Sunday, April 21, 2024

जनपद में दिव्यांगों के हितार्थ के लिए लगाए जा रहे तहसील दिवस में दिव्यांग कैंप

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • जिलाधिकारी की पहल से तहसील दिवस में दिव्यांगों के कैंप व अन्य माध्यम से बनाए गए 690 दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • जनपद में 5912 दिव्यांग जनों को मिल रही पेंशन
  • दिव्यांग आधार सीडिंग में जनपद ए-श्रेणी में
  • दिव्यांग जनों के लिए कदम से कदम मिलाकर खड़ी सरकार
  • जनपद का कोई भी पात्र दिव्यांग,  उपकरण व पेंशन से नही रहेगा वंचित सरकार है संकल्पित

बागपत: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर हर पात्र व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित करने के लिए निरंतर मुख्यमंत्री के निर्देशन में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद बागपत में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह दिव्यांगों के हितार्थ और सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रति कटिबंध है। दिव्यांगों की दिव्यांग प्रमाण पत्र की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में दिव्यांगों के हितार्थ के लिए 5 अगस्त 2023 से खेकड़ा तहसील दिवस से नई पहल प्रारंभ की। उन्होंने जनपद स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र का कैंप लगवाये जा रहे है, जो माह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले दो तहसील संपूर्ण समाधान दिवसों में लगाया जाता है। जिससे दिव्यांगों को कैंप का भरपूर लाभ मिल रहा है। जिन दिव्यांगों के वर्षों से दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाए थे। उनके इन कैंपों के माध्यम से और जिलाधिकारी की नई पहल से उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र मिल गए, जिन्हें पाकर दिव्यांग अत्यधिक प्रसन्न है। जनपद में 5 अगस्त 2023 से अब तक जनपद स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस कैंप में 97 प्रमाण पत्र बनाए गए हैं, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 593 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी की नई पहल से अब तक जनपद में कुल 690 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए हैं, जिससे दिव्यांगजन बहुत प्रसन्न है। जिलाधिकारी की इस पहल से जो दिव्यांगजन वर्षों से परेशान थे उनकी समस्या का समाधान हो हो रहा है।
दिव्यांगजन रजनी, सौरभ, सोहन पाल, सोनू, मुस्कान, पारस आदि दिव्यांग जनों ने बताया कि हम दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर काफी लंबे समय से परेशान थे जो कि जिलाधिकारी की इस पहल से हमारे प्रमाण पत्र बन गए और हमें आने वाले समय में सरकार की जनकल्याणकारी योजना का भी अब लाभ मिल जाएगा, सरकार के इस कार्य से हम अत्यधिक प्रसन्न हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कोई भी दिव्यांगजन बिना पेंशन के बिना दिव्यांग उपकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी का सम्मान होगा, सभी को उपकरण वितरित किए जाएंगे यही सरकार की मंशा है। दिव्यांग कल्याण विभाग की योजनाओं के संबंध में आम व्यक्ति तक उस योजना का किस प्रकार लाभ लिया जा सकता है।
जनपद बागपत में 2011 की जनगणना के अनुसार 22265 कुल दिव्यांग थे, जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र 7323 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी किए गए हैं। जिसमें वर्तमान में 5912 दिव्यांगों को पेंशन मिल रही है विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र 6009 है। दिव्यांग आधार सीडिंग में जनपद बागपत ए-श्रेणी में है।
जनपद बागपत में वर्तमान में 5912 दिव्यांग जनों को पेंशन वितरित की जा रही है जिसमें उन्हें प्रतिमाह उनके बैंक खाते में ₹1000 की धनराशि भेजी जाती है। इस योजना से कोई भी दिव्यांगजन जुड़ सकता है, जनपद का निवासी होना चाहिए। दिव्यांग का प्रमाण पत्र कम से कम 40% का बना हो, आय प्रमाण पत्र शहरी क्षेत्र में भारतीय ₹56000 की आय और ग्रामीण क्षेत्र में ₹46000 की आय होने चाहिए जो तहसील से जारी हो, बैंक की पासबुक भी देनी होगी। दिव्यांगजन को अपना ऑनलाइन sspy-up.gov.in आवेदन करना होगा। उसके लिए उसके पास दिव्यांग प्रमाण पत्र, फोटो, मूल निवास, आय प्रमाण पत्र का होना जरूरी है, ऐसे लाभार्थी इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा और लाभार्थी को दिव्यांगजन पेंशन या उपकरण लेने के लिए जिला दिव्यांगजन अधिकारी कार्यालय में विकास भवन कमरा नंबर-2 में अपने संबंधित अभिलेख जमा करने होंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बागपत में सोमवार और बृहस्पतिवार को नियमित रूप से भी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं।
जनपद में कोई भी पात्र दिव्यांग बिना पेंशन और बिना उपकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। हम सब की मंशा है सरकार के पात्र व्यक्ति को पात्र योजना से लाभान्वित करना।

Latest News