Thursday, August 6, 2026
Home Blog Page 65

भारतीय ऋषि परंपरा के उपहार योग को न केवल भारत में, बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित किया है

  • मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में मनाया गया बागपत में विशाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • 08 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जनता वेदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत में किया गया आयोजन
  • आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मानवता के लिए योग
  • योगों से हमारा शरीर रहता स्वस्थ्य और जीवन मे मिलती है हमें नई खुशहाली

बागपत। भारतीय ऋषि परंपरा के बाहर योग को न केवल भारत में बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित करने का कार्य भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। पूरा देश आजादी का अमृत महाउत्सव मना रहा है। आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर जनपद में 14 जून से 21 जून तक अमृत योग सप्ताह कार्यक्रम संचालित किए गए, जिसके क्रम में मंगलवार को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद बागपत में विशाल जनसंख्या ने जनता वेदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत में योगाभ्यास के लिए प्रातः 6:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने प्रतिभाग किया। सांसद ने सभी से आह्वान किया कि व्यक्ति पर सबसे बड़ा धन अपनी निरोगी काया है,इसलिए प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन योग अभ्यास करें। अपने आप को स्वस्थ रखें, निरोगी रखें और प्रसन्न रहें। योग हमारे जीवन में जोड़ने की शक्ति देता है, जिससे हमारा शरीर जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अगर योग नहीं करेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देगा तो वह अवश्य ही डॉक्टर के पास जाएगा। इसलिए डॉक्टर के पास ना जाकर योग करें और अपने शरीर को स्वस्थ रखें।
सांसद ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और उन्हें प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा जिला प्रशासन व आयुष विभाग द्वारा जो यह कार्य किया गया है, वास्तव में सराहनीय है, जिसको देखकर मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हुई। जनता वेदिक डिग्री कॉलेज में यह सबसे बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ है जिसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी राजकमल यादव की प्रशंसा की।
सांसद ने मंच से स्वयं भी योगा की रुचि दिखाते हुए योग करके दिखाया जिसके सभी लोग मौके पर साक्षी बने।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का राज भवन लखनऊ से सीधा सजीव प्रसारण भी देखा गया और उसी के आधार पर योगाचार्य हर्ष ने सभी को योग कराएं और उन्होंने प्रत्येक योग से होने वाले लाभ का भी उल्लेख किया।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कार्यक्रम में आए आयुष विभाग की टीम के सभी योगाचार्य को सम्मानित किया और उनका हौसला अफजाई की और सभी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने नित्य प्रतिदिन जीवन में योग अवश्य करें। आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मानवता के लिए योग की थीम दी गई। इसलिए ऋषि-मुनियों की परंपरा को आगे बढ़ाए जाने के लिए और अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए योग अवश्य करें। योग हमें एक नई ऊर्जा देते हैं ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, परियोजना निदेशक विद्या नाथ शुक्ला, एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा.मोनिका गुप्ता, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती, अधिशासी अभियंता विद्युत अमर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बड़ौत अनुज कौशिक, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, जिला अध्यक्ष भाजपा सूरज पाल गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मनु पाल बंसल सहित समस्त अधिकारीगण जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

गंभीर बीमारियों से बचाव का एक उचित उपाय है योग: विक्रम सिंह सैनी

जानसठ। जानसठ नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। जिसमें सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खतौली विधायक विक्रम सिंह सैनी ने वहां मौजूद लोगों को योग संबंधी जानकारी दी। जानसठ के डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस छोटे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू किया गया। वही कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह सैनी ने लोगों को योग संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के द्वारा ही आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। वहीं उन्होंने योग की जानकारी देते हुए बताया कि योग करने से मनुष्य आज हो रही बीमारी डिप्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, समय से पहले बालों के सफेद होने, नसों के ब्लॉकेज होना एवं हार्ट की बीमारियों से सुबह रोजाना आधे घंटे के योग करने से काफी हद तक बच सकता है।
वहीं एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार ने योग को रोजाना अपनी दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। इस मौके पर मुख्य रूप से तहसीलदार संजय सिंह, बीडीओ संत प्रकाश, डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ के प्रधानाचार्य समुद्र सेन, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, चेयरमैन प्रवेंद्र कुमार, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, शीशपाल गुर्जर, नेत्रपाल कश्यप, पूर्व सभासद विकास गुप्ता, सचिन शर्मा, जगमोहन आर्य, विभा सिंह, हेल्थ वेल नेशन सेंटर से योग प्रशिक्षक एवं अधिवक्ता सीमा, राजेश कुमार, मास्टर बृजेश कुमार सहित जानसठ नगर के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जानसठ: सीओ व थाना प्रभारी निरीक्षक ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधीनस्थों को साथ लेकर किया योग

मुज़फ्फरनगर। जानसठ थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद के नेतृत्व में जानसठ थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह की देखरेख में उनके अधीनस्थों ने योग किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद ने कहा कि “करें योग रहें निरोग”। इस अवसर पर शकील अहमद ने कहा कि व्यायाम से शारीरिक व मानसिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। जानसठ थानाप्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने अधीनस्थों से कहा कि बीमारी व रोग से बचने के लिए व्यायाम एकमात्र साधन है। प्रतिदिन व्यायाम करने से शरीर को नई उर्जा व स्फूर्ति मिलती है। इस लिए प्रतिदिन योग करते रहना चाहिए।

