Saturday, September 19, 2026
Home Blog Page 19

नई-नवेली दुल्हन संग हनीमून मनाने युवक बना चोर, बाइक और नोटों से भरा बैग लेकर हुआ फरार

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक नई नवेली पत्नी के साथ हनीमून मनाने को लेकर चोर बन गया।उसने पहले एक बुलेट चोरी की और इसके बाद मेडिकल संचालक का 1 लाख 90 हजार रुपये से भरा बैग चोर कर फरार हो गया।
दरअसल, मुरादाबाद में 2 जून को अमरोहा से आए मेडिकल संचालक का एक बैग चोरी हो गया था. जिसमें 1,90,000 रुपए और अहम दस्तावेज रखे थे। व्यापारी अमरोहा के आदमपुर में मेडिकल स्टोर चलाता है और मुरादाबाद में दवाइयों की एजेंसी पर मेडिकल के लिए दवाओं को खरीदने आया था।
मामले की शिकायत उसने पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी में चोरी करते दिख रहे अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई और करीब 24 दिन के बाद उस चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पूछताछ के दौरान युवक ने चोरी करने के पीछे ऐसी वजह बताई, जिसको जान आप भी हैरान हो जाएंगे। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी 3 माह पहले शादी हुई थी, जिसके बाद उसको अपनी पत्नी को हनीमून के कुल्लू मनाली लेकर जाना था। जिसकी वजह से पहले उसने मझोला थाना क्षेत्र से एक बुलेट चोरी की और फिर मुरादाबाद से मेडिकल संचालक का पैसे से भरा बैग चोरी किया।
आरोपी हाशिम का कहना है कि उसने पहले मेडिसिन एजेंसी पर काम किया था तो उसको पता था कि किस दिन ये व्यापारी खरीदारी करने आता है और उसके पास कैश होता है। यही सोचकर उसने चोरी की और उसके बाद अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने के लिए उसको कुल्लू मनाली लेकर गया। जहां उसने घूमने में उसने खासा खर्चा भी किया और वापस आकर अपने ऊपर का कुछ कर्जा भी निपटाया।
मामले के संबंध में मुरादाबाद के एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। हाशिम नाम के व्यक्ति के कब्जे से वापसी में लगभग 45000 रुपये बरामद हुए हैं। एक मोटरसाइकिल की भी रिकवरी हुई है। युवक ने शौक पूरे करने के लिए घटना को अंजाम दिया था।

यूनेस्को की ग्लोबल यूथ कम्यूनिटी में दुनियाभर से चयनित युवाओं में बागपत के अमन भी शामिल

  • देश के युवाओं के विचार और मुद्दों का करेंगे अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत: यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल साइंटिफिक एंड कल्चरल आर्गेनाइजेशन (यूनेस्को) ने युवा सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे ट्यौढी गांव के युवा अमन कुमार को अपनी ग्लोबल यूथ कम्यूनिटी में शामिल किया है जिसमें वह देश के युवाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे। यूनेस्को द्वारा इस ग्लोबल यूथ कम्यूनिटी में दुनियाभर के चुनिंदा युवाओं और युवा संगठनों को शामिल किया जाता है। वर्तमान में अमन, नेहरू युवा केन्द्र बागपत और विज्ञान प्रसार से संबद्ध उड़ान युवा मंडल के अंर्तगत विभिन्न प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे है।
युवा विकास केंद्रित इस नेटवर्क में अमन अपने समाज कार्य और नवाचार के अनुभवों को विभिन्न देशों के युवाओं के साथ साझा करेंगे। समुदाय में अमन के प्रयासों से नवाचार से सामाजिक बदलाव की सोच को आकार मिलेगा। अमन ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है जब भारत के परिप्रेक्ष्य में उनके द्वारा किए गया कार्यों में अंतर्राष्ट्रीय संगठन रुचि ले रहे है और निश्चित ही वह यूनेस्को के उद्देश्यों के अनुरूप सतत विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे। हाल ही में फिनिश संस्था हंड्रेड ने भी अमन को 150 नवाचार विशेषज्ञों के पैनल में शामिल किया था।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में अपर जिलाधिकारी ने शिविर संचालकों व ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक

  • कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने में दे अपना योगदान
  • कांवड़ मार्ग पर अनुमति प्राप्त शिविर ही लगाए जाएंगे एवं समस्त सेवादार को पहचान पत्र उपलब्ध करायें।
  • कावड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकान व शराब की दुकान पूर्णत रहेंगी बंद
  • समस्त शिविर संचालक प्लास्टिक मुक्त शिविर का आयोजन करें

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में आज अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारीयो व शिविर संचालको एवं सेवादरों व कावड़ मार्ग पर पड़ने वाले ग्राम प्रधानों व डीजे संचालकों के साथ कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में आवश्यक बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था हो, जिन स्थानों पर सड़क टूट-फूट है उन्हें तत्काल ठीक कराए जाने के लिए अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर साफ सफाई के निर्देश नगर पंचायत, नगर पालिका और डीपीआरओ को दिए। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कांवड़ मार्ग पर लाइटों की पर्याप्त व्यवस्था हो जगह-जगह साइन बोर्ड लगे हो और कावड़ मार्ग के सभी हैंडपंप सुचारु रुप से संचालित रहे‚ जिन स्थानों पर शिविर लगाए जाएं उनके पास पानी का टैंक, टॉयलेट की व्यवस्था ,चिकित्सा व्यवस्था, हेल्पलाइन नंबर डिस्प्ले हो जिससे कि एक स्थान पर ही व्यक्ति अपनी आवश्यकतानुसार सुविधाओं का लाभ ले सके तथा श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कांवड़ मार्ग में समस्या ना आए ।उन्होंने कहा शिविर कांवड़ मार्ग पर ही एक तरफ बनाए जाएंगे जिसकी अनुमति संबंधित एसडीएम द्वारा मानक के अनुरूप दी जाएगी। किसी भी बिजली के खंबे के पास शिविर लगाए जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा खाद सुरक्षा विभाग का सर्टिफिकेट अवश्य हो। शिविर में काम करने वाले व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन हो। शिविर के पास टॉयलेट की व्यवस्था, डस्टबिन की व्यवस्था आदि व्यवस्था होनी चाहिए तथा शिविर में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का उपयोग किया गया तो संबधित विरुद्व के कड़ी कार्यवाही की जायेग।
खाद सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक दुकान पर रेट लिस्ट लगी हो, रेट लिस्ट का निर्धारण करें। शिविरों पर वृहद स्तर पर चेकिंग की जाए किसी भी मीट की दुकान को खोलने की अनुमति नहीं दी जाए। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली समस्त शराब की व मीट की दुकान पूर्णत बंद रहेंगी। अपर जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन स्थानों पर मीट की दुकान है, चिकन डिस्प्ले बोर्ड को भी कपड़े के माध्यम से कवर किया जाए जिससे कि वह पढ़ने में ना आए। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रुप से संचालित रहे।
अपर जिलाधिकारी ने कांवड़ मार्ग पर आने वाले ग्राम प्रधानों से मार्ग पर समुचित व्यवस्था जैसे पानी‚ साफ—सफाई एवं शिविरों का आयोजन किये जाने का अनुरोध किया गया। उन्होनें कहा कि किसी भी दशा में खुले मे शौच का विशेष ध्यान रखा जायें कोई भी खुले मे शौच न करें तथा किसी भी कांवड़ यात्री को कोई समस्या उत्पन्न न हो यह हम सभी का दायित्व बनता है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा‚ समस्त एसडीएम, ग्राम प्रधान एवं शिविर संचालक सहित जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में उत्तर प्रदेश व हरियाणा राज्य के अधिकारियों ने की बैठक

