Sunday, April 21, 2024

मंत्रोच्चार और भक्तों के जयघोष से गुंजायमान हुई मसूरी

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • नववर्ष के प्रथम दिन भगवान शंकर आश्रम में सर्व सिद्धि अनुष्ठान हुआ संपन्न 

  • परमप्रज्ञ जगद्गुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेन्द्र कुमार आर्यम जी महाराज के आशीष की छत्र-छाया में हिन्दुत्व के मूल आधार पोषित और सिंचित हो रहे हैं: माँ यामिनी श्री

मसूरी। आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन, भारत के तत्वावधान में देवभूमि उत्तराखंड के मसूरी संभाग में अवस्थित भगवान शंकर आश्रम में भव्य एवं दिव्य नववर्ष महोत्सव संपन्न हुआ। सर्वसिद्धि महानुष्ठान में देश-विदेश से सैकड़ों भक्तों ने आर्यम जी के आशीर्वाद से नए वर्ष का शुभारम्भ किया।
वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य अग्निहोत्र और पुष्प अर्चन किया गया। भक्तों के जयघोष से समूची घाटी गुंजायमान हो उठी। इस अवसर पर 100 महिला-पुरुषों ने आर्यम नवदीक्षा और 125 ने मंत्र दीक्षा ग्रहण करके पूज्य गुरुवर का आशीर्वाद अर्जित किया। ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री ने बताया कि आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष और आर्यम प्रकल्प के कुलप्रमुख परमप्रज्ञ जगद्गुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेन्द्र कुमार आर्यम जी महाराज के आशीष की छत्र छाया में हिन्दुत्व के मूल आधार पोषित और सिंचित हो रहे हैं। नये वर्ष के प्रथम दिवस सर्व सिद्धि अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वैदिक और सनातन विधान से भगवान शिव, भगवान विष्णु और महालक्ष्मी का पुष्प अर्चन किया गया। आर्यम जी महाराज ने इस अवसर पर उपस्थित भक्तों और शिष्यों को उपदेशित करते हुए कहा कि संस्कार मय हिन्दुत्व प्रेरित जीवन शैली विश्व की सर्वश्रेष्ठ पद्धति है सभी को उसको समर्पित भाव से अंगीकार करने की आवश्यकता है। समारोह में प्रतिभा आर्य, उत्कर्ष सिंह, श्वेता जायसवाल, अविनाश जायसवाल, सुनील आर्य, रामकिशोर, शालिनी शर्मा, गौरव स्वामी, अलिंद्र वीर, ममता, वीणा कोली आदि का सहयोग रहा।

Latest News