- लघु नाटिका में कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को किया रोमांचित
मेरठ। संस्कार भारती मेरठ महानगर एवं स्वांगशाला अभिनय नाट्य एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान मे एक माह तक अभिनय व व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत “हौसला जीतता ही है” योगेश समदर्शी द्वारा परिकल्पित, लिखित एवं निर्देशित लघु नाटिका जिसकी कथावस्तु अंग्रेजों के विरूद्व 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से 15 अगस्त 1947 स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व स्वाधीनता आंदोलन से सम्बन्धित घटित घटनाओं पर आधारित है। एक माह के अभ्यास वर्ग की समाप्ति पर डा.मयंक अग्रवाल, अध्यक्ष संस्कार भारती की अध्यक्षता में समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से हुआ।
इस अवसर पर डा.सुधाकर आशावादी एवं विशिष्ट अतिथि अरूण वशिष्ठ (व्यापारी नेता) उपस्थित रहे। तद्उपरान्त अभ्यासित लघु नाटिका का प्रदर्शन किया गया।
हेमन्त गोयल, आदित्य, सुधीर, अनुपम, हितार्थ शर्मा, उज्जवल सिंह, सिमरन, यथार्थ शर्मा, दिव्यांश शर्मा के अभिनय ने सबको प्रभावित किया। संगीत निर्देशन अनिल शर्मा ने, निर्देशन जितेन्द्र राज प्रकाश ने एवं मेकअप सैम विलियम्स का रहा। भारत भूषण शर्मा एवं अनिल शर्मा आयोजक रहे। कार्यक्रम का संचालन डा.दिशा दिनेश ने किया। इस अवसर पर अभ्यर्थियों को सम्मान पदक व प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम के अन्त में भारत भूषण शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।




बैठक में चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि विभिन्न संस्थाओं के प्रबंधकों द्वारा प्रधानाचार्य और शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है जिसके विरुद्ध शीघ्र ही एक आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। प्रधानाचार्य और शिक्षकों के विभिन्न प्रकरणों के निराकरण के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा भी जानबूझकर शिथिलता बरतने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। जिसके लिए भी अतिशीघ्र शिक्षा अधिकारियों से प्रकरणों के नियमानुसार निराकरण की मांग की जाएगी। समय से उचित कार्यवाही न होने की स्थिति में संगठन आंदोलनात्मक निर्णय लेने को बाध्य होगा। जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बंधित अधिकारी का होगा। यह भी तय किया गया कि सभी शिक्षक साथी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने अधिकारों के संरक्षण हेतु सजग रहेंगे। जिसके लिए शिक्षक एकता स्थापित करने पर बल दिया जाएगा।











जिला क्षय रोग अधिकारी डा.सीएल यादव ने बताया क्षय रोग के प्रसार को रोकने के लिए क्षय रोग पीड़ित के परिवार की जांच कर टीबी प्रीवेन्टिव ट्रीटमेंट दिया जाएगा। जिसके लिए जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, सीएचओ, सामान्य स्वास्थ्य कर्मी, एनटीईपी स्टॉफ व विश्व स्वास्थ्य संग़ठन को प्रशिक्षण दिया जाएगा।



डीएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दिखाये करतब

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के मेजर ध्यानचन्द मुख्य खेल परिसर में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित “वृहृद योग उत्सव-2022” का शुभारम्भ प्रातः 07ः00 बजे समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि एंव भारतीय हॉकी महासंघ के अध्यश देवेन्द्र प्रताप तोमर, विश्व विख्यात हठयोगी स्वामी जीतानन्द महाराज, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति पी.के.भारती, यूरोप की विख्यात अन्तरराष्ट्रीय योगा प्रशिक्षिका फिलिपा गूम्स वियना, शिव कुमार गिरि, अमित गिरि, प्रमोद कौशिक, राकेश जैन, बजरंगलाल गुप्ता आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
इसके पश्चात विख्यात हठयोगी स्वामी जीतानन्द महाराज, योग गुरू डा.एन.ए.शाह, यूरोप से आयी योग प्रशिक्षिका फिलिपा गूम्स वियना, आयुष मंत्रालय के डा.आनन्द वर्धन आदि ने ऐसी अद्भुत योग क्रियाओ एवं योग साधनाओ का प्रदर्शन किया तो लोग दांतो तले उंगलिया दबाने को मजबूर हो गये। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के योगा विभाग की छात्रा प्रीति पाल ने 59 मिनट 23 सेकेन्ड रिकार्ड शार्षसन कर “गिनीज बुक” के लिए अपना दावा पेश किया।