Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 22

मिर्जापुर में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, निकाली कलश यात्रा

कासगंज/न्यौली: क्षेत्र के मिर्जापुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार से हुआ है। कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश रख 61 कन्याएं गंगाजल लेकर कथा स्थल पर पहुंचीं। यहां कलश स्थापना के बाद कथावाचक ने कथा का रसपान कराया और भागवत कथा के श्रवण से सभी पापों का नाश होने की बात कही।
शनिवार की सुबह कन्याएं कथावाचक उदयराज चैतन्य के साथ कछला गंगा घाट पहुंचीं। यहां से सभी कलश में गंगाजल भरकर सिर पर कलश रखकर कथा स्थल तक पहुंचीं। यहां कथावाचक ने कलश की विधिवत् स्थापना कराई। खिलाड़ी मीनू धनगर ने फीता काटकर भागवत कथा के उद्घाटन की औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद कथावाचक ने कथा का रसपान शुरु किया। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण मात्र से पाप से मुक्ति मिल जाती है। कथा मनुष्य के जीवन के मर्म को समझाती है। यह सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है।
इस दौरान देवेंद्र सिंह, बबलू बघेल, दुर्गा प्रसाद, रामू धनगर, सुनील धनगर, राजू पाल, अवधेश, सुभाष, भोजराज, भूरे, रूपकिशोर, जगत प्रसाद बघेल, निर्मल, हरिश्चन्द्र बघेल, वीरेश बघेल, रिंकू सिंह, अनिल पांडे, प्रदीप मास्टर, रामगोपाल, संजय बघेल, सत्यवीर बघेल, वंशी बघेल समेत अन्य मौजूद रहे।

सोरो प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर में लगा समर कैम्प

  • कैरम खेल कर व ड्राइंग बनाकर उठाया समर कैंप का आनंद

कासगंज(सोरो)। प्रदेश सरकार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर प्रदेश भर मे संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों मे बच्चो के मानसिक विकास हेतु समर केम्प लगाए जा रहे है। इन केम्पों मे पहुंच रहे बच्चों का उत्साह देखने को मिल रहा है।
आपको बता दे कि कासगंज के सोरो क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर में केंद्र सरकार की योजना में जी-20 के अन्तर्गत समर कैम्प का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीतू यादव द्वारा समर कैम्प की महत्त्वता पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न गतिविधिया बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई। चित्र कला, पेन्टिंग, मेंहदी, आउट डोर गेम योगा आदि, इस अवसर पर कक्षा एक से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चे उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधान अध्यापिका नीतू यादव ने बताया कि समर केम्प का आयोजन गर्मी के चलते सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे चला।

समर कैम्प के दौरान कैरम का आनंद लेते बच्चे।

इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष चुरामन, ग्राम समुदाय के लोग सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। वहीं गंजडुंडवारा, विकासखंड साहब क्षेत्र के ग्राम राम छितौनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समर कैंप में व्यायाम, पेंटिंग व कैरम खेलकर समर कैंप में आंनद प्राप्त किया। शासन के निर्देश पर जनपद के विद्यालयों में समर कैंप के आयोजन किये जा रहे हैं। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैंप में छात्राओं ने योगाभ्यास किया पेंटिंग बनाई तथा कैरम भी खेलें। समर कैंप में विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यपक संजय कुमार, एआरपी राजाराम शाक्य, आरपी लालाराम व शिक्षा मित्र देवेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने सिलाना के पीएम किसान सम्मान निधि कैंप का किया निरीक्षण

  • विरासत के आधार पर खतौनी में समय से हो नाम दर्ज
  • सिलाना पीएम कैंप में 43 किसानों की ईकेवाईसी की सूची नहीं होने पर जिला कृषि अधिकारी को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
  • लेखपाल व पंचायत सचिव पर कार्यवाही करने के निर्देश
  • जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में ना हो देरी समय से करें प्रमाण पत्र जारी

बागपत: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विकासखंड छपरौली के ग्राम पंचायत सिलाना का निरीक्षण किया, जिसके अंतर्गत शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि संतृप्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जिलाधिकारी सिलाना गांव पहुंचे और कैंप की स्थिति का जायजा लिया। जनपद में 278 स्थानों पर पीएम किसान सम्मान निधि कैंप लगाए गए जो आज कैंप की अंतिम तिथि थी। इसी क्रम में सिलाना पीएम कैंप में ईकेवाईसी का कार्य हो रहा है। ओपन सोर्स पंजीकरण किए जा रहे हैं। जमीन का अंकन हो रहा है और खतौनी ऑनलाइन दर्ज की जा रही है। आधार सीडिंग का कार्य भी किया जा रहा है। सिलाना गांव में 43 किसानों की ईकेवाईसी होनी थी जिसमें जिला कृषि अधिकारी के पास समय से ईकेवाईसी की सूची नहीं होने पर अभियान की लापरवाही के दृष्टिगत उनसे नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यक्रम निर्विवाद विरासत अभियान भी जनपद में चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सिलाना में विरासत के आधार पर खतौनी में नाम दर्ज करने थे, जिसमें से 9 प्रकरणों में से एक प्रकरण जिला अधिकारी के संज्ञान में कांति देवी का आया जिनकी 1 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। ग्राम पंचायत सचिव की घोर लापरवाही के कारण उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नही किया गया जिस कारण उनका नाम विरासत के आधार पर खतौनी में अंकित नहीं किया जा सका। इस लापरवाही को देखते हुए ग्राम पंचायत लेखपाल विनीता व ग्राम पंचायत सचिव अजय कुमार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी हो जाने चाहिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, एसडीएम सुभाष कुमार, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव व खंड विकास अधिकारी छपरौली सहित आदि उपस्थित रहे।