  • कांवड़ यात्रा में समस्त शिव भक्तों को मूलभूत सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत: कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज जनपद सोनीपत के राई गेस्ट हाउस में हरियाणा राज्य व उत्तर प्रदेश राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक हुई जिसमें सोनीपत के पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन व उत्तर प्रदेश से बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का हरियाणा बॉर्डर है जहां से बागपत के निवाड़ा से शिवभक्त हरियाणा, राजस्थान की तरफ के लिए प्रस्थान करते हैं। उसके संबंध में उन्होंने रूट डायवर्जन प्रकाश व्यवस्था व शिव भक्तों को मूलभूत सुविधाओं के संबंध में चर्चा की गई, जिसमें सोनीपत पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराया जाएगा। आपस में बागपत व सोनीपत के अधिकारियों का कोआर्डिनेशन अच्छा रहे। कांवड़ संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु हरियाणा का उत्तर प्रदेश केग अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप अवश्य बनाया जाए जिससे कि ससमय सूचनाओं का आदान-प्रदान होता रहे।
इस अवसर पर बागपत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान नगर मजिस्ट्रेट सोनीपत डॉक्टर अनमोल, एसीपी गौरव, विरेंद्र सिंह ,विजय सिंह सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर पालिका सफाई इंस्पेक्टर आदेश सैनी ने ईदगाह स्थल पहुंचकर कराई साफ-सफाई

आकाश कुमार, सवांददाता  
शामली। ईद-उल-अजहा पर्व की तैयारियां मस्जिदों व ईदगाह में जोरों पर है। ईद की नमाज सवेरे शहर की प्रसिद्ध ईदगाह में अदा कराई जायेगी। मंगलवार को नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर आदेश सैनी के नेतृत्व में नगर पालिका टीम ने ईदगाह स्थल पहुंचकर साफ-सफाई कराई। ईदगाह परिसर में फैली गंदगी को एकत्रित किया। यही नही नगर पालिका के आसपास चूना भी डाला गया। वहीं ईद की नमाज को लेकर जिला पुलिस प्रशासनिक टीम ने भी पहुंचकर ईदगाह स्थल का निरीक्षण किया।

ईद-उल-अजहा के अवसर पर पशु पैंठ में जमकर हुई पशुओं की खरीद

आकाश कुमार, सवांददाता  
शामली। कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा गुरूवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कुर्बानी की तैयारियों के लिए पशु पैंठ और बकरा बाजार में मंगलवार को जमकर खरीदारी हुई। जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने कई कई लाख रूपये के कुर्बानी के पशु खरीदे। ईद से पहले शहर में आखरी पशु पीठ होने के कारण खरीदारों की जमकर भीड़ रही।
आगामी 29 जून को ईद उल अजहा का पर्व जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। ईद की तैयारियों के लिए जहां बाजारों में रौनक बढ गई है वही मंगलवार को शहर के कैराना रोड पर लगने वाली पशु पीठ में कुर्बानी के पशु खरीदने के लिए जमकर भीड पहुंची। पशु पीठ में शामली, कैराना,झिंझाना, थानाभवन, चैसाना, कांधला सहित आसपास देहात क्षेत्रों से मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे थे और ईद के मौके पर कुर्बानी करने के लिए पशुओं की खरीदारी की गई। कई पशु एक लाख से ज्यादा कीमत में बिके तो कई लोग कम दामों में पशु खरीदने पहुंचे थे। ईद से पहले शहर में आखरी पशु पैंठ होने के कारण मंगलवार को खरीदारों की भारी भरकम भीड़ रही। जिससे पशु पीठ का व्यापार काफी अच्छा हुआ है।

क्रीड़ा भारती द्वारा शामली राइफल क्लब पर संचालित नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में कराया योग

आकाश कुमार, सवांददाता  
शामली। क्रीड़ा भारती द्वारा शामली राइफल क्लब पर संचालित नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को योग प्रशिक्षक मनोज गोस्वामी ने योग साधकों को 8 प्राणायाम भस्त्रिका, अनुलोम विलोम, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, उज्जाई प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, उदगीत प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। इसके पश्चात सूक्ष्म यौगिक क्रियाएं कराने के साथ ही 12 तरह की योगी की जॉगिंग का अभ्यास कराया। योगाचार्य डा.श्रीपाल सिंह धामा ने सूर्य नमस्कार, पर्वतासन, भुजंगासन, शलभासन, धनुरासन आदि का अभ्यास कराया। इस अवसर पर राजेंद्र स्वामी, रामेश्वर दयाल आर्य, योगेंद्र कादियान, साहब सिंह, दीपक गर्ग, सुरेशपाल, अक्षय कुमार, अमन पंवार, कृष्णा कादियान, प्राची शर्मा, पूर्णिमा भार्गव, कनिका वर्मा आदि उपस्थित रहे।

