Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 5

नगर पंचायत ने की रैन बसेरे की व्यवस्था, अध्यक्ष व सभासदों ने किया निरीक्षण

जानसठ: नगर पंचायत जानसठ नें रेन बसेरा की व्यवस्था की। चेयरमैन जानसठ डा.आबिद हुसैन, सभासद मोहम्मद अहसान, राजन, गौरव भटनागर आदि ने नगर पंचायत की ओर से बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया। रैन बसेरे में व्यवस्थाओं का जायजा लिया, ताकि ठंड के प्रकोप के चलते रैन बसेरे में ठहरने वालों को व्यवस्थाएं दुरुस्त मिल सके।
चेयरमैन डा.आबिद हुसैन ने बताया की ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है ऐसे में जरूरत के हिसाब से नगर पंचायत के पुराने कार्यालय पर महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग रैन बसेरे का इंतजाम किया गया है। जिसमें जरूरत के हिसाब से चारपाई, गद्दे, रजाई, कंबल व अन्य जरूरी चीजों के इंतजाम किए गए हैं। ताकि जरूरतमंद को रात गुजारने के लिए किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने बताया कि अभी ठंड की शुरुआत हुई है। कस्बे में विभिन्न चौराहों, बाजारों व जरूरत की जगहों पर अलाव की व्यवस्था भी की जायेगी। इसके अलावा अध्यक्ष व सभासदों ने मिलकर गौशाला का भी गहन निरीक्षण किया और गौशाला में मौजूद पशुओं को सर्दी से बचाव के इंतजाम के निर्देश भी दिए गए। फिलहाल संचालित रैन बसेरे की देखभाल के लिए कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष डा.आबिद हुसैन के साथ सभासद मोहम्मद अहसान, राजन कुमार, गौरव भटनागर, वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इरफान सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

डीएवी इण्टर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट शिविर का हुआ समापन

जानसठ। डीएवी इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट शिविर का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सेन, मुख्य अतिथि जिला कमिश्नर वयस्क संसाधन संतोष कुमार वर्मा, पूर्व स्काउट कमिश्नर मास्टर प्रहलाद सिंह द्वारा किया गया। स्काउट के महत्व के बारे में उन्होंने बताया कि स्काउट का तीन दिवसीय शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण किया और स्काउट से शिविर के दौरान मिले प्रशिक्षण की जानकारी ली। शिविर समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोली को पुरस्कृत किया। डीएवी इण्टर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल में स्काउट समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य समुद्र सेन ने कहा कि स्काउट हमें दूसरों के लिए जीने की कला सिखाता है। देश के लिए सुयोग्य नागरिक बनाता है। हम आपातकाल में कैसे रहें, सीमित संसाधनों में कैसे अपने लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें आदि की सीख मिलती है। स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विद्यालय के स्काउट प्रभारी जितेंद्र प्रसाद व सहायक स्काउट अध्यापक राजेश कुमार की देखरेख में हुआ। विद्यालय के स्काउट प्रभारी जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रार्थना एवं झंडा गीत का गायन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला ट्रेनिंग काउंसलर अनुज कुमार, आयुष चौधरी सहायक जिला ट्रेनिंग काउंसलर अजय कुमार ने प्रार्थना एवं झंडा गीत का गायन किया गया। गांठे बांधने, प्राथमिक चिकित्सीय सहायता, फूड प्लाजा, कैंप फायर, मीनार आदि से जुड़ा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में संजय कुमार पंत, मनोज कुमार वर्मा, आशीष यशदीप शर्मा, अरविंद कुमार, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

पीसीआई जन कल्याण समिति की बैठक में आशाओं को दिए निर्देश

जानसठ। हाई रिस्क प्रायोरिटी सब सेंटर किथोड़ा, राजपुर तिलोरा मे सर्किल की आशाओं की एक मीटिंग का आयोजन शुक्रवार को पीसीआई जनकल्याण समिति मुजफ्फरनगर के सौजन्य से किया गया। जिसमें बीपीएम शाह फैसल, बीसीपीएम इजहार अली एवं एमएम पूजा अनुराधा एवं ज्योति उपस्थिति रही। बैठक मे आशाओं का बीएमसी द्वारा स्वागत किया गया और एक दूसरे का परिचय करवाया गया जिसमें एमएम द्वारा सहयोग किया गया। समूह बैठक को कैसे प्रभावी बनाए, टूल्स बताकर समझाया गया। बीसीपीएम इजहार अली एवं बीपीएम शाह फैसल द्वारा ए-कवच पर सभी आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया। आशाओ को निर्देशित किया गया कि जो कैग समूह क्षेत्र में बने हैं उनकी मीटिंग बराबर करते रहें। टीकाकरण में उनका सहयोग लेते रहे।

