Monday, September 21, 2026
Home Blog Page 83

भगवान महावीर स्वामी की 2641 वी जयंती धूमधाम से मनाई

नजीबाबाद। भगवान महावीर स्वामी की 2641 वी जयंती पर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में पालकी यात्रा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।
सकल दिगंबर जैन समाज के प्रधान दीपक जैन व मंत्री नीरज जैन के दिशा निर्देशन में पालकी यात्रा श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला नादेहिंद, दीवान परमानंद, संतोमालन, श्यामली, कटराचेतराम, चौक बाजार ,कल्लू गंज, बालक राम, श्री दिगंबर जैन सरजायती मंदिर सोते हुए श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पर समाप्त हुई। पालकी यात्रा में नवनिर्मित पालकी में भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान थी। जिसे दिगंबर जैन समाज के 4 व्यक्ति नंगे पैर अपने कंधों पर लेकर चल रहे थे। पीछे-पीछे जैन श्रद्धालुगण नंगे पैर भगवान महावीर स्वामी की जय, एक दो तीन चार जैन धर्म की जय जय कार, कौन कहता है भगवान दिखते नहीं मन की आंखों से देखते नहीं कौन कहता है भगवान मिलते नहीं हृदय की गहराइयों से ढूंढते नहीं आदि गगनभेदी नारों और जयकारों को लगाते चल रहे थे। पालकी यात्रा का जितेंद्र जैन, पत्रकार, मनीष जैन, स्वाति जैन ,विमल जैन, बीना जैन ,उषा, स्नेह जैन, सौरभ जैन, प्रिंस जैन, शारदा जैन, निशु जैन ,साहू दीपक जैन, वंदना जैन, अंकुर जैन, रैना जैन, प्रधान दीपक जैन, आदि जैन श्रद्धालुओं ने अनेक स्थानों पर भगवान महावीर की आरती उतार कर स्वागत किया।
श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भगवान महावीर की मूर्ति को पांडुक शिला पर विराजमान कर नहवन व शांति धारा की गई तथा सभी ने उन्हें नमन किया।
पालकी यात्रा में कुमकुम जैन, दीपक जैन, संजय जैन पत्रकार, शामला जैन, संदीप जैन, जिनेश्वर दास जैन, पारसनाथ जैन, नीरज जैन एयरटेल वाले , संजय जैन, निशु जैन, क्रमांक जैन, नमन जैन, आदि जैन, वासु जैन, विमल जैन, आशीष जैन ,कविता जैन, प्रीति बंसल, उषा अग्रवाल , अनिल अग्रवाल ,आशा जैन, संगीता जैन, सुषमा जैन, सोनू अग्रवाल आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित दिवाकर जैन ने कहा कि जैन धर्म के 24 तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की आज 2641 वी जयंती है उन्होंने कहा कि सत्य अहिंसा त्याग पर आधारित उनके तपस्वी जीवन उनकी शिक्षाएं हमें धर्म के मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करने का संदेश प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण विश्व में जो हाहाकार मचा हुआ है वह भगवान महावीर के आदर्शों को न अपनाने के कारण ही है। यदि आज भी उनके आदर्शों वह संदेशों को मानते हुए चला जाए तो संपूर्ण जगत में सुख शांति स्थापित हो सकती है। जैन मंदिर में आयोजित बोली कार्यक्रम में विमल जैन आगरा वालों ने शांति धारा,प्रथम कलश, शिखर कलश, शिखर के द्वितीय व तृतीय कलश की बोली सिद्धार्थ जैन व मनोज जैन तथा आरती की बोली रैना जैन ने ली। विमल जैन व बीना जैन आगरा वालों के द्वारा जैन समाज को नवनिर्मित पालकी भेंट की गई तथा उनके द्वारा भगवान महावीर का विधान भी कराया गया जिसमें जैन समाज के सभी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अंकुर जैन व मंजू जैन के द्वारा पांडुक शिला व कुबेर कलश समाज को प्रदान किया गया। जैन समाज के द्वारा चारों लोगों को अंग वस्त्र गले में पहना कर उनका सम्मान किया गया तथा उनका आभार व्यक्त किया। महावीर विधान पंडित दिवाकर जैन की देखरेख में संपन्न हुआ।