नायब तहसीलदार ने लेखपालों के साथ मीटिंग कर दिए आवश्यक निर्देश

जानसठ। नायब तहसीलदार डॉक्टर जसविंदर सिंह ने तहसील के समस्त कानूनगो और लेखपाल के साथ क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने को लेकर मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में अधिकांश ग्राम पंचायत के दर्जनों लेखपाल और कानूनगो मौजूद रहे। नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह ने सभी कर्मचारियों को अवैध कब्जे और भूमि विवाद संबंधित तमाम मामलों के निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि सरकारी संपत्तियों पर किसी भी रूप में अवैध कब्जा नहीं रहना चाहिए। ऐसे कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन मामलों की शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंच रही है उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। बैठक में बड़ी संख्या में लेखपाल और कानूनगो मौजूद रहे। कुछ लेखपालों ने क्षेत्र में आने वाली समस्याओं से भी नायब तहसीलदार को अवगत कराया।

योग हमारी सांस्कृतिक विरासत है जिसको सहेज कर रखना हम सबका दायित्व: योगेंद्र उपाध्याय

  • जनपद में मनाया गया 8 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • जीवन में हवा, पानी की तरह उपयोगी है योग: मंत्री खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग भारत सरकार
  • योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिलः पशुपति कुमार नाथ पारस

मेरठ। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर मेरठ के प्रांगण में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर चयनित किए गए 75 स्थलों में से एक हस्तिनापुर में योग दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पशुपति कुमार नाथ पारस खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग भारत सरकार एवं विशेष अतिथि कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी इलैक्ट्राॅनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी उ.प्र सरकार योगेंद्र उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
योग दिवस के अवसर पर जीआईसी प्रांगण में योगाभ्यास आगंतुकों को सम्बोधित करते हुए पशुपति कुमार नाथ पारस खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग भारत सरकार ने कहा कि मैं इतिहास की इस पावन भूमि हस्तिनापुर को नमन करता हूं जिसपर मुझे आज योग दिवस के अवसर पर आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि देश में योग दिवस यात्रा की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गयी थी और वर्तमान में यह यात्रा पूरे जोर शोर व हर्षोल्लास के साथ जारी है तथा प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है तथा सम्पूर्ण विश्व योग से लाभान्वित हो रहा है। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी में भारत स्वास्थ्य लाभ के रूप में उभरा, ऐसे कठिन काल में भी योग से विश्व को लाभ प्राप्त हुये है।
उन्होने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा है जिसको बनाये रखना व अपनाना सभी के लिए स्वास्थ्यवर्धक एवं उपयोगी है। उन्होने कहा कि योग जीवन के लिए उसी प्रकार उपयोगी है जिस प्रकार हवा और पानी। प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ शरीर के लिए योग अवश्य करना चाहिए तथा योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होने कहा कि यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है कि इस बार योग दिवस आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी इलैक्ट्राॅनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी उ.प्र.सरकार योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि हस्तिनापुर का नाम आते ही भगवान श्री कृष्ण का नाम याद आता है। यह बडे गौरव की बात है कि क्रांति का इतिहास लिखने वाली इस हस्तिनापुर की धरती पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने 21 जून को योग दिवस मनाये जाने के महत्व के संबंध में बताया कि आज के दिन सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन में प्रवेश करता है तथा आज का ही वह दिन है जब सूर्य का पूर्ण प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है।
उन्होने कहा कि इस वर्ष सरकार ने सांस्कृतिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलो का चयन करते हुये योग दिवस का भव्य आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होने कहा कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत है जिसको सहेज कर रखना हम सबका दायित्व है। उन्होने कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी दिनचर्या में इसको शामिल करना लाभकर होगा। उन्होने यह भी कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक रूप से मजबूत करने का साधन है। आज प्रधानमंत्री की प्रेरणा और प्रयासो से सम्पूर्ण विश्व पटल पर योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है यह हमारे व समस्त भारत के लिए सम्मान की बात है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा समस्त गणमान्य अतिथि एवं कार्यक्रम में शामिल समस्त आगंतुकों का स्वागत करते हुये कहा कि हमारे लिए आज का यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से संयुक्त राष्ट्र संघ में रखे गए प्रस्ताव को 2015 में स्वीकार कर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया था। जिसके उपरांत हर वर्ष 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और आज हम सब इस बड़े भव्य कार्यक्रम के साक्षी बन रहे है।
इस अवसर पर मोक्षायतन योग संस्थान के योगाचार्य अमित गर्ग द्वारा जीवन में योग की महत्ता को बताते हुये समस्त आगंतुको को योगाभ्यास कराया। उन्होने प्रत्येक योगासन के दौरान उसके महत्व को बताया। इस अवसर पर दो हजार से अधिक लोगों द्वारा योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, डीएफओ राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्कूल और इंस्टिट्यूट के लिए Vedmarg सबसे बेहतर मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, जानिए क्या हैं खासियतें

दुनिया भर के शैक्षणिक संस्थानों के लिए स्कूलों का प्रबंधन हमेशा से एक महत्वपूर्ण कार्य रहा है और रहेगा। निरंतर सीखने को सुनिश्चित करने के लिए, इसमें शामिल सभी व्यक्तियों के अकादमिक प्रदर्शन (या इसके अभाव) पर सख्ती से नज़र रखना आवश्यक है। किसी भी शैक्षिक संगठन का संचालन जनरेट किए गए डेटा के सावधानीपूर्वक विश्लेषण के साथ यथासंभव सुचारू रूप से चलेगा। इसी तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए School Management Software बनाये गए हैं, आज हम इसी के बारे में बात करेंगे:

school-management-software-school-erp

Institute ERP एक सॉफ्टवेयर है जो एक संगठन के प्रशासनिक और गैर-प्रशासनिक कार्यों का समन्वय करता है। इस कार्यक्रम का उपयोग स्कूलों द्वारा चल रहे संचालन के प्रबंधन के लिए किया जा सकता है। यह स्कूलों को उनकी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने और भविष्य के लिए तैयार करने के लिए एक महान दृष्टिकोण प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, संस्थान प्रबंधन छात्रों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों पर नजर रख सकता है। कार्यक्रम फीस प्रबंधन, प्रदर्शन प्रबंधन, और छात्रों और शिक्षकों के कार्यों की निगरानी सहित कार्यों के प्रबंधन के लिए आदर्श है।

