गाजियाबाद। पीएम मोदी कल यानी शुक्रवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने मार्च 2019 में दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। 82 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के जून 2025 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। पहले चरण जो कि 17 किलोमीटर का है उसका उद्घाटन होने जा रहा है।
इस प्रथम चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक लोग सफर कर सकेंगे। ये दूरी महज कुछ मिनटों में ही पूरी हो जाएगी। पीएम इस दौरान वसुंधरा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शुक्रवार को होने वाले इस उद्घाटन समारोह को देखते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने खास प्लानिंग की है।
भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस के उद्घाटन समारोह में वीवीआईपी से लेकर आम लोग तक शामिल होने वाले हैं। जिसे देखते हुए मोहन नगर और साहिबाबाद में दिनभर भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान जाम की समस्या से निपटने के लिए भी रुट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। जोकि सुबह सात बजे से कार्यक्रम के खत्म होने तक लागू रहेगा।
पीएम के आगमन को लेकर खास तैयारी
एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पीएम का विमान हिंडन एयरपोर्ट पर उतारने की प्लानिंग है। हालांकि अगर मौसम खराब रहता है तो पीएम का काफिला दिल्ली से ही सड़क के रास्ते कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान मोदीनगर, मुरादनगर, हापुड़ और मेरठ से आने वाली बसें राजनगर एक्सटेंशन, एलिवेटेड रोड से कनावनी से उतरेंगी।
इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
उन्होंने बताया कि हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर से मोहन नगर होते हुए साहिबाबाद रेपिडएक्स स्टेशन और जनसभा की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा थाना लिंक रोड रेडलाइट से साहिबाबाद रेपिडएक्स स्टेशन की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं सीआईएसएफ रोड से साहिबाबाद की ओर हल्क वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। लालकुआं से सीमापुरी के बीच वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
इसके साथ ही लोनी से भोपुरा हिंडन गोलचक्कर नागद्वार से राजनगर एक्सटेंशन की तरफ, एएलटी चौराहे से राजनगर एक्सटेंशन से रोटरी गोलचक्कर, नागद्वार होते हुए भोपुरा से लोनी की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। मेरठ से गाजियाबाद की तरफ आने वाले व्यवसायिक वाहन दुहाई पेरिफेरल से गाजियाबाद की तरफ नहीं जा सकेंगे। यहां से सिर्फ जनसभा में जाने वाले वाहनों को छूट मिलेगी।





अच्छे स्लॉगन लिखने वाली छात्राओं को इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने पेन और पटका पहना कर पुरस्कृत भी किया। प्रधानाचार्य सतीशचंद शर्मा, प्रेमचंद यादव, सलेक चंद, पूरण सिंह, प्रीति, पूजा आदि मौजूद रहे। उधर ब्लॉक सभागार में भी मिशन शक्ति अभियान के तहत गोष्ठी हुई। जिसमे सीओ युवराज सिंह, बीडीओ ज्योतिबाला, एडीओ अनिल किर्तज, उपेंद्र प्रधान आदि ने महिलाओं को जागरुक किया।
जनपद बागपत में जनपद स्तरीय समिति के समक्ष जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया वर्ष 2024-25 में ग्राम पंचायत की कार्य योजना, क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना एवं जिला पंचायत के कार्य योजना समय अंतर्गत पूर्ण कर ली जाए, जिलाधिकारी ने कहा भारत सरकार द्वारा चयनित 9 थीम के आधार पर ग्राम पंचायत की कार्य योजनाएं ग्राम सभा की बैठक में तैयार कर जीपीडीपी में फीड कर ली जाए जिसमें यह विशेष रूप से ध्यान रखने हेतु समिति के द्वारा निर्देशित किया गया की ग्राम पंचायत स्तर पर बाल सभा , महिला सभा एवं ग्राम सभा का आयोजन अवश्य किया जाए तथा ग्राम पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स के आधार पर ग्राम पंचायत की कार्य योजना बनाई जाएं एवं ग्राम पंचायत की सहभागिता सुनिश्चित की जाए जिससे कि ग्राम पंचायत में चहुमुखी विकास हो सके। सतत विकास लक्षयो का स्थानीयकरण पर विशेष चर्चा की जिलाधिकारी ने कहा कि इसका प्रारूप अच्छे तरीके से बनाया जाए जिससे कि विकास को गति मिले आम जनमानस को इन सुविधाओं का भरपूर लाभ प्राप्त हो सके जिससे कि गांव का विकास चहुमुखी विकास बन सके कोई पीछे ना छोटे की थीम पर कार्य किया जाए जिसमें महिला हितेषी गांव, गरीब मुक्त गांव ,बाल हितेषी गांव ,स्वस्थ गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव, सुशासन वाला गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से न्याय संगत एवं सुरक्षित गांव बागपत जनपद को बनाना है समृद्ध और शक्ति का संदेश देना है।

