Thursday, August 6, 2026
Home Blog Page 57

कारगर साबित हो रहे स्वास्थ्य विभाग के लिए ‘मिस्टर स्मार्ट’ सम्मेलन

  • पहले राउंड में 10 गांवों में हुए सम्मेलन में 18 पुरुषों ने कराई नसबंदी
  • परिवार नियोजन पर बेहतर निर्णय लेने के लिए पति-पत्नी दोनों की काउंसलिंग महत्वपूर्ण

मेरठ। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी को देखते हुए मेरठ के परीक्षितगढ़ ब्लॉक में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चल रहे मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन स्वास्थ्य विभाग के लिये कारगर साबित हो रहे हैं। पिछले माह ब्लॉक के 10 गांवों में आयोजित हुए मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन में पुरुषों में काफी जागरूकता देखने को मिली है। पहले राउंड में 18 पुरुष अभी तक परिवार नियोजन के लिये नसबंदी करा चुके हैं, जबकि कुछ पुरुषों ने विभाग से समय मांगा है।
परीक्षितगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) डा.संदीप गौतम ने बताया प्रदेश सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत परीक्षितगढ़ ब्लॉक में मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन करने का फैसला किया था। पहले फेज में 10 गांव में मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसे राज्य परिवार नियोजन सेवा अभिनवीकरण परियोजना एजेंसी (सिफ्सा ) की ओर से आयोजित किया गया। मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन में ग्राम प्रधान ,ब्लॉक प्रमुख समेत विभाग के ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम), कम्युनिटी हेल्थ अफसर सीएचओ,एएनएम,आशा व आशा संगिनियों ने शिरकत की। स्मार्ट सम्मेलन में परिवार नियोजन में भागीदारी के लिये पुरुषों को भी जागरूक किया गया। उन्होंने बताया अभी आयोजित हुए मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन का असर में पुरुषों में काफी सकारात्मक देखा जा रहा है। ललियाना गांव से आरंभ हुए सम्मेलनों में पहले फेज में अब तक 18 पुरुषों ने स्वेच्छा से नसबंदी कराई है। उन्होंने बताया इस माह भी ब्लॉक स्तर पर 10  अन्य गांवों में मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत गावड़ा गांव से हो गयी है।
उन्होंने बताया गांवड़ा गांव में आयोजित सम्मेलन में लखनऊ से सिफ्सा कार्यालय से मिस्टर संदीप व मेरठ मंडल के एफपीएलएमआईएस मैनेजर अखिलेश शामिल हुए । सम्मेलन में ऐसे पुरुषों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने परिवार नियोजन के लिए कदम बढ़ाते हुए स्थाई साधन नसबंदी को अपनाया। सम्मेलन में सम्मानित होने वाले पुरुषों का कहना था कि परिवार नियोजन के लिये जितनी भूमिका महिलाओं की है, उससे कहीं अधिक पुरुषों की भी है। उन्होंने सम्मेलन में आये पुरुषों को परिवार को सीमित रखने के लिये नसबंदी अपनाने की अपील की।
एमओआईसी डा.संदीप गौतम ने बताया पुरुषों के द्वारा नसबंदी कराने से कोई नुकसान नहीं होता है, न ही स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव पड़ता है।परिवार नियोजन पर बेहतर निर्णय लेने के लिए पति-पत्नी दोनों की काउंसलिंग महत्वपूर्ण है।

मेरठ की रूपल ने वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप कोलंबिया में जीता ब्रॉन्ज