बड़ौत समाधान दिवस में एडीजी, डीएम और एसपी ने जनमानस की सुनी समस्याएं, किया निस्तारण

  • जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण का कॉल कर आमजन से जाना फीडबैक
  • शिकायतकर्ता की शिकायत का हो अंतिम निस्तारण
  • चकमार्ग कि बार-बार शिकायत प्राप्त होने पर अनिल लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी

बागपत: जन समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिस के क्रम में प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे के मध्य किया जाता है। आज अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बड़ौत थाना समाधान दिवस में जनसामान्य की समस्याएं सुनी जिसमें 9 शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर ही 4 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया,जिसमें भूमि विवाद, प्लॉट/मकान,चक मार्ग आदि जैसी समस्याएं प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व में प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों के संबंध में भी जनसामान्य को फोन कर शिकायत के निस्तारण का फीडबैक लिया। जिस स्थान से शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता के साथ नहीं किया गया। ऐसे लेखपाल अनिल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के एसडीएम को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में प्राप्त या पूर्व की शिकायतों का निस्तारण नहीं होता है तो इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाए। हम सब का उद्देश्य गांव के जनमानस की समस्या का समाधान करना है सरकार ने जिस कार्य के लिए हमें भेजा है, उसी कार्य को करने में हमें अपना अहम योगदान देना है।
शिकायत की प्रकृति के आधार पर पुलिस अथवा राजस्व कर्मियों अथवा संयुक्त रूप से पुलिस एवं राजस्व कर्मियों को जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिये उन्होंने कहा लोगों की समस्या का समाधान गांव में ही होना चाहिए। लेखपाल सामंजस्य के आधार पर लोगों की समस्या का समाधान कराएं। अगर अगले 2 दिन में चकरोड की निशानदेही आदि के कार्य को पूर्ण नहीं किया जाता है और चक मार्ग को खाली कराया गया और पुनः कब्जे की शिकायत प्राप्त होती है और शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता के साथ नहीं होता है तो लेखपाल पर कार्यवाही तय है।
यदि समस्या का संतोषजनक निराकरण हो जाता है, तो शिकायतकर्ता से निस्तारण आख्या पर संतुष्टि स्वरूप प्रमाण पत्र/ हस्ताक्षर ले लिए जाए। शिकायतकर्ता का मोबाईल/फोन नम्बर भी नोट कर लिया जाय समस्त शिकायतें समाधान दिवस के रजिस्टर में अंकित की जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र, एसडीएम सुभाष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी गौतम सहित आदि उपस्थित रहे।

बंधन बैंक कर्मचारी ने स्वयं रच डाली लूट की झूठी कहानी

  • जानसठ पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा
  • पुलिसिया पूछताछ में बताया पहले पैसा उड़ाया, फिर रची लूट की झूठी कहानी

दिव्य विश्वास सवांददाता, अजय खत्री
जानसठ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के कड़े निर्देशों के चलते डीएसपी जानसठ शकील अहमद के कुशल निर्देशन में इंस्पेक्टर जानसठ दिनेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मिलकर किया लूट की घटना का खुलासा

घटना का खुलासा करते डीएसपी व इंस्पेक्टर

डीएसपी शकील अहमद ने प्रेस वार्ता के दौरान ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि 17 मई को बंधन बैंक कर्मचारी ने पुलिस को लूट की घटना की सूचना देते हुए बताया था कि उसके साथ एक लाख पचास रुपए की लूट हो गई है। बैंक कर्मचारी की सूचना पर पुलिस ने लूट का मुकदमा कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। इसी क्रम में जानसठ पुलिस ने जब बंधन बैंक कर्मचारी से गहराई व सख्ती से पूछताछ की गई तो बंधन बैंक कर्मचारी ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के सामने बंधन बैंक कर्मचारी टूट गया और अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि मैंने क्षेत्र में जाकर बंधन बैंक की किस्त वसूली की थी, लेकिन मुझसे खर्चा अधिक हो गया था। पैसे की तंगी की चल रही थी तभी मेरे मन में प्लान आया कि जो मेरे पास एक लाख पचास रुपए हैं। इसकी लूट की घटना दिखाकर इन पैसों को खर्च में इस्तेमाल कर लिया जाए और सोची समझी प्लानिंग के तहत ही लूट की घटना का झूठा मुकदमा लिखा दिया था।
डीएसपी शकील अहमद ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि बंधन बैंक कर्मचारी पर पुलिस को पहले दिन से ही शक गहरा गया था, क्योंकि वह अलग अलग कहानी बना रहा था, और आखिरकार वही हुआ जिसका पुलिस को अंदेशा था लुटेरा कोई और नहीं बल्कि बंधन बैंक कर्मचारी ही निकला। जानसठ पुलिस ने बंधन बैंक कर्मचारी इंद्रजीत पुत्र उदयराज निवासी ग्राम मोहिद्दीनपुर उर्फ सादपुर थाना रेहड जिला बिजनौर से उसकी निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित एक लाख पचास रुपए की रकम भी बरामद कर ली है और जानसठ पुलिस नें बंधन बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया और लूट के मुकदमे को तरमीम करते हुए बंधन बैंक कर्मचारी इंद्रजीत को सलाखों के पीछे भेज दिया। बंधन बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, उप निरीक्षक विक्रांत कुमार, सुरेंद्र राव, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, जोगेंद्र, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