भीमराव अंबेडकर एवं महावीर जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर: गाँधीनगर स्थित कार्यालय पर भीमराव अंबेडकर एवं महावीर जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों रक्तदाता होने रक्तदान किया
इस अवसर पर गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा.संदीप शर्मा व जिला सह संयोजक डा.शैलेन्द्र त्यागी, डा.प्रवीण कुमार के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय द्वारा भेजी गई ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और डॉक्टर संदीप शर्मा जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और चिकित्सा प्रकोष्ठ के उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी को रक्तदान की उपयोगिता के बारे में बताया और रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा विश्व वंदनीय 1008 भगवान महावीर के 2622 वे जन कल्याण महोत्सव के पावन पर्व पर सभी को महावीर जयंती व वैशाखी पर्व पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाए दी और बताया कि भगवान महावीर ने अपने विचारों व आदर्शो से समाज को मानवता, सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया उनके द्वारा दी गई शिक्षाए एवं सिंद्धात समाज को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का किया अनावरण

  • बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलना चाहिए: प्रवेंद्र भड़ाना

जानसठ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती के अवसर पर कस्बे के मौहल्ला गंज में उनकी मूर्ति का अनावरण नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना के द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने इस अवसर पर भीड़ को संबोधित करते हुए कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जिस विचारधारा को समाज में फैलाने का काम किया है हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके विचारों को अपने जीवन में लाना चाहिए।
कस्बे के मौहल्ला गंज में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत उन्होंने बाबा साहेब का 131 वां जन्मदिन मनाते हुए एक विशाल केक को काटा, उसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अनावरण से पूर्व कस्बेवासियों ने चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर उनका स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। इस दौरान प्रवेंद्र भड़ाना ने भी गंज मौहल्ले में निवास करने वाले कार्यक्रम में मौजूद लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि इस चौक को आज से बाबासाहेब आंबेडकर चौक के नाम से जाना जाएगा।
चेयरमैन द्वारा घोषणा करने के उपरांत कस्बेवासियों ने उनकी घोषणा की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बाबासाहेब के बारे में विस्तार से उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बृजेश रस्तोगी, सतीश खटीक, विकास गुप्ता सभासद, राजीव गुप्ता मंडल अध्यक्ष, महेश चंद शर्मा, नामित सभासद बबलू सैनी, गौरव भटनागर, हर स्वरूप, राजेंद्र गंज, मास्टर बृजेश, पवन कुमार, नवनीत कुमार, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र बाल्मीकि, धन प्रकाश, विजयपाल, सतीश, मोनू आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याण महोत्सव

हापुड़। कसेरठ बाजार स्थित श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर में आज महावीर भगवान का 2621वां जन्म कल्याणक पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रात:काल से ही मंदिर में पूजा,अर्चना,अभिषेक शांतिधारा की गई। इसके बाद महावीर भगवान की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा का शुभारंभ अध्यक्ष अनिल जैन द्वारा किया गया।
पालकी यात्रा दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर कोठी गेट, नगर पालिका रोड, गोल मार्केट, मेरठ गेट पुलिस चौकी, सर्राफा बाजार, बाजार बाजाजा होते हुए वापस मंदिर पर संपन्न हुई।
पालकी यात्रा में जैन धर्म के पुरुष सफेद कुर्ते पजामे में एवं महिलाएं केसरिया साड़ी में उपस्थित थी। पालकी यात्रा में महावीर भगवान के जयकारे लगाए गए।
अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि भगवान महावीर का जन्म चेत्र त्रयोदशी को हुआ था,उन्होंने जियो और जीने दो का संदेश देकर शांति एवं अहिंसा का मार्ग अपनाया।
प्रवक्ता तुषार जैन ने बताया कि इस पर्व पर सभी जैन मंदिरों को सजाया जाता है। महावीर स्वामी को वीर, सन्मति, अतिवीर, वर्धमान के नाम से भी जाना जाता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान अनिल जैन, उपाध्यक्ष नितिन पुलकित जैन ,महामंत्री अशोक जैन ,मंत्री विकास जैन अकाश जैन ,कोषाध्यक्ष सुखलाल जैन ,पूर्व प्रधान एवम चेयरमैन राजेश जैन, पूर्व प्रधान प्रमोद जैन, संदीप जैन, विनोद जैन, प्रतीक ,सुरेश चंद ,प्रदीप ,राहुल, विकास ,अंकित, नमन ,सुनील, रेखा, नीतू, रेणुका ,वंदना ,प्रभा, शिल्पी, भावना, अनीता आदि लोग उपस्थित थे ।