  • ऐसा करने वाली पहली एथलीट बनी रूपम, मेरठ में जश्न का माहौल

मेरठ। कोलंबिया में अंडर-20 वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की बेटी रूपल चौधरी ने ब्रांच मेडल जीता है। उनकी कामयाबी पर गांव जैनपुर शाहपुर में जश्न का माहौल है। शुक्रवार सुबह 4.10 बजे कोलंबिया के काली में चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में दुनिया की टॉप-8 एथलीट में रूपल ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। दौड़ लगाते हुए रूपल ने 55.85 सेकंड पूरा करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
कोलंबिया के काली शहर में चल रहे अंडर 20 जूनियर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की रूपल ने कांस्य पदक जीता है। यह मेरठ शहर के लिए भी गर्व के पल हैं। शुक्रवार सुबह 4.10 पर हुए फाइनल राउंड में दुनिया की टॉप 8 एथलीट में शामिल होकर दौड़ लगाते हुए रूपल ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रुपल ने अपनी दौड़ 55.85 सेकेंड में पूरी की।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक ग्रेट ब्रिटेन की येमी मेरी ने 51.50 सेकंड में दौड़ पूरी कर जीता। वही केन्या की दमारिष ने 51.71 सेकंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक जीता। मेरठ की किसी एथलीट द्वारा जूनियर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने का यह पहला मौका है। मेरठ के एथलेटिक्स जगत में इस जीत को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई है।
बेटी के कांस्य पदक जीतने पर रूपल के पिता ओमवीर सिंह और कोच विशाल सक्सेना को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। कोच विशाल सक्सेना का कहना है कि रूपल ने पदक जीतकर उनकी पिछले कुछ सालों की मेहनत का फल दे दिया है। वही पिता ओमवीर सिंह का कहना है कि यह मौका उनके लिए सबसे गौरव का पल है और वह दिल से कामना करते हैं कि उनकी बेटी खेल की नित नई बुलंदियों को छुए। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अन्नू कुमार ने कहा है मेरठ के यह गर्व की बात है। जो काम पीटी उषा व सीमा दास नहीं कर पायी वह काम मेरठ की छोरी रूपम ने कर दिया है।
सेमीफाइनल में दूसरे स्थान पर रहीं रूपल
बता दें कि कोलंबिया के काली शहर में चल रही अंडर.20 जूनियर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुरुवार तड़के 400 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में रूपल ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए फाइनल में प्रवेश कर दुनियाभर के टाप.8 एथलीट में जगह बना ली थी। सेमीफाइनल में रूपल ने 400 मीटर की दौड़ 52.27 सेकेंड में पूरी की। सेमीफाइनल के लिए हुए हीट्स में अपने वर्ग में रूपल दूसरे स्थान पर रहीं।
सीजन का बेस्ट प्रदर्शन
टाप-8 में पहुंचने वाले एथलीट्स में एक एथलीट्स ने 52 सेकंड से पहले अपनी दौड़ पूरी की है। बाकी सात ने 52 से 53 सेकंड के बीच अपनी दौड़ पूरी की हैं। टाप-8 में समय के प्रदर्शन के अनुसार रूपल दूसरे स्थान पर हैं। यह उनका इस सीजन का भी बेस्ट प्रदर्शन है और 400 मीटर दौड़ में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा है। फाइनल मुकाबले में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

रक्षाबंधन बहन-भाई के पवित्र रिश्ते का प्रतीक: कमल दत्त शर्मा

मेरठ। शुक्रवार प्रातः 9:00 से ही सैकड़ों बहने सुंदर थालिया हाथ में लिए हुए गीत गाते हुए अपने भाई कमल दत्त शर्मा के निवास स्थान श्री राम पैलेस दिल्ली रोड पर पंहुची। लगभग 1000 बहनों ने कमल दत्त शर्मा को रक्षा सूत्र बांधा। कमल दत्त शर्मा के निवास स्थान पर सभी बहनों के सम्मान के लिए बैठने का इंतजाम था तथा भोजन की व्यवस्था भी थी। बहनों ने कमल दत्त शर्मा को राखी बांधी। भारतीय परंपरा के अनुसार कमल दत्त शर्मा ने सभी बहनों को भेंट के रुप में मिठाई का डिब्बा तथा दीवार घड़ी भेंट की तथा हर घर तिरंगा अभियान के लिए सभी बहनो क़ो तिरंगा भी भेंट किया। कमल दत्त शर्मा ने सभी बहनों से रक्षा का वादा किया, सभी बहनों ने कमल दत्त शर्मा को स्वस्थ रहने व दीर्घायु की कामना की। भारतीय परंपरा में रक्षाबंधन का त्यौहार एक खून का रिश्ता ही नहीं बल्कि एक पवित्र रिश्ता है। इस त्यौहार में बहन अपने भाई की दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना करती है तथा भाई जीवन भर अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। कमल दत्त शर्मा ने बताया इस वर्ष 4ooo से 5000 बहनों से राखी बंधवाने का संकल्प है। कमल दत्त शर्मा ने कहाकि, भारतवर्ष में रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शायद कहीं भी संसार में आपको ऐसा बहन-भाई का पवित्र प्यार देखने को मिले। रक्षाबंधन का त्यौहार बहन-भाई के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। कमल शर्मा ने कहा यदि मेरी बहनों के साथ कोई परेशानी आती है तो उस परेशानी में मैं स्वयं सबसे आगे रहूंगा। कमल दत्त शर्मा ने कहा सभी बहनें राष्ट्रीय ध्वज को भी रक्षा सूत्र बंधेगी और देश की रक्षा करने का प्रण लेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह,सह संगठन मंत्री भाजपा, सोमेन्दर तोमर, ऊर्जा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, दिनेश खटीक उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री, संजीव जैन सिक्का, प्रोजेक्ट ऑफ राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, सरोजनी अग्रवाल विधान परिषद सदस्य, अश्वनी त्यागी,विधान परिषद सदस्य, मुकेश सिंघल,महानगर अध्यक्ष, विमल शर्मा जिला अध्यक्ष मौजूद रहें। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि रक्षाबंधन सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। कर्मवीर ने कहा हर घर तिरंगा हर जन तिरंगा, तिरंगे क़ो भी रक्षा सूत्र बांधना हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत ही प्राचीन काल से मनाया जाता रहा है, जब सिकंदर ने 300 ईसा पूर्व भारत पर आक्रमण किया था। उस समय भारत के राजा पोरस थे। सिकंदर की पत्नी जानती थी कि राजा पोरस बहुत बहादुर है और वह सिकंदर को मार देगे। सिकंदर की पत्नी यहां के रक्षाबंधन के पर्व को जानती थी। उसने भारत के राजा पोरस के लिए एक राखी भेजी। राजा सिकंदर की पत्नी जानती थी कि राखी पाने के बाद राजा पोरस उनके पति को नहीं मारेंगे। सिकंदर अपनी जीत के नशे में भारत की तरफ बढ़ा, परन्तु राजा पोरस के पहले ही आक्रमण से सिकंदर की बहुत बड़ी सेना मारी गई। राजा पोरस ने सिकंदर को मारने से छोड़ दिया। राजा पोरस ने अपना वादा पूरा किया और सिकंदर की पत्नी द्वारा भेजी हुई राखी की लाज रखते हुए सिकंदर को वापस जाने के लिए कहा, सिकंदर पहली बार अपनी इस हार को देखते हुए भारत से चला गया। यह एक भाई का अपने बहन के प्रति कर्तव्य को जाहिर करता है। उन्होंने कहा यह केवल सगे भाई-बहन का ही नहीं बल्कि कोई भी स्त्री और पुरुष जो इस पर्व की मर्यादा को समझते हैं वह इसका पालन कर सकते हैं। सभी को कर्मवीर ने रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाइयां दी।