कोर्टरूम में हुए शूटआउट में डेढ़ साल की बच्ची को लगी गोली, चॉकलेट लेकर मिलने पहुंचे सीएम योगी

लखनऊ: लखनऊ में जब गैंगस्टर संजीव जीवा की कोर्ट में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या की गई, तब कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई और जिसको जहां जगह मिली।।।वह वहीं छुप गया।वहीं संजीव जीवा पर जब गोली चली, तब एक गोली डेढ़ वर्षीय बच्ची को भी जा लगी।उसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। उससे मिलने आज सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे।
दरअसल, गोलियों की तड़तड़ाहट जब कोर्ट परिसर में सुनाई दी, तब बच्ची की मां नीलम ने मासूम बच्ची को तुरंत अपने गोद से उठाकर खड़ी होकर भागना चाहा।इसी दौरान बच्ची को एक बुलेट लग गई।कोर्ट परिसर में जब गोलियां चल रहीं थी तो उस वक्त बच्ची अपनी मां की गोद में थी।हालांकि गोली सीधे बच्ची को नहीं लगी।
पहले मां के हाथ में लगी गोली, फिर बच्ची को
गोली पहले बच्चे की मां नीलम की उंगलियों पर टकरा उसे चीरती हुई फिर जाकर बच्ची को लगी।शायद इसी के कारण गोली की रफ्तार धीमी पड़ गई और बुलेट की फोर्स कम होने पर बच्ची को जब गोली लगी, तब वहां सिर्फ रो रही थी…पर जीवित थी। बच्ची की मां नीलम को यह अंदाजा नहीं था कि उसकी बच्ची को भी गोली लगी है।
क्योंकि गोली नीलम की हाथों की उंगलियों को चीरते हुए निकली थी लेकिन जब मां ने अपनी बच्ची को बचाने के लिए इधर उधर भाग कर एक कोने में खड़ी हुई तब उसने देखा कि उसकी बेटी के शरीर से भी खून निकल रहा है। यह देखकर मां चीख चीत्कार और मदद की गुहार लगाने लगी।
इसके बाद पुलिस और अधिवक्ताओं की मदद से बच्ची और उसकी मां को बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मलहममपट्टी और प्राइमरी ट्रीटमेंट कर बच्ची और उसकी मां का प्रारंभिक उपचार किया और फिर बच्ची को केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाने को कहा गया।बिना देर किए बच्ची को केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
यहां पर मासूम बच्ची को इमरजेंसी सर्जरी यूनिट में एडमिट किया गया और वहां उसका उपचार शुरू हुआ।वहीं इस मामले में केजीएमयू ट्रामा सेंटर के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट संदीप तिवारी ने बताया कि बच्ची को सीने के राइट पार्ट में कंधे के नीचे गोली लगी थी, जिसकी सर्जरी करके बुलेट को बाहर निकाल दिया गया है, उसे आईसीयू यूनिट में रखा गया है।
क्यों कोर्ट आई थी नीलम?
7 जून को लखनऊ के बख्शी का तालाब की रहने वाली नीलम अपने ससुर और पति के साथ केस के मामले में एससी-एसटी कोर्ट आई हुई थी। नीलम और उनका परिवार बीकेटी के भैसामाउ गाजीपुर गांव के रहने वाले हैं और उसका पड़ोसी वैजनाथ से रास्ते को लेकर कुछ विवाद हो गया था।
इसके बाद पड़ोसी बैजनाथ ने जगदीश और उनके बेटे सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था और इसी मामले में कल 7 जून को तारीख लगी हुई थी।जगदीश के साथ उनका लड़का सौरव, बहु नीलम और डेढ़ वर्षीय पोती लक्ष्मी उर्फ लाडू कोर्ट आई हुई थी।नीलम के पिता चंद्रेश भी साथ में आए हुए थे।
परिवार कोर्ट रूम के बाहर बरामदे में बैठकर अपनी पेशी के बारी का इंतजार कर रहा था, इधर इंतजार करते-करते नीलम की मासूम बच्ची मां के गोद में ही सो गई और तभी फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें नीलम की हाथ की उंगलियों को चीरते हुए गोली बच्ची को जा लगी। हालांकि बच्ची अब स्टेबल है।
बच्ची से मिलने पहुंचे सीएम योगी
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचकर मासूम बच्ची का हाल जाने। सीएम योगी ने इमरजेंसी सर्जरी यूनिट के डॉक्टरों से बच्ची के स्वास्थ्य का जायजा लिया और डॉक्टरों को बच्ची स्वास्थ पर कड़ी निगरानी के साथ लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिए।

