आम आदमी पार्टी ने तिरंगा शाखाओं का शुभारंभ किया गया

0
298

अलीगढ़। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह सांसद राज्यसभा के आवाहन पर सामाजिक संगठन तिरंगा शाखा के प्रदेश संयोजक ब्रजलाल लोधी के नेतृत्व में जनपद अलीगढ़ में तिरंगा शाखाओं का शुभारंभ किया गया। इसी परिपेक्ष में क्रॉउन रेजिडेंसी अनूपशहर रोड में तिरंगा शाखा आहूत की गई, जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान हुआ। उसके पश्चात देश के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया। तत्पश्चात देश के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवनी एवं उनके विचारों पर चर्चा हुई तथा सामाजिक समस्याओं पर भी विचार किया गया। तिरंगा शाखा कार्यक्रम का शुभारंभ गबेंद्र सिंह एडवोकेट जोन प्रशिक्षक ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी बुद्धिजीवी अनेकों लोगों ने भाग लिया। मुख्य रूप से ठाकुर नरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, कुंवर आरिफ अली, मोनिका थापर, रजनी रावत, धर्मवीर सिंह एडवोकेट, ताजुद्दीन ,अलाउद्दीन ,अमित कुमार, मुदस्सिर, सीपी सिंह, यतेंद्र कुमार एडवोकेट, अनवर अली एडवोकेट आदि उपस्थित थे। तिरंगा शाखा का कार्यक्रम जनपद अलीगढ़ में 17 शाखाओं में लगा।