School Management Software में विशेषताएं

अधिकांश School Management Software पैकेजों को आकार देने वाले 4 प्रमुख स्तंभ इस प्रकार हैं। और विशेषताओं की किसी भी लंबी सूची के बावजूद, हम इन स्तंभों के चारों ओर निर्मित एक प्राथमिक विशेषता सेट की पहचान कर सकते हैं जिसका उद्देश्य लगभग हर प्रकार के शैक्षणिक संस्थान के लिए दैनिक गतिविधियों का समर्थन करना है। अधिक सामान्य अर्थों में कार्यक्रम प्रबंधन से शुरू करना, यह है:

School ERP Design

कार्यक्रम प्रबंधन और कक्षा अनुसूची (Class Management)

इस “विस्तारित” सुविधा में कई अधिक केंद्रित पहलू हैं जिनका उपयोग पाठ्यक्रम को व्यवस्थित करने, पाठ्यक्रमों को वर्गीकृत करने और उनके अद्वितीय गुणों को परिभाषित करने के लिए किया जा सकता है। यह अक्सर स्कूल प्रबंधन सॉफ्टवेयर की सबसे बुनियादी विशेषता होती है। फिजिकल या ऑनलाइन क्लास मीटिंग्स का शेड्यूलिंग भी शामिल है।

शैक्षणिक प्रशासन (ACADEMIC ADMINISTRATION)

School staff का समन्वय और प्रबंधन करना उतना ही चुनौतीपूर्ण है जितना कि बच्चों के लिए करना। स्कूल प्रबंधन सॉफ्टवेयर शिक्षकों (teachers), कार्यालय कर्मचारियों (accounts/office staff), प्रशासनिक सहायकों और सभी सहायक कर्मचारियों जैसे नौकरियों के साथ सभी दैनिक शैक्षणिक कार्यों के प्रभावी प्रबंधन में सहायता करता है।

भूमिका का प्रबंधन (MANAGEMENT OF ROLE)

विभिन्न प्रकार की जानकारी और विवरण के स्तर को विभिन्न भूमिकाओं वाले उपयोगकर्ताओं द्वारा देखा और उपयोग किया जा सकता है। स्कूल प्रबंधन के लिए सॉफ्टवेयर द्वारा आवश्यक कार्यक्षमता की पेशकश की जाती है, जो सभी हितधारकों के लिए उपयोगकर्ता अनुभव को सुव्यवस्थित करता है। सबसे महत्वपूर्ण बात, भूमिका प्रबंधन एक सुरक्षा तत्व है। यह केवल उस डेटा तक पहुंच की अनुमति देने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसे देखने या उपयोग करने के लिए कोई भूमिका अधिकृत है। ऐसा करने से, बढ़ी हुई व्यक्तिगत सूचना सुरक्षा एक साथ पेश की जाती है। भूमिका-आधारित ऑनलाइन माता-पिता और छात्र पोर्टल छात्रों और उनके अभिभावकों को दी जाने वाली सामग्री की जांच करने और आवश्यकतानुसार शिक्षकों, प्रशिक्षकों या प्रशिक्षकों से संपर्क करने देते हैं।

school-fee-management-system

छात्रों के वित्त और मूल्यांकन का प्रबंधन (MANAGEMENT OF STUDENTS FINANCES AND EVALUATION)

दैनिक कक्षा से संबंधित अनुस्मारक छात्र प्रबंधन का हिस्सा हैं। हालांकि, चीजें आम तौर पर वहां खत्म नहीं होती हैं। महत्वपूर्ण डेटा जैसे timetable/schedule, उपस्थिति रिकॉर्ड (attendance management system), ग्रेडबुक, वित्तीय, प्रति छात्र भुगतान, लंबित और पिछले देय भुगतान (fee management), और किश्तें भी छात्रों, अभिभावकों और अभिभावकों (जहां लागू हो) के लिए उपलब्ध होनी चाहिए। उस जानकारी की आपूर्ति के लिए आवश्यक सभी विशेष तत्व छात्र प्रबंधन और प्रवेश उन्नत सुविधा में शामिल हैं।

School Management Software or Institute ERP के लाभ

सरल प्रबंधन (EASY MANAGEMENT)

दुनिया कितनी तेजी से घूम रही है, तकनीक का इस्तेमाल हर चीज को जोड़ने के लिए किया जाना चाहिए। भविष्य के छात्र भी तकनीकी रूप से जानकार हैं और नोटबुक में पन्ने पलटने की तुलना में online सीखना पसंद करते हैं। नवीनतम तकनीकों का उपयोग करते हुए, School ERP संस्थानों को प्रत्येक शिक्षार्थी को एक अप्रतिबंधित शिक्षा देने में सक्षम बनाता है। इसके अतिरिक्त, यह मंच सीखने की गतिविधियों को नियंत्रित करना आसान बनाता है। सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक और छात्र किसी भी समय जुड़ सकते हैं।

आंतरिक विनियमन (INTERNAL REGULATION)

School/Institute ERP की बदौलत प्रशासक चल रही गतिविधियों का नियंत्रण अपने हाथ में ले सकते हैं। संस्थान प्रशासन डैशबोर्ड ईआरपी सॉफ्टवेयर के साथ सक्षम है। इस डैशबोर्ड का उपयोग स्कूल के प्रधानाध्यापकों या अन्य प्रशासकों द्वारा उन्हें वर्तमान गतिविधि के बारे में सूचित रखने के लिए किया जा सकता है। साइट के माध्यम से, वे सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों को देख सकते हैं और उसी की गहन रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वे एनालिटिक्स और अन्य तकनीकों का उपयोग करके छात्रों की गतिविधि की निगरानी कर सकते हैं।

