अलीगढ़। एआईएमआईएम पार्टी के जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत भुजपुरा बाईपास रानी वाला झगड़ा मास्टर खलील खान के आवास पर मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें महानगर अध्यक्ष बुन्दू खाँ ने कहा कि खुशी इस बात की हो रही है की अब आमजन की सोच राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन के प्रति बदल रही है। इसी का परिणाम है कि रोजाना नए लोग पार्टी का दामन थाम रहे हैं। अलीगढ़ के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। अलीगढ़ में पार्टी से पार्षद का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करने वाले हर वार्ड से तीन-चार प्रत्याशी हैं। कुछ वार्डो में तो प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। जनता का मन टटोला तो अब जनता ओवैसी के नाम पर वोट देने को आतुर है। उनका कहना था सभी पार्टियों को आजमा कर देख लिया है। ओवैसी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। प्रदेश सचिव जाहिद चौधरी ने कहा जब राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ओवैसी जनता की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ रहे हैं। हम सब मिलकर इस लड़ाई में पार्टी व ओवैसी के हाथों को मजबूत करें। संगठन प्रभारी इज़हार अहमद उपाध्यक्ष रिहान मलिक ने भी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस मौके पर बीएसपी शमशाद, नईम, सलीम, अब्बासी और सपा समर्थक आबिद, यामीन, शमशेर खान ने अपने साथियों के साथ एआईएमआईएम का दामन थामा।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved










इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रशासन रैली, प्रभात फेरी आदि के माध्यम से जनमानस को जागरूक कर रहा है। उन्होने बताया कि आजादी के इस महापर्व पर शहर में हर घर पर तिरंगा फहराया जायेगा।




अलम एहसन रजा के घर से शुरु होकर इमामबाड़ा में बरामद हुआ। मोहर्रम में घरों व इमामबाड़ो में ‘जिक्रे शोह-दाए- कर्बला’ महफिलों का दौर जारी है। इमामबाड़े हजरात अब्बास की नज़ार की गई और हजरात अब्बास का ताबूत बेमाद हुआ और सनाजनी की गई। यह अलम हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है। दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर अलम को इमामबाड़े में बरामद किया। इस अलम में मौजूद,मौलाना सैयद आरिफ अली, एहसन रजा, अली रजा, जगशोरण चौधरी, अमरवीर कश्यप, अलीसान, अली हैदर, मुंताजिम हैदर, मोहमद अब्बास, इंद्रपाल, भोपाल, ऊर्फ कालू, विकास प्रजापत, जिशान हैदर, बाबर रजा, नबी हैदर, अयान राजपूत मौजूद रहे।
पुजारी मन्दिर में अपनी पत्नी सहित रहते थे। सवेरे पूजा करने पहुचीं महिला ने मन्दिर बन्द देख पुजारी को उठाने गई तो पुजारी को खून से लथपथ स्थिति में पड़े देख उस महिला के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने मुआयना करने के बाद घटना के खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की है। वहीं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। अभी तक पुजारी की हत्या के कारण का पता नही लग पाया है।





1857 में तत्कालीन रतन सिंह जूदेव के शासन काल में आली मकाम हजरत इमाम हुसैन की सवारी दुलदूल का जलूस निकलने की शुरुआत हुई थी। जिसे लगातार मुस्लिम समुदाय के लोग निकलते चले आ रहे है। मोहर्रम के सातवीं तारीख दिन शनिवार को शाम मुंताजिम हैदर घर से फातिहा के बाद मुख्य अतिथि सीओ बागपत डीके शर्मा व इंस्पेक्टर डीके त्यागी दुलदुल सवारी को फूलों का गजरा पहना कर शुभारंभ किया। इमाम हुसैन की सवारी दुलदूल घोड़ा मुंताजिम हैदर के निवास से असन रजा के घर होता हुआ वापस जलूस के साथ इमामबाडा में समापन हुआ। इस मौके पर मंडल मंत्री भाजपा अमरवीर कश्यप, मुंताजीम हैदर, जगशोरण चौधरी, जिशान हैदर, अली रजा, अली हैदर, मोसिन, मोहमद अब्बास, बाबर रजा, अजादर हैदर, हुसैन हैदर, सलीम अख्तर, जिया हैदर, शाहनवाज हुसैन आदि मौजूद रहे।

कमल दत्त ने आगे कहा यह पवित्र त्यौहार भाइयों को याद दिलाता है कि उन्हें अपनी बहनों की हमेशा रक्षा करनी है। यह त्यौहार भाई का अपने बहन के प्रति कर्तव्य को जाहिर करता है। उन्होंने कहा रक्षाबंधन दो शब्दों से मिलकर बना है *रक्षा* और *बंधन*, संस्कृत भाषा के अनुसार इस पर्व का मतलब होता है कि ऐसा बंधन जो रक्षा प्रदान करता हो। कमल दत्त शर्मा ने भी भगवान से सभी बहनों के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना की। आज कमल दत्त शर्मा के साथ राजिंदर प्लास्टिक, दीपक शर्मा, शिवा भारती, शुभम शर्मा, नवजीत भाटिया, सभासद राजीव काले, सभासद पंकज गोयल, संजय शर्मा ब्रह्मपुरी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहें।