- मशहूर मॉडल शिवम अग्रवाल एवं पूर्व मिस इण्डिया फोटोजैनिक महिमा कश्यप् रही मुख्य ज्यूरी
- आपकी सेवा समपर्ण ही आपको दूसरे प्रोफेशन्स के मुकाबले सबसे अलग एवं विशिष्ट बनाता है: डा.सुधीर गिरि
- चिकित्सा सेवा की गरिमा को आगे बढाते हुए आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करे: डा.राजीव त्यागी
मेरठ। वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के अधीन संचालित विम्स मेडिकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. पाठयक्रम में नवप्रवेशित 2021-22 बैच के विद्यार्थियों के लिए 2020-21 बैच के सीनियर्स ने फ्रेशर पार्टी “इन्सेप्शन-2022” का शानदार आयोजन किया। जिसमें नये एवं पुराने छात्रो ने दो दर्जन से अधिक शानदार सॉस्कृतिक/मनोरंजक प्रस्तुतियों देकर समा बांध दिया।
वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के “ध्यानचन्द ओपन खेल परिसर” में आयोजित फ्रेशर पार्टी ’’इन्सेप्शन-2022 का शुभारम्भ पर वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, डीन डा.अतुल वर्मा, डीन एकेडमिक डा.संजीव भट् आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि आपका अपने काम के प्रति निस्वार्थ समपर्ण, सेवा एवं त्याग भावना ही आपको दूसरे प्रोफेशन्स से अलग विशिष्ट स्थान दिलाती है। आप भविष्य में देश एवं दुनिया के विभिन्न हिस्सो में अपना जीवन मानव सेवा को समर्पित करेगे, इसी अपेक्षा के साथ आपका चिकित्सा क्षेत्र में स्वागत है। आप आने वाले समय में चिकत्सा जैसे पावन/पुनीत कार्य को अपने स्किल्ड, एवं समपर्ण से दुनिया के सामने एक नजीर पेश करेगें।
इसके बाद छात्र-छात्राओ ने एकल नृत्य एवं समूह नृत्य के एक से बढकर एक प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही सिगिंग, गिटार, स्टैण्डअप कॉमेडी के साथ-साथ कोरोना से लड़ाई लडते हुए अपनी जान गवांने वाले चिकित्सको को लघु-नाटिका द्वारा श्रंद्धाजलि भी अर्पित की गयी। एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष की छात्राओ ने रैम्प पर कैटवाक कर जलबे बिखेरे। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओ ने दिल करे मै तो भांगडे बिच तेरे नाल नांचा, मै तो तेरी हो गयी सजन मेरे सतर गियां, आयो रे आयो रे आयो रे महारा ढोलना, तारे गिन-गिन याद में तरेी मै जागा राता नू समेत विभिन्न पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती गानो पर जमकर धमाल किया। सीनियर्स ने मिलकर आने वाले सभी जूनियर्स डाक्टर्स को ‘स्टेथौस्कोप’ उपहार स्वरुप भेंट किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो.पी.के.भारती, कुलसचिव पीयूष पाण्डे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एन. के. कालिया, डा.बी.बी बोरा, डा.ईकराम ईलाही, डा. शिवम अग्रवाल, डा.जसवीर सिंह, डा.रजनी अग्रवाल, डा.मोनिका देशववाल, डा.प्रभात श्रीवास्तव, डा.प्रताप सिंह, डा.राकेश यादव, अलका सिंह, डा. राजेश सिंह, अरूण गोस्वामी, प्रीतपाल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।




2022 में उ.प्र.प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर निर्धारित 35 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य के सापेक्ष बागपत जनपद का लक्ष्य 1463392 पौध रोपण का है। जिसमे 24 विभागों को उनके लक्ष्य के बारे में बताया गया। इनमें सर्वाधिक लक्ष्य वाले विभागों में ग्राम्य विकास विभाग (614460), वन विभाग (289926), कृषि विभाग (115920), उधान विभाग (76272), राजस्व विभाग (68880), पंचायती राज्य विभाग (68880), रेलवे विभाग (36220), पर्यावरण विभाग (32214), उच्च शिक्षा (22540), नगर विकास विभाग (20020) शामिल है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्पेस के अनुसार पौधे लगाए जाएं। यह अभियान जनपद में 5 जुलाई, 6 जुलाई, 7 जुलाई और 15 जुलाई को किया जाएगा जिसमें 5 जुलाई को 1045209 पौधे लगाए जाएंगे, 6 जुलाई को 104612, 7 जुलाई को 104612 तथा 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 208959 पौधे लगाए जाएंगे। नोडल अधिकारी ने कहा वन महोत्सव को जन आंदोलन के रूप में मनाए। सभी अधिकारी अपनी अपनी साइट पर पहुंचकर विजिट अवश्य करें। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा जो भी काम करें पूरे मन के साथ करें।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को जनपद में नगर वन/नगर वाटिका, नदियों के किनारे एवं अन्य स्थलों पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होने वृक्षारोपण के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण से सामान्य जन एवं वन्य जीवों को फल, भोजन, ललकड़ी, शुद्ध हवा आदि प्राप्त होती है। वातावरण का प्रदूषण एवं तापमान कम रहता है तथा मिटटी क्षरण एवं प्रदूषण भी नियन्त्रित होता है। अतः एनसीआर क्षेत्र में वृक्षारोपण से बहुआयामी लाभों को देखते हुए सभी विभाग इस कार्य को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल करे।
स्कूल की सेंटर हेड सोनिया तिवारी, कोर्डिनेटर आकांक्षा गुप्ता के नेतृत्व में पूल पार्टी आयोजित की गई। वहीं समस्त टीचर्स ने भी बच्चों की इस मस्ती को उनके साथ पानी में सेलिब्रेट किया।
इस अवसर पर ईहा पौधा बैंक की ओर से अमरूद, नीबू व बेल आदि के पौधे रोपे गए। साथ ही पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। हरि बिश्नोई ने ऑर्गेनिक उत्पादों की आवश्यकता, महत्व, प्रक्रिया प्रमाणन तथा पहचान आदि पर विस्तार से बताया। इस अवसर पर सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल की शिक्षिकाएं, पीडी स्वामी, कुलदीप शर्मा व पी.के.त्यागी आदि उपस्थित रहे |

वेंक्टेश्वरा के डा.सी.वी.रमन सभागार में आयोजित “चिकित्सक सम्मान समारोह” का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति डा.पी.के.भारती एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एन.के.कालिया, डीन डा.संजीव भट् ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद लगातार दिन रात कोरोना एवं अन्य जानलेवा बिमारियों के विरूद्ध अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद 250 से अधिक चिकित्सको को स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी एवं डीन संजीव भट् ने उपस्थित चिकित्सकों को समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाते हुए मानव स्वास्थ्य को लेकर उनके योगदान को अतुल्यनीय बताया।



शिक्षकों की ओर से भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष डा.सुनील कुमार शर्मा, एसोससिएट प्रोफेसर डा.अनिल कुमार मिश्रा, सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डा.विवेक त्यागी, शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा डा.अनु कुमारी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ओर से कार्यालय अधीक्षक अभिषेक भाटिया, सहायक लेखाकार संदीप सिंघल, लिपिक उपेन्द्र शर्मा एवं नवीष गुप्ता ने पुष्प गुच्छ भेंटकर जिलाधिकारी मेरठ का स्वागत किया।






कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में अध्यक्ष/राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ संजीव गोयल सिक्का की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में अर्चना गर्ग को रु0 90.00 लाख, दिनेश आर्य को रु0 25.00 लाख (ओडीओपी योजना), सीमा बजाज को रु0 10.00 लाख, पूजा नारंग को रु0 15.00 लाख (पीएमईजीपी), गौतम ऋषि को रु0 7.00 लाख, नेहा बत्रा को रु0 5.00 लाख (एमवाईएसवाई) तथा प्रशान्त कौशिक को रु0 3.00 लाख (प्रधानमंत्री मुद्रा योजना) के अन्तर्गत ऋण वितरण का चैक वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, उपायुक्त उद्योग वी.के कौशल, एलडीएम एस.के.मजूमदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

