बागपत। बागपत के लोकसभा प्रभारी एवं लक्ष्मण अवार्डी अभवीर यादव ने शुक्रवार को बालैनी स्थित अपने पारिवारिक फार्म हाउस शकुन शक्ति स्थल पर अपनी माताजी स्वर्गीय शकुन यादव प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष बागपत की तृतीय जंयती अपने परिवार व अपनों के संग हवन व मंत्रोचार के साथ धूमधाम के साथ मनाई।
इस दौरान उन्होंने प्रत्येक 10वीं, 11वीं व 12वीं की छात्राओं को तथा कई गावों की संस्थाओं व आंगनवाड़ी, आशा, सहायिका जैसी संस्थाओं में कार्य कर रही माताओं और बहनों को हजारों की संख्या में सेनेटरी पैड वितरित किये। इस अवसर पर कई कालेजों जैसे श्री कृष्ण इण्टर कॉलेज बालैनी, देव इण्टर कॉलेज डोलचा, इंदिरा गांधी इण्टर कॉलेज मुकारी और कई अन्य गांवों का दौरा कर कई महिलाओं को लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मेधावी छात्रों को नगद धनराशि देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस मौके पर अनिल यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, अभिनव यादव, राजकुमार त्यागी प्रधानाचार्य मुकारी, मुकेश यादव प्रधानाचार्य डोलचा, संजय शर्मा प्रधानाचार्य बालैनी, बालेन्द्र यादव, हरि यादव, हरिपाल यादव, पपीत यादव, प्रवीन यादव, यशपाल यादव, वेटलिफ्टिंग रैफरी महेन्द्र यादव, रणसिंह यादव, ओपी यादव, अनुराग यादव, मोन्टू यादव, रविन्द्र यादव, पप्पू यादव, संदीप सिंह, रणसिंह, मनीष चौधरी, रण सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved




पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने रात में मुखबीर ख़ास की सूचना पर दोगांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों यामीन पुत्र यासीन निवासी बरनावा व पंकज पुत्र रमेश निवासी जोनमाना थाना बडौत के कब्जे से दस किग्रा. अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त एक टाटा मैजिक गाड़ी बरामद हुई है। जबकि तीसरा आरोपित फरार हो गया। पकडे गए आरोपितों का चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया गया
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाये, कोई लापरवाही करेगा तो उनका उत्तरदायित्व तय किया जाएगा जो कार्य अधिकारियों को मिला है उन दायित्वों के प्रति अपनी सेवा दें उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उद्योग बंधु के मामलों को संबंधित अधिकारी हल्के में ना लें इस पर गंभीरता न दिखाने वालों को चिन्हित करते हुए कार्यवाही भी की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में बाउंड्री बाल का कार्य प्रगति पर है जिसका कार्य यूपी सीडा द्वारा किया जा रहा है।




सांसद द्वारा ग्रामवासियों को अधिक से अधिक संख्या में समितियों की सदस्यता लेने का आह्वान भी किया गया व स्वयं भी 11 हज़ार रुपये जमा कर 110 शेयर लेकर समिति की सदस्यता ली गई। सरकार की समितियों के माध्यम से संचालित सभी योजनाओं का लाभ उठाने का भी आवाहन किया गया,साथ ही सांसद द्वारा जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में समिति संचालित करने का सुझाव दिया गया ,तथा जनपद बागपत में 10 और शाखायें जिला सहकारी बैंक की खौलने का सुझाव भी दिया गया है।
संयुक्त आयुक्त मेरठ मंडल द्वारा सांसद द्वारा दिए गए सुझावों के संबंध में आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा रखे गए सभी प्रस्ताव शासन को भेज कर यथा शीघ्र कार्रवाई कराने का अथक प्रयास किया जाएगा। उपस्थित सहायक आयुक्त सहकारिता बागपत इंदु सिंह ने कृषकों व ग्रामवासियों द्वारा मौक़े पर उठाई गई समस्याओं के निस्तारण हेतु यथासंभव निस्तारण के लिए उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया एवं विभाग की योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया गया।





मंडल अध्यक्ष बाबू राम तोमर मुरादाबाद से आते हुए धरना स्थल बिजली घर पहुंचे। उन्होंने किसानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा किसान किसी की धमकियों से नहीं डरते,बउनका जवाब बैठ कर देते हैं तथा इलाज करते हैं। जब तक किसानों की बिजली समस्याओं का समाधान नहीं होगा आंदोलन चलता रहेगा। इस अवसर पर गजम सिंह, मलखान सिंह गुर्जर, सुखबीर सिंह, हरिओम सिंह यादव, सत्यवीर सिंह, चिरंजी सिंह यादव, करण सिंह जाटव, हरवीर यादव, यशपाल सिंह आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।