रिपोर्टिंग प्रबंधन को सिंक्रनाइज़ करें (SYNCRONIZE REPORTING MANAGEMENT)

शिक्षण संस्थानों में कागजी कार्रवाई व्यापक है। उदाहरण के लिए, प्रत्येक छात्र के पास रिकॉर्ड होते हैं। School ERP रिकॉर्ड रखने की प्रक्रिया को सरल बना सकता है और कागज को खत्म कर सकता है। शिक्षक अधिक समय खाली कर सकते हैं क्योंकि प्रक्रिया बड़े रजिस्टरों को न रखने से डिजिटलीकरण की ओर बढ़ती है। यह स्कूल प्रशासन के काम को सुविधाजनक बनाता है। ERP Software का उपयोग करके, वे अधिक उत्पादक रूप से काम कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रोग्राम को स्मार्टफोन सहित विभिन्न उपकरणों से भी एक्सेस किया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक प्रकार की जानकारी केवल कुछ टैप से सुलभ है। ईआरपी कक्षाओं को डिजिटाइज़ करने और शिक्षकों और छात्रों को सबसे बड़ा सीखने का माहौल देने के लिए आवश्यक है।

मजबूत कनेक्टिविटी (STRONGER CONNECTIVITY)

कई संस्थान अव्यवस्थित वर्कफ़्लो और खराब समय प्रबंधन के साथ संघर्ष करते हैं। एक साइट पर प्रशासकों, शिक्षकों और छात्रों को जोड़ने के लिए School ERP का उपयोग करके इस समस्या को हल किया जा सकता है। यह सभी डोमेन में पारदर्शिता बनाए रखता है और समय बचाता है। School ERP System की मदद से स्कूल अपनी संचार प्रक्रिया में सुधार कर सकते हैं।

पुलिस लाइन परिसर में अग्निसार सहित कराई कई योग क्रियाएं

बागपत पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को योग सिखाते योगाचार्य

बागपत। बागपत पुलिस लाइन परिसर में चल रहे योग शिविर के द्वितीय दिवस के सत्र में योगाचार्य ने कई योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।
सोमवार को द्वितीय दिवस के सत्र की शुरुआत ओम नाथ व मंत्रोचार के साथ पतंजलि केंद्र सिसाना के संचालक विनीत चौहान ने कराई। उन्होंने बताया की योग संस्कृत की यूज धातु से बनता है। जिसका अर्थ होता है जोड़ना या युक्त करना। योग से जहां हमें शारीरिक आरोग्य व स्वास्थ्य प्राप्त होता है, वही योग हमें मानसिक रूप सबल बनाता है । योग से हमारी आत्मा की शुद्धि होती है। उन्होंने कहा की मनुष्य को अपनी प्रकृति के अनुसार उत्तम, सात्विक व शाकाहार भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। योगाचार्य प्रदीप कुमार ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगिक क्रिया का अभ्यास कराया। उन्होंने आज योगिक जोगिंग सहित ताड़ासन, वृक्षासन, हलासन, पश्चिमोत्तानासन, ग्रीवा संचालन, स्कन्ध संचालन, घुटना संचालन, वक्रासन, भ्रामरी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, बाह्य प्राणायाम, अग्निसार क्रिया, उष्ट्रासन, वज्रासन आदि का अभ्यास कराया।
योगाचार्य ने कहा योग नियमित रूप से करें तभी इसका पूर्ण लाभ मिलता है। उन्होंने योग क्रियाओं के लाभों के बारे में भी संक्षिप्त रूप से बताया। इस कार्यक्रम में आर.आई विजय कुमार पांडे, एस.आई.ए.पी.सुरेंद्र सिंह, एस.आई.ए.पी महिपाल शर्मा ,एस.आई.ए नरेश कुमार शर्मा, आर.आई.रीडर मुकेश कुमार, स्टोर प्रभारी सुखलाल भारती, हर्ष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को बताया जा रहा योग का महत्व

  • नन्हे-मुन्नों को भा रहा सूर्य नमस्कार और तितली योग
  • बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए योग जरूरी

हाथरस। कोविड काल में स्वस्थ रहने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। वहीं जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो रहे योग शिविर में बच्चे भी काफी आकर्षित हो रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर योग करने आने वाली चंचल ने बताया कि मैडम योग सिखाती हैं। अब मुझे योग करने में मजा आने लगा है। रोहन ने बताया कि योग के लिए पहले हम लोग रोज नहीं आते थे लेकिन अब हम लोग योग करने हर दिन आ रहे हैं। जाह्नवी बताती हैं की योग वाली मैडम ने बताया कि अगर हम इसे हर दिन करेंगे तो बीमारियां हमसे दूर रहेंगी।
गौरतलब है कि जिले के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, तितली योग, पश्चिमोत्तानासन सिखाया जा रहा है। सासनी ब्लॉक के गांव दयानतपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेनू रावत ने बताया कि बच्चे बहुत खुश हैं। समूह में योग करने के लिए बच्चे उत्साहित रहते हैं। योग के दौरान बच्चों को इसके फायदे के बारे में भी जागरूक किया जाता है। सीडीपीओ सासनी धीरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर योग कराया जा रहा है। बच्चे यह पहल काफी पसंद भी कर रहे हैं।

  • सक्रियता बढ़ाता है योग: डा.अवधेश
    आयुष चिकित्सक डा.अवधेश कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि योग करने से बच्चे को भूख लगती है। रक्त का संचार अच्छा होता है। बच्चे का विकास अच्छा होता है। बच्चा कुपोषण का शिकार नहीं होता है।