पुलिस की पैदल गस्त से अपराधियों पर लगेगा अंकुश: एएसपी

🔹कस्बा बागपत में पैदल गस्त करते हुए एएसपी

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत। नव नियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने आते ही सोमवार देर शाम पुलिसकर्मियों के साथ कोतवाली क्षेत्र में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देर शाम पुलिस की पैदल गस्त से असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनी रहती है।

सोमवार की देर शाम एएसपी संजय कुमार ने क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह व पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पैदल गस्त के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों या व्यक्तियों से पूछताछ करे, जरूरत हो तो उनकी तलाशी भी ली जाये। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा संदिग्धों को टोकने से उनके अंदर पुलिस का भय बना रहेगा। इस दौरान इंस्पेक्टर राकेश शर्मा वरिष्ट उपनिरीक्षक धर्म सिंह, उप निरीक्षक नुकुल राठी, कैलाश आदि अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

संघ के करीबी रहे मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री 

भोपाल। मध्य प्रदेश के नए सीएम बने मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के करीबी हैं। शिवराज सिंह सरकार में वह उच्च शिक्षा मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। वह उज्जैन दक्षिण से लगातार जीतने वाले पहले नेता हैं। मोहन यादव पहली बार 2013 में विधायक बने थे। इस बार चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार से तकरीबन 12941 मतों से जीत हासिल की थी।
डा.मोहन यादव ने 1982 में राजनीति में कदम रखा था। वह माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह सचिव चुने गए थे। इसके बाद 1984 में उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन का नगर मंत्री बनाया गया था। यहां उनके बढ़िया कामकाज का इनाम मिला और 1986 में उन्हें संगठन का विभाग प्रमुख और इसके दो साल बाद ही एबीवीपी की मध्य प्रदेश इकाई में उन्हें सहमंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य का दायित्व दिया गया था।
2013 में पहली बार लड़ा विधानसभा चुनाव
डा.मोहन यादव संगठन में लगातार काम करते रहे। इसका उन्हें इनाम भी मिला। 2011 में भाजपा ने उन्हें मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम भोपाल का अध्यक्ष बनाकर, कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया। इसके दो साल बाद उन्हें पहली बार विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया। उज्जैन साउथ से बंपर जीत दर्ज कर उन्होंने खुद को साबित किया और पार्टी और जनता के लिए लगातार काम करते रहे। 2018 में मोहन यादव को दूसरी बार विधानसभा चुनाव में मौका दिया गया और उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की।
शिवराज सरकार में थे कैबिनेट मंत्री, उज्जैन संभाग के बड़े नेता
डा.मोहन यादव को 2020 में शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। यहां उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्रालय संभाला था। डा.यादव को सीएम बनाने के पीछे उज्जैन संभाग पर उनकी पकड़ और यहां कराया गया उनका कामकाज रहा। दरअसल मोहन यादव उज्जैन संभाग के बड़े नेता माने जाते हैं। वह लगातार यहां सक्रिय रहे। यहां कराए गए विकास कार्यों को लेकर उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
उज्जैन के विकास के लिए मिल चुका है पुरस्कार
डा.मोहन यादव को उज्जैन के समग्र विकास के लिए अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो की ओर से डा.मोहन यादव को महात्मा गांधी पुरस्कार और इंस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में पर्यटन के निंतर विकास के लिए उन्हें 2011 से 2012 और 2013 से 2013 में लगातार दो बार राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार दिया गया।

बिनौली के शूटरों ने नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते चार पदक

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संपन्न हुई 66 वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में बिनौली राईफल क्लब के दो होनहार प्रशिक्षु शूटरों ने शानदार प्रदर्शन कर चार पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
क्लब के कोच सचिन कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 नवम्बर से 9 दिसम्बर तक चली इस नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में क्लब के चिराग शर्मा ने दस मीटर एयर पिस्टल यूथ टीम स्पर्धा में यश बिनौली, पंकज बुलन्दशहर के साथ कांस्य पदक जीता। यश तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल सीनियर टीम स्पर्धा में सौरभ चौधरी, विवेक शिवांच कलीना मेरठ के साथ एक कांस्य पदक, मिक्स्ड स्पर्धा में उर्वा चौधरी गाजियाबाद के साथ एक रजत पदक और यूथ की टीम स्पर्धा में चिराग शर्मा बिनौली व पंकज बुलंदशहर के साथ एक कांस्य पदक जीतकर अपने जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
शनिवार को क्लब पर उपेंद्र प्रधान, गगन धामा, सुधांशू जैन, राजीव गोस्वामी, नकुल शर्मा आदि ने पदक विजेताओं का स्वागत कर पुरस्कृत किया।