मिशन शक्ति अभियान चतुर्थ चरण-(04 )के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में थाना बिनौली पुलिस के द्वारा महिला कांस्टेबिल रश्मि चौधरी, द्वारा क्षेत्र के बरनावा सचिवालय व सर्वहितकारी इंटर कॉलेज बिनौली, व बाजारों आदि के आस-पास मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं,हेल्पलाईन नम्बरों ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर हिला हेल्प डेस्क आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट के माध्यम से जागरुक किया







शासन के दिशा निर्देश अनुसार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 1 अक्टूबर को एक घंटा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम जनपद में चलाया जाएगा, जो 10:00 बजे से सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से एक घंटा श्रमदान किया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर एक स्वच्छाजलि होगी। इन कार्यक्रमों का आयोजन 1 तारीख 1 घंटा स्वच्छता के लिए हर गांव ,नगर निकाय आदि में आयोजन के पर्यवेक्षक व अनु श्रवण हेतु शासन से नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं जनपद बागपत में चैत्रा वी. प्रबंध निदेशक, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ को नोडल अधिकारी नामित किया है। जनपद में प्रभारी मंत्रियों का भी भृमण रहेगा जो स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में सम्मिलित होंगे।
जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि वे वृक्षारोपण की समुचित देखभाल करें, पौधो की सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा उ.प्र. शासन के अपेक्षा के अनुरूप प्रत्येक वृक्षारोपण हेतु एक नोडल कार्मिक नामित करें जो मौके पर पौधों की सुरक्षा के लिए उत्तरदायी होगा। इस की सूचना सम्पूर्ण सूची के साथ प्रभागीय वनाधिकारी बागपत के कार्यालय में प्रेषित की जाए। जिला गंगा समिति के अन्तर्गत प्रभागीय वनाधिकारी ने समिति को अवगत कराया कि दिनांक 27.09.2023 को नई दिल्ली में जिला गंगा समिति के लिए माडल परियोजना तथा हैंडबुक लांच की गई है एवं शीघ्र ही जिला गंगा समिति में उपलब्ध हो जायेगी। तदोउपरान्त प्रत्येक सम्बन्धित विभाग से अपेक्षा होगी कि उक्त माडल डी.पी.आर.परियोजना के आधार पर अपने विभागों की कार्ययोजना बनाकर जिला गंगा समिति के माध्यम से उच्च स्तर को प्रेषित की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में गठित ग्राम गंगा समितियों में से कुछ महत्वपूर्ण स्थल एवं गंगा समितिया चयनित की जाए जहाँ नदियों के किनारे एवं घाट पर स्वच्छता अभियान चला कर नियमित रूप से आरती आयोजित की जा सके। इसकी सूचना जिला पंचायतीराज अधिकारी बागपत प्रभागीय वनाधिकारी, बागपत को एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध करा दे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कोई भी दिव्यांगजन बिना पेंशन के बिना दिव्यांग उपकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी का सम्मान होगा, सभी को उपकरण वितरित किए जाएंगे यही सरकार की मंशा है। दिव्यांग कल्याण विभाग की योजनाओं के संबंध में आम व्यक्ति तक उस योजना का किस प्रकार लाभ लिया जा सकता है।
जनपद बागपत में 2011 की जनगणना के अनुसार 22265 कुल दिव्यांग थे, जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र 7323 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी किए गए हैं। जिसमें वर्तमान में 5912 दिव्यांगों को पेंशन मिल रही है विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र 6009 है। दिव्यांग आधार सीडिंग में जनपद बागपत ए-श्रेणी में है।