आईआईएफएल फाईनेंस ने सभी ग्राहकों के लिए गिफ्ट के साथ ‘गोल्ड लोन मेला’ लॉन्च किया

मेरठ: भारत की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाईनेंशल कंपनियों में से एक, आईआईएफएल फाईनेसं ने 15 जून, 2022 से 30 जुलाई, 2022 के बीच सभी ग्राहकों के लिए ‘गोल्ड लोन मेला’ के साथ गोल्ड लोन पर आकर्षक ऑफर प्रस्तुत किए हैं। ग्राहकों को दिए जाने वाले पुरस्कारों में एक दंपत्ति के लिए लग्ज़रियस अंतर्राष्ट्रीय टिंप शामिल है। इसके अलावा 45 दिन की इस अवधि में भारत में आईआईएफएल फाईनेंस की 2400 से ज्यादा गोल्ड लोन शाखाओं से गोल्ड लेने वाले हर ग्राहक को निश्चित उपहार दिए जाएगें।
‘गोल्ड लोन मेला ऑफर’ के लॉन्च के बारे में मनीष मयंक, ज़ोनल हेड, गोल्ड लोन, आईआईएफएल फाईनेसं ने कहा,’आईआईएफएल गोल्ड लोन अपने पारदर्शी व्यवहार और सर्वश्रेष्ठ दर पर गोल्ड लोन के साथ भारत में लाखों ग्राहकों का दिल जीत चुका है। अर्थव्यवस्था और व्यवसाय में सामान्य स्थिति बहाल होने के साथ हम सभी ग्राहकों के प्रति अपना आभार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें अपने ‘गोल्ड लोन मेला’ ऑफर में करोड़ों रुपये के उपहार प्रदान कर रहे हैं।’
आईआईएफएल फाईनेंस के ब्रांड एम्बेसडर, रोहित शर्मा के चित्रण वाले आकर्षक उपहारों के अलावा आईआईएफएल फाईनेंस केवल 5 मिनट में लोन की तीव्र प्रोसेसिगं की प्रतिबद्धता के साथ सबसे कम ब्याज दर और सर्वाधिक लोन राशि एवं आसान डिजिटल भुगतान के विकल्प प्रस्तुत कर रहा है।
आईआईएफएल फाईनेंस भारत में सबसे तेजी से विकसित होती हुई और सर्वाधिक रिटेल केंद्रित फाईनेंस कंपनियों में से एक है, जिसके पास 51,000 करोड़ रु. के लोन एस्सेट अंडरमैनेजमेंट हैं। यह 80 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सवेाएं देती है। ग्राहकों के साथ सीधी बात और कम ब्याज दर एवं बिना किसी हिडन शुल्क के कारण आईआईएफएल फाईनेंस के ग्राहक और व्यापार में लॉकडाऊन के दौरान भी काफी वृद्धि हुई।

चौधरी दलीप सिंह कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास

  • दसवीं की हंशिका ने जनपद की टॉप टेन सूची में प्राप्त किया स्थान

बिनौली। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के शनिवार को घोषित हुए परीक्षाफल परिणाम में ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज के सभी छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुए। कॉलेज प्रबंधन ने सर्वधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षाफल परिणाम में  पंजीकृत 86 छात्र छात्राएं सभी प्रथम श्रेणी से पास हुए, जिसमें हंशिका राणा ने 600 में 546 अंक, 91% अंक प्राप्त कर जनपद की टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अर्पित शर्मा ने 535 अंको के साथ 89%, स्नेहा ने 533 अंको के साथ 88.8 %, वांशिका ने 528 अंको के साथ 88%,  नैंसी शर्मा ने 523 अंको के साथ 87% अंक प्राप्त किये। इंटरमीडिएट के पंजीकृत 116 छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुए जिसमें तनु ने 600 में से 406 अंको के साथ 81.2% अंक प्राप्त के कॉलेज को टॉप किया है। प्रिया मोघा ने 396 अंको के साथ 79.2%, सना त्यागी ने 394 अंको के साथ 78.8%, वर्षा व्यास ने 389 अंको के साथ 77.8%, उर्वशी ने 388 अंको के साथ 77.6, आर्यन ने 380 अंको के साथ 76% अंक प्राप्त किये है। कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, संस्था सचिव डा. रवि पंवार ने मेघावी छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, अमरीश कुमार, नीतू राणा, अश्वनी मोघा,  यशपाल सिंह, मनीष सैनी, हीरालाल सैनी आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी जिला सैनिक बंधु की बैठक

  • बैठक में राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित सैनिक व उनके आश्रित को स्मृति चिन्ह एवं शाॅल देकर किया गया सम्मानित

मेरठ। जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में पूर्व सैनिको/दिवंगत सैनिको की पत्नियों/आश्रितो की समस्याओ के निराकरण हेतु जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय मेरठ के मीटिंग हाॅल में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिको एवं उनके आश्रितो की समस्याओ की सुनवायी करते हुये आश्वस्त किया गया कि प्राप्त समस्याओ पर प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुये कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आगामी बैठको में सैनिको की समस्या जो कि अलग-अलग विभागो से संबंधित है, संबंधित विभागीय अधिकारियो को सूचित कर बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित किया जाये। जिससे प्राप्त हुये प्रकरण पर मौके पर ही संज्ञान लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पूर्व सैनिक या उनके परिजनो की कोई व्यक्तिगत समस्या है तो वह कभी भी व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में समस्या से अवगत करा सकते है। मामले का संज्ञान लेते हुये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा पुलिस एवं अन्य विभागो में लंबित प्रकरणो के बारे में जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसे संबंधित प्रकरणो का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। बैठक में मा0 राष्ट्रपति द्वारा पदमश्री से सम्मानित सूबेदार शीशराम तथा शौर्य चक्र से सम्मानित श्रीमती मीनू पत्नी स्व0 श्री शहीद अनिल कुमार तोमर को स्मृति चिन्ह एवं शाॅल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब व जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से जिलाधिकारी महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
पुलिस विभाग से संबंधित प्राप्त शिकायतो के संबंध में बैठक में उपस्थित एसएसपी प्रभाकर चैधरी द्वारा आश्वस्त किया गया कि पुलिस प्रशासन पूर्व सैनिको एवं उनके आश्रितो की समस्याओ के निराकरण हेतु पूरी तरह से कृतसंकल्पित है। उन्होने कहा कि संबंधित एवं लंबित प्रकरणो पर विधिसम्मत एवं नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, बिग्रेडियर रणवीर सिंह सहित पूर्व सैनिक व उनके आश्रित उपस्थित रहे।