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराये हेतु नगर पालिका परिषद ने पांच सभासदों को कांवड़ मेला प्रभारी किया नियुक्त

आकाश कुमार, सवांददाता  
शामली। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराये जाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा पांच सभासदों को कांवड़ मेला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मंगलवार को नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल की अध्यक्षता में कावड यात्रा-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। अरविन्द संगल द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वार्ड सभासद अजीत, अरविंद खटीक, तोहिद रहमानी, विनोद तोमर और रोबिन गर्ग को नगर पालिका परिषद शामली के कावड़ प्रभारी नियुक्त किया गया है। चेयरमैन ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष, वार्ड सभासद सहित समस्त कर्मचारी और अधिकारी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराये जाने के लिए पूरा सहयोग करेगे। कांवड़ मार्ग पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो और कांवड़ियों को रास्ता देने के लिए बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जाये। इस अवसर पर सभासद धुरेन्द्र निर्वाल, हसीन अंसारी, लक्ष्मण सिंह, राकेश कुमार, साजिद आदि उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद के कर्मचारी संघ के दो गुटों में हुआ विवाद

आकाश कुमार, सवांददाता  
शामली। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी संघ के दो गुटों में विवाद बना हुआ है। नगर पालिका में बनाए गए कार्यालय पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में मंगलवार को विवाद की स्थिति पैदा हो गई। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यालय में अवैध कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
मंगलवार को स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ को नगर पालिका की ओर से एक कमरा दिया गया है। जिसमें महासंघ के स्थायी कर्मचारी अपने कार्य की वार्ता करते है। उक्त कमरे में उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के संविदा ठेका प्रथा के कर्मचारी अपने स्वार्थ के लिए स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पर अनावश्यक दबाव, कार्य में हस्तक्षेप व जान से मारने की धमकी दे रहे है। जिसमें संविदा ठेका का प्रधान देवेन्द्र कुमार, सचिव अश्वनी तेश्वर सहयोग कर रहे है। उन्होने मामले में जांच कर कार्यवाही करने की मांग की। इस अवसर पर संजीव निर्वाल, जितेन्द्र चंद्रा, हंसराज पारचा, दीपक, प्रमेन्द्र, नरेश, सोनू, जीवन जावला, अनुज, सोनू, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।

चेयरमैन व ईओ और सभासदों ने ईदगाह की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया

ब्यूरो चीफ, अजय खत्री
जानसठ। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज को लेकर सुन्नी व शिया समाज की ईदगाह और मस्जिदों पर पहुंचकर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। ईदगाह में हजारों की संख्या में अकीदत मंद ईद की नमाज अदा करते हैं, इसी क्रम के चलते चेयरमैन जानसठ डा.आबिद हुसैन, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, सभासद मोहम्मद अहसान, सुशील कुमार, ने हजरत मौलाना लुकमान नजीर अहमद कासमी व वरिष्ठ समाजसेवी हाजी आशु मलिक सहित नगर के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर ईदगाह में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सफाई कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पंचायत जानसठ के चेयरमैन डा.आबिद हुसैन, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि ईदगाह सहित नगर की विभिन्न मस्जिदों के आस-पास सफाई की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा पानी आपूर्ति की व्यवस्था के बाबत कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है। चेयरमैन जानसठ डा.आबिद हुसैन, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, हजरत मौलाना लुकमान नजीर अहमद कासमी, वरिष्ठ समाजसेवी हाजी आशु मलिक, सभासद मोहम्मद अहसान, सुशील कुमार नें जनता से संयुक्त रूप से अपील करते हुए कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार खुशनुमा माहौल में मनाए और कोई भी कार्य ऐसा ना करें जिससे किसी की भावना आहत होती हो। इस दौरान मुख्य रूप से चेयरमैन डा.आबिद हुसैन, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, अहमद कासमी, वरिष्ठ समाजसेवी हाजी आशु मलिक, सभासद मोहम्मद अहसान, सुशील कुमार, मौलाना सलमान, मोहम्मद रिजवान खालिद, नईम खां, बाबू अफजाल, तैयब, रईसुद्दीन आदि मौजूद रहे।

