Tuesday, August 4, 2026
Home Blog Page 80

शोक सभा आयोजित

नजीबाबाद। उप निरीक्षक जनप्रिय गौड एवं स्व:पंडित जानकी प्रसाद जोशी की आत्मिक शांति के लिए शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्माओं शांति हेतु प्रार्थना की गई।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह के नेतृत्व में कोतवाली रोड स्थित अरविंद विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रभारी आईटी विभाग अवनीश जोशी एवं वरिष्ठ पत्रकार ललित जोशी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय पंडित जानकी प्रसाद जोशी के दुखद निधन पर तथा नजीबाबाद थाने में कार्यरत बहुत ही मिलनसार, मृदुभाषी, युवा उप निरीक्षक जनप्रिय गौड के आकस्मिक निधन पर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा दोनों दिवंगत आत्माओं के शोक संतप्त परिवारों को असीम दुख सहन करने की क्षमता हेतु ईश्वर से कामना की गई। चौधरी ईशम सिंह ने स्वर्गीय पंडित जानकी प्रसाद जोशी के सामाजिक कार्य, उप निरीक्षक चौकी इंचार्ज आदर्श नगर श्री जन प्रिय गौड़ के द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस शोक सभा में रितेश सेन जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, रणवीर सिंह निराला, शुभम प्रजापति, सुमित गुर्जर, युवा मोर्चा संजीव कुमार गुर्जर, सतीश कुमार, कृष्ण पाल सिंह, मनोज राठी, कोमल शर्मा प्रीति विश्वकर्मा अभय प्रताप सिंह गजेंद्र चौहान आदि ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वेंक्टेश्वरा में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस

  • प.उ.प्र. के आधा दर्जन से अधिक आई.ए.एस./आई.पी. एस.अधिकारियों/लोकसेवको को स्मृति चिन्ह एवं तिरंगा भेटकर किया सम्मानित
    देश की प्रगति एवं उत्थान के लिए कार्य करने वाले अतिसम्मानित लोकसेवकों को सम्मानित करके वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहा उसमें: डा.सुधीर गिरि
  • वरिष्ठ आई.पी.एस. एवं आई.जी. मेरठ प्रवीन कुमार, आई.ए.एस. एवं डिवीजनल मजिस्ट्रेट सन्दीप भोगिया, जिलाधिकारी अमरोहा आई.ए.एस.बालकृष्ण त्रिपाठी, आई.पी. एस. पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल, अपर जिलाधिकारी मायाशंकर यादव समेत पश्चिमी यू.पी. के आधा दर्जन से अधिक लोकसेवकों को संस्थान द्वारा किया गया सम्मानित
  • लोकतन्त्र के सजग प्रहरी एवं आमजनमानस व सरकार के बीच उत्कृष्ट सेतू का काम करके उनको विकास की मुख्य धारा में जोड़ने वाले सम्मानित लोकसेवको को वेंक्टेश्वरा समूह अभिनन्दन करता उसमें: डा.राजीव त्यागी

मेरठ। राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (नेशनल सिविल सर्विस-डे) पर वेंक्टेश्वरा संस्थान के प्रतिनिधि मण्डल ने देश के नीतिनिर्धारकों एवं देश की प्रगति एवं आमजनमानस के उत्थान के लिए कार्य करने वाले भारतीय सर्वोच्च सेवा (सिविल सेवा) के प.उ.प्र. के आधा दर्जन से अधिक अतिसम्मानित लोकसेवको (आई/ए.एस./आई.पी.एस.) को उनके शानदार देश सेवा के कार्यो के लिए स्मृति चिन्ह/तिरंगा एवं गुलदस्ता भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि देश के नीति निर्माताओ व उनको प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने वाले एवं देश की सर्वोच्च सेवा के अधिकारियों/लोक सेवकों को सम्मानित करते हुए विश्वविद्यालय स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहा है।
आज “नेशनल सिविल सर्विस डे” पर आयोजित कार्यक्रमो में वेंकटेश्वरा के दो-दो सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डलो ने प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी की अगुवाई में मेरठ, अमरोहा, हापुड़ बागपत आदि जनपदो के वरिष्ठ आई.ए.एस./आई.पी.एस. अधिकारियों के साथ भेट कर देश/प्रदेश सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो की प्रशंसा करते हुए उन्हे स्मृति चिन्ह, तिरंगा एवं गुलदस्ता भेट कर उनके योगदान को अतुल्यनीय बताया।
इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम गृहमन्त्री लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने सबसे पहले 21 अप्रैल को देश के लोकसेवको को सम्बोधित करते हुए उनको सम्मानित किया था। उसी के बाद 2006 से प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को देश सेवा के सराहनीय कार्यो के लिए चयनित लोकसेवको को आदरणीय प्रधानमन्त्री द्वारा सम्मानित किया जाता है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो.पी.और.भारती, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डे, मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, निदेशक एडिमिनिस्ट्रेशन डा. किशन यादव, डा.राजेश सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