राजस्व विभाग की टीम ने तालाबों की भूमि से कब्जे हटवाये

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

बिनौली: राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को क्षेत्र के तीन गांवों मे मौके पर पहुचकर सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान टीम के साथ कब्जा करने वालो की तीखी नोख झोंक भी हुई।

• गांव रंछाड में सरकारी भूमि को कब्ज़ा मुक्त करती राजस्व टीम।

बिनौली क्षेत्र के रंछाड, बिजवाडा व पिछोकरा गांव में गांव के ही लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। राजस्व विभाग द्वारा कई बार चेतावनी देने के बाद भी सरकारी जमीनों से कब्जा नही हटा। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुची। टीम सबसे पहले बिजवाडा गांव में पहुची जहाँ दबंगों द्वारा तालाब की भूमि पर नव निर्माण किया गया, उसे कब्जामुक्त कराया।

ग्राम पंचायत बिजवाड़ा में सरकारी भूमि को कब्ज़ा मुक्त करती टीम

उसके बाद रंछाड गांव मे कुछ लोग तालब के किनारे दीवार बना रहे थे, टीम ने उसे हटवाया। वही पिछोकरा गांव मे कुछ लोगों ने सरकारी खाद के गड्ढो पर कब्जा कर रखा था। राजस्व निरीक्षक शोरण सिंह ने बताया कि पूर्व में कई बार कहने के बाद भी इन लोगों ने सरकारी जमीन से कब्जा नही हटाया। टीम ने जेसीबी मशीन चलवाकर सरकारी खाद के गड्ढो को कब्जामुक्त कराया। लेखपाल वीरेन्द्र बैसला ने बिजवाडा गांव में दबंगों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले में थाना बिनौली पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक शोरण सिंह, लेखपाल, प्रति मलिक, विरेंद्र बैंसला, मुकुल चौधरी, रामपाल यादव आदि मौजूद रहे।

तीन राज्यों की जीत पर काशी में PM मोदी का होगा भव्य स्वागत, 17 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे पीएम

वाराणसी: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। इसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की ओर से काशी में उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। काशी प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार हुई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही पीएम काशीवासियों से संवाद स्थापित कर आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद करेंगे।
प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री 17 दिसंबर की दोपहर काशी आएंगे। नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे और प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। शाम को नमो घाट पर काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में आने वाले दक्षिण भारतीय मेहमानों से मिलेंगे और गंगा आरती देखेंगे। बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री का रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से उमरहां पहुंचेंगे। वहां स्वर्वेद मंदिर का लोकार्पण करेंगे और लोगों से संवाद करेंगे। इसके बाद उनकी जनसभा होगी। प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए भोरकला और शाहंशाहपुर में स्थान की तलाश की जा रही है। भाजपा के पदाधिकारियों व जिला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि शुक्रवार तक जनसभा स्थल का स्थान तय कर लिया जाएगा।
नमो घाट, फुलवरिया फोरलेन समेत 15 से अधिक परियोजनाओं की देंगे सौगात
काशी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें नमो घाट, फुलवरिया फोरलेन, दो रेलवे ओवरब्रिज, राइफल शूटिंग रेंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में 50 बेड का आवासीय भवन, शिवपुर में ड्रग वेयर हाउस, डायट का ट्रेनिंग सेंटर, बीएलडब्ल्यू में टीचिंग रूम लैब, पांच बड़ी और 15 छोटी सड़कों के अलावा 15 से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं।
स्वर्वेद मंदिर परिसर में बनेगा हेलीपैड
उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर का लोकार्पण भी पीएम करेंगे। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर के उत्तरी छोर पर हेलीपैड बनेगा। हेलीपैड के पास ही जनसभा स्थल बनाया जा रहा है। साथ ही, मंदिर के चारों ओर सुचारू रूप से आवागमन के लिए पक्के रास्ते का निर्माण कराए जाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री स्वर्वेद मंदिर आ चुके हैं। यहां उन्होंने करीब 50 हजार लोगों को संबोधित किया था।

वॉलीबाल व खोखो में अलकनंदा हाउस की टीम रही विजेता

बिनौली: जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे खेल महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को वॉलीबॉल स्पर्धा में अलकनंदा हाउस विजेता बना। प्राइमरी वर्ग की स्पर्धाओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 200 मीटर सीनियर बालक वर्ग स्पर्धा में हिमांशु, जूनियर बालिका वर्ग में वैष्णवी, जूनियर बालक वर्ग में उपलक्ष्य प्रथम रहे। खोखो सीनियर बालिका वर्ग स्पर्धा में अलकनंदा हाउस नर्मदा हाउस को 20-15 से हराकर विजेता बना। बालक वर्ग वालीवाल स्पर्धा में अलकनंदा हाउस ने नर्मदा हाउस को 2-0 से हराकर खिताब जीता।
प्राइमरी वर्ग की स्पर्धाओं के विजेता बच्चों को प्रबंधक डा. अनिल आर्य व रालोद नेता अमित सोलंकी ने पुरस्कृत किया। जूनियर व सीनियर विजेता टीमों के प्रतिभागियों को रविवार को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक डा.अनिल आर्य, निदेशक डा.सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डा.राजीव खोखर, सुशील वत्स, अश्वनी तोमर, कपिल तोमर, ऋषिपाल सिंह, सविता सिंह, गुड़िया खोखर, नितिन जैन, चन्द्रवीर सिंह, जितेंद्र आर्य आदि का सहयोग रहा।

कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव: आर्यम गुरुदेव ने किया भगवान शंकर आश्रम मसूरी की स्विट्ज़रलैंड शाखा का विधिवत उदघाटन

मसूरी। आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन, भारत के तत्त्वावधान में स्विट्ज़रलैंड स्थित आश्रम का आज स्वयं की भूमि पर विधिवत श्री गणेश किया गया। कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव के सुअवसर पर स्वयं गुरुदेव आर्यम जी महाराज ने स्विट्ज़रलैंड पहुँचकर आश्रम का शुभारंभ किया।
ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री जो स्वयं भी इस अवसर पर भाग लेने भारत से यहाँ पहुँची ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेशों में आर्यम जी महाराज के असंख्य शिष्य हैं जिन्होंने आश्रम की शुरुआत पर बहुत प्रसन्नता व्यक्त की है।
परमप्रज्ञ जगद्ग़ुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज यूरोप में अनेक बार अपने कार्यक्रमों के लिए आ चुके हैं। यूरोपीय शिष्यों की अनवरत माँग पर गत कई वर्षों से यहाँ आश्रम की रूपरेखा पर विचार चल रहा था जिसे अंततः आज मूर्त रूप उपलब्ध हुआ। दुनिया के सबसे सुंदर और व्यक्ति उत्थान के सबसे अग्रणी देश स्विट्ज़रलैंड को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि गुरुश्रेष्ठ आर्यम जी महाराज की वाणी यहाँ से समूचे विश्व में विस्तारित होगी। अपने स्वयं के स्वामित्व वाले इस दिव्य और भव्य आश्रम के शुभ आरम्भ से सनातन और वैदिक मूल्यों को एक नया जीवन मिल सकेगा।
वैदिक अग्निहोत्र और पुष्प अर्चन के साथ कार्तिक पूर्णिमा उत्सव को संबोधित करते हुए आर्यम जी महाराज ने कहा कि आज पूरा विश्व सनातन और वैदिक मूल्यों के प्रति पुनः आकर्षित हो रहा है। हिंदुओं के अतिरिक्त अन्य धर्मों के लोगों का रुझान भी सनातन मान्यताओं के प्रति बढ़ रहा है जो कि एक सुखद संकेत है। स्विट्ज़रलैंड में भगवान शंकर आश्रम की स्थापना से समूचे यूरोप को लाभ मिलेगा। ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, फ़्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, चेक रिपब्लिक, हंगरी, ग्रीस, इटली, रोम, पुर्तगाल, स्पेन आदि लगभग तीस देशों के हिंदू धर्मावलम्बी अनेक अनुष्ठानों और समारोह आदि में सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे। आर्यम दीक्षित संयोगी जीतेश आर्य स्विट्ज़रलैंड स्थित आश्रम के प्रमुख व्यवस्थापक होंगे।
आर्यम जी महाराज ने आज के दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का ऐतिहासिक दृष्टि से भी बड़ा महत्व है। क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक देव प्रकटोत्सव, देव दीपावली, भगवान् के पुत्र कार्तिकेय का प्राकट्य दिवस, श्री हरि के बैकुण्ठ धाम में देवी तुलसी का प्राकट्य दिवस, भगवान् श्रीकृष्ण के धाम गोलोक में इस दिन राधोत्सव एवं रासमण्डल, पहले जैन तीर्थंकर आदिनाथ का शत्रुंजय पर्वत पर पहला उपदेश एवं भगवान् विष्णु का प्रलय काल में वेदों की रक्षा तथा सृष्टि को बचाने के लिए मत्स्य अवतार धारण करना आदि महान स्मरण जुड़े हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही गंगा नदी के किनारे रविदास घाट से लेकर राजघाट के अंत तक असंख्य दीपक प्रज्ज्वलित करके गंगा मैय्या की पूजा अर्चना की जाती है।जिसे देव दीपावली कहते हैं, अब ये सभी पर्व यूरोपीय देशों में भी मनाये जाया करेंगे।

नगर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालो के खिलाफ चलेगा अभियान: चेयरमैन डा.आबिद हुसैन