कांग्रेसियों ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती मनाई

  • कांग्रेस पार्टी बाबा साहब के सपनों को साकार कर नवभारत का निर्माण करेगी: अभिषेक गोयल

हापुड़। गुरुवार को कांग्रेसियों ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वीं जयंती पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा के आवास पर मनाई। जहां कांग्रेस जनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहब के सपनों को साकार कर नवभारत का निर्माण करेगी। पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि सत्ता में बैठे भाजपा के लोग बाबा साहब के बनाए संविधान को कमजोर करने पर तुले हुए हैं।
जयंती में वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा,रघुवीर सिंह एडवोकेट, अंकित शर्मा,सविता गौतम,विक्की शर्मा,राहुल शर्मा,निसार खान, गौरव गर्ग,भारत,सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, तारेश्वर त्यागी, यशपाल सिंह ढिलौर, सुखपाल गौतम, नितिन सिंह, आकाश जाटव आदि लोग उपस्थित रहें।

हसनपुर में हर्षोल्लास से मनाई अंबेडकर जयंती

हसनपुर(मुबारिजपुर)। गुरूवार को दिन निकलते ही कई संगठनों के लोग अंबेडकर जयंती की तैयारी में जुट गए। अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। जिले के शहर,कस्बों व गांवो मे अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम शुरू हुए, स्थानीय स्तर पर भी जयंती मनाई गई। इसको लेकर कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। कई जगह कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया,जिसके चलते आज देश की प्रत्येक गतिविधि संविधान पर आधारित है। क्षेत्रीय विधायक के आवास पर महान समाज सुधारक भारतीय संविधान के शिल्पी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते नमन किया। विधायक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर हर पीड़ी के लिए मिशाल है। उनकी दृष्टि व सोच अतुलनीय है। समाज के वंचित वर्गो के लोगो को उन्होने मुख्य धारा में लाने की कोशिश की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजपाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल,हसनपुर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, व्यापारी नेता अंकुर अग्रवाल,मंडल संयोजक आईटी अर्पण गुप्ता, सोशल मीडिया प्रमुख पौरुष अग्रवाल, मंडल मंत्री शुभम गर्ग, ओबीसी जिला मंत्री महेश प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष भरत लाल प्रजापति, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा महेश अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष मुकेश कुमार, वैभव, दिव्यांश शर्मा, नितेश चौधरी, किशन कुमार बाल्मीकी, पंकज भटनागर, मनीराम पाल, राजेश सैनी,अरमान तंवर मंडल महामंत्री महेश चंद खड़कवंशी, अयूब मालिक, महेश चंद शर्मा, एडवोकेट फतेहसिंह, राकेश सैनी, संजीव सैनी आदि उपस्थित रहे।

बलिया घटना को लेकर पत्रकारों में उबाल

  • बलिया घटना को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

जानसठ: प्रेस क्लब जानसठ व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में पत्रकारों के उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को लेकर पत्रकारों ने एक जुटता दिखाई है। बलिया में नकल माफियाओं के खिलाफ खबर लिखने पर तीन पत्रकारों को जेल भेजने के मामले को लेकर जानसठ प्रेस क्लब व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है ।
जानसठ सभागार में एकत्रित हुए पत्रकार नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नवनीत कंबोज के नेतृत्व में जानसठ के पत्रकार बुधवार सुबह सभागार पहुंचे तथा बैठक कर बलिया कांड की कडे़ शब्दों में निंदा की व इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी जयेन्द्र कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के संरक्षक अशोक काकराना,उपाध्यक्ष मौहम्मद अहसान ने बताया कि बलिया कांड की निष्पक्ष जांच, संबंधित माफियाओ और अफसरों पर कार्रवाई पत्रकारों के उत्पीडन पर रोक लगाने, अख़बारों,चैनलों में कार्यरत पत्रकारों को शासन पर सूचिबद करने, प्रेस मान्यता नियमावली में संशोधन करने, पत्रकार आयोग का गठन करने, पूरे प्रदेश में पत्रकारों पर किसी भी मामले में जांच के बिना गिरफ्तारी न करने की मांगे रखी गई। इस दौरान मुख्य रूप से संरक्षक सोनू वर्मा, सुशील कुमार, इमान अली, निशांत कांबोज, भवन सिंह, यशवर्धन, नासिर, दिलशाद, अनुज सैनी सहित मीरापुर व खतौली के पत्रकार भी मौजूद रहे।

