Sunday, April 21, 2024

समाज के सभी वर्गो का समुचित विकास ही भाजपा का मकसद, रामवीर सिंह।

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

ब्यूरो चीफ़, विकास बड़गुर्जर

बड़ौत: रविवार की शाम बड़ौत मे बावली-बडौत मार्ग पर वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा वरिष्ठ नेता चौ0 रामवीर सिंह तोमर सिरसली ने कार्यालय का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकडो लोग उपस्थित रहे।


चौधरी रामबीर सिंह का फुलमालाओ से ग्रामीणों ने  स्वागत किया 

वैदिक विद्वान आचार्य समरभानु शास्त्री ने यज्ञ कराक सभी को यज्ञ की महत्ता के बारे बताते हुए कहा कि जीवन में कोई भी शुभ कार्य करो तो उसकी शुरुआत यज्ञ के साथ करे। यज्ञ में रामवीर सिंह मुख्य यजमान रहे। इस अवसर पर चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मकसद केवल समाज के सभी वर्गो का समुचित विकास करना है। इसी लिए भाजपा द्वारा निर्गत घोषणापत्रों के अनुसार सभी वादे पूरे हो रहे हैं और समाज के सभी वर्गों का चहुमुखी विकास हो रहा है। जिसके चलते भाजपा की करनी और कथनी में अन्तर नहीं है। इस अवसर पर थांबा खाप चौधरी, यशपाल सिंह, सिरसिली ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह तोमर, भाजपा युवा नेता प्रवीण तोमर, राजगुरु तोमर, सोविन्द्र तोमर, प्रवीण तेवतिया गाजियाबाद, विक्रम सिंह, तेजवीर सिंह एडवोकेट, रोहतास, वीर सैन कश्यप आदि सहित अनेको शामिल हुए।

तदोपरांत भाजपा नेता चौधरी रामबीर सिंह तोमर सिलसिली ने बावली रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में सफाई कार्य भी अपने कार्यकर्ताओं सहित किया वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता ने हिलवाड़ी गांव में भी एक जनसभा में संबोधित किया और भाजपा की कार्य उपलब्धियो को गिनाया। इस मौके पर भाजपा नेता रामबीर तोमर का हिलवाड़ी गांव में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत भी किया गया।

Latest News