रंछाड़ के ग्रामीणों ने डीएम को दिया ज्ञापन

बिनौली: रंछाड के ग्रामीणों ने डीएम व डीएफओ को ज्ञापन देकर जंगल में घूम रहे तेंदुए को पकड़वाने की मांग की।
रविन्द्र हट्टी, हिमांशु, राजबीर, जयबीर, ओमपाल, मामचंद आदि ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा नदी के पास वन क्षेत्र में लगातार किसानों को तेंदुआ मिल रहा है। जिससे दहशतजदा किसान खेतों में भी नही जा पा रहे है। इस बारे में वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मियों को भी अवगत कराया जा रहा है। लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं निकल रहा है। ग्रामीणों ने डीएम राजकमल यादव व डीएफओ हेमंत सेठ को ज्ञापन देकर तेंदुए को पकड़वाकर हस्तिनापुर रेंज में छुड़वाने की मांग की है। अधिकारियों ने टीम भेजने का आश्वासन दिया है।

बागपत: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का हेल्पलाइन नम्बर अब 104

  • प्रथम बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को तीन किश्तों में कुल 5000 रु की धनराशि दी जाती है

बागपत। योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक अंकित उज्जवल ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) का राज्य स्तर पर हेल्पलाइन नम्बर 7998799804 था जो अब बदलकर 104 कर दिया गया है। अब प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की हेल्पलाइन नंबर 104 पर लाभार्थी एवं जनमानस द्वारा सर्म्पक किया जा सकता है।

अंकित उज्जवल, जिला कार्यक्रम समन्वयक, बागपत

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अर्न्तगत जनपद बागपत में माह अप्रैल 2022 से अब तक लगभग 2435 लाभार्थीयों का पंजीकरण किया जा चुका है। योजना के अर्न्तगत अधिक से अधिक पात्र महिलाओ को लाभ दिलाने के लिए विभाग की ओर से लगातार हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक

मेरठ। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के संबंध में बैठक आहूत की गयी। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छ पेयजल हेतु हर घर नल से जल योजनान्तर्गत बनायी जा रही पानी की टंकी के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सरकार द्वारा स्वच्छ पेयजल हेतु चलायी जा रही योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हेतु समुचित कार्यवाही करते हुये पूर्ण कराया जाये।
जल निगम के अधिकारी द्वारा बताया गया कि कुछ स्थानों पर पानी की टंकी निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता की समस्या से अवगत कराये जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक कार्यवाही करते हुये ऐसे स्थानों पर भूमि उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें जिससे योजना समयबद्धता के साथ पूर्ण हो तथा प्रत्येक घर तक पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर सीडीओ शशांक चौधरी, अधिशासी अभियंता जल निगम अकांशु सिंह, बीएसए योगेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

07 अगस्त को लगेगा प्रिकॉशन डोज मेगा कैंप

हाथरस। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7 अगस्त को प्रिकॉशन डोज आच्छादन के लिए मेगा कैंप लगेगा। इस संबंध में शासन से पत्र आया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.विजेंद्र सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 75 दिनों के लिए प्रदेश में 18 साल अधिक उम्र के नागरिकों को निशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 अगस्त को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और चिन्हित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर प्रिकॉशन डोज के लिए मेगा कैंप लगेगा। इसका उद्घाटन सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान आदि करेंगे।
डा.विजेंद्र सिंह ने अपील की कि कोरोना से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि एहतियाती डोज उन लोगों के लगाई जा रही हैं, जिन्हें दूसरी डोज लगवाए हुए 6 माह से अधिक का समय हो गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा ही कोविड-19 से बचाव का सर्वोत्तम उपाय है। उन्होंने कहा कि सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। मॉस्क लगा कर रखें, आवश्यक दूरी बनाएं, हाथों को समय-समय पर धोते रहें।