गौरीपुर के हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का हुआ शुभारंभ

बागपत के गौरीपुर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण का पाठ करते श्रद्धालु

बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार से अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया। सुबह के समय हवन का आयोजन किया गया,इसमें श्रद्धालुओं ने पूरी उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया और सामूहिक रूप से हवनकुंड में आहूतियां डाली।
पहले दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी और उन्होंने भजन-कीर्तनों के साथ भगवान हनुमान का गुणगान किया। यहां पर तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान व यूपी से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए है। हनुमान जयंती पर 16 अप्रैल को यहां अखंड रामायण पाठ पूर्ण होगा। उसके बाद विशाल भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर गुरुजी धर्मवीर भगत जी, रणवीर सिंह, पंडित पुरुषोत्तम शर्मा, सेवक अजमेर सिंह, बाबू भाई, शिवम, सोनू, बिट्टू, विक्की आदि समेत काफी श्रद्धालु मौजूद थे।

पॉलिसीबाजार ने किया क्लेम सेटलमेंट और भी आसान

मेरठ: पॉलिसीबाजार अपने ग्राहकों को 30 मिनट में क्लेम सेटेलमेंट की सुविधा देता है। “इंश्योरेंस का सुपरहीरो” समय पर प्रॉब्लम सॉल्व करने के लिए एक ऐसी पहल है जिसके अंदर ग्राहकों की सभी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाता है, इसके अंतर्गत कम से कम समय में बीमा क्लेम को मंजूरी दी जाती है। पॉलिसीबाजार उपभोक्ताओं को उनकी पूरी बीमा यात्रा के दौरान हर तरह से मदद करने के लिए समर्पित है, जिसमें उपभोक्ता के लिए बेस्ट पॉलिसी खोजने से लेकर क्लेम के दौरान हर संभव मदद देना शामिल है।
पॉलिसीबाजार के एक ग्राहक ने बताया कि “कोविड-19 के दौरान जब अस्पताल के बिल अचानक बढ़ने लगे,तो मैंने अपनी सारी चिंताओं को पॉलिसीबाजार पर छोड़ दिया। मुझे बीमाकर्ता या किसी और का पीछा नहीं करना पड़ा,मेरी प्रक्रिया सुचारू और परेशानी मुक्त थी।” वहीं दूसरे ग्राहक ने बताया की उनकी मां के अस्पताल में भर्ती होने के समय पॉलिसीबाजार टीम ने उनकी तत्काल प्रभाव से उनकी मदद की।
पॉलिसीबाजार ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कई शहरों में ऑफलाइन स्टोर भी खोले हैं। जिससे ग्राहकों को क्लेम सेटलमेंट में किसी तरह की असुविधा न हो, ताकि सभी ग्राहक अधिक विश्वसनीय और सुविधाजनक महसूस कर सके। पॉलिसीबाजार अपने ग्राहकों की तब तक मदद करता है जब तक कि वह पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो जाते।