अंकिता बनी मिस व प्रशांत बने मिस्टर फेयरवेल

मंविवि के कला विभाग में मिस व मिस्टर फेयरवेल के साथ जूनियर व सीनियर विद्यार्थी।

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में कला विभाग द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन साबरमती ब्लॉक में किया गया। कार्यक्रम में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को जूनियर्स ने विदाई दी। इस दौरान गीत, संगीत व नृत्य की त्रिवेणी प्रवाहित हुई। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो.अंकुर अग्रवाल ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल अंकिता भारद्वाज व मिस्टर फेयरवेल प्रशांत को चुना गया। सभी विजेताओं को विभागाध्यक्ष डा.अशोक उपाध्याय द्वारा पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में डा.दीपमाला, डा.अरबाव हुसैन, मनीषा उपाध्याय रहे। कार्यक्रम का आयोजन डा.शगुफ्ता परवीन के निर्देशन में किया गया। संचालन काजल ने किया। कार्यक्रम में सुरभि, कौशांबी, राखी, सुमित, आयुषी, पल्लवी, विनीता का सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत, प्रो.रविकांत, डा.पूनम रानी, डा.रश्मि सक्सेना, डा.आकांक्षा सिंह, डा.फरहाना, डा.तारिक अनवर, डा.उमेश दीक्षित, अमित उपाध्याय, मयंक जैन, विकास वर्मा आदि थे।

पुलिस ने एक वारंटी को पकड़ा

पटियाली पुलिस की हिरासत में खड़ा वारंटी

कासगंज। पटियाली थाना पुलिस ने क्षेत्र से मारपीट के मामले में वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारंटी को न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर अमरेश सिंह ने बताया कि सीओ दीप कुमार पन्त के नेतृत्व में सटीक जानकारी पर बुधवार को वारंटी बिजेन्द्र पुत्र झम्मन लाल निवासी रम्पुरा पटियाली को गिरफ्तार किया है।

न्यायालय के आदेश पर कब्र से आठ माह बाद निकाला गया शव

जेसीबी द्वारा शमशान से शव को निकलवाते पुलिसकर्मी
  • बेटे की मृत्यु के चार माह बाद पिता ने कराया था हत्या का मुकद्दमा दर्ज
  • पिता ने जहर देकर बेटे को मारने का कुछ लोगों पर लगाया था आरोप
  • न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की मौजूदगी में निकलवाया गया शव
  • न्यायालय के आदेश पर डीएनए टेस्ट भी कराएगी पुलिस
  • सहावर थाना क्षेत्र के ताली गांव का पूरा मामला

कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम ताली में बीते वर्ष रवि पुत्र काशीराम की हत्या कर शव को खेत में दफन कर देने के मामले में मृतक रवि के पिता की तहरीर पर सहावर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर सहावर थाना पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
आप को बताते दे कि सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम ताली में रवि पुत्र काशीराम की हत्या कर शव को जमीन में दबा दिया गया था। उक्त मामले में मृतक रवि के पिता काशीराम पुत्र चुन्नीलाल ने सहावर थाने में विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को सहावर थाना पुलिस ने कब्र से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उक्त मामले में इंस्पेक्टर अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश पर बताए गए स्थान से शव को निकलवा कर शव का पंचनामा भर शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम व डीएनए रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की जनसभा को तैयारियां तेज

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते भाजपा कार्यकर्ता
  • 11 जून को अमांपुर के एटा रोड पर जनसभा को संबोधित करेंगी मंत्री

कासगंज। केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में चल रहे जन संपर्क महा अभियान के तहत 11 जून को केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी 11 जून को अमांपुर आ रही हैं। वह एटा रोड पर आयोजित जन सभा को संबोधित करेंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और दिशा निर्देश भी दिए।
अमांपुर में 11 जून को हो रही जन सभा के संयोजक जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू ने बताया कि अमांपुर में एटा रोड पर जन सभा होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। बुधवार को वह अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, मण्डल प्रभारी संजय पुंढीर, जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिला मंत्री रामनिवास राजपूत, कृष्णकांत वशिष्ठ सभा स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू ने बताया कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत जनसभा आयोजित होगी। इस जनसभा में सांसद राजवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता और दोनों जनपदों के जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे।