गोस्वामी तुलसीदास जी की जंयती धूमधाम से मनाई

हापुड़। भारतीय जनता दल के हापुड़ जिला मुख्यालय पर गुरुवार को गोस्वामी तुलसीदास जी की जंयती बड़े धूमधाम से मनाई गई। गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिरी द्वारा माल्यार्पण किया गया। उन्होंने प्रकाश डाला कि तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरित मानस एक ऐसा महाकाव्य है जो समाज का स्पष्ट दर्शन करता है। यह महाकाव्य माता, पिता, गुरु, भाई, शिष्य आदि का एक दूसरे के प्रति कर्तव्यों तथा आदर्शों को प्रदर्शित करता है।
गुड्डू पंडित ने बताया कि, प्रत्येक वर्ष सावन माह में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को तुलसीदास जयंती मनाई जाती है। तुलसीदास जी हिंदी साहित्य के एक महान कवि थे। रामचरित मानस जैसे महाकाव्य की रचना गोस्वामी तुलसीदास ने ही की थी। तुलसीदास की इस रचना ने उन्हें अमर कर दिया। रामचरित मानस में तुलसीदास जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन का काव्य रूप में वर्णन किया है। कहा जाता है कि गोस्वामी तुलसीदास को प्रभु श्रीराम के साक्षात दर्शन हुए थे।
मूलचन्द गिरी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास भक्ति रस के कवि थे। उन्होंने कई ग्रंथों की रचना की लेकिन रामचरितमास की रचना कर तुलसीदास अमर हो गए। कहा जाता है कि जब तुलसीदास का जन्म हुआ तो उनके मुख से ‘राम’ शब्द निकला था। यही कारण है कि उनका नाम रामबोला पड़ गया। तुलसीदास का जन्म चित्रकूट के राजापुर गांव में आत्माराम दुबे और हुलसी के घर पर संवत 1554 में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को हुआ था।
उत्तर प्रदेश नवजन कल्याण परिषद के महामंत्री हरिराज गोस्वामी ने तुलसीदास जी के जीवन व उनकी रचनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्ष हापुड़ मधु शर्मा, जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, महकार सिंह, रामानंद शर्मा ने कहा कि रामचरितमानस एक ऐसा ग्रंथ है, जिसका सभी को अनुसरण करना चाहिए।

भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव पर श्रद्धालुओं ने चढ़ाया लड्डू

बागपत। बड़ा गांव के दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया और विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की।
सुबह के समय मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भगवान पार्श्वनाथ की रथ यात्रा निकाली गई, जो मंदिर से शुरू होकर साधुवृत्ति आश्रम में पांडुक शिला पर पहुंची, यहां पर भगवान पार्श्वनाथ का नमन किया गया। उसके बाद रथयात्रा पुन मंदिर पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान दिल्ली, सरधना, बागपत, खेकड़ा, शाहदरा, बिनोली, बड़ौत, टटीरी आदि स्थानों से श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए मंदिर में पहुंचे। इस मौके पर एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन व खेकड़ा सीओ विजय चौधरी भी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उनका यहां पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने पटका पहनाकर व मोमेंटो देकर अभिनंदन किया। भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव की पूर्व संध्या पर संगीता जैन जबलपुर द्वारा भजन संध्या की गई, जिसका श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया। जैन मिलन खेकड़ा द्वारा लड्डू वितरण कार्य में सहयोग किया गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुखमाल चंद जैन, मेला मंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार जैन, मंदिर कमेटी के मैनेजर प्रभात जैन, त्रिलोक तीर्थ धाम के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन, सौरभ जैन, नरेश जैन आदि थे। इसके अलावा जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष मनोज जैन, मंत्री महेश जैन, आयुष जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

