ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर
बागपत:बागपत संसदीय सीट से भाजपा की टिकट के मजबूत दावेदार भाजपा नेता इंजीनियर रामवीर सिंह ने कहा है कि यदि उन्हें सांसद बनने का मौका मिला तो वे सरकारी खर्च ही नहीं, अपने खुद के संसाधनों से भी क्षेत्र में विकास कार्य कराएंगे। ग्राम लोहड्डा में ग्रामीणों की एब बड़ी पंचायत में उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के किसी भी गांव में किसी भी ग्रामीण को शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से महरूम नहीं करना चाहते। यह हर ग्रामीण का हक है और वे यह हक उन्हें दिलवाकर रहेंगे।

लोहड्डा गांव में पंचायत को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर संकल्प और दिमाग में ईमानदारी हो तो साधारण व्यक्ति भी असाधारण कार्य कर सकता है। जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य होता है कि वे जिस क्षेत्र से चुनकर संसद पहुंचें, उस क्षेत्र में पूरी तत्परता के साथ वे सारी सुविधाएं मुहैया कराएं, जिनके लिये जनता उन्हें चुनती है। ऐसा करना कोई मुश्किल काम नहीं है। शर्त केवल यह है कि जनप्रतिनिधि में जनसेवा का भाव और संकल्पशीलता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में पैसा कमाने नहीं, अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करने की भावना के साथ आए हैं।
इंजीनियर रामवीर सिंह ने इस दौरान नए साल के लिये पेश किये गए केन्द्रीय बजट की खूबियां ग्रामीणों को बताई और कहा कि मोदी सरकार का यह बजट महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और किसानों की भलाई के लिये है। आने वाले दिनों में बजट की खूबियां देखने को मिलेंगी। पंचायत में बिक्रमसिंह बालियान, प्रवीण तेवतिया, राजगुरू और अन्य कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। मुकेश कुमार की आयोजित इस पंचायत में सुभाषचन्द्र, सुरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कश्यप, अनिल कश्यप, संजीव कुमार, सोमी, दिनेश पंडित, संजीव पंडित, विनीत कुमार, निखिल सिंह, बिजेन्द्र तोमर, बाबूराम, सचिन कश्चप, पंकज तोमर, रविन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, संजय सिंह, सचिन कुमार, नीतू फौजी, अमित लोहड्डा, देव तोमर, राहुल राणा, विक्रम सिंह, शिवांशु शर्मा, राहुल सिंह, राकेश कुमार, संजीव सिंह, अनिल सिंह, रमेशचन्द्र, जसवीर, मास्टर रणवीर सिंह, बसंत सरोहा व मोहित कुमार समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।






कहा कि क्षेत्रवासियों का भरोसा व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद रहा तो वह संसदीय क्षेत्र में विकास के असली मायने सिद्ध करके दिखाएंगे। उन्होने कहा मेरी प्राथमिकता बागपत क्षेत्र का चहुमुखी विकास करना हैं ।ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर भारी समर्थन का वायदा किया।




डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने देर शाम बिनौली ब्लॉक के बिजवाडा गांव में हेल्थ बैलेंस सेंटर, निर्माणाधीन गौ संरक्षण केंद्र व जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी टंकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने टंकी निर्माण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि टंकी परियोजना 2 करोड़ 90 लाख रुपये की है, रिफर्निसिंग की है, जो टंकी पहले थी उसी को रंग रोगन कर नई बोरिग से पानी की सप्लाई होगी। जो पाइपलाइन खराब हो चुकी है उसको बदलकर पानी की सप्लाई की जानी है। पिछले 8 माह से टंकी निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नही किया गया और निर्माण कार्य भी बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जल निगम की जिम्मेदारी है कि जो कार्यदाई संस्था है उससे कार्य पूरा कराकर ग्राम को सुपुर्द करे। अगर इस प्रकार परियोजना विलंबित रहेगी, जिनका पैसा भी खर्च हो चुका है। कार्य पूरा न होने का जल निगम के एक्सईएन कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाये है। इसलिए एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने निर्माणाधीन 1 करोड़ 60 लाख रुपये के गौ संरक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। गौशाला की खराब गुणवत्ता को देखकर डीएम ने जांच के लिए तीन सदस्य टीम गठित की। शमशान घाट में गंदगी मिलने पर डीपीआरओ को नोटिस जारी किया।