मेरठ मण्डल के उद्यमियों के बकाया राशि के शीघ्र भुगतान कराने हेतु कार्यरत एमएसएमई फैसिलिटेशन काउंसिल को अवार्ड

मेरठ: चैम्बर ऑफ इंडियन माइको स्मॉल एण्ड मीडियम एन्टरप्राइजेज (सीआईएमएसएमई), नई दिल्ली द्वारा एमएसएमई बैंकिंग अवार्डस-2021, कार्यक्रम का आयोजन नालन्दा हॉल, अम्बेडकर इन्टरनेशनल सेन्टर 15 जनपथ, नई दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मत्रालय भारत सरकार नारायण तान्तु राणे (मुख्य अतिथि) एवं राज्यमंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मत्रालय, भारत सरकार भानु प्रताप सिंह वर्माअतिथि) के रूप में प्रतिभाग किया।
मेरठ मण्डल के मेरठ में स्थापित माइको स्मॉल एन्टरप्राइजेज फैसिलिटेशन काउंसिल ने अपने
गठन के उपरांत दिनांक 29 जून 2021 से सुनवाई शुरू कर दी एवं मण्डल में संचालित MSME इकाई की बकाया राशि की वसूली हेतु उल्लेखनीय कार्य किया है।
अतः उपरोक्त आयोजित कार्यक्रम में लम्बित भुगतान के प्रकरणों का सुनोयोजित तरीके से निस्तारण किये जाने पर काउंसिल के अध्यक्ष/सदस्य को सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में चैत्रा वी.(आई.ए.एस.), अपर आयुक्त उद्योग मेरठ मण्डल, मेरठ को सम्मान चिन्ह एवं वी.के.कौशल, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, मेरठ एवं संजय कुमार, एलडीएम,  केनरा बैंक मेरठ को श्रेष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

अपराधियों को सजा,निर्दोष को सम्मान: संदीप मलिक

नजीबाबाद: नवागत जाब्तागंज चौकी प्रभारी संदीप मलिक ने कहा कि उनके कार्यकाल में अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करा कर उन्हें सजा दिलाने का काम किया जाएगा व निर्दोष लोगों को सम्मान दिया जाएगा।
2015 बैच के उप निरीक्षक संदीप मलिक का स्थानांतरण चांदपुर की बाष्टा पुलिस चौकी से नजीबाबाद की जाब्ता गंज चौकी प्रभारी के रूप में किया गया है। चार्ज लेने के पश्चात पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि इससे पूर्व चांदपुर की वह बाष्टा व बिजनौर की बेगावला सहित अनेक चौकियों पर काम कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि फरियादियों के लिए उनके द्वार 24 घंटे खुले हुए हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय आ कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा निर्दोष व संभ्रांत लोगों का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा तथा उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि जाब्ता गंज चौकी क्षेत्र में अवैध कटान जुआ सट्टा या अन्य अवैध धंधे चलाने वालों की खैर नहीं है यदि उन्होंने किसी को भी इस प्रकार के गैर कानूनी काम करते हुए दिया तो उसको सख्त से सख्त सजा दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए भाईचारा बनाए रखने का प्रयास करें जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख ने किया फीता काटकर आयुष्मान मेले का उद्घाटन

कासमपुर गढ़ी। कासमपुर गढ़ी मे पीएचसी पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार उर्फ बब्ली ने किया। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गये। बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से लगाये गये स्टाल की ब्लॉक प्रमुख ने प्रशंसा की।
लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने हेतू आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग,बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति विभाग आदि के स्टाल लगाए गये। स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम्योपैथिक चिकित्सक डा.तय्यब आमिर ने लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के बारे मे जानकारी दी तथा लगभग 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से लगाये गये स्टाल मे बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता देवी ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पोष्टिक आहार के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। कृषि विभाग की ओर से आधुनिक कृषि उपकरण तथा अनेक कीटनाशक के बारे बताया। वही बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत लोगों से अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालय मे रजिस्ट्रेशन कराने का आह्वान किया।

