Sunday, April 21, 2024

G-20: भारत दिखाएगा दुनिया को दम, आज सजेगा महाशक्तियों का महामंच

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • G-20 शिखर सम्मेलन में आज दिल्ली सशक्त भारत का उद्घोष करेगी। G-20 के अब तक हुए आयोजनों में यह सबसे भव्य और खास होने वाला है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इस शिखर सम्मेलन से भारत फिर दुनिया को दिखाएगा कि कैसे वह विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।

नई दिल्ली: दिव्य भव्य और विहंगम, G-20 कहा महामंच भारत मंडपम… एक ऐसा मंच जिसे देखकर दुनिया दंग है। भारत की राजधानी दिल्ली में अब तक का यह सबसे बड़ा और भव्य आयोजन है। जहां आज दुनिया की महाशक्तियों का संगम होगा। दुल्हन की तरह सजी दिल्ली सशक्त भारत का उद्घोष करेगी और देश एक बार फिर वसुधैव कुटुम्बकम के ध्येय वाक्य को साकार करेगा।
यह पल इसलिए भी खास होगा, क्योंकि 2018 से लेकर अब तक G-20 के सभी 18 सम्मेलनों में से ये सबसे भव्य और शानदार आयोजन होने वाला है। जो दिल्ली को दुनिया के बदले शक्ति समीकरण का केंद्र भी बना सकता है। यहां साझा सहयोग, रणनीतिक और बुनियादी ढांचों से जुड़े समझौते विस्तार ले सकते हैं और चीन की विस्तारवादी नीति पर लगाम लगाने का संयुक्त प्रयास भी आकार ले सकता है।
ये है आज का कार्यक्रम
G20 शिखर सम्मेलन का पहला सेशन सुबह 10:30 बजे शुरू होगा जो 1:30 बजे तक चलेगा, जिसका विषय वन अर्थ रखा गया है। इससे पहले सभी देशों से आए नेता बारी-बारी से भारत मंडपम पहुंचेंगे यह सिलसिला सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। इन राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे से 3 बजे तक पीएम नरेंद्र मोदी, ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद 3 बजे से 4:45 बजे तक दूसरा सेशन होगा जिसका विषय वन फैमिली रखा गया है। शाम तो 7 बजे से 8 बजे तक सभी देशों से आए नेताओं के साथ डिनर का आयोजन किया जाएगा। रात 9 बजकर 15 मिनट तक राष्ट्राध्यक्ष एक-दूसरे से बातचीत करेंगे और लाउंज में एक साथ एकत्रित होने के बाद अपने-अपने होटल निकल जाएंगे।
चीन को मिल सकता है जवाब
G-20 के महामंच पर आज दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, इस रेल नेटवर्क को चीन के BRI का जवाब माना जा रहा है। यह रेल नेटवर्क दिल्ली को सऊदी के साथ यूरोप से भी जोड़ेगा। इस साल मई में इसे लेकर बातचीत हो चुकी है, जब अमेरिका, सऊदी, भारत और यूएई के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने बैठक की थी। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि इस पर मुहर लगेगी ही, लेकिन अमेरिकी मीडिया ने इसकी पुरजोर संभावना जताई है।
जानिए भारत मंडपम के बारे में
भारत मंडपम ऐसा महामंच है जो 123 एकड़ में फैला है, इसके निर्माण में तकरीबन 2700 करोड़ रुपये का खर्च आया है, इसके हॉल में एक साथ 10 हजार लोग बैठ सकते हैं। आसान भाषा में समझें तो यह किसी भी फुटबॉल मैदान से तकरीबन 26 गुना बड़ा है। अब तक दुनिया के सबसे बड़े हॉल सिडनी के ओपेरा हाउस से भी ये कई गुना बड़ा है।
भव्य आयोजन से दंग है दुनिया
भारत की ओर से G-20 शिखर सम्मेलन के भव्य आयोजन से दुनिया के कई देश दंग हैं, ब्रिटेन के पीएम रिषी सुनक ने शुक्रवार को भारत पहुंचने के बाद कहा कि,‘भारत के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है, इसका आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से हो रहा है। अगले कुछ दिन शानदार गुजरने वाले हैं’ यह आयोजन खास इसलिए भी है, क्योंकि भारत बेहद कम पैसे में सबसे बड़ा आयोजन करने जा रहा है।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
G-20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के प्रमुख देश वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यहां आम सहमति बनाने के साथ-साथ सामूहिक कार्रवाई पर मंथन किया जाएगा। इसमें भारत विकासशील देशों के एजेंडों का नेतृत्व करेगा। यहां जलवायु परिवर्तन से लेकर आर्थिक विकास और वित्तीय विनियमन पर चर्चा हो सकती है।
ऐसे दम दिखाएगा भारत
भारत में दुनिया की महाशक्तियों का संगम होगा तो भारत के सामने खुद को वैश्विक शक्ति के तौर पर प्रस्तुत करने का बेहरीतन मौका होगा। यहां भारत विकासशील देशों के सरोकारों को आगे बढ़ाने के मुद्दे को मजबूती के साथ रखेगा। इसके अलावा दक्षिण एशिया का प्रमुख और अगुवा देश होने के नाते भी भारत खुद को साबित करेगा। इसके अलावा दुनिया भर का प्रमुख बाजार होने के नाते भारत पूरी दुनिया को अपनी जरूरत का अहसास भी कराएगा।

Latest News