Sunday, April 21, 2024

कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: सेवा भारती

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • कंप्यूटर शिक्षा के बिना युवा अधूरा हैं: डा.अंकुर सेक्सना

मेरठ। सेवा भारती मेरठ महानगर द्वारा संचालित चाणक्य कंप्यूटर केंद्र अपेक्स सिटी सेवा धाम बागपत रोड पर शिक्षार्थी बच्चों द्वारा 6 माह का कंप्यूटर कोर्स पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल क्षेत्रीय संगठन मंत्री सेवा भारती एवं जय किशन प्रांत कार्यालय प्रमुख सेवा भारती, डा.अंकुर सक्सेना, प्रमोद नगर संघ चालक वेद व्यास पुरी नगर द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज जैन ने किया।
शिक्षार्थी बच्चों ने 6 माह का व्यवसायिक कंप्यूटर कोर्स पूरा किया है। इस अवसर पर सभी बच्चों को कंप्यूटर का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रतिभा सम्मान प्रमाण पत्र अनिल, डा. अंकुर सक्सेना एमआईईटी एवं प्रमोद नगर संचालक द्वारा शिक्षार्थी बच्चों को भेंट कर सम्मानित किया गया।
सेवा भारती प्रांतीय कार्यालय प्रमुख जय किशन ने कहा की कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चे आत्मनिर्भर बनेंगे तथा अपने परिवार की मदद करेंगे। महानगर अध्यक्ष छविंद्र सैनी ने कहा आज टेक्नोलॉजी का युग है। दुनिया डिजिटल क्रांति के युग से गुजर रही है। कंप्यूटर शिक्षा जरूरी ही नहीं अनिवार्य है।
एमआईईटी मेरठ के डीन डा.अंकुर सक्सेना मुख्य अतिथि ने कहा की मौजूदा समय में कंप्यूटर शिक्षा के बिना युवा अधूरा है। हर वस्तु कंप्यूटराइज्ड हो चुकी है, उन्होंने बच्चों को बताया कि कंप्यूटर की पूरी शिक्षा आप प्राप्त करें और वह कभी दोबारा आकर भी कंप्यूटर के शिक्षार्थी बच्चों को कंप्यूटर की कुछ विशेष जानकारियां देंगे।
डा.मनोज जाटव मीडिया प्रभारी सेवा भारती ने कहा सेवा भारती का संकल्प है कि युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस प्रकार के कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चे अपना स्वयं का रोजगार भी स्थापित कर सकते हैं।
इस अवसर पर सेवा भारती कार्यकर्ता मुकेश कुमार, सौरव अग्रवाल, राधेश्याम, पूजेश लोहेरे, नरेश वेद, अजय जैन, विष्णु आदि उपस्थित रहे।

Latest News