6-इन-1 वैक्‍सीनेशन शिशुओं और माता-पिता के लिए बड़ा वरदान : डा.अमित उपाध्‍याय

डा.अमित उपाध्याय

मेरठ : बच्चे असंख्य कीटाणुओं के संपर्क में आते हैं, जिनमें से कुछ गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली अभी भी विकसित हो रही होती है, ऐसे में वह सभी घातक बीमारियों से नहीं लड़ सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, सभी आयु समूहों में डिप्थीरिया, पर्टसिस (काली खांसी)और टेटनस जैसे संक्रमणों से होने वाली मौतों को रोकने के लिए टीकाकरण सबसे सफल सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेपों में से एक है।
6 इन 1 कॉम्बिनेशन वैक्‍सीनेशन (टीकाकरण) बच्चों को 6 गंभीर बीमारियों: डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टेटनस, हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी, हेपेटाइटिस बी और पोलियोमाइलाइटिस से बचाता है।
इस बारे में चर्चा करते हुए डा.अमित उपाध्याय, शिशु रोग विशेषज्ञ और नियोनेटोलॉजिस्ट, एमबीबीएस, एमडी, डीएनबी, एमएनएएमएस ने कहा,”माता-पिता नहीं चाहते कि उनका बच्चा बीमार पड़े और वे संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के कई लाभों से अवगत हैं। हालांकि, कई माता-पिता अपने बच्चे को कई इंजेक्शन लगवाने और बहुत दर्द सहने को लेकर चिंतित होते हैं। टीकाकरण का कॉम्बिनेशन अच्छा है क्योंकि वह बच्चे को लगाने वाले इंजेक्शन की संख्या को कम करता है। बच्चे को कम दर्द होता है, और यह माता-पिता के लिए भी अधिक सुविधाजनक होता है। कॉम्बिनेशन वैक्‍सीनेशन माता-पिता और उनके बच्चे, दोनों के लिए वरदान है।”
हाल के वर्षों में, भारत ने देश में टीकाकरण कवरेज बढ़ाने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण – एनएफएचएस -5 से उल्लेखनीय सुधार का पता चला है। भारत में पूर्ण टीकाकरण* वाले 12 से 23 महीने के आयु वर्ग के बच्चों का प्रतिशत 62% (एनएफएचएस-4; 2015-16) से बढ़कर 76.4% (एनएफएचएस-5; 2019-21) हो गया है और उत्‍तर प्रदेश में यह 51.1% से 69.6% हो गया है।हाल के एक अध्ययन से यह भी पता चला है कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण कवरेज में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में सीमित सुधार हुआ है।
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के टीकाकरण कार्यक्रम के अनुसार, बच्चों को 6, 10 और 14 सप्ताह की उम्र में DTP-IPV-Hib-HepB के टीके लगवाने होते हैं। 6-इन-1 टीकाकरण इन 6 रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है। 6-इन-1 टीकाकरण का मतलब है कि बच्चे इनमें से प्रत्येक समय पर केवल 2 इंजेक्शन (यानी 6-इन-1 टीकाकरण और न्यूमोकोकल टीकाकरण) तथा 1 ओरल वैक्‍सीन (रोटावायरस टीकाकरण) लेते हैं। कॉम्बिनेशन शॉट नहीं लेने वाले बच्चों को और भी कई इंजेक्शन लेने पड़ते।
माता-पिता को टीकाकरण के लाभों और टीकों की उपलब्धता के बारे में जागरूक करने, पूर्ण टीकाकरण कवरेज को 90% और उससे अधिक बढ़ाने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। कॉम्बिनेशन वैक्‍सीनेशन सेबच्चों को कम इंजेक्‍शन लगाने पड़ते हैं लेकिन उन्हें उतनी ही सुरक्षा मिलती है जितनी अलग टीकों के साथ होती है।

खेकड़ा में निकाली गई भगवान महावीर स्वामी की पालकी यात्रा

बागपत के कस्बा खेकड़ा में भगवान महावीर स्वामी की पालकी यात्रा निकालते श्रद्धालु

बागपत। धर्म नगरी खेकड़ा में भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर जैन मिलन खेकड़ा के तत्वाधान में सुबह के समय प्रभात फेरी निकाली गई, जो खेकड़ा के सभी मंदिरों के दर्शन कर भगवान महावीर मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।
इसके पश्चात महावीर मंदिर जी से बैंडबाजों के साथ श्रीजी की पालकी यात्रा निकाली गई, जो भगवान शांतिनाथ बड़े मंदिर पर आकर समाप्त हुई। पालकी यात्रा में जैन समाज के अध्यक्ष जिनेश जैन,महावीर मंदिर के प्रधान प्रवीण जैन,जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष मनोज जैन, मंत्री महेश जैन, राकेश जैन बोधी, नितिन जैन, अमित जैन,वीरदमन जैन,आयुष जैन,अशोक जैन, शुभम जैन, टीटू जैन, नरेश जैन, संजय जैन, अतिशय जैन, राजेंद्र जैन आदि भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

बागपत में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते लोग

बागपत। पुराने कस्बे के अंबेडकर भवन में गुरुवार को संविधान रचयिता बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सभी ने उनके चित्र पर फूल माला पहनाकर उन्हें नमन किया और उनके विचारों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर व रालोद के जिलाध्यक्ष डा.जगपाल तेवतिया मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने सभी से बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर के विचारों व सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर उनके नक्शे कदम पर चलने की बात कही। इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी यशपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर का जन्म एक साधनहीन परिवार में हुआ था, लेकिन फिर भी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण की और भारत में गैर बराबरी की जो परंपरा सदियों से चली आ रही थी उसको समाप्त करने के लिए जीवन भर अथक प्रयास किया। कहा कि उन्होंने देश व समाज के लिए जो कार्य किये है,उन्हें कभी भुलाया नही जा सकता। इस मौके पर सुरेश कुमार, नितिन कुमार, नवीन कुमार, अजय कुमार, धीर सिंह, रामकिशन आदि मौजूद थे।