धूमधाम से मनाया गया शिव शक्ति धाम मंदिर का स्थापना दिवस

बागपत। नगर की सिटी प्लाजा कॉलोनी में गुरुवार को श्री शिव शक्ति धाम मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
सुबह के समय हवन का आयोजन किया गया, इसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया और भगवान की विधि- विधान के साथ पूजा अर्चना की। पंडित प्रदीप तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहूतियां डलवाई। इस मौके पर चौधरी इंद्रपाल सिंह व उनकी धर्मपत्नी जसवीरी देवी मुख्य यजमान रहे। हवन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, इसमें लोगों ने पूरी उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया और एक साथ बैठकर सब्जी, पूड़ी व हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर परमानंद दीक्षित, मदनपाल ढाका, प्रमुख समाज सेवी एवं भट्टा व्यवसायी नीरज नैन, सुनील चौधरी, विक्की चौधरी, सहंसरपाल ढाका उर्फ पिंटू, राजीव कुमार, कृष्णपाल सिंह, सोमेंद्र ढाका एडवोकेट, राजकुमार ढाका एडवोकेट, सोमेश गुर्जर, आंचल सिंह आर्य, वीरेंद्र त्यागी, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने आजादी का अमृत महोत्सव भव्य रुप से मनाए जाने के संबंध में की बैठक

  • 11 अगस्त को जनपद में निकाली जाएगी अमृत तिरंगा यात्रा
  • अपने घर पर तिरंगा फहरा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाए
  • 15 अगस्त की शाम जश्न-ए-आजादी शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन
  • स्वतंत्रता सेनानियों को किया जाएगा सम्मानित

बागपत। जिलाधिकारी राज कमल यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य और दिव्या रुप से मनाए जाने के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे सत्य, निष्ठा, ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। इस जश्न को भव्य रूप से मनाएं और लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा अभियान जनपद में ब्रह्द स्तर पर चलना चाहिए, जिसका लक्ष्य शासन से जनपद को 2 लाख 52 हजार का प्राप्त हुआ है। अपने घर पर तिरंगा फहरा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाए।
जिलाधिकारी ने कहा 11 अगस्त 2022 को प्रातः 10:00 बजे से जनता वेदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत मैदान से अमृत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो बड़ौत से सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज बागपत के मैदान में जाकर समाप्त होगी। यह अमृत तिरंगा यात्रा बाइक रैली के रूप में निकाली जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हर घर तिरंगा के संदेश के साथ यात्रा करेंगे और यह यात्रा जिन सभी शहरों, ग्रामों की गलियों से होकर जाएगी, उन क्षेत्रों के सभी भारतीय हाथ में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा का उत्साह वर्धन करेंगे और आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा अमृत तिरंगा यात्रा में जो भी जनपद वासी अपनी भागीदारी दर्ज कराना चाहता है। वह अपनी बाइक के साथ हेलमेट पहनकर झंडा लेकर उपस्थित हो और अमृत तिरंगा यात्रा महा उत्सव का हिस्सा बने।
जिलाधिकारी ने कहा 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर शहीदों के नाम जश्न ए आजादी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जनता वेदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत में शाम 6:00 बजे से किया जाएगा जिसमें समस्त अतिथिगण हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में स्वतंत्रा सेनानियों, वीर शहीदों, शौर्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले, परमवीर पुरस्कार प्राप्त करने वाले के परिजनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा और उनका हौसला अफजाई की जायेगी।
जिलाधिकारी ने दिल्ली-सहारनपुर रोड के प्रति पोल पर तिरंगा लगाए जाने के संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा बागपत में आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगे के रूप में मनाया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, समस्त एसडीएम, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, एआईजी स्टांप जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी सहित सम्मानित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

वेंक्टेश्वरा में स्कूल ऑफ नर्सिंग ओर से नवप्रेशित छात्र-छात्राओ के लिए ओरिन्टेशन प्रोग्राम “अनूगूंज-2022” (न्यू बिगनिंग) का शानदार आयोजन

  • नर्सिंग दुनिया का सबसे पुनीत एवं मानवीय क्षेत्र: डा.सुधीर गिरि
  • अन्तर्राष्ट्रीय डिमाण्ड के अनुसार विशेष रूप से नर्सिंग क्षेत्र में ट्रैण्ड प्रोफेशनल्स तैयार कर रहा है वेंक्टेश्वरा समूह: डा.राजीव त्यागी