पांचवें दिन देवयानी की कथा के साथ कृष्ण जन्म की कथा का किया रसपान

कथा के पांचवे दिन मौजूद कथा सुनाते कथावाचक।

कासगंज। जनपद के गांव कुमराॅआ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन सरस कथा वाचक मनपाल सिंह यादव ने अपने मुखारविंद से देवयानी का विवाह तथा कृष्ण जन्म की कथा को सुनाया श्रोता भी कृष्ण जन्म की कथा को सुनकर मुग्ध हो गए।
आपको बताते चलें कि कासगंज के गांव कुमराॅआ में कथा भागवत यज्ञ का आयोजन कुमराॅआ आश्रम पर 3 जून से चल रहा है। 9 जून तक श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का आयोजन चलता रहेगा आश्रम के प्रोहित योगी शनि नाथ ने बताया कि 9 जून को श्रीमद् भागवत कथा का समापन है और 10 जून को प्रसाद वितरण किया जाएगा। 11 जून को कलश विसर्जन होगा। श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक मानपाल सिंह यादव ने कथा पंडाल में बैठे श्रोताओं से कहा भागवत कथा ज्ञान भक्ति वैराग्य की प्राप्ति का मुख्य साधन है। उन्होंने बाद में श्रोताओं को देवयानी विवाह और कृष्ण जन्म की कथा का रसपान कराया। इस दौरान कथा में आयोजक और कार्यकर्ता तथा बहुत से श्रोता मौजूद रहे।

बागपत में हुआ ओसियन पार्क वाटर वर्ल्ड का शुभारंभ

बागपत। बागपत के गौरीपुर मितली गांव में बागपत के भाजपा सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने ओसियन पार्क वाटर वर्ल्ड का विधिवत रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस मौके पर भाजपा सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि गौरीपुर मितली गांव में वाटर पार्क खुलने से अब यहां के लोगों को दिल्ली, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा, उत्तराखंड आदि स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह अपने गृह जनपद में ही वाटर पार्क का आनंद उठा सकेंगे। उन्होंने वाटर पार्क के संचालक सचिन राजपूत व उनकी पूरी टीम को वाटर पार्क खोलने पर बधाई दी और कहा कि यह वाटर पार्क बागपत जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, ऐसा उनका विश्वास है। उन्होंने वाटर पार्क के दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करने की बात कही।
इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता ठाकुर प्रदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह प्रधान, युवा भाजपा नेता डा.विनय त्यागी, भाकियू नेता प्रदीप गुर्जर, जाकिर खान, बिजेंद्र सिंह टटीरी, विवेक गोयल, देव मुनि जी महाराज परशुराम खेड़ा, रामनिवास डायरेक्टर, रामपाल पवार, कृष्णपाल चेयरमैन, कृष्णपाल त्यागी, तरसपाल, छिददा प्रधान आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • जिलाधिकारी ने पुरा महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक
  • जिलाधिकारी ने कावड़ यात्रा/मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

बागपत: श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पूरा पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास की महाशिवरात्रि का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेला दिनांक 13 जुलाई 2023 से 16 जुलाई 2023 तक लगेंगा, मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु कावड़िया हरिद्वार एवं विभिन्न स्थानों से पैदल पवित्र गंगाजल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं जिसमें पूरा महादेव मंदिर की मान्यता और प्राचीनता मानी जाती है और श्रद्धालु अपने गंतव्य स्थानों को प्रस्थान बागपत से ही करते हैं। इसी क्रम में कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बुधवार को पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंदिर समिति व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु को जलाभिषेक करते समय किसी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। हम सब का उद्देश्य श्रद्धालु की जो आस्था को आसान बनाना है और उनकी तीर्थ यात्रा को सफल कराना है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि जहां सड़कों में पानी भरा है। उन्हें तत्काल गड्ढा मुक्त किया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को साफ-सफाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान ने पुरा महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया।
कल दिनांक 8 जून 2023 को शाम 7:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेला समिति व संबंधित अधिकारियों के साथ मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से बैठक की जाएगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा, एसडीएम पूजा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी सहित आदि उपस्थित रहे।

कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करें ग्रामीण

  • अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: थाना परिसर में बुधवार शाम पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने क्षेत्र के गणमान्य ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने श्रावणी पर्व कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन का हरसंभव सहयोग करने की अपील की।

बिनौली थाना परिसर में बैठक करते अधिकारी

बैठक में एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने कहा कि कांवड़ सेवा शिविरों के लिए आवेदन कर दें। शिविर केवल दाहिनी तरफ ही लगाए जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना जहां शासन की प्राथमिकता है, वहीं क्षेत्रवासियों व पुलिस मित्रों की सहभागिता भी जरूरी है। सीओ विजय चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी स्वयंसेवक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से कर, पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान ग्रामीणों ने कांवड़ मार्ग को दुरुस्त कराने, हैंडपंप ठीक कराने, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग रखी। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से भी भूमिका निभाने की अपील की। इस दौरान इंस्पेक्टर एनएस सिरोही, एसएसआई धर्म सिंह, डा.राजपाल सिंह, उपेंद्र प्रधान, राजू तोमर सिरसली, सुभाष शर्मा, विपिन सोलंकी,सोहनपाल प्रधान, सतेंद्र प्रजापति, अमरवीर कश्यप, मास्टर अनीश कुरैशी, जय कुमार जाटव, सूरज बैंसला, सचिन त्यागी, जनेश्वर बागड़ी आदि मौजूद रहे।

