Monday, April 22, 2024

उत्तर प्रदेश महिला बचाओ संघर्ष समिति ने किया जिला मुख्यालय का घेराव, साक्षी के हत्यारे को फांसी देने की मांग की

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

मेरठ: दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ में गुरुवार को फांसी की मांग के लिए जिला मुख्यालय का घेराव किया गया। संस्थान के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उनका कहना है कि दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त हो चुका है। ऐसे में प्रदेश सरकार को सख्त कदम उठाना आवश्यक है।
उत्तर प्रदेश महिला बचाओ संघर्ष समिति के महानगर महामंत्री अकाश राजपूत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पहुंचे। उनका कहना है कि दिल्ली में साक्षी दीक्षित की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लाइव हत्या की वीडियो को एक बार देखने के बाद दोबारा नहीं देखा जा सकता। ऐसे में अपराधी साहिल खान की मानसिकता का अंदाजा लगा सकते हैं।
साहिल खान को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्टी प्रतीत हो रही है। ऐसा लगता है कि पुलिस की लचर कार्रवाई की वजह से साहिल खान को जमानत मिल जाएगी। लेकिन ऐसा होना देश के लिए दुर्भाग्य है। ऐसे अपराधी को न्यायालय तत्काल फांसी की सजा सुनाएं।
दिल्ली में केंद्र सरकार की पुलिस व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। दिल्ली में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें महिला अपराध अव्वल नंबर पर है। ऐसे में केंद्र और प्रदेश सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। यदि व्यवस्था संभल नहीं रही है, तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप देना चाहिए।

Latest News