सवांददाता, अजय खत्री
जानसठ। नगर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों की कुंडली तैयार करानी शुरू कर दी है। सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर पंचायत जानसठ की नजर टेढ़ी होती दिख रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर आबिद हुसैन ने कहा कि प्रशासन नें भूमाफिया का चिह्नीकरण करना शुरू कर दिया है। जल्द ही भूमाफियाओं के अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। अभी हाल ही में नगर पंचायत जानसठ की सरकारी जमीन व नगर पंचायत की सीमा के अंतर्गत आने वाले नालों की पटरी पर भी अवैध कब्जों की शिकायत मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले कब्जाधारियों के खिलाफ पीपी एक्ट यानि पब्लिक प्रापर्टी अधिनियम के तहत आवश्यक कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जानसठ नगर पंचायत की बोर्ड बैठक हुई आयोजित

सवांददाता, अजय खत्री
जानसठ। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष डा.आबिद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बोर्ड बैठक में नगर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई और लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया नगर में चल रहे विकास कार्य के बारे में सदन को अवगत कराया गया तथा सदस्यों से वार्ड वार विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए जिन पर चर्चा की गई, चर्चा के उपरांत प्रस्ताव को स्वीकृत कर कार्य योजना बनाकर शासन को अति शीघ्र प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया, सभासद मोहम्मद अहसान नें वार्ड नंबर 13 में दशकों से विकास की बाट जौह रही कॉलोनी में सड़क बनवानें और पेयजल लाइन बिछवाये जानें पथ प्रकाश व्यवस्था, आदि के प्रस्ताव रखे गये।
सभासद सुशील कुमार रुबीना कुरैशी, जोनी, विकास गुप्ता, मोहम्मद अहसान, आदि नें नवनिर्वाचित बोर्ड के अध्यक्ष एवं सभासदों के आवासों पर नाम पट्टीका बोर्ड लगवाने, पुराने बोर्ड हटवाने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं आय के स्रोत बढ़ाने और सफाई कर्मचारीयों का पीएफ भुगतान पर सहमति बनाई गई, इसके अतिरिक्त बैठक में सरकारी अस्पताल के पास स्थित नाले की पटरी का निर्माण व सभी तालाबों का सौंदर्यीकरण नगर में विभिन्न स्थानों पर पेयजल पाइप लाइन हैंडपंप रिबोर एवं नगर के मुख्य तीन प्रवेश द्वार बनवानें की बाबत समस्त सभासदों ने प्रस्ताव रखें, जिनको सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से चेयरमैन डा.आबिद हुसैन, अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी, सभासदगण मोहम्मद अहसान, सुशील कुमार, सतपाल सिंह, राजन, विकास गुप्ता, रुबीना कुरैशी पत्नि अब्दुल्ला कुरैशी, मंसूर आलम, आशुतोष कंसल, वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे।

कर्ज मुक्त होना है तो उठाएं ओटीएस योजना का लाभ: एसडीओ रवि कुमार प्रजापति

  • विद्युत विभाग की वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना को लेकर उपभोक्ताओं में नजर आ रहा है उत्साह धड़ाधड़ हो रहे पंजीकरण

सवांददाता, अजय खत्री
जानसठ। विद्युत विभाग की वन टाइम सेटलमेंट योजना (OTS) के अंतर्गत भारी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। जानसठ उपखंड अधिकारी रवि कुमार प्रजापति, जेई कपिल देव नें बताया कि बिजली निगम की ओर से ओटीएस लागू की गई है। इसमें बिजली बिल में 100 फीसदी सर चार्ज की माफी और चोरी के मामलों में भी 65 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।
एसडीओ रवि कुमार प्रजापति नें कहा कि ओटीएस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है और बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं के लिए यह सुनहरा अवसर है।
एसडीओ जानसठ रवि कुमार प्रजापति, जेई कपिल देव ने बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि विद्युत विभाग की (ओटीएस) वन टाइम सेटलमेंट योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और कर्ज से मुक्ति पाएं।

भगवान शंकर आश्रम मसूरी का प्रयास, इस दिवाली वंचित निर्धन एवं अशक्त 20 परिवारों के घर किया खुशियों का उजियार