जिले में एक कदम सुपोषण की ओर व सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ

  • गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण की दी जाएगी जानकारी
  • आशाएं देंगी जिंक व ओ.आर.एस पेकेट

कासगंज: जनपद में मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने लिए बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर पर सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा व एक कदम सपोषण की ओर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अवध किशोर प्रसाद ने फीता काटकर किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अवध किशोर प्रसाद ने बताया दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के दौरान आशा कार्यकर्ता पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की चिन्हित बच्चों के परिवार को ओ.आर.एस के दो पैकेट व 14 ज़िंक की गोली परिवार को दी जाएंगी। साथ ही ओ.आर.एस का घोल बनाने एवं उपयोग के बारे में बताएंगी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अवध किशोर प्रसाद ने बताया कि मातृ एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ‘एक कदम सुपोषण की ओर”अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान गर्भवती व धात्री महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम एवं एल्बेंडाजोल के सेवन के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही गंभीर रूप से कुपोषित (सैम) बच्चों तक फोलिक एसिड, आईएफए सीरप, एल्बेन्डाजोल विटामिन-ए एवं मल्टीविटामिन की उपलब्धता और सेवन शत-प्रतिशत उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.अंजुश सिंह,जिला कार्यक्रम प्रबंधक पवन कुमार, जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक मुहम्मद यूसुफ, डीसीपीएम के.पी.सिंह, यूनिसेफ डीएमसी राजीव चौहान व एएनएम उपस्थित रही।

“एक कदम सुपोषण की ओर अभियान” कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

  • कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को जिलाधिकारी ने खाद्यान्न सामग्री की वितरित
  • जिलाधिकारी ने एमएनसीयू (मातृ नवजात देखभाल इकाई) का किया निरीक्षण

बागपत: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर “एक कदम सुपोषण की ओर अभियान” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 7 जून 2023 से 6 जुलाई 2023 तक जनपद में चलाया जाएगा। सुपोषण अभियान के माध्यम से, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कुपोषित व अति कुपोषित समाया और नायरा नामक बच्चों के लिए खाद्यान्न सामग्री वितरण की। यह सुपोषण अभियान गरीबी रेखा के नीचे आने वाले बच्चों के लिए उपयोगी और पौष्टिक आहार प्रदान करने का लक्ष्य रखता है।
सुपोषण अभियान के तहत जिलाधिकारी ने मिलेट्स, मोटे अनाज के प्रयोग पर विशेष जोर दिया है। मिलेट्स और मोटे अनाज में ऊर्जा, पोषक तत्वों और विटामिन्स की अच्छी मात्रा होती है, जो बच्चों के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करती है। जिलाधिकारी ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला, “सुपोषण हमारे समाज के स्वास्थ्य विकास के लिए महत्वपूर्ण है। हमारा लक्ष्य है कि हम बागपत जिले के सभी बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान करें और कुपोषण से निपटने में मदद करें। इस अभियान के माध्यम से, हम गरीबी रेखा के नीचे आने वाले बच्चों को सही पोषण प्रदान करेंगे और उनके स्वास्थ्य को सुधारेंगे।”
यह सुपोषण की ओर अभियान बागपत जिले में एक प्रगतिशील पहल है और इसका शुभारंभ जनपद के स्वास्थ्य और कल्याण में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। इस अभियान के माध्यम से जनपद की सामाजिक संरचना को सुधारा जा सकेगा और बच्चों के स्वास्थ्य और विकास को बढ़ावा मिलेगा। अभियान के उद्घाटन के बाद, जिलाधिकारी ने संबोधित करके सभी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, सामाजिक संगठनों और सामुदायिक सदस्यों को इस अभियान का समर्थन करने के लिए आह्वान किया है।
“एक कदम सुपोषण की ओर अभियान” बागपत जिले में स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों के विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान के माध्यम से जनपद के बच्चों को उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा और पोषण के महत्व की जागरूकता मिलेगी।जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत में एमएनसीयू (मातृ नवजात देखभाल इकाई) का निरीक्षण किया और वहाँ पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली ,जिनमें जिन बच्चों का वजन ढाई किलो से कम होता है उन्हें एमएनसीयू (मातृ नवजात देखभाल इकाई) में बच्चे को माँ के साथ रखकर इलाज किया जाता है और उन्हे एमएनसीयू में ही केएमसी (कंगारू मदर केयर) की विधि द्वारा बच्चे को माँ के साथ रखकर वजन बढ़ाया जाता है और जब तक बच्चे का वजन सामान्य स्तर पर नहीं आता है तब तक उसे मां के साथ ही भर्ती रखा जाता है जिससे कि बच्चों की जीवन रक्षा की जा सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.दिनेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एम.एल.व्यास, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन कुमार मैत्रय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।

वेंक्टेश्वरा में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के मौराजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में चौदह दिवसीय “योगा फॉर यूथ पखवाड़े” का शानदार शुभारम्भ