महावीर जयंती पर लगाया गया विशाल भंडारा

बागपत के मेरठ रोड पर महावीर जयंती पर लगाए गए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग

बागपत। जनपद भर में गुरुवार को महावीर जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। जगह-जगह रथयात्रा व पालकी यात्रा निकाली गई और भगवान महावीर स्वामी का गुणगान किया गया।
जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी और मंदिर भगवान महावीर स्वामी के जय-जयकार के उदघोषों और व घंटे-घड़ियालों से गूंज उठे। इस मौके पर युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजा जैन के सौजन्य से नगर के मेरठ पर स्थित अपने प्रतिष्ठान पर विशाल भंडारा लगाया गया। सभी ने एक साथ बैठकर सब्जी, पूड़ी व हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से लेकर शाम तक भंडारे में लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए आते जाते रहे। इस मौके पर भारती जैन, वासु जैन, खुशी जैन, पायल जैन, महक जैन, परी जैन, जहानवी, पारस, सलोनी, छवि, रूपा, दृष्टि आदि समेत काफी लोग उपस्थित रहे।

आशीष जैन बने जैन मिलन नगर बड़ौत के अध्यक्ष

बागपत के बडौत में जैन मिलन की नई कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत करते पदाधिकारी

बागपत। जैन मिलन नगर बड़ौत की अप्रैल माह की मासिक बैठक दिगंबर जैन अतिथि भवन में अध्यक्ष वरदान जैन की अध्यक्षता व मंत्री पंकज जैन के संचालन में सम्पन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ महावीर प्रार्थना द्वारा किया गया। पिछली बैठक मे नई कार्यकारिणी बनाने हेतू चुने गए पंच नरेंद्र जैन राजकमल,राजेश जैन भारती, वीरेंद्र जैन पिंटी, डा.राकेश जैन, अनिल कुमार जैन ने आपसी विचार विमर्श के बाद 2022 -23 हेतू नई कार्यकारिणी की बैठक में घोषणा की। इसमें अध्यक्ष आशीष जैन,कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जैन, मंत्री सुनील जैन, कोषाध्यक्ष नीरज जैन को सर्व सहमति से चुना गया। सभा में चारो पदाधिकारियो को माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।नये पदाधिकारियों ने जैन मिलन नगर की शाखा को ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। बैठक में रवि जैन द्वारा नगर पालिका बड़ौत में जैन मिलन नगर द्वारा लगाए गए वाटर कूलर के खराब होने की जानकारी दी गई व उसे ठीक कराने हेतू प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में अनिल जैन द्वारा जानकारी दी गई कि संघसास्ता शासन प्रभावक पूज्य गुरु देव श्री सुदर्शन लाल जी के सुशिष्य संघ आधार ,पंडित रत्न विनय चंद महाराज का 10 अप्रैल को संथारा अवस्था में देव लोक गमन हो गया था। उनको सभी ने श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।

शास्त्री नगर शेर गढ़ी स्थित बाबा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया माल्यार्पण

  • भाजपा पश्चिम क्षेत्र के आपदा विभाग संयोजक आलोक सिसोदिया प्रदीप कपूर ने भी किया माल्यापर्ण

मेरठ: बाबा साहब की 131वीं जयंती पर कुटी चौरोहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा आपदा विभाग के संयोजक आलोक सिसौदिया ने प्रतिमा की सफाई व माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर मंडल अध्य्क्ष प्रदीप कपूर, हर्ष गोयल, नरेंद्र, सीमा श्रीवास्तव, आशु सिंह, निधि रस्तोगी, पार्षद राजेश रोहिल्ला, अनुज वशिष्ट, जगपाल, ओमकार सिंह, संजीव सोलंकी, कमल भड़ाना, निर्वाचन रस्तोगी, महिपाल सिंह, मास्टर सत्यपाल, आशीष, हर्ष पाठक, तुषार गौतम, हिमांशु त्यागी, शोभित मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एयर पिस्टल स्पर्धा के मुकाबलों में दिखाई प्रतिभा