मेरठ। वेंक्टेश्वरा संस्थान में “स्कूल ऑफ नर्सिंग सत्र-2022” में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओ के लिए ओरिन्टेशन प्रोग्राम “अनूगूंज-2022” का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान प्रबन्धन एवं प्रशासन ने नवॉन्तुक नर्सिंग छात्र-छात्राओ का स्वागत करते हुए उन्हे अपने अन्तर्राष्ट्रीय डिमाण्ड के अनुरूप तैयार करने की शपथ दिलाते हुए देश सेवा में जुडने का आवहृन किया। इस अवसर पर पुराने छात्र-छात्राओ ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समारोह को यादगार बना दिया। समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि ने सभी नवप्रवेशित नर्सिंग छात्र-छात्राओ को नये सुनहरे भविष्य की शुभकामनाऐं देते हुए उनसे अपना शत्-प्रतिशत देने को कहा।
वेंक्टेश्वरा संस्थान के टैगौर भवन में आयोजित “अनूगूंज-2022” कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.पी.के.भारती, नर्सिंग प्रिंसीपल डा.ऐना ऐरिक ब्राउन आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि नयी शिक्षा नीति बहुत ही शानदार है जिसमें सभी क्षेत्रो के युवाओ के लिए ढेरो रोजगार की सम्भावनाऐं निहित है, लेकिन नर्सिंग जैसा पुनीत एवं मानवीय सेवा जैसा कोई दूसरा प्रोफेशन हो ही नहीं सकता। नर्सिंग प्रोफेशनल्स का रोल किसी भी मायने में चिकित्सक से कमतर नहीं है। वेंक्टेश्वरा समूह पिछले एक दशक में विभिन्न क्षेत्रों में हजारो स्किल्ड नर्सिंग प्रोफेशनल्स तैयार कर चुका है। ये बड़े गौरव की बात है कि संस्थान के नर्सिंग प्रोफेशनल्स युवा आज देश एवं दुनिया के विभिन्न हॉस्पीटल्स/ स्वास्थ्य संस्थानो में कार्य कर रहे है। लकिन बदलते परिवेश में हमें युवाओ की नयी शिक्षा नीति के अनुरूप राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जरूरतों के हिसाब से प्रशिक्षित करना होगा ताकि ये युवा राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय मंचो पर अपनी प्रभावी उपस्थित दर्ज कर सके।
प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय युवाओ ने विशेष रूप से नर्सिंग/पैरामेडिकल एवं मेडिकल्स प्रोफेशनल्स ने शानदार तरीके से काम करके भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है। हम अपने यहां प्रवेशित नर्सिंग छात्र-छात्राओं को एक सफल एवं सुरक्षित कैरियर देने के लिए प्रतिबद्ध है। अनूगूंज-2022 कार्यक्रम को कुलपति डा.पी.के.भारती, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डेय, संयुक्त कुलसचिव डा.राजेश सिंह ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर मेरठ परिसर से डा.प्रताप सिंह, अलका सिंह, सी.एफ.ओ.विकास भाटिया, रजिस्ट्रार विकास कौशिक, डा.सी.पी.कुशवाह, डा.विवेक सचान, डा.मोहित शर्मा, मारूफ चौधरी, प्रदीप शर्मा, शिल्पी कश्यप, कुलदीप, हिमांशु, दिव्या, महिमा, सरिता, पूजा ऐरी, नीमा विष्ट, रीना नेगी, प्रतिभा, संजीव, निशा, साक्षी, यशी, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, प्रीतपाल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

मोहर्रम को लेकर बिनौली थाना प्रभारी डी.के.त्यागी ने पिचौकरा का किया दौरा

बिनौली। मोहर्रम त्यौहार को लेकर बिनोली थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ पिचौकरा गांव में पैदल गस्त कर के लोगो से वार्ता कर तैयारियों का जायजा लिया तथा पूरे गांव का निरक्षण किया। थाना प्रभारी डी.के.त्यागी ने मोहर्रम पर्व को लेकर सोमवार की शाम पिचैकरा गांव का भ्रमण किया। शिया समाज के गणमान्य लोग से मोहर्रम के कार्यक्रम की रूपरेखा, जूलूस का रूट, कर्बला स्थान आदि की जानकारी ली।
इस दौरान मुंतीयाज हैदर, अली हैदर, जीशान हैदर, एसान रजा, अली रजा, मोसीन, मौहम्मद अब्बास आदि मौजूद रहे।

ब्राह्मण समाज ने हमेशा राष्ट्रहित व सर्वसमाज हित के लिए कार्य किया: योगेंद्र उपाध्याय

  • ब्राह्मण त्यागी सम्मेलन में मेरठ पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

मेरठ। युवा ब्राह्मण त्यागी परशुराम महासंघ द्वारा आयोजित त्यागी ब्राह्मण सम्मान समारोह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी प्रेक्षागृह में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पहुंचे।

सम्मेलन में अपने विचार रखते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण हमेशा से सर्व समाज के हित की लड़ाई लड़ता रहा है और आगे भी सर्व समाज के हितों की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने ब्राह्मण समाज के महापुरुषों द्वारा किए गए राष्ट्रीय हित व सर्वसमाज के हितों के लिए किए गए कार्यों को विस्तार से ब्राह्मण समाज को बताया। उन्होंने कहा की मेरा समाज मेरे लिए महत्वपूर्ण है। समाज के बिना ना कोई नेता बन सकता है और ना कोई आगे बढ़ सकता है। मैं उपस्थिति सभागार में सभी को नमन करता हूं।
साथ में राज्यमंत्री श्रम कल्याण बोर्ड पंडित सुनील भराला एवं विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज भी रहे। जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, भाजपा नेता अरुण वशिष्ठ एवं भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा मंच पर उपस्थित रहे। भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री और युवा ब्राह्मण त्यागी परशुराम महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव पंडित आदेश फौजी ने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर.डी.शर्मा ने उच्च शिक्षा मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया एवं राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला और विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज को फरसा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सिवाल खास विधानसभा से पंडित आदेश फौजी के सौजन्य से करीब 600 लोग पहुंचे। कार्यक्रम में 6000 से ज्यादा संख्या देख एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भावुक नजर आए।