गुर्जर गांधी के नाम से जाने जाते थे रामचंद्र विकल: मदन भैया

ब्यूरो चीफ, अजय खत्री
जानसठ: राष्ट्रीय लोकदल के खतौली विधायक मदन भैया ने स्वर्गीय रामचंद्र विकल की 12 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय उपमुख्यमंत्री रामचंद्र विकल को विकास पुरुष के रूप में भी जाना जाता रहा है। उनके निधन के बाद समाचार पत्रों में प्रमुखता से छपा था कि नहीं रहा “रोजगार देने वाला विकल; उन्हें गुर्जर गांधी के नाम की उपाधि भी मिली थी।
सोमवार को स्वर्गीय उपमुख्यमंत्री रहे रामचंद्र विकल की 12 वीं पुण्यतिथि विभिन्न स्थानों पर मनाई गई। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक दल के खतौली विधायक मदन भैया ने अपने आवास पर गुर्जर गांधी उपमुख्यमंत्री रामचंद्र विकल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने बताया कि ऐसे महापुरुष दुनिया में कभी-कभी पैदा होते हैं। उन्होंने बताया कि उनको काफी समय विकल के साथ रहने का मौका मिला और इस दौरान मैंने देखा कि रामचंद्र विकल हमेशा ही समाज के हर वर्ग के लिए काम करने में विश्वास रखते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन त्यागमय तरीके से जिया। जबकि लोग अपने स्वार्थ के लिए पद की लोलुपता के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। उन्होंने हमेशा समाज की भलाई के लिए ही कार्य किए। 1971 में बागपत से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए इस दौरान उन्होंने बागपत के लिए विशेष रूप से विकास की गंगा बहाने का काम किया था। बहुगुणा की सरकार में कृषि मंत्री के पद पर रहे। 1982 में भारतीय राज्य फार्म निगम के अध्यक्ष चुने गए थे । पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बहुत ही विश्वासपात्र लोगों में से एक माने जाते थे रामचंद्र विकल, काफी निकट माने जाने वाले स्वर्गीय रामचंद्र विकल इंदिरा गांधी के सलाहकार की भूमिका भी निभाते रहे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ उनकी गहरी मित्रता रही। इसके अलावा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भी स्वर्गीय रामचंद्र विकल की 12 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

डीएवी के बच्चों ने जीत का परचम फिर लहराया

मेरठ: डीएवी के बच्चे अपने मेहनती कार्यनीति के कारण हमेशा अग्रणी रहे हैं। बच्चों की उपलब्धि विद्यालय की उपलब्धि होती है और इसी परिप्रेक्ष्य में शिवम पटेल जिसने 710 अंक प्राप्त कर नीट एयर में 29वां रैंक हासिल किया। वहीं दूसरी ओर शिखर जैन जिन्होंने 646 अंक प्राप्त कर नीट एयर में 8154 हासिल किया। डीएवी परिवार अपने होनहार छात्रों के लिए अत्यंत प्रसन्न है तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए सदैव मंगल कामनाएं प्रेषित करता है।
विद्यार्थियों की मेहनत और लगन को देखते हुए उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित करने हेतु विद्यालय में आमंत्रित किया गया तथा चिकित्सा क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव प्रदान करने के लिए दोनों होनहार छात्रों को प्रधानाचार्या डा.अल्पना शर्मा ने फूलों का गुलदस्ता, स्मृति चिन्ह तथा भेंट प्रदान की। प्रधानाचार्या ने दोनों विद्यार्थियों को आशीर्वाद तथा उनके भावी भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।

