मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज से दो दिवसीय मथुरा का दौरा शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन शनिवार को शाम 4:20 बजे होगा। सबसे पहले बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में जनसभा होगी। सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में पीएम मोदी के नौ साल पूरे होने पर कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ करीब एक घंटा रहेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा
शाम 6:00 से 6:30 बजे तक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय का उद्घाटन और परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाम 7:40 बजे से 8:00 बजे तक श्री कृष्ण जन्मस्थान का दर्शन करेंगे। 8:00 बजे से 8:15 बजे तक लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण करेंगे। 8:25 से 9:15 तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। 9:15 बजे से 10:15 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय स्थित गेस्ट हाउस में होगा। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7:45 से 8:15 तक बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। 825 बजे डीएफसी वृंदावन पहुंचेंगे।
सुरक्षा की रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था
8:30 से 9:30 बजे तक संतजनों के साथ जलपान होगा। 9:45 बजे पवनहंस हेलीपैड से नोएडा के लिए मुख्यमंत्री रवाना होंगे। हेलीकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज ग्राउंड में बनाया गया है। आईजी आगरा रेंज दीपक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए मजिस्ट्रेट और पुलिस की ड्यूटी कलेक्टर और एसएसपी ने लगाई है। तैनाती से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों सुरक्षा के बारे में बताया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। मौके पर जाकर भी निरीक्षण किया गया है।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved






अस्थाई गौशाला में 3 वर्ष पूर्व चारदीवारी के हुये निर्माण कार्य की स्थिति को देखकर जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त करी जिसमें गुणवत्ता के साथ कार्य नहीं किया गया था घटिया सामग्री से निर्माण कार्य किया गया था जो दीवार जर्जर अवस्था में प्रदर्शित हो रही थी इसको लेकर जिलाधिकारी ने चारदीवारी में हुए निर्माण कार्य की जांच कमेटी गठित की जिसमें अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, डीसी एनआरएलएम व खंड विकास अधिकारी बागपत को कमेटी का सदस्य बनाया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित कमेटी को निर्देशित किया है कि जांच कर रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराएं जिन पूर्व कर्मचारियों व पूर्व ग्राम प्रधान की सलिप्ता के कारण घटिया निर्माण कार्य हुआ है या जो जांच रिपोर्ट में दोषी पाया जाएगा उनसे रिकवरी की जाएगी और उनका जवाब तलब भी किया जाएगा सरकारी निर्माण कार्य में अच्छी सामग्री का ही प्रयोग करें।

कार्यशाला का शुभारंभ लोकसभा सचिवालय के संपादक मनोज भट्ट, संस्थान के निदेशक डा.अजीत सिंह यादव और नराकास बागपत के सचिव प्रकाश माली ने किया। मुख्य अतिथि मनोज भट्ट ने कहा कि अपने हस्ताक्षर हिंदी में करने जैसे छोटे छोटे कदम उठाकर हम हिंदी राजभाषा को बढ़ावा दे सकते है। वहीं निदेशक डा.अजीत ने कहा कि राजभाषा को अपनाना हमारी संवैधानिक आवश्यकता के साथ साथ हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। नराकास बागपत सचिव प्रकाश माली ने नवाचार और मौलिकता के लिए हिंदी को आधार बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डा.विकास गुप्ता, सहायक निदेशक एवं हिंदी राजभाषा अधिकारी, चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान ने किया।
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री डा.सोमेंद्र तोमर ने पत्रकारों को सच्ची एवं निष्पक्ष पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता कठिन कार्य है। आज के आधुनिक युग में समाचार पत्रों की विश्वसनीयता में कोई अंतर नहीं आया है। इंटरनेट मीडिया के जमाने में लोग अखबारों की खबरें पढ़े बिना नहीं मानते। सोशल मीडिया के जमाने में कंटेंट का ध्यान रखना चाहिए और अगर खबर अच्छी हो तो वह इंटरनेट के जरिए विदेशों तक पहुंचती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिकों को प्रत्येक योजना से जोड़ी जाए जिससे कि उन्हें लाभ मिल सके। उन्होंने डीसी जीएसटी को निर्देशित किया कि उधमी पोर्टल पर 25 जून तक अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराए जाएं जो प्रगति खराब नजर आ रही है इसमें सुधार करने के कड़े निर्देश दिए।