बागपत मेरठ की सीमाबंदी की मेढ़ लगवाई

बिनौली। जिलाअधिकारी बागपत राजकमल यादव के निर्देश पर राजस्वकर्मियों की टीम ने पुलिस बल के साथ खफराना गांव के जंगल में पहुचकर जनपद बागपत व मेरठ की सरकारी सीमा बंदी की मेढ़ लगवाई।

खफराना के जंगल में सीमाबंदी की मेढ़ लगवाने पहुंचे राजस्वकर्मी।

खफराना गांव के जंगल में जनपद बागपत व मेरठ की सरकारी सीमा बंदी के कोई चिन्ह नही थे। बुधवार को नायाब तहसीलदार विवेक कुमार मिश्रा, राजस्व निरीक्षक सुरेशचंद शर्मा, लेखपाल रामपाल यादव, वीरेंद्र सिंह, रवि कुमार, बिजेंद्र सिंह ने जनपद बागपत व मेरठ की सीमाबंदी की पैमाइस करते हुए मेढ़ लगवाई। शांति व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी बिनौली डीके त्यागी के निर्देशन में वहां भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

बच्चों ने निकाली जनजागरूकता रैली

बिनौली। स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को सिरसलगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों ने गांव में जनजागरूकता रैली निकाली।
विद्यालय परिसर से रैली का शुभारंभ बीइओ बिनौली बिजेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में पढ़ने वाले स्कूल के बच्चे अपने हाथों में तकती बैनर पर लिखे स्लोगन व सर्व शिक्षा का कहना पढ़ने जाए हर भाई-बहन,लड़का-लड़की एक समान यही संकल्प यही अभियान आदि नारे लगाकर ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने का जागरूक कर रहे थे। रैली गांव की प्रत्येक गलियों का भृमण कर वापस विद्यालय में आकर सम्पन्न हुई। रैली में प्रधानाध्यापक पदम सेन, हरिमोहन शर्मा, रेणु, राजेन्द्र, प्रवेश नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ ने व्रतोत्सव तिथि पत्रिका डीएम को भेंट की

बागपत: बुधवार को अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ खेकड़ा द्वारा प्रकाशित व्रतोत्सव तिथि पत्रिका धर्मसंघ के सदस्य अरुण शर्मा, विशाल जैन, महामंत्री उमेश शर्मा ने जिलाधिकारी डा.राजकमल यादव को भेंट की।
इस अवसर पर जिला अधिकारी डॉक्टर राजकमल यादव ने पत्रिका देखकर कहा कि यह पत्रिका समाज के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने धर्म संघ द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित पत्रिका की सराहना की।
उन्होंने कहा कि धर्म संघ द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। इसके लिए धर्मसंघ के सभी सदस्य बधाई के पात्र है। उन्होंने सदस्यों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

100 छात्र-छात्राओं को कोरोनारोधी के टीके लगाए

बिनौली। जिवाना गुलियांन के गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में बुधवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 100 छात्र-छात्राओं को कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगाएं गये।

जिवाना के गुरुकुल में छात्र-छात्राओं को कोरोना वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी

शिविर में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुखवंतकौर, सोनिया, पवित्रा व कोल्डचेन हैंडलर अजीत धामा ने कक्षा आठ से कक्षा दस तक 12 वर्ष से 14 आयु के 80 व 15 वर्ष से ऊपर की आयु के 20 छात्र छात्राओं को कोरोनारोधी पहली व दूसरी खुराक वैक्सीन के टीके लगाएं इस दौरान प्रधानाचार्य डा.राजीव खोखर ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को मास्क का प्रयोग करने के सख्त निर्देश दिए।
शिविर में उपप्रधानाचार्य डा.सुशील वत्स, चंद्रवीर शिवांच, जितेंद्र आर्य, नितिन शर्मा आदि का सहयोग रहा।

ईद के पर्व को लेकर जिलाधिकारी ने की शांति समिति की बैठक

  • अमन चैन के साथ मनाएं ईद का त्यौहार
  • गैर परंपरागत चीजों को सहन नहीं किया जाएगा,अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर
  • बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस ना निकाला जाए
  • वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा
  • थानाध्यक्ष से लेकर एसडीएम तक अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठितजनों के साथ सतत संवाद बनाएं