मसूरी। आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन भारत द्वारा संचालित भगवान शंकर आश्रम मसूरी द्वारा इस दिवाली अतिनिर्धन, वंचित एवं अशक्त 20 घरों में खुशियों का उजियारा बिखरा। इन परिवारों को मिट्टी के दीपक, सरसों का तेल एवं कलावे से बनी मौली प्रदान करके संस्कारमय भारतीय दीपोत्सव मनाने की प्रेरणा दी गई।
अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री के अनुसार ट्रस्ट के अध्यक्ष और आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता परमप्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम महाराज के निर्णय के अनुसार आश्रम द्वारा समग्र मानवता के कल्याण हेतु यह अभियान गत तीन वर्ष से संचालित है। आश्रम द्वारा संचालित मुफ़्त भंडारा कार्ड योजना के अंतर्गत आज दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में नवम्बर माह का राशन 20 परिवारों को वितरित किया गया। इस दिवाली इन गरीब परिवारों के साथ आश्रम परिवार ने खुशियों का उजियारा साँझा किया।
ज्ञातव्य हो कि आश्रम द्वारा प्रतिमाह अतिनिर्धन परिवारों को वितरित की जाने वाली इस सामग्री में सभी वस्तुओं की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाता है।
इस राशन में 15 किलो गेहूँ का आटा, 10 किलो चावल, 5 किलो चीनी, दो किलो काला चना, दो लीटर सरसों का तेल, चायपत्ती, धनिया पावडर, लाल मिर्च, पिसी हल्दी प्रत्येक 250 ग्राम, एक किलो नमक आदि प्रदान किया जाता है। अति निर्बल, बीमार और आने में असमर्थ परिवारों को राशन उनके घरों पर भी पहुँचाया जाता है। बच्चों द्वारा त्याग दिए गए वृद्ध व्यक्तियों, निराश्रित विधवाओं, बेसहारों, अपंग, बीमार और अत्यंत निर्धन व्यक्तियों के लिए यह भंडारा कार्ड योजना आश्रम की तरफ़ से संचालित है जिसे शीघ्र ही अन्य अनेक स्थानों तक विस्तारित किया जाएगा।
आज के इस वितरण उत्सव में ज्ञानोदय वाटिका प्रमुख अविनाश सिंह अलग, आश्रम प्रबंधन समिति की ओर से अश्विनी कुमार, मनदीप, प्रीतेश, सीमा श्रीवास्तव, संतोष शर्मा, मुकेश पटेल आदि का सहयोग रहा जबकि इस अवसर पर उत्कर्ष सिंह , प्रतिभा आर्य, रवि शर्मा, रेणु बाला, हर्षिता आर्यम आदि उपस्थित रहे।

धनवंतरी जयंती पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से आयुर्वेद पौधों के बारे में ली जानकारी

  • देव इंटर कॉलेज डोलचा में 70 से अधिक औषधि प्रजाति से बनी औषधि वाटिका
  • पेंटिंग, रंगोली ,विज्ञान प्रदर्शनी व स्कूल के अनुशासन को देखकर जिलाधिकारी ने की प्रशंसा
  • धन्वंतरि जयंती पर जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में दालचीनी का पौधा लगाया
  • पुरा महादेव ग्रामीण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 106 छात्राओं को जिलाधिकारी ने दीपावली का दिया उपहार

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत। अष्टम आयुर्वेदिक दिवस धनबाद भगवान धन्वंतरि जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को देव इंटर कॉलेज डोलचा का भ्रमण किया। स्कूल की साफ-सफाई और बच्चों का अनुशासन पर्यावरण की मिसाल को देखकर जिलाधिकारी ने विद्यालय की प्रशंसा की। देव इंटर कॉलेज 1968 में बनाया गया था, जिसकी इमारत बहुत ही सुंदर है और सबसे आकर्षण वहां पर 70 प्रजातियों के औषधि पौधे लगे हुए है जिनके बारे में जिलाधिकारी ने विद्यालयों के विद्यार्थियों से जानकारी ली। जिसमें विद्यार्थियों ने बहुत सरल और सहजता के साथ प्रत्येक पौधे के बारे में और उनसे होने वाले लाभ पर छात्राओं ने प्रकाश डाला। औषधिय पौधे के प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश यादव दृढ़ संकल्पित हैं जिनका उद्देश्य अपने संस्कारों में अपनी संस्कृति को पौधों के प्रति जोड़ा जाए। विद्यालय में औषधि वाटिका भी बनी हुई है जिसमें लेमनग्रास मरवा अश्वगंधा तुलसी अंजीर कालावास, पिपली,इंसुलिन, दालचीनी आदि के पौधे स्थापित थे। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की औषधि वाटिका में दालचीनी का पौधा लगाया और पौधों के प्रति विद्यार्थियों को अधिक जागरूक किया।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली विज्ञान प्रदर्शनी पोस्टर प्रतियोगिता आदि का अवलोकन किया जिसमें निकिता नाम की छात्रा ने धन्वंतरि जी की बहुत सुंदर तस्वीर बनाई, जिसे देखकर जिलाधिकारी ने उन्हें बधाई दी और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की। विद्यालय परिसर में एक सकारात्मक अनुशासन व्यवस्थित सुसंगठित माहौल था जिसमें मल्टीप्ल प्रतिभाएं हैं उन्होंने बच्चों को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया अपने सपनों में रंग भरने का समय है।
विद्यालय में धन्वंतरि जयंती पर सास्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया और जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। पुरा महादेव ग्रामीण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरा महादेव पहुंचकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय की 106 छात्राओं को दीपावली के अवसर पर मिठाई, स्कूल बैग, जूते, स्टेशनरी, उपहार के रूप में दिया और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा अपने सपनों में रंग भरना होगा संयम रखना होगा लक्ष्य पर पहनी नजर रखनी होगी। मनोयोग से पढ़ाई करोगे तो सफलता आपको जरूर मिलेगी और एक पढ़ाई ही शिक्षा ही व्यक्ति के अंत तक काम आती है जिससे वह अपने हर सपने को साकार कर सकता है।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी मोनिका गुप्ता, विद्यालय प्रधानाचार्य मुकेश यादव सहित आदि उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय दीपावली मेले का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