नगर निगम ने क्वारसी चौराहे से महेशपुर चौराहे तक चलाया स्वच्छता अभियान

ब्यूरो चीफ, रजनी रावत 
अलीगढ़: पिछले दिनों अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी अलीगढ़ ने अधीनस्थों को विकास कार्याे और नागरिक सुविधाओं को जन सहभागिता के बल पर प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए थे। शासन की मंशा के अनुरूप 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग छोड़ने के लिए लोगों को मोटिवेट करने के उद्देश्य रविवार को सुबह 6:00 बजे अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में क्वारसी चौराहे से महेशपुर चौराहे तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात के नेतृत्व में 6 जेसीबी मशीन 10 ट्रक और 200 सफाई कर्मचारियों की टीम ने रोड के दोनों किनारे बरसों पुरानी जमीन कचरे प्लास्टिक और मलबे की 165 ट्रॉली को उठवाया। अभियान में रविवार सुबह पहुंचे अपर नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी एसएफ़आई और सफाई कर्मचारियों को पब्लिक से शिष्टाचार संवाद कर उन्हें प्लास्टिक छोड़ने के लिए मोटिवेट करने का दृढ़ संकल्प के साथ स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने का पाठ पढ़ाया। अभियान के दौरान जोनल सफाई अधिकारी और दो एसएफआई के गैरहाजिर होने पर अपर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात से नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल तीनों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। अभियान में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार, सीटीओ विनय कुमार राय, कर अधीक्षक राज कमल, किशोर बेचौन सिं,ह एसएफआई रमेश चंद सैनी, अनिल सिंह, प्रदीप पाल, अनिल आजाद, मीडिया सहायक एहसान रब आदि मौजूद थे।

रालोद 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक प्रत्येक जिले में चलाएगा खेल अभियान

सहारनपुर: हकीकत नगर कार्यालय पर बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष,सांसद जयंत चौधरी के निर्देश अनुसार 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक खेल प्रकोष्ठ द्वारा प्रत्येक जिले में खेल अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। जिसमें प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करके पार्टी उनको सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ दीपक तोमर को कार्यक्रम संयोजक तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगराज सिंह को सह संयोजक बनाया गया है।
चौ.नीरपाल सिंह ने कहा कि ये खेल प्रतियोगिताएं प्रथम चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 25 जिलों में कराई जाएंगी। जिसकी शुरुआत 1 सितम्बर से सहारनपुर से कराई जाएगी। 30 सितम्बर तक प्रत्येक जिले में कराई जाएगी। इन प्रतियोगिताओं के दौरान जो बच्चे चयनित किए जायेंगे उन्हे प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल सहयोग करेगा।
राष्ट्रीय लोकदल का खेल अभियान गांव गांव तक पहुंचाया जायेगा। बैठक में सतीश चौधरी ऐडवोकेट, चौ.अरविन्द मलिक, रिंकू सोनकर, विक्रम, संजय, प्रदीप छोटा, रवि आदि उपस्थित रहे।

आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर: आगामी कांवड़ यात्रा को जनपद में सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अव्यवस्था/असुविधा का सामना न करना पपड़े इसके दृष्टिगत रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना नई मण्डी क्षेत्र में पड़ने वाले कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई रखने तथा झाड़ियों की कटाई करने, कमजोर विघुत पोल/तारों को दुरुस्त करने व रूट डायवर्जन सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशु गौरव, थाना प्रभारी नई मण्डी संतोष त्यागी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर ने छुआ आसमान: नन्द गोपाल नंदी