रिजल्ट पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, जितेन्द्र कुमार ने स्कूल किया टॉप

मुबारिजपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट शनिवार को घोषित हो गया। जिले रहरा मे शिक्षा भारती इण्टर कॉलेज के छात्र जितेन्द्र कुमार ने हाईस्कूल में 90.66% प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इण्टरमीडिएट में राज मौहम्मद ने 81% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया,द्वितीय स्थान पर अंकित सैनी ने 79.6% अंक प्राप्त किए जबकि तृतीय स्थान अकसिता शर्मा ने 78.4% अंक प्राप्त किए। सभी छात्र-छात्राओ ने स्कूल टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अभिवावकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

जिलाधिकारी ने 21 जून को मनाये जाने वाले अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में की जा रही तैयारियों के संबंध में समीक्षा

  • समस्त अधिकारी दिये गये दायित्वों का निवर्हन समयबद्धता के साथ करें सुनिश्चित, कार्यक्रम को बनाये सफल: जिलाधिकारी

मेरठ। अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश में भारत सरकार द्वारा 75 स्थान चयनित किये गये है। जहां 21 जून को अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस वृहद आयोजन किया जाना है। इन 75 स्थलों में जनपद मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। उक्त स्थल पर वृहद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दृष्टिगत आज कैम्प कार्यालय पर जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा अब तक की गयी तैयारियों के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। राजकीय इंटर कालेज हस्तिनापुर मेरठ में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम स्थल एवं संबंधित क्षेत्र में साफ-सफाई, आवागमन की व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, पानी, बिजली, सुरक्षा आदि से संबंधित तैयारी अंतिम रूप से सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि इस अवसर पर कई गणमान्य/जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम से संबंधित समस्त अधिकारी दिये गये दायित्वो का निवर्हन समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु समग्रता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
इस अवसर पर सीडीओ शशांक चौधरी, डीएफओ राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह सहित संबंधित समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बागपत पक्का घाट से अमृत योग सप्ताह कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बागपत के पक्का घाट पर योग दिवस के शुभारंभ पर पहुंचे जिलाधिकारी बागपत व भाजपा जिलाध्यक्ष
  • जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारियों व आम जनमानस ने किया योगाभ्यास
  • योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं

बागपत। ऋषि मुनियों की परंपरा को आगे बढ़ाई जाने के लिए और हमारे स्वास्थ्य जीवन में योग की उपयोगिता बहुत अधिक है जिस से सब भली भांति जानते हैं। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को 14 जून से 21 जून से अमृत योग सप्ताह कार्यक्रम के रूप में मना रहे हैं जिसका शुभारंभ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर व जिलाधिकारी राज कमल यादव ने यमुना नदी के तट पर पक्का घाट पर किया और योगाचार्य ने सभी को योग कराए और योग के लाभ बताएं। जिलाधिकारी ने बताया कि 8वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस बार की थीम है ‘योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ मैं आप सभी से योग दिवस को बहुत उत्साह के साथ मानने का आग्रह करता हूं।
कोरोना महामारी ने हम सभी को ये एहसास भी कराया है कि हमारे जीवन में स्वास्थ्य का कितना अधिक महत्व है और योग इसमें कितना बड़ा माध्यम है। लोग ये महसूस कर रहे हैं कि योग से फिजिकल, स्पिरिचुअल और इंटेलेक्चुअल वेल बीइंग को भी कितना बढ़ावा मिलता है।” विश्व के टॉप बिजनेस पर्सन से लेकर फिल्म और स्पोर्ट्स पर्सनेलिटी तक, स्टूडेंट से लेकर सामान्य लोगों तक सभी योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना रहे हैं। उन्होंने कहा जीवन में योग को प्रतिदिन करें जनपद में दो लाख लोगों को योग से जोड़ा जाएगा और योग सप्ताह कार्यक्रम बहुत ही भव्यता के साथ जनपद में मनाया जाएगा ।
जिलाधिकारी ने कहा योग की थीम मानवता के लिए योग घोषित की गई है इसलिए सब अपने जीवन में योग का हिस्सा बनाएं योग के प्रति एक दूसरे को जागरूक कराएं योग हमारे शरीर को निरोगी बनाता है। उन्होंने कहा दुनिया भर में योग की लोकप्रियता को बढ़ता देखकर आप सभी को बहुत अच्छा लगता होगा। आज सभी पक्का घाट पर योग करने के लिए आए सभी का जिलाधिकारी ने धन्यवाद अर्पित किया।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डा.मोनिका गुप्ता, बागपत एसडीएम पूजा चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला युवा अधिकारी अरुण कुमार तिवारी, तहसीलदार बागपत, खंड विकास अधिकारी ज्योति वाला सहित आदि लोगों ने योग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