बागपत: जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी राज कमल यादव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागर में संबंधित अधिकारियों, धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठितजनों के साथ ईद के पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा रमजान का माह चल रहा है। सभी अधिकारी सतर्क रहें और जनपद में भाईचारा कायम रहे। 03 मई को ईद का त्यौहार है जो हर वर्ष की भांति बहुत ही हर्ष, उल्लास, शांति और भाई-चारे के साथ मनाया जाता है। इस बार ईद का पर्व एक साथ सब हंसी खुशी के साथ मिलजुल कर मनाएं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में अपने-अपने थानों में शांति समिति की बैठक करें और जो समस्याएं हों उनका तत्काल समाधान करें। उन्होंने कहा पर्व को साफ-सफाई के साथ मनाया जाए। किसी भी तरह की कोई गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई हो,चुने की व्यवस्था होनी चाहिए। बिजली विभाग को निर्देश दिए कि बिजली नियंत्रित चलती रहे। किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। यह हम सब का त्यौहार है। इसे बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाना है और भाईचारे की मिसाल देना है। उन्होंने कहा अमन चैन को कायम रखना, आमजन को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने के लिये प्रशासन है। सभी लोग त्यौहार को शांति पूर्वक और सौहार्द के साथ मनाएं यदि कोई भी अफवाह जनक संदेशों से माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा माइक आदि का प्रयोग कम से कम किया जाए जिससे कि लाउडस्पीकर की आवाज से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में असुविधा न हो, कहीं भी धार्मिक स्थल पर नई जगह माइक न लगाया जाए। किसी भी अवस्था में बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस न निकाली जाए।
जिलाधिकारी ने धर्म गुरुओं व समाज के प्रतिष्ठित लोगों से अनुरोध किया है कि किसी भी धर्म संप्रदाय को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। सभी हर्ष,उल्लास के साथ त्यौहार मनाए। भाईचारा कायम रखें,आपस में मिलते रहे और उन्होंने सभी को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा जो भी दिशा-निर्देश शासन के हैं उनका शत-प्रतिशत पालन करना हम सभी का कर्तव्य है। सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी धार्मिक आयोजन न किए जाएं, यदि कोई आयोजन करना है तो अनुमति अवश्य ले ली जाए। जैसे अभी तक आप सभी ने शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया है वैसे ही अब भी करें। कोई भी नई चीज, नई परंपरा न चलाई जाए अगर कहीं ऐसा होता पाया जाता है तो उसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें, उस पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था प्रत्येक अवस्था में कायम रहे, धूमधाम के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहारों को मनाए और कोविड- प्रोटोकॉल का पालन करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी बागपत अनुभव सिंह, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, समसत धर्मों के धर्मगुरु सहित समस्त संबंधित आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस आयोजित

हापुड़: जिलाधिकारी मेधा रूपम व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस में आए किसानों की समस्याओं को सुना। किसान दिवस में किसानों ने अपनी प्रमुख समस्याएं जैसे गन्ना भुगतान, विद्युत, सिंचाई तथा आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने हेतु इत्यादि समस्याओं को बताया।

किसान दिवस पर भाकियू भानू ने किया डीएम का अभिनंदन,गन्ना सहित अनेक समस्याओं को रखा,मिला आश्वासन

किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद की चीनी मिलों पर 500 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है जिसे दिलाने में जिलाधिकारी आप हमारी सहायता करें। किसानों ने किसान दिवस में सिंचाई विभाग के एक्सियन की भी शिकायत रखी तथा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि छोईया नाले की सफाई का प्रकरण लंबित है। उसके बारे में भी निस्तारण कराने हेतु विचार किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को यह भी बताया कि जनपद के टूटे हुए पूलों को दोबारा निर्मित कराने हेतु संबंधित को निर्देशित करने का कष्ट करें। आवारा पशुओं से हमारी फसलों को बचाने हेतु विशेष प्रबंध कराए जाएं। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उन्हें आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों के द्वारा उचित कार्रवाई जल्द ही करा दी जाएगी और जो विद्युत कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उसके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसान दिवस से संबंधित कोई भी अधिकारी किसान दिवस में अनुपस्थित ना रहे। किसान दिवस के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है। सभी अधिकारी मिलकर प्रयास करें कि किसानों को समय रहते अपनी समस्याओं का समाधान मिल जाए। किसान दिवस के अवसर पर उपनिदेशक कृषि , जिला उद्यान अधिकारी, एक्शन विद्युत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी ने किया सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन

मेरठ: 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने बटालियन की प्रशासनिक अधिकारी मेजर मीनू तोमर के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया। सर्वप्रथम 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के प्रांगण में ट्रैफिक विभाग की ओर से आए अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स को यातायात के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर होने वाले प्रतिदिन की दुर्घटनाओं से हम स्वयं को किस प्रकार सुरक्षित रख सकते हैं। सुनील कुमार शर्मा के प्रेरणादायक व्याख्यान के पश्चात एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर बटालियन की प्रशासनिक अधिकारी मेजर मीनू तोमर द्वारा किया गया। रैली को सफल बनाने में ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर बसंत सिंह अधिकारी व शमन शुल्क अधिकारी रामचंद्र दयाल का पूर्ण सहयोग रहा।
रैली में एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर, बैनर, प्ले कार्ड एवं ओजस्वी नारों जैसे सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, दुर्घटना से देर भली, मत करो इतनी मस्ती जिंदगी नहीं है इतनी सस्ती आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया तथा इसके साथ ही प्रतिदिन सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में जागरूक करते हुए लोगों को यातायात के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। रैली 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के प्रांगण से प्रारंभ होकर मेरठ कॉलेज मेरठ, एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर से होते हुए कुलवंत सिंह स्टेडियम पर संपन्न हुई। रैली में 345 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

बीमारी से बचने के लिए स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान: डा.हिमांशु

डा.हिमांशु शर्मा

बागपत। मौसम बदलने के साथ-साथ बीमारियों का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अस्पताल में निरंतर खांसी, जुकाम, नजला, बुखार व एलर्जी के मरीज आ रहे हैं। इसको लेकर चिकित्सको ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डा.हिमांशु शर्मा ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए फ्रिज के ठंडे पानी को पीने से परहेज करें, केवल नॉर्मल पानी पीये। फुल बाजू के कपड़े पहने और रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। गर्मी में निकलने से बचें और नींबू पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। इस समय बाजार में काफी मौसमी फल आए हुए हैं, फलों को अच्छी तरह धोने के बाद ही खाये। खाने में दाल, हरी सब्जी, दही व मट्ठे का प्रचुर मात्रा में इस्तेमाल करें और डॉक्टर की बिना सलाह के कोई भी दवाई ना ले। जरा भी परेशानी होने पर उसमें लापरवाही ना बरतें और अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इलाज कराये। इसके अलावा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर में खाने पीने की चीजें ढक कर रखें और अपने आसपास कहीं पर भी पानी इकट्ठा ना होने दें। यदि कहीं पर पानी इकट्ठा हो तो उसमें दो ढक्कन मिट्टी का तेल डाल दे, ऐसा करने से उस पानी में मक्खी-मच्छर नहीं पनपेंगे।

पुराने रोगों के लिए वरदान है पंचकर्म चिकित्सा

मेरठ। आई़आई़एमटी आयुर्वेदिक चिकित्सालय में विशाल आयुर्वेदिक एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूर ग्रामीण अंचल से अनेक रोगी उपचार कराने के लिए आए। डा.शान कुमार, डा.अंजलि पूनिया ने बताया कि शिविर में पुराने सियाटिका दर्द गठिया बाय एवं सिर दर्द के रोगियों का उपचार किया गया व उन्हें पंचकर्म चिकित्सा के बारे में बताया। चिकित्सालय में निरन्तर रोगियों की संख्या बढ रही है। यहां आयुर्वेदिक चिकित्सालय में जोड़ों के दर्द,पुरानी खाॅंसी, पुराना बुखार, कोरोना के बाद की समस्याओं से ग्रस्त रोगी उपचार कराने के लिए आ रहे हैै। डा.एस.के.तंवर डीएमएस, डा.राकेश पवार प्राचार्या के अनुसार चिकित्सा चिकित्सालय में पंचकर्म की सुविधा उपलब्ध है। शिविर का आयोजन चरक फाइटोनोवा के सौजन्य से किया गया एवं निशुल्क ओषधियाँ वितरित की गयी। इस अवसर पर डा.परीक्षित कुमार, डा.गुॅन्जन, डा.अनुपमा, डा. कुलसूम, डा.सिम्मी, डा.सचिन, डा.सन्दीप, डा.गुलफाम, डा.विकास मुकुल एवं पंकज भारती, अन्जू आत्मा पान्डे उपस्थिति थे।

सुभारती विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मिनी राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