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर थे। इस दौरान मंच के माध्यम से उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा, “नए भारत का नया उत्तर प्रदेश हर गुजरते दिन के साथ आर्थिक और औद्योगिक विकास के नए आयाम छू रहा है। जिन परियोजनाओं का आज लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, वे परियोजनाएं आमजन की सुविधाओं के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुन्दर और समृद्ध नोएडा-ग्रेटर नोएडा के संकल्प को मजबूती प्रदान करेंगी।”
नंदी गुप्ता ने आगे कहा कि विद्युत उपकेन्द्रो का निर्माण, केबल स्टेड फ्लाईओवर, अन्डरपास, ड्रेन कवरिंग, रिसरफेसिंग, बायो सीएनजी गैस प्लांट की स्थापना, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, सामुदायिक केंद्रों का निर्माण और नोएडा पुलिस को 55 महिन्द्रा बोलेरो उपलब्ध कराना बड़ा तोहफा है। ये सभी योजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
मंत्री ने कहा कि एशिया के सबसे बड़ा हवाईअड्डा जेवर एयरपोर्ट, फ्रेट कारिडोर, डाटा सेंटर, फूड पार्क, ट्वाय पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, इण्टीग्रेटेड इण्डस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड, मल्टीमॉडल ट्रासंपोर्टेशन हब के विकास से नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को एक नई पहचान मिली है। उत्तर प्रदेश-1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व में हमारी सरकार ने निवेशकों का भरोसा और विश्वास जीता है। यही कारण है कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में हमें लगभग 33 लाख 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जो अब बढ़कर लगभग 36 लाख करोड़ से ज्यादा के हो गए हैं। यह मुख्यमंत्री के गुड गर्वनेंस और ग्रोथ के प्रति कमिटमेंट के कारण ही सम्भव हुआ है।

गुरु जी की स्मृति में भंडारे का आयोजन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
छपरौली। क्षेत्र के तिलवाड़ा गाँव में गुरु जी श्रीराम की स्मृति में भंडारे का आयोजन किया गया। पर्यावरण वन मंत्री व पूर्व गन्ना मंत्री सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया ।
रविवार को तिलवाड़ा गाँव निवासी सहकारी गन्ना विकास समिति मलकपुर के चेयरमैन धूम सिंह ने श्रीराम गुरु जी की स्मृति में 25 वाँ भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें पर्यावरण वन मंत्री केपी मलिक व पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा, विधायक योगेश धामा सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया।
उन्होंने वहाँ मौजूद लोगों से हालचाल जाना। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। क्षेत्र के कुछ लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। सभी वरिष्ठ नेताओं व क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने कहा चेयरमैन धूम सिंह द्वारा अपने गुरु की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित भंडारा एक पवित्र व धार्मिक कार्य है। गुरु की पदवी भगवान स्वरूप होती है।
इस अवसर पर गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह, मंत्री केपी मलिक, विधायक योगेश धामा, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सुरेन्द्र टिकैत, देवेन्द्र धामा, एडिशनल एसपी जितेन्द्र तोमर, जयबीर प्रमुख शामली, समाजसेवी आर.आर.डी.उपाध्याय, कुलदीप तोमर, प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, सुमनपापाल, सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जनता की सेवा मेरे लिए सर्वोपरि: मदन भैया

  • शादी समारोह में जानसठ में पहुंचे विधायक मदन भैया
  • रालोद के विधायक प्रशन्न चौधरी विधायक मदन भैया से मिले

जानसठ: रालोद के खतौली विधायक मदन भैया से स्थानीय लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर मिलने पहुंचे रालोद के विधायक प्रशन्न चौधरी, इस दौरान खतौली विधानसभा क्षेत्र से आए ग्रामीणों से बातचीत में विधायक मदन भैया ने कहा कि जनता की निस्वार्थ सेवा करना मेरा सर्वोपरि कर्तव्य है।
शनिवार को कस्बा जानसठ में राकेश पाल की बिटिया की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे रालोद के विधायक मदन भैया, शादी समारोह में पहुंचने से पूर्व स्थानीय लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर शामली के रालोद विधायक प्रशन्न चौधरी विधायक मदन भैया से मिलने पहुंचे दोनों विधायकों के बीच मंत्रणा हुई। इस दौरान क्षेत्र से आए हुए ग्रामीणों की जन समस्याओं को विधायक ने सुना और उनका निराकरण कराया कुछ समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर समाधान कराने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत में विधायक मदन भैया ने कहा कि आप लोगों की सेवा करना मेरा सर्वोपरि कर्तव्य है और मैं हमेशा ही जनता की सेवा करता रहा हूं।
इस दौरान उनके साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख कर्मवीर नागर, प्रभात मोतला, यशपाल प्रधान दुहेली,अमित कुमार, मास्टर साजिद, मोहम्मद खुर्शीद, इरशाद गुर्जर, संजय गुर्जर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