कार्यक्रम
कार्यक्रम को संबोधित करते दर्जा प्राप्त मंत्री सुनील भराला

उन्होंने विचार रखते हुए कहा कि इस अपार जनसमूह को देखकर ऐसा लगता है कि मैं अपने शरीर का एक-एक खून का कतरा अपने परशुराम वंशजों के नाम कर दूं। इस दौरान सैकड़ों वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह

कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय शर्मा, आमोद भारद्वाज , वीनश शर्मा, संजीव शर्मा और समस्त ब्राह्मण समाज का योगदान रहा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात।

बागपत। बिनौली क्षेत्र के पिचौकरा के मंडल मंत्री अमरवीर कश्यप के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने फोन स्क्रीन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना और उनकी बातों पर अमल करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि इस बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम बहुत खास है। इसका कारण है, इस बार का स्वतंत्रता दिवस जब भारत अपनी आजादी के 75वर्ष पूरे करेगा। हम सभी अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवहा बनने जा रहे है। ईश्वर ने ये हमे बहुत बड़ा सौभाग्य दिया है। उन्होंने कहा कि आप भी सोचिए, अगर हम गुलामी के दौर में पैदा हुए होते, तो इस दिन की कल्पना कैसी होती। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को 2 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा अपनी सोशल मीडिया डीपी पर अवश्य लगाएं और 15 अगस्त को अपने घरों में तिरंगा लहराये। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शाहिद अबासी, मंडल मंत्री अमरवीर कश्यप, मान सिंह, राहुल प्रजापति, विपिन कुमार, कपिल शर्मा, फेरु सिंह, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

कोतवाल ने नगर भ्रमण कर त्यौहार मिल-जुलकर मनाने की अपील        

बलिया। शासन की मंशा के अनुरूप बलिया पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के निर्देश पर शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह 24 घण्टे अपने पुलिस सहयोगियों के साथ दिन-रात भ्रमण करते नजर आ रहे हैं। मोहर्रम का जुलूस एवं महावीरी झंडा जुलूस, कांवरियों का बाबा धाम यात्रा एवं 15 अगस्त इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बार-बार अपील कर रही है। सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिक त्यौहारों को देखते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। इस तरह की कोई बात आपके संज्ञान में आये तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि उसका समाधान समय से किया जाए। नगर क्षेत्र में सभी वाहन स्वामी दो पहिया या चार पहिया वाहन धीमी गति से चलाएं, इसके साथ ही ट्रैक्टर पर लोहा लदा हो तो उस पर लाल कपड़ा बांध दें ताकि दूर से दिखाई दे कि लोहा लदा हुआ है। इस बात का भी ध्यान देना है कि बरसात में बिजली के खंभा को रास्ते में न छूएं, हो सकता है उसमें करंट हो।

दशमेश कन्या इन्टर कॉलेज के मुख्य लिपिक जसपाल सिंह को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

मेरठ। दशमेश कन्या इन्टर कॉलेज कंकरखेड़ा के मुख्य लिपिक पद से आज जसपाल सिंह सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर दशमेश स्कूल मे उनका विशेष विदाई समारोह आयोजित कर दशमेश स्कूल के मैनेजर गुरबचन सिह ढिल्लो, मैनेजर मनजीत सिंह कोछड़, हिन्दी मीडियम की प्रधानाचार्य जगविन्दर कौर,  इंग्लिश मीडियम की प्रधानाचार्य सुषमा आनन्द ने गुरू नानक देव जी का चित्र एवं पुष्पहार देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर जसपाल सिंह के 28 वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा जसपाल सिंह ने विद्यालय में मेहनत, इमानदारी और लग्नशीलता से कार्य किया है। उनका अध्यापिकाओं एव प्रधानाचार्यो से बहुत सराहनीय तालमेल रहा है। जिस कारण आज दशमेश स्कूल पूरे मेरठ जिले मे अग्रिम श्रेणी मे आता है। अट्टाइस वर्षो तक विद्यालय की प्रगति में किये गये उनके द्वारा कार्यो के लिए विद्यालय, प्रबन्धक एवं स्टॉफ उन्हें सदैव याद करता रहेगा।
विद्यालय के मैनेजर गुरबचन सिह ढिल्लो ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। भावुक क्षण में प्रधानाचार्य जगविन्दर कौर,  सुषमा आनद एवं सभी स्टॉफ, टीचर्स ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। विदाई समारोह आयोजन मे मुख्य रूप से पिंकी पंवार, मिथिलेश शर्मा, रेखा मलिक, हरिनदर कौर, रेनू शर्मा आदि उपस्थित रही।