  • स्ट्रीट बेंडर्स ने दीपावली मेले में लगाए स्टॉल

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत। पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत डूडा कार्यालय परिसर बागपत में तीन दिवसीय दीपावली मेले का जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुभारंभ किया, जिसमें स्ट्रीट बेंडर्स ने अपने स्टॉल लगाए है। दीपावली मेला डूडा व नगर पालिका बागपत के नेतृत्व में लगाया गया जिसमें स्वनिधि के बेंडर्स को प्रोत्साहन मिल रहा है। जिसके सम्बन्ध में विवेक वर्मा परियोजना अधिकारी ने बताया कि मेले में श्री लक्ष्मी एस.एस.जी., जागरूक एस.एस.जी., सखी सहेली एस.एस.जी., राधा कृष्णा एस.एस.जी. आदि एवं प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर में मिट्टी के खिलोने, बच्चो के कपडे, फुलो के गुलदस्ते, छोले कुल्चे, पानी पूरी, चाऊमीन, आदि ने अपना स्टॉल लगाया है तथा पं.दीन दयायल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहो की महिलाओ को वित्तीय वर्ष 2024-25 का कैलेन्डर भी वितरण किये गये। यह मेला तीन दिन का है।
आज दिनांक 11.11.2023 तक मेले का आयोजन किया जायेगा। दिपावली मेला में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्ट्रीट वेन्डर एवं स्वयं सहायता समूहो के द्वारा जोर शोर से प्रतिभाग किया गया एवं राजकीय कन्या इण्टर कालेज बागपत की छात्राओ ने मेले के कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें छात्राओ ने महेन्दी, रंगोली के डिजाइन बनाये जिसमे छात्राओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किय गया। दीपावली मेले देखने को डूडा कार्यालय पर उमड़ी लोगो की भीड़, दीपावली मेला देख कर लोगो में दिखा उत्साह।
दीपावली मेले में पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी, नीरज कुमार श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी, हरेन्द्र कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी, डा.विभाष राजपूत, केन्द्र प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत रहे राजेश सिंह राणा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बागपत, विवेक वर्मा परियोजना अधिकारी डूडा बागपत, विक्रान्त सिंह शहर मिशन प्रबन्धक, ईकाई बड़ौत, डूडा बागपत, वन्दना गौतम, मधू वर्मा, अनुप मीना, शादाब, शीतल चौहान, ममता, सोनिया, अमन, अरूण, रोहित, प्रवेष, निरज यदुवंशी आदि लोग ने सहयोग प्रदान किया।

दीपावली के पर्व पर सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिया गैस सिलेंडर का तोहफा

  • प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के 69057 लाभार्थियों को दो गैससिलेंडर (रिफिल) निशुल्क वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
  • लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण
  • उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का सांकेतिक चेक/सिलेंडर वितरित कर योजना से किया लाभान्वित

