ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली। थाना क्षेत्र के गांव बिनौली में शुक्रवार को मिशन शक्ति के चौथे चरण के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं की कल्याणकारी सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में इंस्पेक्टर एम.पी.सिंह के नेतृत्व में
महिला कांस्टेबिल पिंकी व बबीता ने बालिकाओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जानकारी दी साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी दी। वही
उन्होंने बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वोमेन पावर 1930 साइबर अपराध,102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक,ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक कर पेंपलेट दिए गए।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved




त्यौहार पर अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने को कहा। निरीक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना छपरौली क्षेत्रान्तर्गत हलालपुर बैरियर पर लगी ड्यूटियों को चैक किया गया तथा पुलिस बल को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।



वहीं एसपी व क्षेत्राधिकारी बड़ौत ने में भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त किया पैदल गस्त करते आम जनमानश में सुरक्षा भावना का संचार किया। उधार थाना बिनौली पुलिस ने बरनावा व बिनौली में इंस्पेक्टर एमपी सिंह पैदल गस्त कर त्योहारों को शान्ति पूर्वक मनाने की अपील की। पैदल गस्त थाना बिनौली से शुरू होकर मुख्य सड़क, बाजार, चौराहों व बस स्टैंड से वापस थाने आकर खत्म हुआ। गस्त के दौरान जगह-जगह खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। इंस्पेक्टर एमपी ने आमजन को चेताया कि आप कोई भी उपद्रव ना करें।



इस अवसर पर आयोजित नामचर्चा सत्संग कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की। भंडारे को लेकर उत्तर प्रदेश की साध-संगत में बेहद उत्साह देखा गया और देर रात्रि से ही साध-संगत का आश्रम में आना प्रारंभ हो गया, जोकि भंडारे की समाप्ति तक अनवरत जारी रहा। इस दौरान पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के दिशा-निर्देशन में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 159 मानवता भलाई कार्यों को गति देते हुए स्थानीय साध-संगत की ओर से जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े व कंबल वितरित किए गए। इससे पूर्व उपस्थित साध-संगत ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर पूज्य गुरु को सत्संग भंडारे माह की बधाई दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में शामिल होने से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी चुनाव उतना ही शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक है, जिसमे विशेष अभियान 5 नवंबर, 25 नवंबर, 26 नवंबर, 2 दिसंबर, 3 दिसंबर को चलाया जाएगा। जिसमें दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर को किया जाएगा। जिसमें फार्म 6 में नाम जोड़े जाएंगे, फार्म 7 में आपत्तियां (नाम काटे जाएंगे) प्रारूप 8 में नाम संशोधन किया जाएगा और निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा और जिन छात्र-छात्राएं या अन्य की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो वे भी वोटर लिस्ट में अपना नाम सम्मिलित अवश्य करा सकते है।


उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी अपनी सांसद निधि को खेलों के लिए समर्पित किया हुआ है। खेल सिर्फ खेल नहीं होते इनसे अनेक संसाधन भी खड़े होते हैं। प्रतियोगिता में 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल में आरसी क्लब दिल्ली व विनीत क्लब बड़ौत के बीच हुआ जिसमे विनीत क्लब बड़ौत जीता। दूसरे सेमीफाइनल में फुगाना की टीम ने दाहा क्लब की टीम को हराया। फाइनल फुगाना व विनीत क्लब बड़ौत की टीमों के बीच हुआ। जिसमें विनीत क्लब बड़ौत की टीम विजेता बनी। विजेता और उपविजेता टीमों को डा.अनिल आर्य ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर गजेंद्र मुखिया, धीरज तोमर, उज्जवल तोमर, नरेश तोमर आदि का सहयोग रहा।
वर्ष 2023-24 में रमाला मिल में गन्ना क्षेत्रफल 16579 हेक्टेयर है, जिसमें 148.22 लाख कुंटल का उत्पादन है रमाला मिल में 23 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।






