सहारनपुर: जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में मंगलवार सांय 04ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण अभियान के अन्तर्गत गठित जिला पोषण समिति एवं जिला कन्वर्जन समिति की बैठक आहूत की गयी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि ई-कवच एवं पोषण ट्रैकर एप गुणवत्तापूर्ण एवं समय से शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होने कम फीडिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि फीडिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी2 कार्यवाही की जाएगी। उन्होने सख्त रूप से कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि फीडिंग के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो तथा रैंकिंग में सुधार के लिए प्रयास किये जाएं। आंगनबाडी केन्द्रों का सत्यापन रैण्डम आधार पर औचक निरीक्षण करते हुए किया जाए। सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रत्येक माह कम से कम 50 आंगनबाडी केन्द्रों का भ्रमण कर जिओ टैग के साथ फोटो उपलब्ध कराएं। ज्यादा निरीक्षण करने वाली बाल विकास परियोजना अधिकारी को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जिन लाभार्थियों का आधार वैरीफिकेशन नहीं हुआ है उनका शत-प्रतिशत वैरीफिकेशन कराना सुनिश्चित किया जाए।
डा.दिनेश चन्द्र ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को चिन्हित कर पुरस्कृत किया जाए एवं लापरवाही करने वालों को चेतावनी देते हुए सुधार न लाने पर दण्डित किया जाए। जनपद में सघन अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उन्हे शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आंगनबाडी केन्द्रों पर वजन मशीन आदि सभी उपकरणों को क्रियाशील रखें। संभव अभियान के तहत दी गयी जिम्मेदारियों का निर्वहन उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए गये ताकि जनपद में कुपोषित बच्चों को सुपोषित किया जा सके।
सभी आंगनबाडी कार्यकत्री घर-घर जाकर शत-प्रतिशत होम विजिट सुनिश्चित करें। संभव अभियान के तहत सभी सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं को उचित ढंग से काम करने के लिए निर्देशित किया गया। होम विजिट में कम पाए जाने पर ननौता, देवबंद, शहर की परियोजना अधिकारी को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मुजफ्फराबाद संयोगिता यादव के अच्छे कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उनको प्रशस्ति पत्र देने की बात कही। बच्चों की फीडिंग में नागल एवं सढोली कदीम की स्थिति अच्छी पाई जाने पर संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
बच्चों एवं उनके अभिभावकों को खान-पान के बारे में जागरूक किया जाए जिससे उनके बौद्धिक एवं शारीरिक स्तर में सुधार आएगा। खेल खेल में बच्चों को हर तरह की शिक्षा दी जाए। शिक्षा को रुचिकर बनाया जाए तथा ऐप पर शत-प्रतिशत फिडिग की जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि सढोली कदीम, सरसावा और नकुड़ के भवनों को आदर्श केंद्र बनाए जाने हेतु तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए ताकि उनका कायाकल्प किया जा सके।
जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों आम जन को जागरूक किया जाए कि 6 माह तक बच्चों को केवल और केवल स्तनपान कराएं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री रजनीश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.संजीव मांगलिक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.राजीव कुमार सक्सेना, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहीं।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved





राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के माध्यम से नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत उक्त नालों द्वारा प्रवाहित प्रदूषित जल के कारण यमुना नदी में होने वाले जल प्रदूषण को रोकने हेतु आई.एण्ड डी. के साथ 14 एम.एल.डी. एस.टी.पी.योजना स्वीकृत हुई थी उक्त परियोजना की क्षमता का निर्धारण आगामी 15 वर्षो यथा 2036 तक बागपत नगर में होने वाले सीवरेज जनरेशन के आंगणन को ध्यान में रखकर किया गया है। परियोजना के कार्यों की अनुबन्धित लागत रू० 24.24 करोड (जीएसटी रहित) तथा 15 वर्षों के अनुरक्षण एवं रखरखाव हेतु रू0 36.42 करोड़ है।



उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2023 से अब तक ‘कन्या जन्मोत्सव’ में लगभग 1050 बालिकाओं को बेबी किट, वस्त्र एवं मच्छरदानी देकर पुरुषकृत किया गया है। इस दौरान नवजात बालिकाओं के जन्म पर केक काटकर भी ‘कन्या जन्मोत्सव’ का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बेटियों को पुरष्कृत करने के लिए जिला कासगंज वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। महिला कल्याण विभाग की ओर से हुई ज़ूम मीटिंग में जानकारी दी गईं।


जिलाधिकारी ने कहा सभी अधिकारी संवेदनशील होकर ड्यूटी करें और संबंधित को जो दायित्व दिए गए हैं और जो भी व्यवस्थाएं अभी अधूरी है समस्त अधिकारियों ने पूर्ण करें। सड़कों में गड्ढे ना हो, गड्ढा मुक्त किया जाए, प्रकाश व्यवस्था रहे, साफ-सफाई रहे, कावड़ मार्गों पर भांग आदि की सफाई अवश्य करा दी जाए। डीपीआरओ की टीम कांवड़ मार्ग पर अलर्ट रहें।
जिलाधिकारी ने कहा आज के समय में बेटियां आगे बढ़ रही हैं जो एक शिक्षित और सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो रहा है। जिलाधिकारी ने इसी क्रम में जिला महिला अस्पताल में स्थित एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया, जिसे देखकर उन्होंने प्रशंसा की। जिलाधिकारी ने कहा, अगर चिकित्सक मनोभाव से और हृदय भाव से जनता की सेवा करेंगे तो उसका पुण्य अवश्य मिलेगा और लोगों को प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे उनकी आर्थिक बचत भी होगी इसलिए शासकीय चिकित्सक हृदय भाव से सेवा करें।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जरीफ अहमद सलमानी एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने सलमानी समाज की उपेक्षा की है। अपने समाज से अपील करते हुए कहा कि जो राजनीतिक दल हमारे समाज को मुख्यधारा से जोड़ेगा उसी दल के साथ सलमानी समाज खड़ा रहेगा। कार्यक्रम को मुख्य रूप से असरार अहमद, मोहम्मद मियां, शहाबुद्दीन, मोहम्मद अकरम, सफीक दर्रा, हाजी अहसान, यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद एहतराम व पार्षद नूर आलम, फजल करीम, सभासद मोहम्मद अहसान ने संबोधित करते हुए शिक्षा व एकता पर अपने अपने विचार रखें।
जिलाधिकारी ने सभी से आह्वान किया कि व्यक्ति पर सबसे बड़ा धन अपनी निरोगी काया है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन योग अभ्यास करें अपने आप को स्वस्थ रखें निरोगी रखें और प्रसन्न रहें। योग हमारे जीवन में जोड़ने की शक्ति देता है जिससे हमारा शरीर जुड़ा रहता है। योग ऋषि मुनि की परंपरा को आगे बढ़ाना और योग करना है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अगर योग नहीं करेगा स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देगा तो शारीरिक रूप से मजबूत नहीं हो सकता इसलिए जितना जीवन जरूरी है उतना ही योग जरूरी है। हर आंगन में योग को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति इस योग के सप्ताह पखवाड़ा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और योग करें। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने भी योगाभ्यास की प्रस्तुति दी, आज कलेक्ट्रेट लोक मंच पर योग प्रशिक्षक हर्ष व उनकी टीम ने सभी को योग कराया।



जिलाधिकारी के राजस्व विभाग की टीम को सख्त निर्देश है कि निर्विवाद स्थिति में मृतक के परिजन का नाम खतौनी में 13 दिन के अंदर दर्ज हो जाना चाहिए, जिससे कि किसी को खतौनी का नाम चढ़ाए जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लेखपाल गांव में पैनी नजर बनाए रखें जिसका जो मामला है उसे त्वरित गति से नियम संगत दर्ज करें। जिससे कि आम जनमानस को समस्या ना हो और तहसील के अधिकारी अच्छा सुपर विजन करते रहें।



कस्बे के आदर्श कॉलोनी स्थित मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन श्रद्धालु महिलाओं द्वारा लड्डू गोपाल की कलश यात्रा निकाली गई जिस पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। कथा के प्रथम दिन कथावाचक परम पूज्य आचार्य पारस गोस्वामी ने कहा कि श्रीमद भगवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते है।