सहारनपुर: जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र के निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शुक्रवार सुबह 10ः00 बजे अपने कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि प्रातः 10ः00 से 12ः00 बजे के मध्य कार्यालय में बैठकर शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए गुणवत्तापरक निस्तारण करें।
डा.दिनेश चन्द्र के निर्देशानुसार शुक्रवार नगर मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार द्वारा घण्टाघर स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण में अधीक्षण अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण खण्ड में 11 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण खण्ड प्रथम सहारनपुर के 08 कर्मचारियों में से 01 कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण खण्ड द्वितीय में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले।
अधिशासी अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण खण्ड प्रथम में 20 में से 17 उपस्थित पाए गये। अधिशासी अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण खण्ड द्वितीय में 18 में से 04 अनुपस्थित पाए गये। विद्युत वितरण खण्ड में 20 कर्मचारियों में से 07 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय सहारनपुर में 22 कर्मचारियों में से 13 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये। अधिशासी अभियन्ता विद्युत परीक्षण खण्ड प्रथम में 04 मे से 03 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये। विद्युत परीक्षणशाला तृतीय में 03 मे से 02 अनुपस्थित पाए गये।
यह स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है कि विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय के विभिन्न घटक कार्यालयों में 40 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये। उन्होने मुख्य अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर 03 दिन के अंदर अवगत कराएं।
डा.दिनेश चन्द्र ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से अपने कार्यालयों में बैठकर शासकीय कार्याें का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से कार्यालय में उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि जन शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण न करने वाले अधिकारियों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि यह औचक निरीक्षण अभियान निरंतर चालू रहेगा।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved







यात्रा में नेहरू युवा केन्द्र बागपत से संबद्ध ग्रामीण स्तर के युवा मंडल के स्वयंसेवकों ने भी शामिल होकर अपना योगदान दिया। यात्रा में युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और ढोल नगाड़े के साथ यात्रा के साथ साथ चले। यात्रा का समापन प्राथमिक विद्यालय पर किया गया और सभी को पंच प्रण शपथ दिलाई गई। यात्रा में ग्राम प्रधान विजय प्रताप, प्राध्यापक संतोष, स्वयंसेवक दानिश और सुमित, नरेंद्र सिंह, रोहित कुमार, आनंद, पंकज आदि शामिल हुए।
सहकार से समृद्धि योजना के अन्तर्गत सदस्यता महाअभियान के लिये जनपद के कृषकों, अकृषक, मजदूर, एस०एच०जी०, एफ०पी०ओ०, जे०एल०जी० व अन्य को बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियां (बी-पैक्स) का सदस्य बनाने में जनपद बागपत का प्रदेश में 5वां स्थान है। जिस पर जिलाधिकारी ने एआर कोऑपरेटिव के कार्य की प्रशंसा की जिलाधिकारी जिलाधिकारी में सदस्यता महा अभियान को डिजिटल इंडिया के अंतर्गत अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया उन्होंने कहा कि इसमें घर बैठे भी व्यक्ति अपनी सदस्यता ले सके इसके प्रति जागरूक किया जाए। जनपद बागपत में 36 सहकारी समितियां हैं सभी में सीएससी संचालित है, जिसमें से प्रदेश में जनपद बागपत की तीन समितियां पर जन औषधि केंद्र की व्यवस्था सर्वप्रथम प्रदेश में बागपत जनपद में हुई है ।





यूरेशिया फाउंडेशन के अध्यक्ष विकासदीय त्यागी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। बच्चों द्वारा की गई मेहनत एवं लगन से पढ़ाई का फल भी मिलता है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान देना भी जरूरी है। ताकि बच्चे समाज में गलत कार्य करने से परहेज करें। जिस बच्चे को आज हम अच्छे संस्कार दे रहे हैं, वहीं कल का भविष्य होगा।
संजय त्यागी ने कहा कि कड़े परिश्रम से ही सफलता के मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इंसान बनने व बनाने का केंद्र शिक्षण संस्थान ही होता है। बच्चों को राष्ट्र प्रेम के प्रति जागरूक करते हुए माता-पिता एवं गुरु का सम्मान करना सिखाना भी बेहद जरूरी है।