सर्वप्रथम ग्राम देवता की पूजा करनी चाहिए: मदन भैया

  • नावला में मेले का फीता काटकर किया उद्घाटन
  • प्रत्येक वर्ष बाबा महाआश्रम ग्राम देवता का लगता है मेला

मंसूरपुर:  मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नावला में बाबा महा आश्रम ग्राम देवता पर विशाल मेले का हुआ आयोजन। मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मदन भैया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम किसी भी शुभ कार्य में ग्राम देवता की ही पूजा की जाती है।
नावला गांव में प्रत्येक वर्ष लगने वाले विशाल मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मदन भैया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक मदन भैया ने कहा कि किसी भी कार्य के शुभ अवसर पर जब हम अपने घर में, कारोबार में कोई भी पूजा अर्चना करवाते हैं तो सर्वप्रथम ग्राम देवता की ही पूजा कराई जाती है और कराने भी चाहिए। नावला गांव में स्थित बाबा महा आश्रम ग्राम देवता पर प्रत्येक वर्ष आज के दिन विशाल मेले का आयोजन किया जाता है, इस दिन नावला, अंबरपुर, खेड़ी के सभी ग्रामीण अपने ग्राम देवता को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना करते हैं, प्रसाद चढ़ाते हैं। इतना ही नहीं जो लोग बाहर अन्य प्रदेशों में भी रह गए हैं, आज के दिन वह सभी अपने गांव में लौट आते हैं और बाबा महा आश्रम ग्राम देवता पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जो भी अपनी मन से पूजा करते हुए मन्नत मांगता है ग्राम देवता बाबा महा आश्रम उनकी मन्नत अवश्य पूरी करते हैं।
इस दौरान विधायक मदन भैया के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख कर्मवीर नागर, देवराज त्यागी एवं ग्राम प्रधान अनुज त्यागी, नरेंद्र त्यागी खुरजा वाले, राहुल त्यागी, कुलदीप त्यागी, राहुल शर्मा, अमित कुमार, यशपाल प्रधान दुहेली आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा मंदिर कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
ग्रामीणों ने विधायक से की मांग
ग्रामीणों ने विधायक मदन भैया से स्ट्रीट लाइट, वाटर कूलर, हैंड पंप एवं सड़क निर्माण की मांग रखी। विधायक मदन भैया ने ग्रामीणों की मांग को मानते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी सभी मांगों को पूरा कराया जाएगा।

मैनपुरी में दिल को दहला देने वाली वारदात, नई दुल्हन समेत 5 लोगों की हत्या

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है। मैनपुरी जिले में नई दुल्हन समेत पांच लोगों की हत्या कर दी गई है और इसके बाद हत्यारोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी दंग रह गया और आनन फानन में वारदात स्थल पर पहुंचा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह घटना मैनपुरी के किशनी थाने के अंतर्गत गोकुलपुर गांव की है। एक दिन पहले ही हत्यारोपी के भाई की बारात लौटकर आई थी। घर में नई दुल्हन के आने पर खुशी का माहौल था और रिश्तेदार भी जुटे हुए थे। अचानक से किसी बात को लेकर दूल्हा का भाई आगबबूला हो गया और फिर घर में सो रहे भाई-भाभी सहित परिवार के 5 लोगों को धारदार हथियार फरसे से काट डाला। पांच लोगों की हत्या करने के बाद हत्यारोपी ने आत्महत्या कर ली। उसने खुद को भी गोली मारकर जान दी।
सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रहे हैं। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस घरवालों से पूछताछ भी कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि आरोपी ने इसकी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से ये हत्याएं हुई हैं, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही घटना की असली वजह पता चल सकेगी।
मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि थाना किशनी के गोकुलपुर गांव में शिववीर यादव के भाई की शादी थी। शिववीर यादव ने कल रात अपने भाई भुल्लन और सोनू यादव, उसकी पत्नी, बहनोई और अपने दोस्त की फर्से से हत्या की। हत्या के बाद इसने खुद को गोली मार ली। इसने अपनी पत्नी और मामी पर भी हमला किया था। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है।