Sunday, April 21, 2024

लोकदल सभी सीटों पर लड़ेगा लोकसभा चुनाव, जिला कार्यकारिणी भी गठित: चौ.विजेंद्र सिंह

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

लोकदल में शामिल हुए हजारों लोग, पार्टी का बढ़ा कुनबा

मवाना। लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह के सामने शुक्रवार को मवाना में हजारों लोग पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी इसके लिए सभी जनपदों में पार्टी का मजबूत संगठन तैयार किया जा रहा है। मेरठ जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।
लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जनपद मेरठ के मवाना कस्बे में मेरठ जिले की कार्यकारिणी घोषित की। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि लोकदल के मेरठ जिला अध्यक्ष पद पर कमलजीत सिंह, उपाध्यक्ष पद पर ऋषभ सिंह, महासचिव पद पर रवि ग्रेवाल, सोहनवीर सिंह, मोहित तालियांन और बिट्टू त्यागी को नियुक्त किया है। इनके साथ-साथ सचिन सरोहा, युसूफ जैदी, डॉक्टर जाहिद, जान मोहम्मद, नौशाद कुरेशी, नईम अली, मोहम्मद आसिफ, अदब नवाज, विनय शर्मा, जीशान, विक्रांत पोसवाल, रजनीश सिंह, वरुण चौधरी, आदिल राणा को जिला सचिव बनाया है। इनके अलावा विनीत चौधरी को सरधना विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है।
चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव लोक दल मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोक दल किसान, मजदूर, बेसहारा, गरीब, सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर चुनाव मैदान में है। उत्तर प्रदेश में अभी तक गन्ने का रेट घोषित नहीं किया गया है। जिसके कारण किसान परेशान हैं उन्होंने कहा कि किसानो की फसलों को बेसहारा गोवंश खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकदल में सर्व समाज का हित सुरक्षित है इसीलिए सभी जाति धर्म के लोग लोकदल से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बिजनौर लोकसभा, मेरठ लोकसभा, मुजफ्फरनगर लोकसभा, बागपत लोकसभा, बुलंदशहर लोकसभा, मुरादाबाद लोकसभा सीटों के लिए पार्टी ने प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। शीघ्र ही सभी प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की जाएगी। लोक दल का चुनावी मुद्दा किसान मजदूर गरीब बेसहारों का हित होगा।
चौधरी विजेंद्र सिंह ने मेरठ जिले की कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारी का फूल माला पहनकर स्वागत किया। साथ ही निर्देश दिए कि वह लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और बूथ स्तर पर पार्टी का संगठन मजबूत करने का काम करें क्योंकि चुनावी बिगुल बज चुका है। इस अवसर पर मोहित, शिवाजी, अमित शिवाच, सुरजीत सिंह, अरशद कुरैशी, बिट्टू, विक्रांत देशवाल, गौरव चौधरी और गठित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News