोर्ट में बताना होगा कि कितनी शिकायत आई और उन पर क्या कार्रवाई की गई।
  • अगर किसी सोशल मीडिया यूजर के कंटेंट को हटाना है तो उसे ऐसा करने की वजह बतानी होगी औन उनका पक्ष भी जानना होगा।

ओटीटी और डिजिटल न्यूज के लिए गाइडलाइन:-

  • ओटीटी और डिजिटल न्यूज के लिए 3 चरणों का मैकेनिज्म होगा।
  • ओटीटी और डिजिटल न्यूज के लिए रजिस्ट्रेशन की बाध्यता नहीं है, लेकिन इन सभी को अपनी जानकारियां देनी होंगी।
    शिकायतों के निपटारे के लिए सिस्टम बनाया जाएगा इन्हें सेल्फ रेगुलेशन बॉडी बनानी होगी।
  • रेगुलेशन बॉडी को सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज या फिर इसी कद का कोई व्यक्ति लीड करेगा।
  • कार्रवाई की जरूरत के मुताबिक, सरकार के स्तर पर एक व्यवस्था बनाई जाएगी, जो इस तरह के मामलों को देख सके।
  • फिल्मों की तरह ही ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी प्रोग्राम कोड फॉलो करना होगा।
  • कंटेंट के बारे में उम्र के लिहाज से क्लासिफिकेशन करना होगा यानी कौन सा कंटेंट किस एज ग्रुप के लिए उचित है।
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेट को 13+, 16+ और A कैटेगरी में बांटा जाएगा।
  • पैरेंटल लॉक की व्य वस्था होगी, अभिभावक अपने बच्चे के लिए ऐसे कंटेंट को ब्लॉक कर सकेंगे, जो ठीक नहीं है।

जेपी नड्डा ने लॉन्च किया ‘सोनार बांग्ला’ कैंपेन, दो करोड़ लोगों से संपर्क साधेगी बीजेपी

कोलकाता,(एजेंसी) : पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में जुटी भारतीय जनता पार्टी हर तबके के बीच पैठ बनाने में जुटी है। बुद्धिजीवियों से लेकर मजदूरों पर नजर है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोलकाता में ‘लोक्खो सोनार बांग्ला’ अभियान की शुरुआत की है।

2 करोड़ से ज्यादा लोगों से लेंगे सुझाव: मिशन बंगाल पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘बंगाल का गौरवमयी स्वर्णिम इतिहास रहा है। जितने बंगाल के दिग्गज हुए उन सभी के विचारों का समावेश करना है। सोनार बांग्ला के जरिए हमारी कोशिश है, बंगाल की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं का समावेश किया जाए। उनके विचारों को लेकर आगे चला जाए. इस सिलसिले में हम 2 करोड़ से ज्यादा सुझाव लेंगे और इसके लिए हर विधान सभा क्षेत्र में 100 पेटियां भेजेंगे।

50 पेटियां प्रमुख जगहों पर रखी जाएंगी। नड्डा ने बताया, कि बीजेपी सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने के लिए लोगों से सुझाव के लिए एक नंबर जारी कर रही है। इस पर मिस्ड कॉल दें या वाट्सएप पर सुझाव दिया जा सकेगा। 3 मार्च से 20 मार्च तक ये कैम्पेन चलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल के विकास के लिए काम करना चाहती है। बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने के लिए आप सभी के सुझाव चाहिए।इसी सुझाव के आधार पर हम घोषणा पत्र तैयार करेंगे।बंगाल में एक नई संस्कृति हम देने वाले हैं, नो कट-मनी। भ्रष्टाचार मुक्त और विकास युक्त बंगाल हम देने वाले हैं। बंगाल में आयुष्मान भारत योजना को हम लागू करेंगे।

नड्डा ने इस मौके पर जोर देकर कहा कि बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाएंगे। बंगाल में अवैध कोयला खनन को रोकेंगे। सिंडिकेट के धंधे को भी पूरी तरह से बंद करेंगे।भाजपा की सरकार में किसी को भी कट मनी नहीं देनी पड़ेगी।हम बंगाल के लोकल प्रोडक्ट को ग्लोबल मार्केट में पहुंचाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने दावा किया कि हम बंगाल की संस्कृति को पुनर्जीवित करेंगे।

आयुष्मान योजना करेंगे लागू: भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही केंद्र की आयुष्मान भारत योजना लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर बंगाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ा रहेगा तो देश कैसे आगे बढ़ेगा? इसलिए बंगाल को हेल्थ की दृष्टि से आगे बढ़ाने की जरूरत है।