- शिकायतों का मेरिट के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य
झांसी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने आज थाना समाधान दिवस के मौके पर थाना रक्सा में जन शिकायतों को सुना। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले शिकायत कर्ताओं के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आत्मीयता भरा व्यवहार किया जाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि जनपद में संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। लोक शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। उन्होंने प्राप्त होने वाली शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का मेरिट के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने कहा कि जनसुनवाई तथा सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण का प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि लम्बित संदर्भों की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। जनपद, तहसील एवं विकासखण्ड स्तर पर लम्बित संदर्भों की भी समीक्षा किए जाने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत को ऊपर से नीचे भेज देने मात्र से उसका निस्तारण नहीं होता। शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही शिकायत निस्तारण का मानक होना चाहिए। शिकायत जायज होने पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर जन शिकायतें सुनते हुए निर्देश दिए की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनका मौके पर जाकर निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें, उन्होंने पेशेवर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध गैंगस्टर लगाए जाने के भी निर्देश दिए।
थाना समाधान दिवस के अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11 तारीख से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में लगातार तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, उन्होंने निर्देश दिए कि तिरंगा यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस बल अवश्य तैनात रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा, थानाध्यक्ष रक्सा सहित क्षेत्र के लेखपाल,कानूनगो आदि उपस्थित रहे।




बैठक में नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने जनपद में संचालित अमृत महोत्सव की प्रगति के बारे में बताया कि शासन द्वारा नगर निगम झांसी में स्थित मकानों एवं भवनों पर 93100 तिरंगा झण्डें फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष अब तक नगर निगम झांसी में 97231 तिरंगा झण्डे मकानों एवं भवनों पर फहराये जा चुके है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट बी.एल. भास्कर ने अपने संबोधन में कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो रहे हैं और इस खुशी में पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रध्वज फहराया जा रहे हैं। पूरे धूमधाम और उल्लास के साथ देश के हर नागरिक में पूरा उत्साह एवं जोश के साथ हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है। सरकार द्वारा भी 13 से 15 अगस्त तक विशेष आयोजनों होने का प्रावधान किया गया है। 15 अगस्त 2022 को पूरा देश हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाएगा। 75 वर्ष पूर्व हमारा देश गुलाम था, लेकिन देश के अनेक वीर सपूतों ने क्रांतिकारियों ने एवं महापुरुषों ने आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। तब 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं जिसे आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में हम मना रहे हैं, लेकिन आज भी कुछ समस्याएं हम लोगों के बीच में हैं जिनका डटकर मुकाबला सभी को करना है और देश की एकता, अखंडता को बनाए रखने के लिए हर एक भारतवासी को मजबूती के साथ ईमानदारी पूर्वक भारतीय संविधान में दिए गए नियम कानून का पालन करते हुए अपने अधिकारों के साथ-साथ मूल कर्तव्य का भी पालन करना होगा और देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्प रहना होगा।
चेयरपर्सन ने अपने उद्बोधन मे कहा कि छात्र-छात्राओं को डिग्रीयों का संग्रह करने के बजाय तकनीकी दक्षता को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
अनुशाशन समिति में सुमित बोहरे, सारा, अक्षत श्रीवास्तव, निधि शाक्य, तनिष्क पाल, अंश सुडेले, को बेज पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक रूबी अली शाह ने पूरी परिषद को शपथ दिलाई।

इंटर कॉलेज की प्रबंध निदेशिका डा.सावित्री स्वामी व प्रबंधक प्रीति स्वामी ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंटर कॉलेज में भव्य समारोह का आयोजन गत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी किया जायेगा। इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा को जोरशोर से चला रहे हैं। बताया कि डा.एम.पी.स्वामी मेरठ कॉलेज में रसायन विभाग के एचओडी रहे। लगभग 50 वर्ष पूर्व क्षेत्र में बहुत कम आबादी थी। दूर दराज तक स्कूली शिक्षा का खासकर निर्धन बच्चों के लिए कोई प्रबंध नहीं था।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक नन्हे सिंह, दिग्विजय सिंह, सोनवीर सिंह, आदित्य कुमार, कॉन्स्टेबल वरुण मोदी, किरणपाल भाटी, रहीश हैदर जैदी, महिला कॉन्स्टेबल रश्मि पंवार, प्रीति मलिक, मनीषा पंवार आदि रहे।
इन्टरयूनिर्सिटी मेडिकल कॉलेज की इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता “बीट द हीट-2022” के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए मेडिकल स्पोटर्स कमेटी के चेयरमैन डा.बी.वी. बोरा ने बताया कि एक सप्ताह तक सन्तोष मेडिकल मे चली विभिन्न प्रतियोगिताओ में देश के नामचीन सरकारी एवं निजी कॉलेजो के छात्र-छात्राओ को मात देते हुए विम्स की टीम ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओ में डेढ़ दर्जन से अधिक पदक अपने नाम किये। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियो में रिया बत्रा (बैडमिंटन गोल्ड), आर.मोर्यो एवं रिया (बैडमिंटन डब्लस गोल्ड), नीलाभ, कनिक सिंह, शुभम, अजिताभ आदि प्रमुख रहे।
मंगलवर को अलम और ताजिया के जुलूस में बच्चो से लेकर बड़ों ने ख़ुद को छुरियों और जंजीरों से लहूलुहान कर लिया। पिछौकरा स्थित इमामबाड़ा से शुरू हुआ मातमी जुलूस प्राइमरी स्कूल चौक, कुरेशी मस्जिद तिरहा, अंसारी मस्जिद से पूरे गांव से होकर कर्बला पर जाकर सम्पन्न हुआ। जुलूस के बाद भूखे-प्यासों अजादारों को तबर्रूक बांटकर उनका फाका खत्म कराया गया। कर्बला में ताजिया दफन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। मौलाना ने तकरीर की। उन्होंने इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को बयां किया। कहा कि हुसैन ने दुनिया में बराबरी और अमन का पैगाम दिया। वहीं हिदुओं ने भी जुलूस में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल कायम की।








