- लीवर,आँतो एवं पेट की विभिन्न बिमारियो के लिए वेंक्टेश्वरा में देश के विभिन्न हॉस्पिटलस के विख्यात चिकित्सक लगायेगे विशेष चिकित्सा शिविर: डा.सुधीर गिरि
- लीवर, पेट, हार्ट एवं किडनी, फेफड़ो के अति गम्भीर बिमारियो के प्रभावी उपचार, अब वेंक्टेश्वरा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में उपलब्ध: डा.राजीव त्यागी
मेरठ। वेंक्टेश्वरा संस्थान एवं वेंक्टेश्वरा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में “विश्व यकृत दिवस (वर्ल्ड लीवर डे) पर एक राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आये दो दर्जन से अधिक (25) विख्यात चिकित्सको ने लीवर से सम्बन्धित बिमारियो, उनके लक्षणो, डॉयग्नोसिस (जाँच) एवं प्रभावी उपचार पर विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित मेडिकल स्टूडेन्टस से लीवर की सेहत एवं इसके बारे में सामान्य जनमानस के लिए जागरूकता अभियान चलाने की वकालत की।
वेंक्टेश्वरा संस्थान के डा.सी.वी.रमन केन्द्रीय सभागार में आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. पी.के.भारती, एम.एस. डा.एन.के.कालिया, विख्यात चिकित्सक डा.संजीव भट्, डा.सीमा गुप्ता, डा.विनय कुमार एवं डा.शशीकिरन आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि वेंक्टेश्वरा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में लीवर, फेफडो, किडनी, पेट एवं आँतो के विशेषज्ञ विख्यात चिकित्सक उपलब्ध है। अब इन से सम्बन्धित बिमारियों के मरीजो को दिल्ली, चन्दीगढ या दूसरे शहरो की ओर मंहगे उपचार के लिए नहीं जाना होगा।
मुख्य वक्ता एवं विख्यात चिकित्सक प्रो. (डा.) संजीव भट् ने कहा कि हृदय के बाद लीवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन के साथ-2 विभिन्न दवाईयों एवं टॉक्सिन्स के विषैले प्रभाव को खत्म करके हमारी सेहत का ध्यान रखता है। हमे भी इसको स्वस्थ रखने के लिए, सिगरेट, शराब, जंक फूड आदि को त्यागकर नियमित दिनचर्या अपनानी होगी। सेमीनार को विख्यात चिकित्सक डा.सीमा गुप्ता, डा.शैली सक्सेना, डा.विनय कुमार, डा.अनुभव भटनागर, डा.शशीकिरन, डा.अर्पिता श्रीवास्तव, डा.सची अहलावत आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.पीयूष पाण्डे, निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, निदेशक एडमिनिस्ट्रेशन डा.राकेश यादव, डा.दीपक अग्रवाल, डा.इकराम ईलाही, डा.प्रियंका, अरूण गोस्वामी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।




जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा स्वास्थ्य मेले में कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, संचारी रोग, क्षय रोग, एच०आई०वी० संक्रमण एवं बचाव, कुष्ठ रोग गैर-संचारी रोग, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं परिवार नियोजन, विकलांगजन प्रमाण पत्र आदि योजनाओं के स्टॉल लगाकर भी जनमानस को निःशुल्क लाभान्वित किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है जिससे कि एक स्थान से व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग संबंधित या अन्य विभागों से जुड़ी योजनाओं को एक स्थान से जानकारी प्राप्त हो सके आज स्वास्थ्य मेले में दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को माननीय सांसद ने ट्राई साइकिल वितरित की।


विधायक धर्मेश तोमर ने मेला का उद्घाटन करने के साथ ही पांडाल में उपलब्ध सभी सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. रेखा शर्मा ने विधायक को मेले के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई। इस मौके पर मेला के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा.राकेश अनुरागी, एसीएमओ डा. केपी सिंह, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. जेपी त्यागी, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजेश सिंह, एसीएमओ डा. वेदप्रकाश अग्रवाल, ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।


मुख्य अतिथि ने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब यह सब सुविधाएं नागरिकों को निरंतर पीएससी पर प्राप्त होती रहें। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ भारत मजबूत भारत “आज के समय में बहुत ही प्रासंगिक है। हमें इस वाक्य को सार्थक करना होगा। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, राजीव अग्रवाल, चौधरी ईशम सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके नायर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सर्वेश निराला, जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा सुधीर भुइयार, तरुण राजपूत, राजकुमार प्रजापति, बलराज त्यागी तथा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मोनिका यादव सहित भाजपा नेताओं के साथ लगे स्टालों से विभागीय जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बाल विकास परियोजना के द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम किया। जिसमें उन्हें विभाग द्वारा दी जाने वाली सामग्री प्रदान की, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा 3 गांव के खिलाड़ी छात्राओं को खेल सामग्री वितरित की गई। जिसमें कामराजपुर, कमालपुर खाईखेड़ी, एवं राहतपुर खुर्द की बालिका मंगल दल टीम को खेल सामग्री वितरित की गई ।अपने संबोधन में राजा भारतेंदु सिंह पूर्व सांसद बिजनौर ने कहा कि सरकार सबको स्वास्थ्य सबको शिक्षा निशुल्क प्रदान करने का काम कर रही है। उन्होंने कोरोना संकट के दौरान कार्य कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार से मिलने वाला मानदेय व अन्य सुविधाएं शीघ्र स्वास्थ्य कर्मियों को दिलाने के लिए वे प्रयासरत हैं। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को कार्य करना चाहिए। सरकार अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि जनहित के किसी भी कार्य में कोताही लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




सोमवार को शहर के एमएसके रोड स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पर चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यशाला में मौजूद बस, ट्रांस्पोर्टर, ऑटो मोबाईल्स डीलर्स, ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष व उपस्थित लोगों को जिलाधिकारी द्वारा यातायात संबंधित नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी यातायात अमरदीप मौर्य ने चार पहिया वाहन चालकों को सीट बैल्ट लगाकर वाहन चलाने व दुपहिया वाहन चालकों को हेल्टमेट लगाकर वाहन चलाने की सलाह दी गई। उन्होने कहा कि किसी भी वाहन को नशे व थकान की हालत में न चलाया जाये। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुंशीलाल ने यातायात व सडक सुरक्षा संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए नारी शक्ति मिशन के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया।
इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने हिट एंड रन दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों को दो लाख रूपये की सहायता धनराशि एवं घायल व्यक्तियों को 50 हजार की सहायता धनराशि जिलाधिकारी की संस्तुति पर सौंपी गई। इस अवसर पर परिवहन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा संबंधी पम्पलेटों का वितरण करते हुए नागरिकों से यातायता के नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समापन के मौके पर मौजूद नागरिकों को सडक सुरक्षा सप्ताह की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर अनिल कुमार, आयुष भटनागर आदि भी मौजूद रहे।