वेंक्टेश्वरा संस्थान के पंतजलि ओपन योग परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अयोजित वृहृद योग शिविर एवं सम्मान समारोह का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि एवं करुणा योगा फाउन्डेशन की चेयरपर्सन करुणा त्यागी, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, आयुष मंत्रालय के डा.राजेश सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में मुख्यवक्ता एवं विख्यात योगा प्रशिक्षक करुणा त्यागी ने कहा कि योग भारत की ऐतिहासिक विरासत रही है। आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयासो से योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने से योग का खोया हुआ गौरव वापस लौट आया है। योग से हम व्यक्तिगत जीवन में सुधार लाने के साथ-साथ राष्ट्र विकास में भी अपनी प्रभावी भूमिका अदा कर सकते है।
वेक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। योग, आध्यात्म एवं युवा शक्ति के दम पर भारत फिर से विश्व गुरु बनने की राह पर चल पड़ा है। प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने कहा कि 14 दिन चले इस योग पखवाड़े के समापन पर आज देश के जाने माने योग गुरुओ एवं योगाचार्यो को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सी.ई.ओ.अजय श्रीवास्तव, प्रभारी कुलपति डा.राकेश यादव, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डेय, डा.राजेश सिंह, डा.एना ऐरिक ब्राउन, डा.सी.पी.कुशवाहा, डा.विवेक सचान, डा.राम कुमार, अभिनव गिरि, नीतूश्रीपाल, योग गुरु मीनू चौधरी, डा.योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डा.अनिल कुमार जयसवाल, कौशल गुप्ता, डा.उमा मिश्रा, डा.चारू अग्रवाल, मारूफ चौधरी, प्रियंका सिरोही, अरूण गोस्वामी, विवेक शर्मा, विशाल शर्मा, अभिषेक जैन, एस.एस. बघेल, सुमन कौर, प्रतिभा, हिमानी, अनुषा कर्णवाल, पूजा कुमारी, पूजा, रीना, रिंकी शर्मा, डा. वर्षा यादव, शीलभद्र, विवेक शर्मा, सौरभ यादव, नवनीत सैनी, विजय यादव, संजीव राय, गुरूदयाल कटियार, लल्लू सिंह, भूपेन्द्र सिंह, विजय कुमार, मुकेश जोशी, राकेश कुमार, मेरठ परिसर निदेशक डा. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा एवं सभी अन्य कर्मचारीगण एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
सीएम योगी योग दिवस पर खास तैयारी में नजर आए। सुबह 6:15 बजे वह गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृतिसभागार में मौजूद थे। वह योग की मुद्रा में एक चटाई पर आसान लगाकर बैठ गये। इस दौरान सीएम ने प्राणायाम सहित कई योग आसान किए।
सीएम योगी सहित यहां मौजूद सभी लोगों ने योग शिक्षक के मार्गदर्शन में योग किया। योग शिक्षक के बताने के अनुसार सीएम योगी धीरे- धीरे एक- एक योग मुद्राएं कर रहे थे। इस दौरान मानों सीएम में योग के प्रति पूरा समर्पण दिखा।
सीएम जब योग कर रहे थे उस दौरान उनके चेहरे पर योग को लेकर एक अलग ही आत्मविश्वास झलक रहा था। सीएम का योग आसन में प्रेरणा व आत्मविश्वास जगा रहा था।
सीएम योग के साथ ही प्रदेश व गोरखपुर की जनता ने भी योगासन किया। इस दौरान आमजन काफी ऊर्जावान व प्रेरित दिखे।
जिला मलेरिया अधिकारी आलम सिंह ने बताया कि जिले में 1 जुलाई से 31जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। 17 जुलाई से दस्तक अभियान के तहत आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। और खाँसी, बुखार से ग्रसित लोगों की सूची, टीबी मरीजों व कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करेंगी। लक्षणयुक्त मरीजों के घर स्टीकर लगाएंगी। इसके साथ ही लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के बारे में जागरूक करेंगी। फ्रंट लाइन वर्कर के द्वारा कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, एवं कलाजार के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की भी सूची तैयार की जाएगी। इसी के साथ क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहाँ मच्छरों के भीतर का प्रजनन पाया गया हो। निर्धारित प्रपत्र पर फ्रंटलाइन वर्कर के द्वारा सूची तैयार पर उपलब्ध कराई जाएगी।