मेरठ : शिक्षण संस्थान जिस तरह कक्षा के अंदर विद्यार्थियों के उन्यन और विकास में सहभागिता निभाते है, वैसे ही उन्हें अब शिक्षण संस्थान से बाहर ग्रामीणों को जागरूक और विकसित करने में अहम भूमिका निभानी है। तभी हम सफल राष्ट्र की तरफ अग्रेसित हो पायेंगे। समता, समावेश, समन्वय और स्वावलंबन से ही चहुंमुखी विकास को प्राप्त कर पायेंगे। उक्त बातें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षण परिषद् के प्रतिनिधि अनिल कुमार दूबे ने सुभारती विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षण परिषद द्वारा मंगलवार को आयोजित राष्टीय सम्मेलन में कही। सम्मेलन का विषय मेन्टरिंग इंस्ट्यूशनल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटि एंड फेसिलिटेटिंग कम्यूनिटि इंगेज्मेंट था।
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर हुई। अतिथियों का स्वागत कला एवं समाज विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता एवं राष्टीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो.डा.नीरज कर्ण सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी अतिथियों को सुभारती विश्वविद्यालय के बारे में बताया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन से भी सबका परिचय कराया। सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के. थपलियाल ने केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही परियोजनाओं की सराहना करते हुए उनका उल्लेख किया।उन्होने कहा कि इन योजनाओं को सस्टेन एवं धरातल पर उतारने का अहम कार्य शिक्षण संस्थानों का और विद्यार्थियां का है।
पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो.डा.मुकेश रोहिला ने विषय प्रर्वतन करते हुए सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा किये गये कार्यो के आलोक में मिले ग्रीन चैम्पियन अवार्ड का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सुभारती विवि 500 किलोवॉट बिजली का उत्पादन सौर उर्जा के द्वारा कर रहा है। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो डॉ अभय शंकरगौडा ने सौरउर्जा चालित वाहन, वर्षा जल संरक्षण, गौरैया संरक्षण से सभी को रूबरू कराया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षण परिषद के आकदमिक सलाहकार सुधीर कुमार ने परिषद द्वारा पिछले साल किये गये कार्यां के बारे में सबको बताया। उन्होंने बताया कि परिषद् प्रतिवर्ष 5 पीडीएफ देता है। पिछले साल 47 एफडीपी कार्यक्रम, 22 पाठ्य पुस्तकों का भी निर्माण कराया। विभिन्न जिलों से आये प्रतिनिधियों में बिजनौर डायट से सुश्री मेघा, सहारणपुर से सुश्री रेणु, गाजियाबाद से संजीव सिंह, डीएवी मुजफरनगर से सुरेंद्र पाल, डीजे कॉलेज बागपत से किरण गर्ग, आईपी कॉलेज बुलंदशहर से श्याम सिंह शामिल थे। सभी ने अपने द्वारा किये गये कार्यां का उल्लेख किया। सुभारती विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व विधि संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो वैभव गोयल ने किया। उन्होने विश्वविद्यालय द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण विधि सहायता, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न गतिविधियों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। सुभारती विश्वविद्यालय से ही गीता परवंदा जी ने विश्वविद्यालय द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में किये गये कार्यां को साझा किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और प्रतिक चिंह भेंट किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डा.अनोज राज ने व संचालन राम प्रकाश तिवारी ने किया।

ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में मंडल टीम द्वारा सुपरविजन किया गया

बागपत: जनपद बागपत में डा.दिनेश कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद बागपत के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत पर ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया,जिसमें स्वास्थ्य विभाग वह अन्य विभाग की ओर से मेले में प्रतिभाग किया गया । जिसमें प्रदेश सरकार वह राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिया गया , जिसमें आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए वह प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों के फार्म भरे गए।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक अंकित उज्जवल द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में वर्ष 2020 21 में जनपद बागपत में 7973 लाभार्थियों को पंजीकृत किया गया है, जिनमें से लगभग 7000 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है एवं शेष लाभार्थियों को भी जल्द ही भुगतान किया जाएगा।
स्वास्थ्य मेले में मंडलीय परियोजना प्रबंधक अरविंद गोस्वामी, मंडलीय लेखा प्रबंधक चंदन त्रिपाठी द्वारा मेले का सुपर विजन किया गया।
साथ में जनपद बागपत के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भूजवीर सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.यशवीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा.विभाष राजपूत, जिला कार्यक्रम समन्वयक अंकित उज्जवल, जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत डा.कपिल सरोहा, आईटी प्रबंधक अभिषेक राणा, डीजीएम यतिन चौहान, जिला कार्यक्रम सहायक राहुल कुमार, सुधीर कुमार डीईओ आदि मौजूद रहे।

