बिनौली थाने में किसानों के साथ इंस्पेक्टर ने की बैठक

0
202

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: थाना परिसर में रविवार को क्षेत्र के गांवों के किसानों की बैठक हुई। जिसमें राजस्व संबन्धी समस्याओं को आपसी सहयोग व राजस्व अधिकारियों की मदद से सुलझाने की नसीहत दी गई।
बैठक में इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना शासन प्रशासन की प्राथमिकता है। गांवों में किसानों के जमीनी विवादों को आपसी सहयोग से भी निपटाया जा सकता है। यदि फिर भी समाधान नहीं होता तो राजस्व विभाग के अधिकारियों व स्थानीय कर्मचारियों की मदद ली जा सकती है। शांति व्यवस्था के मदद्देनजर पुलिस भी अपेक्षित सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कोई भी ऐसा कार्य न करे जिससे शांति भंग हों अगर कोई विवाद हो तो उसको कानूनी रूप से निपटाए अगर पुलिस की जरूरत पड़े पुलिस आपके साथ हैं। वहीं उन्होंने कहा कि गांवों में ऐसी बैठक आयोजित की जाए जिससे विवाद परस्पर सहयोग से सुलझ सके। इस दौरान उपेन्द्र प्रधान, रिंकू प्रधान, कासिम प्रधान, इस्लाम, मोहम्मद आशु, सचिन त्यागी, अमित गोस्वामी, सोनू, परवेंद्र सिंह, ओमदात, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।