बागपत। प्रसिद्ध पहलवान एवं बॉडी बिल्डर सोमेन्द्र उर्फ सोनू ने बागपत विधायक योगेश धामा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें क्षेत्र की अनेक समस्याओं से अवगत कराया और उनका निस्तारण करने की मांग की।
विधायक योगेश धामा ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं रहने दी जाएगी और सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के लिए उनके द्वार चौबीस घंटे खुले हुए है, कोई भी व्यक्ति जब चाहे तब आकर उनसे मिल सकता है। कहा कि जनता ने उन्हें दोबारा चुनकर विधायक बनाया है। उनकी समस्या मेरी अपनी समस्या है, इसलिए मैं उस समस्या का निस्तारण करने का पूरा-पूरा प्रयास करूंगा। इस मौके पर सोमेन्द्र उर्फ सोनू के भाई जेविन्द्र उर्फ जानू भी उनके साथ थे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved








इस अवसर पर समूह चैयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि हनुमान जी का रामचन्द्र जी के प्रति निस्वार्थ प्रेम, समपर्ण एवं त्याग के कारण ही भगवान राम मर्यादा पुरूषोतम राम कहलाये। उन्होने कहा कि कलयुग मे भी बजरंग बली का दर्शन अनुकरणीय है। मुख्य पुरोहित आचार्य पं.दीपक शर्मा ने कहा कि भगवान बालाजी महाराज बल,बुद्धि,विद्या एवं शार्य के अधिष्ठाता भगवान है। उनकी पूजा सभी के लिए विशेष रूप से विधार्थियो के लिए विशेष फलदायी है।




दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ के चैम्पियन ऑफ चैम्पियन स्पर्धा में धुर्व तोमर मेरठ प्रथम, पार्थ राणा मेरठ व तुषार गर्ग बडौत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टॉप आठ स्पर्धा में तुषार गर्ग बडौत प्रथम, हरिओम तोमर पुट्ठी द्वतीय, ईशान खान बडौत तृतीय, अभिनव गुराना चौथे, पार्थ राणा मेरठ पांचवे, तनु चौधरी पिचोकरा छठे,अभय धामा बिनौली सातवे व धुर्व तोमर ने आठवां स्थान प्राप्त किया सीनियर सिटीजन वर्ग स्पर्धा में बडौत की रेखा ढाका प्रथम, बड़ागांव के रामपाल विश्वकर्मा द्वितीय व सिरसली के ओम सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विजेता शूटरों को एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने मेडल पहनाकर व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अर्जुन की तरह चिड़िया की आंख दिखनी चाहिए। जौहड़ी के शूटरों ने अपनी प्रतिभा से जनपद की छवि बदल दी है। डा.राजपाल सिंह, सांई कोच नीतू श्योरान, खेलो इंडिया कोच महबूब पठान, विपिन राणा, रहीस मलिक, हसन मलिक, फारूक अली, बिट्टू खान, जीविका रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।









समाजसेवियों ने नशे को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि आज युवा नशा प्रवर्ती के दल-दल में फँसता जा रहा है। शराब, तम्बाकू, गुटका, सिगरेट, ड्रग्स सेवन आम बात हो गयी है। सरकार नशीले पदार्थों के उत्पादन और तस्करी को रोकने के लिए गम्भीर नहीं है। नशे के बढते हुए प्रकोप से युवा तो बर्बाद हो ही रहा है साथ ही बूढ़े माता-पिता के जीवन में अंधेरा बढ़ता जा रहा है। नशे कारण परिवार टूट रहे है जो समाज के अच्छा संकेत नहीं है।