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की प्राचीन विरासत “योग” को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाकर भारत का पुराना गौरव लौटाने का ऐतिहासिक कार्य किया: डा.सुधीर गिरि
  • हिन्दुस्तान विश्व का सबसे युवा देश, योग एवं आध्यात्म के बल पर फिर से दुनिया का सिरमौर बनेगा भारत: डा.राजीव त्यागी
  • आचार्य स्वामी विक्रमादित्य ने विभिन्न योग क्रियाओं/मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन कर दिये स्वस्थ रहने के टिप्स

मेरठ। वेंक्टेश्वरा संस्थान, आयुष मंत्रालय भारत सरकार, मौराजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, विवेकानन्द योग संस्थान नयी दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में चौदह दिवसीय “योगा फॉर यूथ पखवाड़े” का शानदार शुभारम्भ हुआ। बुधवार से 21 जून (अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस) तक चलने वाले इस योग पखवाड़े में देश एवं विदेश के जाने माने योग गुरु, राजनायिक एवं जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इस योग पखवाड़े का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री कार्यालय नयी दिल्ली में प्रसारित किया गया।
वेंक्टेश्वरा संस्थान के “पंतजलि ओपन योग परिसर” में “योग फॉर यूथ पखवाडे-2023” का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि एवं विवेकानन्द योग संस्थान के निदेशक विख्यात योग गुरु आचार्य डा.विक्रमादित्य, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, आयुष मंत्रालय के डा.आशीष सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में मुख्यवक्ता एवं विख्यात योग गुरु आचार्य डा.विक्रमादित्य ने कहा कि योग भारत की ऐतिहासिक विरासत रही है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने से योग का खोया हुआ गौरव वापस लौट आया है।
वेक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। योग, आध्यात्म एवं युवा शक्ति के दम पर भारत फिर से विश्व गुरु बनने की राह पर चल पड़ा है। प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि 14 दिन चलने वाले इस योग पखवाडे में देश एवं विदेश के जाने माने योग गुरु शिरकत करेगें।
इस अवसर पर प्रभारी कुलपति डा.राकेश यादव, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डेय, डा.राजेश सिंह, डा.एना ऐरिक ब्राउन, डा.एस.एन.साहू, डा.सी.पी.कुशवाहा, डा.विवेक सचान, डा.राम कुमार, अभिनव गिरि, डा.योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डा.अनिल कुमार जयसवाल, कौशल गुप्ता, डा.उमा मिश्रा, डा.चारू अग्रवाल, प्रियंका सिरोही, अरूण गोस्वामी, विवेक शर्मा, विशाल शर्मा, अभिषेक जैन, एस0एस0 बघेल, सुमन कौर, प्रतिभा, हिमानी, अनुषा कर्णवाल, पूजा कुमारी, पूजा, रीना, रिंकी शर्मा, डा.वर्षा यादव, शीलभद्र, संजीव राय, गुरूदयाल कटियार, लल्लू सिंह, भूपेन्द्र सिंह, विजय कुमार, मुकेश जोशी, राकेश कुमार, मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा, सभी नर्सिंग स्टूडेन्टस एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

स्कूल-कॉलेजों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

शामली। 85 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा सड़क पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सडकों पर श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की।
बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एसएन ठाकुर के निर्देश पर शहर के वीवी इंटर कॉलेज, स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, श्री सत्यनारायण इंटर कालेज, ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने बटालियन परिसर तथा बटालियन के बाहर सड़क पर व्यापक स्तर से स्वच्छता अभियान चलाया। इससे पूर्व कैडेट्स को संबोधित करते हुए कर्नल एसएन ठाकुर ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर 2 अक्तूबर 2014 को की थी। जिसके बहुत ही सार्थक परिणाम प्राप्त हुए। इस अभियान को और अधिक सार्थक बनाने के लिए देश के आम नागरिकों को भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करना चाहिए। कैप्टन रजनीश कुमार ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स होने के नाते आप सभी का भी नैतिक दायित्व बनता है कि अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हुए समाज के विभिन्न वर्गो को इस पुनीत अभियान से जोड़ने का कार्य करे। जब हमारा संपूर्ण परिवेश स्वच्छ और स्वस्थ होगा तो गंदगी के कारण मक्खी, मच्छर तथा अन्य कीटनुओ से फैलने वाली बीमारियों डायरिया, पेचिस, मलेरिया, डेंगू आदि से देश बच सकेगा। इस अवसर पर नायब सूबेदार महेश चंद, हवलदार संजीवन, हवलदार विजय, हवलदार तेजबहादुर, हवलदार अमित, हवलदार अजय थापा, रणवीर सिंह, संजीव पंवार, राजेश,मंजीत, जयेंद्र सिंह, सोमपाल, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद  रहे ।

लाठीचार्ज के खिलाफ किसान एकजुट, आज कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे राकेश टिकैत, सरकार के खिलाफ बड़े फैसले की तैयारी