15 जून बुजुर्गों से दुर्व्यवहार निषेध दिवस

मेरठ। शास्त्री नगर के एच ब्लाक स्थित वरिष्ठजनों का ग्रुप क्लब-60 पीड़ित बुजुर्गों की मदद करेगा। क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि मौखिक, शारीरिक व भावनात्मक दुर्व्यवहार के शिकार बुजुर्गों को न्याय पाने हेतु सक्रिय ,सजग व सक्षम बनाने में हर संभव सहायता की जाएगी। भरण पोषण एक्ट, बुजुर्गों के अधिकारों, मुफ्त इलाज, अधिकतम ब्याज, सुरक्षित निवेश, वृद्धावस्था पेंशन, एडल्ट हेल्पलाइन 14567, स्मृतिलोप, ऊब, उदासी, उपेक्षा, एकाकीपन व अवसाद आदि से मुक्ति की जानकारी दी जाएगी। डिविजनल कमिश्नर के निर्देश पर वरिष्ठजनों की संस्था सूची बनाई जा रही है। समस्याओं के निवारण हेतु उनकी अध्यक्षता में आहूत बैठक में शहर के 10 वरिष्ठ जनों को सम्मानित भी किया जाएगा। वरिष्ठजनों की संस्थाओं से संचार, सहयोग व समन्वय हेतु व्हाट्सएप पर 60 प्लस का मैत्री ग्रुप बनाया गया है। इसकी सदस्यता के इच्छुक मो.94119 06250 पर संपर्क कर सकते हैं।

वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि “इंटरनेशनल ब्रिलियैन्स ऐजूकेशनिस्ट ऑफ द ईयर-2022” अवार्ड से सम्मानित

  • उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारो (इनोवेशन) के साथ सौ से अधिक नामचीन विदेशी विश्वविद्यालयों के “शैक्षणिक गठबन्धन” करके युवाओ को स्वर्णिम केरियर देकर किये नये मापदण्ड स्थापित
  • डा.सुधीर गिरि की अनुपस्थिति में उनके आधिकारिक प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने यह अवार्ड ग्रहण किया।
  • शानदार शैक्षणिक एवं चिकित्सा/स्वास्थय कार्यो के लिए वर्ष 2021-22 में अभी तक चार दर्जन से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय अवार्डो से नवाजे जा चुके है वेंक्टेश्वरा समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि
  • यह अवार्ड पूरे वेंक्टेश्वरा परिवार को समर्पित: डा.सुधीर गिरि

मेरठ। उत्तर भारत के अग्रणी शैक्षणिक समूह वेंक्टेश्वरा के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि को उनके शानदार शैक्षणिक कार्यो के लिए “इन्टरनेशनल ब्रिलियैन्स ऐजूकेशनिस्ट ऑफ दी ईयर-2022” के अवार्ड से नवाजा गया है। समूह चेयरमैन ने यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अवार्डस आपको और ज्यादा अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करते है। यह अवार्ड मैं अपने पूरे विश्वविद्यालय परिवार को समर्पित करता हूँ। डा.सुधीर गिरि की अनुपस्थिति में यह अवार्ड उनके प्रतिनिधि डा.राजीव त्यागी ने ग्रहण किया।
इस प्रतिष्ठित अवार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने बताया कि रविवार शाम गोवा के पाँच सितारा होटल हॉली डे इन में आयोजित इन्टरनेशनल ब्रिलियैन्स अवार्ड-2022 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ली मॉयोग, संजय डी गोधावत, जैसिका विलियम, अभिनेता सुरेन्द्रपाल आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
मुख्य अतिथि ने डा.सुधीर गिरि को इन्टरनेशनल ब्रिलियैन्स ऐजूकेशनिस्ट ऑफ दी ईयर-2022 का अवार्ड उनके प्रतिनिधि डा.राजीव त्यागी को देते हुए कहा कि डा.सुधीर गिरि ने पिछले दो दशक में उच्च शिक्षा के साथ-साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में नये मापदण्ड स्थापित किये हे। विगत दो वर्षो में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच आपने जहां अपने मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हजारो लोगो की जान बचाने का काम किया, वही दूसरी ओर सौ से अधिक नामचीन विदेशी शिक्षण संस्थाओ के साथ शैक्षणिक गठबन्धन/करार करके भारतीय युवाओ को विदेशो में प्रभावी तरीके से स्थापित करने की राह दिखायी। आप इस “अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड” के असली हकदार है।
डा.सुधीर गिरि को यह प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड मिलने पर उनको बधाई देने वालो का तांता लग गया। उनको बधाई देने वालो में कुलपति प्रो.पी.के.भारती, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डेय, निदेशक एकेडेमिक डा.राकेश यादव, मेरठ परिसर निदेशक डा. प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, निदेशक रिसर्च डा.राजेश सिंह, डा.आर.एन.सिंह, प्रदीप कुमार, मारूफ चौधरी, अरूण गोस्वामी, ब्रजपाल सिंह, डा.संजय तिवारी, डा.एना ब्राउन, दीपक कुमार एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थिति रहे।

हमारी सरकार का भाव गरीब कल्याण एवं सेवा करना: उपमुख्यमंत्री

  • सुभारती वि.वि.में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग
  • अंतिम पायदान पर खड़े हर गरीब के कल्याण हेतु सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही कार्य: उपमुख्यमंत्री
  • प्रत्येक गरीब को पक्की छत उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता: उपमुख्यमंत्री
  • उपमुख्यमंत्री द्वारा किशोरियों को वितरित की गयी पोषण पोटली