बी.ए.वी.इंटर कॉलेज में शिक्षक-अभिभावकों की मीटिंग आयोजित हुई

मेरठ। शनिवार को बी.ए.वी.इंटर कॉलेज सुभाष बाजार मेरठ में शिक्षक अभिभावकों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.प्रमोद कुमार शर्मा ने सभी अभिभावकों को अवगत कराया कि आप अपने बच्चों को विद्यालय में समय से भेजें, यदि समय से नहीं भेजेंगे तो बच्चे में अभी से ही अपने काम के प्रति लापरवाही आ जाएगी। हर महीने के अंतिम दिन (लास्ट वर्किंग डे) को शिक्षक-अभिभावकों की मीटिंग हुआ करेगी। यदि किसी अभिभावक को अपने बच्चे की पढ़ाई के प्रति कोई शिकायत है तो उसे हमें अवगत करा दिया जाए, जिससे कि हम उसमें सुधार कर सकें। इस मीटिंग में प्रधानाचार्य ने शिक्षक अभिभावक संघ के गठन करने पर भी अभिभावकों से विचार-विमर्श किया और अवगत कराया कि शीघ्र ही शिक्षक अभिभावक संघ का गठन कर लिया जाएगा। इस अवसर पर रमेश कुमार (प्रवक्ता अर्थशास्त्र), स्वप्निल शर्मा (प्रवक्ता गणित), राजेश कुमार शर्मा (चीफ एनसीसी ऑफिसर), योगेंद्र कुमार यादव(प्रवक्ता गणित), संदीप शर्मा (सहायक अध्यापक) आदि उपस्थित रहे।

अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा ने शिवभक्तों को सम्मानित किया

बागपत। खेकड़ा अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा के तत्वाधान में बाबा काले सिंह दुर्गा मंदिर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हरिद्वार से पैदल चलकर 51 लीटर गंगाजल की कावड़ लेकर खेकड़ा पहुंचने वाले शिव भक्तों विशाल शर्मा, भानु ,हर्ष शर्मा,को पटका, तुलसी माला, स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर मुख्य पुजारी अनिल गोयल ने सभी भक्तों को तिलक लगाकर, पूजा अर्चना के साथ किया। पंडित अनिल गोयल ने कहा कि यह संस्था और विश्वास से संभव हो सकता है अन्यथा 5 किलो वजन भी आदमी उठाकर चलने में असमर्थ होता है। भगवान शिव की कृपा से 51 लीटर गंगाजल लेकर आए शिव भक्त बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने कहा कि कावड़ यात्रा द्वारा सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार उच्चतम शिखर की ओर बढ़ रहा है। अब भारत को विश्व गुरु का पद पुनः प्राप्त होने में अधिक समय नहीं लगेगा ।
धर्म संघ सदस्य राजीव धामा, सुरेंद्र शर्मा, अनुज कौशिक, एडवोकेट जगत सिंह शर्मा, उमेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पुनीत शर्मा, मुख्य पुजारी गोनियांल ने भक्तों को पटका, तुलसीमाला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने किया।

जिलाधिकारी ने की आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने बाले संदर्भों की समीक्षा बैठक

  • आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय अवधि के अंतर्गत गुणवत्ता परक रूप से समस्त अधिकारी करें निस्तारण।
  • आईजीआरएस पोर्टल डैशबोर्ड प्रतिदिन देखें अफसर
  • शिकायतकर्ता से स्वयं बात करें अधिकारी और पूछें कि शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट हैं या नहीं

बागपत। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का त्वरित गति के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राज कमल यादव ने गुरुवार को  कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने बाले संदर्भों की समीक्षा बैठक की और सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्यालयध्यक्षों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ करें।
उन्होंने कहा आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर श्रेणी में कोई शिकायत ना आये उनका निस्तारण करे अतः सभी अधिकारी एवं कार्यालय अध्यक्ष सरकार की मंशा के अनुरूप आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण को लेकर बहुत ही गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि गुणवत्ता पूर्वक ढंग से सभी शिकायतों का निस्तारण सरकार की मंशा के अनुरूप समय बद्धता के साथ संभव हो और सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का जनता को भरपूर लाभ मिल सके। इस संबंध में उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि समस्त अधिकारीगण आईजीआरएस पोर्टल की लंबित शिकायतों कि स्वयं समीक्षा करें और उन्हें गहनता के साथ पूर्ण गुणवत्ता के साथ आज ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुये कहा कि यदि किसी भी अधिकारी के द्वारा आईजीआरएस प्रकरण में लापरवाही बरती जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जायेंगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार, एसडीएम बागपत पूजा चौधरी ,अधीक्षण अभियंता विद्युत रणविजय सिंह, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार , डीएफओ हेमंत सेट सहित आदि उपस्थित रहे।