स्कूल की चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरी ने भी बच्चों के उत्साह को देखते हुए, उनकी प्रशंसा की तथा उन्हें सचेत किया कि वृक्ष ही हमारा जीवन है। यदि वृक्ष नहीं होंगे तो पृथ्वी पर जीवन लगभग समाप्त हो जाएगा तथा यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भूस्खलन की बड़ी वजह वनों की लगातार हो रही कटाई है। पेड़ों की जड़े मिट्टी पर मजबूती के साथ पकड़ बनाती है। इसके साथ ही पहाड़ों के पत्थरों को भी बांधकर रखती है। पेड़ों की जड़ो से ये पकड़ मजबूत होती है। इसी वजह से जब बारिश होती है, तो पहाड़ के बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगते हैं। हमें अपने वातावरण को अधिक से अधिक स्वच्छ रखना चाहिए। साथ ही विद्यालय में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर “ग्रीन स्कूल” बनाने के बारे में भी कहा।
स्कूल की प्रधानाचार्या संजया वालिया ने भी सभी बच्चों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही स्कूल के सभी बच्चों ने वन संरक्षण की शपथ भी ली।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोर्डिनेटर चारू डुडेजा, प्रीति बंसल, साक्षी सिंघल, टीना यादव, डिंपल व समस्त अध्यापकगण एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा का योगदान रहा।

बता दें कि अमन कुमार द्वारा संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जीवंतपर्यंत सीखने के विषय पर कार्य किया जा रहा है। सामाजिक उद्यमिता पर आधारित प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 के अंतर्गत 74 लाख से अधिक लोगों को शैक्षिक अवसरों के विषय में जानकारी देकर कौशल विकास व शैक्षिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर अमन कुमार का चयन किया गया।
प्रेरणा एप पर जिन अधिकारियों को भी पांच-पांच विद्यालय दिए गए हैं वह अपने निरीक्षण समय से पूर्ण करें। जो अधिकारी इन निरीक्षण में लापरवाही करेंगे, पोर्टल पर निरीक्षण अपडेट नहीं दिखाई देंगे, ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उन पर कार्यवाही की जाएगी।
श्री वेंक्टेश्वरा विवि स्पोटर्स प्रमोशन आर्गेनाईजेशन एवं चैतन चौहान फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ’चैतन चौहान राष्ट्रील खेल पुरस्कार-2023’ के बारे मे बताते हुए एस.पी.ओ. के चेयरमैन नमन भारद्वाज एवं प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने बताया कि वेंक्टेश्वरा के आधा दर्जन राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियों, छात्र-छात्राओं समेत इस समारोह में 150 से अधिक देशभर से आये अलग-अलग खेलो के खिलाड़ियों एवं उनके कोच/प्रशिक्षको को सम्मानित किया गया।

ग्रेटर नोएडा के विख्यात एक्सपो इंडिया मार्ट में आयोजित “उत्तर प्रदेश शिक्षा समागम 2023” का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मिनिस्टर उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी योगेंद्र उपाध्याय, यूपीटीयू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर आर.के.खंडाल, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव, वेंकटेश्वरा के प्रतिकूलाधिपति डा.राजीव त्यागी, शिक्षा समागम यूपी के मुख्य संयोजक नमित भाटी, प्रोफेसर राजकुमार, असम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर जे.एस.विर्क, अरुणोदय की अध्यक्षता डा. अनुभूति चौहान, वीजीआई मेरठ के परिसर निदेशक डा.प्रताप सिंह आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सम्मुख दी प्रज्वलित करके किया। श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय को यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिलने पर समूह अध्यक्ष डा.सुधीर गिरी को बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर बधाई देने वालों में समूह अध्यक्ष के प्रधान सलाहकार प्रोफेसर वी.पी.एस.अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, प्रोफेसर ए.पी.गर्ग, कुलपति डा.राकेश यादव, मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रताप सिंह, कुलसचिव डा. पीयूष पांडेय, डा.राजेश सिंह, बृजपाल सिंह, अलका सिंह, अरुण गोस्वामी, दीपक कुमार, डा.बीएस त्यागी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।