मेरठ। सोमवार को सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का भाव गरीब कल्याण एवं सेवा करना है। इसी उद्देश्य के साथ अंतिम पायदान पर खड़े हर गरीब के कल्याण हेतु सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत आज बिना भेदभाव के प्रत्येक गरीब को सरकार की हर योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनधन खाते खोले गये। इन्हीं जनधन खातों में विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं कोरोना महामारी के काल में लाभार्थियों को उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि उपलब्ध करायी जा सकी। यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि किसानों के लिए सम्मान निधि हो, आयुष्मान भारत योजना या गरीबों के लिए पक्का मकान समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है तथा प्रत्यक्ष रूप से धरातल पर दिख रहा है। प्रत्येक गरीब को पक्की छत उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में समग्र रूप से विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आगे भी यह विकास यात्रा अनवरत जारी रहेगीं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वारा पांच किशोरियों को पोषण पोटली व आयुष्मान भारत योेजना के लाभार्थियो को हैल्थ कार्ड वितरित किये गये।
इस अवसर पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग दिनेश खटीक, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

अमृत महोत्सव मेले में बागपत व मेरठ के कलाकारों ने बिखेरा जलवा

अमृत महोत्सव मेले में अपनी प्रस्तुति देते कलाकार

बागपत। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में अमृत महोत्सव मेला का उद्घाटन सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड तथा एमएलसी आशीष यादव उर्फ आशू यादव के द्वारा किया गया।
मेले में बागपत एवं मेरठ के काफी कलाकारों ने भाग लिया। उद्घाटन के बाद रंगारंग कार्यक्रम किए गए, जिसमे सरस्वती विद्या मंदिर की अध्यापिका कीर्ति परमार द्वारा विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। प्रथम परमार के देश भक्ति गीत ने सभी के अन्दर जोश भर दिया। इस कार्यक्रम में मेला प्रभारी सनी गुप्ता मेरठ ने सभी बच्चों को उपहारों की व्यवस्था की। विशिष्ट अतिथि तथा उद्घाटनकर्ता सदर विधायक द्वारा सभी बच्चों को उपहार भेंट किए गये। इस अवसर पर अभिनव सक्सेना ने कार्यक्रम का संचालन किया। वही मेले के मनोरंजन प्रभारी रोहित कुमार लिसाड़ी मेरठ डायरेक्टर एमएल फिल्म प्रोडक्शन ने बताया की मेले में अलग-अलग प्रोडक्शन द्वारा डांस, सिंगिंग ओर सौंदर्य प्रतियोगिता की जाएगी, जिसके विजेताओं को बॉलीवुड फिल्म किडनैपर में मौका दिया जायेगा। यह आकर्षक मेला क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में एक माह तक चलेगा।

चरित्र निर्माण शिविर में बच्चों ने सीखे विभिन्न योगासन

बागपत के कस्बा दोघट में लगे चरित्र निर्माण शिविर में योग सीखते बच्चे

बागपत। सनबीम पब्लिक स्कूल में आयोजित आर्य वीरांगना योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रम में आचार्य डा.धीरज आर्य द्वारा यज्ञ के उपरांत शिक्षा विषय पर बताया गया कि सत्यार्थ प्रकाश द्वितीय समुल्लास में ऋषि दयानंद लिखते हैं कि मातृमान पितृमान आचार्यवान पुरुषो वेद अर्थात एक माता दूसरा पिता और तीसरा आचार्य होवे, तभी मनुष्य ज्ञानवान होता है।
वह कुल धन्य वह संतान बड़ा भाग्यवान जिस के माता और पिता धार्मिक विद्वान हो। जितना माता से संतानों को उपदेश और उपकार पहुंचता है,उतना किसी से नहीं। जैसा माता संतानों पर प्रेम, उनका हित करना चाहती है उतना अन्य कोई नहीं करता। बालकों को माता सदा उत्तम शिक्षा किया करें, जिससे संतान सभ्य हों और किसी अंग से कुचेष्टा न करने पावें। जब बालक 5 साल के हो तब देवनागरी अक्षर का ज्ञान करावें, उसके पश्चात जिनसे अच्छी शिक्षा, विद्या, धर्म, परमेश्वर, माता-पिता, आचार्य, विद्वान, अतिथि, राजा, प्रजा, कुटुंब, बन्धु, भगिनी, भृत्य आदि से कैसे कैसे वर्तना इन बातों के मंत्र, श्लोक, सूत्र, गद्य, पद्य अर्थ सहित कंठस्थ करावें, जिनसे संतान किसी धूर्त के बहकावे में ना आवे और जो विद्या धर्म विरुद्ध भ्रान्ति जाल में गिराने वाले व्यवहार हैं, उनका भी उपदेश कर दें, जिससे वे भूत-प्रेत आदि मिथ्या बातों पर विश्वास न करें।
इस दौरान बच्चों को विभिन्न योगासन सिखाये गये। कार्यक्रम में सनबीम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपेश जैन, प्रबंधक संजीव पंवार, आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के प्रधान राजेंद्र आर्य, आर्यवीर दल संचालक यतेंद्र राणा, यशपाल आर्य, बाबूराम आर्य, विकास आर्य, व्यायाम शिक्षक जयराम आर्य आदि उपस्थित रहे।

छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया शर्बत

बागपत। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मिर्जा मेडिकल स्टोर बडौली रोड बड़ौत पर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाया गया। सभी राहगीरों ने समाजसेवियों का शुक्रिया अदा किया। मिर्जा मेडिकल स्टोर के मालिक टीम ओएचटी के जिला उपाध्यक्ष सदाकत मिर्जा ने कहा कि समाजसेवा सेवा का एक रूप पानी पिलाना भी है। प्यासे को पानी पिलाना सभी धर्मो में बताया गया है। गर्मी में ठंडा शर्बत पिलाकर एक आत्मसंतुष्टि मिलती है। इस मौके पर डॉक्टर निर्मल कुमार, विनय जैन, दानिश मिर्ज़ा, परवेज, जाहिद अब्बासी , अबरार , अरबाज आदि ने शर्बत वितरित करने में सहयोग किया।