Sunday, April 21, 2024

पुरा महादेव में आज एकसाथ जलेंगे एक लाख दीये

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

दिन पर दिन बढ़ रहा है रामवीर सिंह का काफिला

मेरठ, सवांददाता
मेरठ: रविवार  को कई गांवों में हुआ जोरदार स्वागत
सोमवार को जिस समय अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उस समय पुरा महादेव मंदिर में एकसाथ एक लाख दीये जलाकर खुशियां मनाई जाएंगी। इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये बागपत लोकसभा सीट से भाजपा के प्रबल दावेदार चौ. रामवीर सिंह पिछले कई दिनों से जनसम्पर्क कर रहे हैं।

विकसित बागपत संकल्प यात्रा के जरिये वे अब तक करीब तीन दर्जन गांवों में सम्पर्क स्थापित कर चुके हैं। चौ. रामवीर सिंह के समर्थकों का काफिला दिन पर दिन बढ़ रहा है और क्षेत्र के लोग उनमें अपना भावी सांसद देख रहे हैं। रविवार को विकसित बागपत संकल्प यात्रा के तहत रामवीर सिंह ने संसदीय क्षेत्र के गांव भूपगढ़ी, जानी और जोहरा गांव में सम्पर्क किया। इन सभी गांवों में रामवीर सिंह का ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों का जोश देखने लायक था।
भूपगढ़ी में हुई सभा को सम्बोधित करते हुए चौ. रामवीर सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने ग्रामीणों के लिये कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। इन योजनाओं का लाभ हर ग्रामीण तक पहुंचे, इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि को दी गई है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद रहा तो कल्याणकारी योजनाओं को वे हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। रामवीर सिंह ने कहा कि वे पैसा कमाने के लिये राजनीति में नहीं आए हैं। उन्होंने अपने क्षेत्रवासियों की सेवा करने और उन्हें परेशानियों से निजात दिलाने के संकल्प के साथ राजनीति में प्रवेश लिया है।
उन्होंने कहा कि मेरा मकसद बागपत की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास की मुख्यधारा में ले जाना है। राजनीति को उन्होंने सेवा का मार्ग कहा और बताया कि चुनाव जीतने के बाद वे सांसद का वेतन भी अपने लिये नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास पर खर्च करेंगे। सभा को विक्रम सिंह बालियान, प्रवीण तोमर व कई अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर वेदपाल सिंह, राजेश चौधरी, आदेश चौधरी, सुदेशपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, अनिल चौधरी, वीरसिंह, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, कैप्टन अजीत सिंह, सुभाष राणा, कैप्टन अजीत सिंह, सुभाष राणा, कंवरपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, विंक्रांत मलिक, भूपेन्द्र बबलू समेत कई गणमान्य लोगों ने चौ. रामवीर सिंह तोमर का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र का भावी सांसद कहकर नारे लगाए। सिसौला गांव के मोहम्मद इमरान, आजिम खां, उम्मेद, मो. इरफान, मो. अब्बास, हाजी शकील, मो. राशिद, सुक्के, शरीफ खां, ताहिर, नीले खां, सुनील तेवतिया और राजवीर तोमर ने भी चौ. रामवीर सिंह का स्वागत किया और उनके लिये चुनाव में तन मन धन से काम करने का संकल्प दोहराया।
दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे चौ. रामवीर सिंह का काफिला भूपगढ़ी से चलकर गांव जानी पहुंचा। यहां ग्राम प्रधान वेदप्रकाश की अगुआई में उनका ग्रामीणों ने स्वागत किया। रामवीर सिंह ने गांव की हालत का जायजा लिया और कहा कि अगर जनप्रतिनिधि गंभीर होते तो यह गांव आज विकास की कहानी सुना रहा होता। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जनप्रतिनिधि बनने का मौका मिला तो गांव जानी ही नहीं, क्षेत्र के हर गांव को विकास की सौगात मिलेगी। गांववासियों ने रामवीर सिंह के समर्थन में खूब नारे लगाए। यहां सभा को चौ. हरेन्द्र सिंह, सुभाष उपाध्याय, ग्राम पंचायत सदस्य सुनील कुमार, प्रधान वेदप्रकाश, इन्द्रेश शर्मा, चांदवीर व पप्पी भाई ने भी सम्बोधित किया।
जानी गांव के बाद चौ. रामवीर सिंह का काफिला ग्राम जोहरा पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। यहां हुई सभा में चौ. रामवीर सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों की उम्मीदें पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को देशभर में रामलला के अयोध्या आगमन और उनके मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां मनाई जा रही हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत पूरे देशवासी इस समय को त्यौहार की तरह मना रहे हैं। पुरा महादेव मंदिर में उन्होंने भी क्षेत्रवासियों के साथ एक लाख दीपक जलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे इस पुण्यकार्य में हिस्सा लेकर श्रीराम के आगमन की खुशियां मनाएं। उनके यह कहने पर ग्रामीणों ने देर तक जय श्रीराम के नारे लगाए।

Latest News