हरियाणा: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहबाद में सूरजमुखी के बीज के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर मंगलवार को किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे को जाम कर दिया। वहीं पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लिया। वहीं किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ‘डंडा सरकार’ बन गई है।
कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज बीजेपी-जेजेपी सरकार के ताबूत में आखिरी कील का काम करेगी। इस सरकार में किसानों को न्याय मांगने पर लाठी मिलती है। अब यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरजेवाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में निर्मम लाठीचार्ज ने किसानों के प्रति खट्टर सरकार की नफरत को उजागर कर दिया है।
किसानों पर बर्बरता से लाठीचार्ज
इस मामले में राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर बर्बरता पूर्वक किए गए लाठीचार्ज को लेकर हम 11:00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं आप सभी किसान भाई ज्यादा से ज्यादा संख्या में कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की यह दमनकारी नीति हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान चाढूनी गुट और राकेश टिकैत गुट के किसान एकजुट होकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
आज कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे राकेश टिकैत
इस मामले में राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर बर्बरता पूर्वक किए गए लाठीचार्ज को लेकर हम कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं। आप सभी किसान भाई ज्यादा से ज्यादा संख्या में कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की यह दमनकारी नीति हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान चाढूनी गुट और राकेश टिकैत गुट के किसान एकजुट होकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
ऑल इंडिया काउंसिल की बैठक
बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आज ऑल इंडिया काउंसिल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में महिला पहलवानों के आंदोलन, एमएसपी की मांग और कुरुक्षेत्र में पैदा हुए हालतों के मुद्दे को लेकर चर्चा होगी। दरअसल, तीनों पहलवानों के नौकरी पर वापस लौटने के बाद से आंदोलन को लेकर असमंजस की स्थिति पर मोर्चा आगे की रणनीति तय करेगा। किसान नेता राकेश टिकैत आज 10 बजे करनाल स्थित कर्ण लेक पर पहुंचेंगे। वह यहां से घायलों से मुलाकात करने सैकड़ों किसानों के साथ करनाल से कुरुक्षेत्र के शाहबाद रवाना होंगे।
न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा
इसके साथ ही दोनों गुटों ने मिलकर सरकार को चेतावनी दी कि अगर गुरनाम सिंह रिहा नहीं किए गए तो हरियाणा को जाम करेंगे। वहीं सोनीपत में कुरुक्षेत्र में हुए बवाल पर अब किसान जगह-जगह जाम लगा रहे हैं। सोनीपत के गन्नौर पुगथला रोड पर गुरनाम सिंह चढूनी के किसान कार्यकर्ताओ ने जाम लगाया। वहीं सूचना मिलने के बाद सोनीपत गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान किसान नेता वीरेंद्र पहल ने कहा कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम ऐसे ही आंदोलन जारी रहेगा।
किसान विरोधी हैं मनोहर लाल खट्टर
वहीं किसानों पर कथित लाठीचार्ज पर भारतीय किसान के सदस्यों ने नाराजगी जताई। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किसान विरोधी कहा। कुरुक्षेत्र में किसानों के साथ हुए बर्ताव को लेकर किसानों ने रोहतक से हिसार राजमार्ग को भी जाम कर दिया।
एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज की खरीद बंद
दरअसल प्रदर्शनकारी किसानों ने दावा किया कि राज्य सरकार एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज नहीं खरीद रही है, और उन्हें 6,400 रुपये एमएसपी के मुकाबले लगभग 4,000 रुपये प्रति क्विंटल पर अपनी उपज निजी खरीदारों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने सरकार द्वारा 6,400 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज की खरीद की मांग की थी। लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सड़क खाली कराने के लिए भीड़ पर लाठीचार्ज किया।

 

यूपी के सभी जिलों में लागू होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: योगी आदित्‍यनाथ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार खरीफ 2023 से रबी 2025-26 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को प्रदेशभर में लागू करने का फैसला किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
राज्य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। मंत्रिमंडल की बैठक में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार खरीफ 2023 से रबी 2025-26 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को प्रदेश में लागू करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी।
18 फसलों पर होगा फायदा
यहां जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, कृमियों से फसल की क्षति की स्थिति में कृषकों को बीमा कवर के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जनपदों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिलों में कुल 18 फसलों यानी खरीफ मौसम में धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, उर्द, मूंग, मूंगफली, तिल, सोयाबीन व अरहर (10 फसलें) और रबी मौसम में फसल गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, अलसी, लाही-सरसों और आलू (आठ फसलें) को ग्राम पंचायत स्तर पर बीमित किया जाएगा।
आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया कि फसल की बीमित धनराशि फसल की उत्पादन लागत के अनुरूप होगी। फसलों को वास्तविक प्रीमियम दर पर बीमित किया जाएगा। कृषकों द्वारा वहन किया जाने वाला प्रीमियम अंश खरीफ मौसम में बीमित राशि का 2। 0 प्रतिशत और रबी मौसम में 1। 5 प्रतिशत या वास्तविक प्रीमियम दर, जो कम हो, तक सीमित रखा जाएगा। गौरतलब है कि योगी मंत्रिमंडल की हुई बैठक के बाद पास हुए प्रस्तावों के बारे में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी दी है।