बागपत सीएचसी में लगाया गया स्वास्थ्य मेला

बागपत। बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
इसमें कोर एडरा द्वारा इंफॉर्मेशन बूथ लगाया गया, जिसमें सीएम द्वारा कम्युनिटी को कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई तथा आईसी का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड-15 के विकलांग व्यक्ति राधेश्याम पुत्र राजेश को चिन्हित करके बागपत के भाजपा सांसद डा.सतपाल सिंह द्वारा ट्राई साइकिल दिलवाई गई। इस मौके पर सीएम अनीता, गीता, रूबी, मीनाक्षी, शकुंतला व बीएमसी मंजू शर्मा द्वारा सहयोग दिया गया।

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वास्थ्य कैम्प आयोजित करने हेतु बैठक

हापुड़: जिलाधिकारी मेधा रूपम व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा शर्मा व संबंधित अधिकारियों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी ब्लॉकों पर स्वास्थ्य कैम्प आयोजित करने और सभी विभागों के समन्वय से स्वास्थ्य कैंप को सफल बनाने हेतु बैठक कर रही थी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के अलावा दिव्यांग जन कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड सेफ्टी, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग और आयुष्मान भारत की सहभागिता होगी। इसके साथ ही नेहरू युवा केंद्र और स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग रहेगा। मेले में लोगों के आधार कार्ड बनाने की भी व्यवस्था होगी। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टाल लगाए जाएंगे एवं संबंधित विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाकर मातृ शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, संचारी एवं गैर संचारी रोग संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त नेत्र, बधिरता एवं ओरल हेल्थ संबंधी जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किये जाएंगे। डिपार्टमेंट ऑफ फूड सेफ्टी द्वारा मेले में स्टॉल लगाकर फूड सेफ्टी ऑफिसर के माध्यम से ईट राइट मूवमेंट के अंतर्गत खाद्य पदार्थों की शुद्धता की जांच के संबंध में जानकारी दी जाएगी एवं मोबाइल वैन के माध्यम से फूड टेस्टिंग के संबंध में जागरूक किया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेल गतिविधियों का संचालन एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा। आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य मेले में स्टाल लगाकर लोगों को आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, योग, औषधियां, पौधे आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को घरेलू पद्धति से उपचार के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों को मेले के आयोजन एवं प्रदान की जाने वाली सेवाओं के संबंध में जागरूक किया जाएगा, जिससे मेले में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर सकें। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्टाल लगाकर पोषण अभियान, टेक होम राशन, कुपोषण आदि के संबंध में जानकारी दी जाएगी एवं गोद भराई जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं। ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग द्वारा स्टाल के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाएं विशेषकर स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा कार्यक्रम स्थल पर पेयजल आदि की व्यवस्था की जाएगी। विकलांग कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य मेले में विकलांगता की जांच एवं प्रमाण पत्र वितरण हेतु स्टॉल लगाया जाएगा साथ ही पात्र लोगों को आवश्यक उपकरण वितरित किए जाएंगे। आयुष्मान भारत-साचीज द्वारा स्टाल लगाकर गोल्डन कार्ड बनवाए जाएंगे तथा प्रदेश सरकार द्वारा समस्त कर्मचारियों को निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में अवगत कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कोविड-19 के दृष्टिगत आज भी मास्क लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि कोविड-19 की चौथी लहर को देखते हुये वेंटिलेटर, आक्सीजन व सभी स्वास्थ्य उपकरण तैयार रखे। कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाया जाये साथ ही हाईपो क्लोराइड का इस्तेमाल हो। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को टीका कराने हेतु यह आदेश सभी प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों को जारी करे कि जिन स्कूलो में शत् प्रतिशत टीकाकरण होगा वही स्कूल खुलेंगे। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

वेंक्टेश्वरा संस्थान एवं वेंक्टेश्वरा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में “विश्व यकृत (लीवर) दिवस” पर राष्ट्रीय सेमीनार

  • लीवर,आँतो एवं पेट की विभिन्न बिमारियो के लिए वेंक्टेश्वरा में देश के विभिन्न हॉस्पिटलस के विख्यात चिकित्सक लगायेगे विशेष चिकित्सा शिविर: डा.सुधीर गिरि
  • लीवर, पेट, हार्ट एवं किडनी, फेफड़ो के अति गम्भीर बिमारियो के प्रभावी उपचार, अब वेंक्टेश्वरा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में उपलब्ध: डा.राजीव त्यागी