बिनौली: जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर स्वामी वेदांनन्द मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप की एयर पिस्टल आईएसएसएफ स्पर्धा के मुकाबलों में शूटरों ने निशाने लगाकर प्रतिभा दिखाई।
दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ पुरूष वर्ग स्पर्धा में हरिओम तोमर (बागपत) ने 571/600 अंक, वंश चिकारा( बडौत) ने 564/600 अंक, पार्थ राणा (मेरठ) 568/600, ईसान खान ने (बागपत) 570/600 अंक लेकर अग्रता बनाई।
दस मीटर एयर पिस्टल एनआर पुरुष वर्ग में प्रिंस हुड्डा (बडौत) ने 355/400 अंक, इसी स्पर्धा के सब सब जूनियर वर्ग में आदित्य कुमार(बडौत) 185/200, वंश प्रताप (बडौत) ने 171/200 अंक प्राप्त किए। संयोजक डा.राजपाल सिंह ने बताया कि चैंपियन ऑफ चैंपियन स्पर्धा 15 अप्रेल को होगी। इसी दिन एसपी बागपत नीरज जादौन विजेता शूटरों को पुरस्कृत करेंगें। खेलो इंडिया कोच महबूब पठान, नीतू श्योरान, विपिन राणा, फारुख अली, आशु तोमर, नमन चौहान, मानवी, आर्यन चौहान आदि मौजूद रहे।

बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग कर बच्चियों को परिजनों के साथ भेजा

हापुड़: जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के 1 गांव में रहने वाली दो बच्चियां अपने घर से लड़ झगड़ कर चली गई थी, जिनको थाना धौलाना की पुलिस द्वारा बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा बच्चियों की उचित काउंसलिंग करने हेतु बाल संरक्षण इकाई में कार्यरत हुमा चौधरी को निर्देशित किया गया। काउंसलिंग के दौरान बच्चियों ने अपने माता-पिता के साथ जाने से मना कर दिया,किंतु काउंसलिंग कर बच्चियों को समझाया गया, जिसके उपरांत बच्चियां अपने माता पिता के साथ जाने के लिए तैयार हो गए, जिसमें बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अभिषेक त्यागी,सदस्य बाबूराम गिरी के साथ हुमा चौधरी, नेहा, मुकेश उपस्थित रहे।

104 छात्र-छात्राओं को लगी कोरोनरोधी वैक्सीन

बिनौली: तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 104 छात्र-छात्राओं को कोरोनरोधी वैक्सीन लगाई गई।
शिविर में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कौशल्या देवी ने कक्षा आठ से कक्षा दस तक के 104 छात्र-छात्राओं को कोरोनारोधी पहली व दूसरी खुराक वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य डा.केपी सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। इसलिए सरकार द्वारा निशुल्क टीकाकरण की सुविधा का हम सबको लाभ उठाकर अपने आपको सुरक्षित रखना चाहिए।
शिविर में प्रबंध समिति सदस्य मनोज कुमार नैन एडवोकेट, देवेंद्र शर्मा एडवोकेट, किरण प्रधान, हरपाल सिंह काठा, संदीप गोस्वामी, संजीव कुमार, अतुल शर्मा, प्रिया, मीनाक्षी, नीलू आदि का सहयोग रहा।

विद्यार्थियों को स्वच्छता के संबंध में किया जागरूक

नहटौर। राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के सौजन्य से प्राथमिक विद्यालय आकू में स्वच्छता मिशन पर आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर आयोजित कला प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अध्यापक मोहसिन रजा ने फीता काटकर किया।
मंगलवार को स्कूल में स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन हुआ,जिसमें जल-बचाव और साफ-सफाई आदि के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसके उपरांत कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ,जिसका विषय साफ-सफाई एवं जल संरक्षण पर केंद्रित रहा। प्रतियोगिता में 3 सर्वश्रेष्ठ बच्चों का चयन किया गया जिनमें कक्षा 5 की छात्रा सायमा प्रथम, कशक द्वितीय एवं कक्षा 4 की छात्रा सानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन तीनों छात्रों को मोहसिन रजा और टीम द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक बेबी चौधरी, कोऑर्डिनेटर दीपू कुमार, कैमरामैन शुभम यादव उपस्थित रहे।

सतपाल सैनी की विजय पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया

नहटौर। एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सतपाल सैनी द्वारा जीत दर्ज करने पर क्षेत्र के भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर एवं गुदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सतपाल सैनी की जीत का पता लगने पर यहां भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा अल्पसंखक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शरद जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन, अरविंद जोशी ने अपने आवास पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई, वहीं भाजपा नेता शोभित त्यागी एवं ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार ने सतपाल सैनी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते हुए उनकी जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बताया।