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत। केंद्र सरकार द्वारा भारत के गरीब परिवारों की महिलाओं के चेहरे पर खुशी लाने के उद्देश्य प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 1 मई 2016 को जनपद बलिया से शुरू की गई योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओ को मुक्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इस योजना से महिलाओं को जल्द ही मिट्टी के चूल्हे से आजादी दिलाई जाने के लिए सरकार संकल्पित है। खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, जीवाश्म ईंधन के उपयोग के कारण ग्रामीण आबादी के लाखों लोगों के बीच स्वास्थ्य से संबंधित खतरों को रोकना है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹2,312 करोड़ के व्ययभार से प्रदेश के 1.75 करोड़ पात्र परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल वितरण अभियान का शुभारंभ लोक भवन सभागार, लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। जनपद बागपत में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह द्वारा किया गया, जिसमें कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 69057 लाभार्थी हैं जिनको दो चरणों में गैस रिफिल का वितरण किया जा रहा है जिसमें शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का सांकेतिक चेक/सिलेंडर वितरित कर योजना से लाभान्वित किया। दीपावली के पर्व पर निशुल्क सिलेंडर मिलने से उज्ज्वला योजना के लाभार्थी खुशी के मारे चेहरे खिल खिलाए और लाभार्थियों ने सरकार का धन्यवाद अर्पित किया। उन्होंने कहा सरकार हो तो ऐसी जो त्योहार पर भी रखती है। अपने लाभार्थियों का ध्यान हर किसी के जीवन मे लाती है खुशियों का प्रकाश।
जिला पूर्ति अधिकारी के.बी.सिंह ने बताया कि जनपद बागपत के समस्त 69057 उज्ज्वला गैस कनेक्शन लाभार्थियों को सूचित किया है कि शासन की मंशा के अनुसार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आपको 02 निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेंडर रिफिल प्रदान किये जायेंगे, जोकि दो चरण में दिये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम चरण में प्रथम सिलेंडर रिफिल माह नवम्बर से दिसम्बर 2023 तक एवं द्वितीय सिलेंडर रिफिल जनवरी से मार्च 2024 तक निःशुल्क प्रदान किया जायेगा। इस योजना से आच्छादित लाभार्थी अपने स्तर से उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेगे, जिसके उपरांत इस योजनांतर्गत दी जाने वाली सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खाते में तेल विपणन कंपनी द्वारा अंतरित की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के वह लाभार्थी, जिनके बैंक खाते आधार लिंक होंगे तथा जिनके आधार प्रमाणित होंगे, वही इस योजना का सर्वप्रथम लाभ प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे में जिनका बैंक खाता अभी भी आधार से लिंक तथा प्रमाणित नहीं है। वे तत्काल अपने-अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराते हुए संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करें, जिससे कि निशुल्क उज्ज्वला गैस सिलिंडर की धनराशि प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा उज्ज्वला लाभार्थी को इस योजना का लाभ पाने हेतु अपने गैस एजेंसी से सम्पर्क कर आधार प्रमाणित करा लें और यदि बैंक अकाउंट आधार से लिंक न हो तो उसे आधारकार्ड से लिंक करा लें ओर लाभार्थियों को कोई समस्या हो तो कार्यलय जिला पूर्ति अधिकारी में सम्पर्क कर सकते है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, जिला पूर्ति अधिकारी के.वी.सिंह, सहित गैस एजेंसी के प्रोपराइटर अवनी कुमार शर्मा, अजय वीर, देवेन्द्र कुमार, वेद प्रकाश, शेखर यादव, पुष्पेन्द्र, नवीन गोसवाल आदि उपस्थित रहे।

छात्राओं ने बनाई मनमोहक रंगोली

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें वंशिका ग्रुप की रंगोली अव्वल रही। आयोजन का शुभारंभ प्रबंधक डा.अनि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वंशिका तोमर ग्रुप की रंगोली प्रथम, नैंसी धामा ग्रुप द्वितीय आराधना ग्रुप तृतीय रहा। विजेता छात्राओं को निदेशक डा.सुनील आर्य ने पुरस्कृत किया। तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व शिक्षिकाओं ने आकर्षक ग्रीटिंग व रंगोली बनाई।
प्रधानाचार्य डा.के.पी.सिंह, प्रबंध समिति सदस्य किरण प्रधान, देवेंद्र शर्मा, मनोज नैन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कालेज, गांवडी के श्री राजेश पायलट हाई स्कूल, बुढेडा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कालेज, बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में भी दीपोत्सव मनाया गया।

मिशन शक्ति फेज-4 के तहत महिलाओं को जागरूक किया

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली। थाना क्षेत्र के गांव बिनौली में शुक्रवार को मिशन शक्ति के चौथे चरण के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं की कल्याणकारी सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में इंस्पेक्टर एम.पी.सिंह के नेतृत्व में
महिला कांस्टेबिल पिंकी व बबीता ने बालिकाओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जानकारी दी साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी दी। वही
उन्होंने बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वोमेन पावर 1930 साइबर अपराध,102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक,ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक कर पेंपलेट दिए गए।

एएसपी ने किया थाना छपरौली का औचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
छपरौली: अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र ने शुक्रवार को थाना छपरौली का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने मालखाने बैरक का निरीक्षण किया। रिकार्ड रजिस्टर नियमित अपडेट करने के निर्देश दिये। अभिलेखों के रख रखाव, जनसुनवाई डेस्क, महिला हैल्प डैस्क आदि को चैक किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
त्यौहार पर अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने को कहा। निरीक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना छपरौली क्षेत्रान्तर्गत हलालपुर बैरियर पर लगी ड्यूटियों को चैक किया गया तथा पुलिस बल को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।