मेरठ। वेंक्टेश्वरा संस्थान एवं वेंक्टेश्वरा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में “विश्व यकृत दिवस (वर्ल्ड लीवर डे) पर एक राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आये दो दर्जन से अधिक (25) विख्यात चिकित्सको ने लीवर से सम्बन्धित बिमारियो, उनके लक्षणो, डॉयग्नोसिस (जाँच) एवं प्रभावी उपचार पर विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित मेडिकल स्टूडेन्टस से लीवर की सेहत एवं इसके बारे में सामान्य जनमानस के लिए जागरूकता अभियान चलाने की वकालत की।
वेंक्टेश्वरा संस्थान के डा.सी.वी.रमन केन्द्रीय सभागार में आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. पी.के.भारती, एम.एस. डा.एन.के.कालिया, विख्यात चिकित्सक डा.संजीव भट्, डा.सीमा गुप्ता, डा.विनय कुमार एवं डा.शशीकिरन आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि वेंक्टेश्वरा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में लीवर, फेफडो, किडनी, पेट एवं आँतो के विशेषज्ञ विख्यात चिकित्सक उपलब्ध है। अब इन से सम्बन्धित बिमारियों के मरीजो को दिल्ली, चन्दीगढ या दूसरे शहरो की ओर मंहगे उपचार के लिए नहीं जाना होगा।
मुख्य वक्ता एवं विख्यात चिकित्सक प्रो. (डा.) संजीव भट् ने कहा कि हृदय के बाद लीवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन के साथ-2 विभिन्न दवाईयों एवं टॉक्सिन्स के विषैले प्रभाव को खत्म करके हमारी सेहत का ध्यान रखता है। हमे भी इसको स्वस्थ रखने के लिए, सिगरेट, शराब, जंक फूड आदि को त्यागकर नियमित दिनचर्या अपनानी होगी। सेमीनार को विख्यात चिकित्सक डा.सीमा गुप्ता, डा.शैली सक्सेना, डा.विनय कुमार, डा.अनुभव भटनागर, डा.शशीकिरन, डा.अर्पिता श्रीवास्तव, डा.सची अहलावत आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.पीयूष पाण्डे, निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, निदेशक एडमिनिस्ट्रेशन डा.राकेश यादव, डा.दीपक अग्रवाल, डा.इकराम ईलाही, डा.प्रियंका, अरूण गोस्वामी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत में हुआ स्वास्थ्य मेले का आयोजन

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत में आयोजित स्वास्थ्य मेले का माननीय सांसद डा.सत्यपाल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
  • स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों के द्वारा अपने अपने स्टाल लगाकर योजनाओं की दी गई जानकारी
  • स्वास्थ्य मेले में दिव्यांग जनों को दिव्यांग उपकरण किए गए वितरित
  • गोद भराई अन्नप्राशन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बागपत : उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप एवं जिलाधिकारी राजकमल यादव के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद बागपत के समस्त समस्त ब्लॉकों में 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन बागपत सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही गंभीर है एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के समस्त जनपदों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंच सके। उन्होंने आम नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि आयोजित स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों के द्वारा अपने अपने स्टाल लगाकर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। अतः स्वास्थ्य मेलों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनकल्याणकारी योजना का लाभ अवश्य उठाएं।
मंगलवार को स्वास्थ्य मेले मे जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, महिला एवं प्रसूति रोग, हडडी रोग, नेत्र रोग, नाक कान एवं गला रोग, दन्त रोग, बालरोग, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, कोविड-19 टीकाकरण, मातृ एवं शिशु टीकाकरण आदि चिकित्सा सेवायें जनमानस को निःशुल्क उपलब्ध करायी गई।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा स्वास्थ्य मेले में कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, संचारी रोग, क्षय रोग, एच०आई०वी० संक्रमण एवं बचाव, कुष्ठ रोग गैर-संचारी रोग, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं परिवार नियोजन, विकलांगजन प्रमाण पत्र आदि योजनाओं के स्टॉल लगाकर भी जनमानस को निःशुल्क लाभान्वित किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है जिससे कि एक स्थान से व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग संबंधित या अन्य विभागों से जुड़ी योजनाओं को एक स्थान से जानकारी प्राप्त हो सके आज स्वास्थ्य मेले में दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को माननीय सांसद ने ट्राई साइकिल वितरित की।
स्वास्थ्य मेले में गोद भराई अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आयुष विभाग, होम्योपैथी विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, युवा एवं खेल विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, शिक्षा विभाग दिव्यांग विभाग के द्वारा अपने अपने स्टाल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.दिनेश कुमार ,समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर विभास राजपूत, जयकरण नेताजी, जिला पंचायत सदस्य मनु पाल बंसल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.भुजबीर, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।