विकसित बागपत संकल्प यात्रा के जरिये वे अब तक करीब तीन दर्जन गांवों में सम्पर्क स्थापित कर चुके हैं। चौ. रामवीर सिंह के समर्थकों का काफिला दिन पर दिन बढ़ रहा है और क्षेत्र के लोग उनमें अपना भावी सांसद देख रहे हैं। रविवार को विकसित बागपत संकल्प यात्रा के तहत रामवीर सिंह ने संसदीय क्षेत्र के गांव भूपगढ़ी, जानी और जोहरा गांव में सम्पर्क किया। इन सभी गांवों में रामवीर सिंह का ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों का जोश देखने लायक था।






अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री के अनुसार ट्रस्ट के अध्यक्ष और आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता परमप्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम महाराज के निर्णय के अनुसार आश्रम द्वारा समग्र मानवता के कल्याण हेतु यह अभियान गत दो वर्ष से संचालित है। आश्रम द्वारा संचालित मुफ़्त भंडारा कार्ड योजना के अंतर्गत आज जनवरी माह का राशन 21 परिवारों को वितरित किया गया।
इस सामग्री में सभी वस्तुओं की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाता है। इन वस्तुओं में 15 किलो गेहूँ का आटा, 10 किलो चावल, 5 किलो चीनी, दो किलो काला चना, दो लीटर सरसों का तेल, चायपत्ती, धनिया पावडर, लाल मिर्च, पिसी हल्दी प्रत्येक 250 ग्राम, एक किलो नमक आदि प्रदान किया जाता है।अति निर्बल, बीमार और आने में असमर्थ परिवारों को राशन उनके घरों पर भी पहुँचाया जाता है। बच्चों द्वारा त्याग दिए गए वृद्ध व्यक्तियों, निराश्रित विधवाओं, बेसहारों, अपंग, बीमार और अत्यंत निर्धन व्यक्तियों के लिए यह भंडारा कार्ड योजना आश्रम की तरफ़ से संचालित है जिसे शीघ्र ही अन्य अनेक स्थानों तक विस्तारित किया जाएगा।
लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जनपद मेरठ के मवाना कस्बे में मेरठ जिले की कार्यकारिणी घोषित की। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि
चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव लोक दल मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोक दल किसान, मजदूर, बेसहारा, गरीब, सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर चुनाव मैदान में है। उत्तर प्रदेश में अभी तक गन्ने का रेट घोषित नहीं किया गया है। जिसके कारण किसान परेशान हैं उन्होंने कहा कि किसानो की फसलों को बेसहारा गोवंश खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकदल में सर्व समाज का हित सुरक्षित है इसीलिए सभी जाति धर्म के लोग लोकदल से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बिजनौर लोकसभा, मेरठ लोकसभा, मुजफ्फरनगर लोकसभा, बागपत लोकसभा, बुलंदशहर लोकसभा, मुरादाबाद लोकसभा सीटों के लिए पार्टी ने प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। शीघ्र ही सभी प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की जाएगी। लोक दल का चुनावी मुद्दा किसान मजदूर गरीब बेसहारों का हित होगा।
वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य अग्निहोत्र और पुष्प अर्चन किया गया। भक्तों के जयघोष से समूची घाटी गुंजायमान हो उठी। इस अवसर पर 100 महिला-पुरुषों ने आर्यम नवदीक्षा और 125 ने मंत्र दीक्षा ग्रहण करके पूज्य गुरुवर का आशीर्वाद अर्जित किया। ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री ने बताया कि आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष और आर्यम प्रकल्प के कुलप्रमुख परमप्रज्ञ जगद्गुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेन्द्र कुमार आर्यम जी महाराज के आशीष की छत्र छाया में हिन्दुत्व के मूल आधार पोषित और सिंचित हो रहे हैं। नये वर्ष के प्रथम दिवस सर्व सिद्धि अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वैदिक और सनातन विधान से भगवान शिव, भगवान विष्णु और महालक्ष्मी का पुष्प अर्चन किया गया। आर्यम जी महाराज ने इस अवसर पर उपस्थित भक्तों और शिष्यों को उपदेशित करते हुए कहा कि संस्कार मय हिन्दुत्व प्रेरित जीवन शैली विश्व की सर्वश्रेष्ठ पद्धति है सभी को उसको समर्पित भाव से अंगीकार करने की आवश्यकता है। समारोह में प्रतिभा आर्य, उत्कर्ष सिंह, श्वेता जायसवाल, अविनाश जायसवाल, सुनील आर्य, रामकिशोर, शालिनी शर्मा, गौरव स्वामी, अलिंद्र वीर, ममता, वीणा कोली आदि का सहयोग रहा।



