बागपत। खेकड़ा अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा के तत्वाधान में बाबा काले सिंह दुर्गा मंदिर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हरिद्वार से पैदल चलकर 51 लीटर गंगाजल की कावड़ लेकर खेकड़ा पहुंचने वाले शिव भक्तों विशाल शर्मा, भानु ,हर्ष शर्मा,को पटका, तुलसी माला, स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर मुख्य पुजारी अनिल गोयल ने सभी भक्तों को तिलक लगाकर, पूजा अर्चना के साथ किया। पंडित अनिल गोयल ने कहा कि यह संस्था और विश्वास से संभव हो सकता है अन्यथा 5 किलो वजन भी आदमी उठाकर चलने में असमर्थ होता है। भगवान शिव की कृपा से 51 लीटर गंगाजल लेकर आए शिव भक्त बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने कहा कि कावड़ यात्रा द्वारा सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार उच्चतम शिखर की ओर बढ़ रहा है। अब भारत को विश्व गुरु का पद पुनः प्राप्त होने में अधिक समय नहीं लगेगा ।
धर्म संघ सदस्य राजीव धामा, सुरेंद्र शर्मा, अनुज कौशिक, एडवोकेट जगत सिंह शर्मा, उमेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पुनीत शर्मा, मुख्य पुजारी गोनियांल ने भक्तों को पटका, तुलसीमाला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने किया।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved




उन्होंने कहा आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर श्रेणी में कोई शिकायत ना आये उनका निस्तारण करे अतः सभी अधिकारी एवं कार्यालय अध्यक्ष सरकार की मंशा के अनुरूप आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण को लेकर बहुत ही गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि गुणवत्ता पूर्वक ढंग से सभी शिकायतों का निस्तारण सरकार की मंशा के अनुरूप समय बद्धता के साथ संभव हो और सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का जनता को भरपूर लाभ मिल सके। इस संबंध में उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि समस्त अधिकारीगण आईजीआरएस पोर्टल की लंबित शिकायतों कि स्वयं समीक्षा करें और उन्हें गहनता के साथ पूर्ण गुणवत्ता के साथ आज ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुये कहा कि यदि किसी भी अधिकारी के द्वारा आईजीआरएस प्रकरण में लापरवाही बरती जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जायेंगी।
आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब से मोदी सरकार आई, तब से आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ रही है। चावल से जीएसटी हटाने की मांग की। घरेलू सिलेंडर सस्ता करने की भी आवाज उठाई। कहा कि ऐसी सरकार नहीं चाहिए, बहुत हुई महंगाई की मार।


कांवड़ यात्रा का सकुशल संपन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन करते हुए कई रास्तों को बंद किया गया था। जिसको लेकर हाईवों पर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद था। करीब 10 दिनों की कांवड़ यात्रा शिवरात्रि के साथ समाप्त होने के बाद बुधवार को जिलेभर से रूट डायवर्जन को खत्म करते हुए रास्तों को खोला गया। जिसके बाद सवेरे से ही छोटे-बड़े वाहन सड़कों पर निकल पड़े और दिन निकलते ही शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई और देखते ही देखते जाम ने भीषण रूप धारण कर लिया। मेरठ-करनाल मार्ग, सहारनपुर-दिल्ली मार्ग, शामली-पानीपत मार्ग पर पूरी तरह से जाम लगा रहा।
हालात यह थे कि शहर के विजय चौक से लेकर कंडैला चौकी तक ट्रकों की लाईने लगी रही। यहां आने जाने का रास्ता पूरी तरह से प्रभावित रहा और लोग दूसरे अन्य रास्तों से होकर गुजरे। यही हालात शहर के करनाल मार्ग के रहे, जिस कारण छोट वाहन चालक छोटे गलियों व कॉलोनियों से होकर गुजरे, जिस कारण गलियों और बाजारों में भी जाम की समस्या बनी रही। शहर के गुरूद्वारा तिराहे से लेकर एसटी तिराहा चैकी तक दोनों साईड वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगने से स्कूली वाहनों तक को रास्ता नही मिल सका। यात्रियों की भरी बसे भी घंटों जाम में खड़ी रही और यात्रियों को पैदल की सफल तय करना पड़ा।






दरअसल, कांवड़ यात्रा इस समय अपने पूरे शबाब पर है। हरिद्वार, गंगोत्री और ऋषिकेश से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों का सैलाब इस समय जनपद से होकर गुजर रहा है। कोई हरियाणा तो कोई दिल्ली के लिए निकल रहा है। वहीं पुरा महादेव की ओर जाने वाले कांवड़ियों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।
बरनावा से गलहैता गांव को होते हुए कांवड़ियां पुरा महादेव की ओर जा रहे हैं। जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत हो रहा है। सोमवार को बरनावा से गल्हौता की ओर जाने वाले बेहद दुर्गम वन्य क्षेत्र का जिलाधिकारी राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा निरीक्षण किया। वहीं इस रूट से गुजरने वाले कांवड़ियों संग समय बिताया। सबसे अच्छा वह पल रहा जब डीएम, एसपी ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत सत्कार किया।


जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने पर जहां छात्रों, अभिभावक और शिक्षकों में खुशी की लहर है, वहीं कॉलेज प्रबंधन ने समारोह आयोजित कर मेधावी बच्चों का अभिनंदन किया। सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जोया ने व हाईस्कूल में अरिहंत ने सार्वधिक अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए बिजनौर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। जिले के आला अधिकारी जनपद के प्रत्येक मार्ग पर नजर बनाए हुए हैं। बिजनौर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार देर रात स्योहारा थाना व सहसपुर चौकी के निरीक्षण को पहुंचे थे । इस दौरान एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, सीओ धामपुर इंदु सिद्धार्थ, स्योहारा थाना प्रभारी राजीव चौधरी, सहसपुर चौकी इंचार्ज सुभाष बालियान मौजूद रहे।



आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के तीसरे दिन आपको विभिन्न स्काउट गतिविधियों को डीओसी स्काउट चंद्रहास सिंह, सुधीर कुमार राजपूत द्वारा सिखाया आप सभी शिविर का पूर्ण मनोयोग से लाभ ले रहे हैं। स्काउट के सभी नियमों को अपना कर आप सभी भारत का अच्छा नागरिक बनकर आगे चलकर राष्ट का निर्माण करेंगे। मिनार बीपी-6 स्पेशल ताली ध्वज शिष्टाचार वर्दी प्रतियोगिता आदि के विषयों पर बताया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता वीएस चौहान, जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स, वरिष्ठ प्रवक्ता सुधीर कुमार, लक्षेश एवं नरेश कुमार, तेजपाल सिंह, डाक्टर सुनील बाबू, बलेश कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, भूपेंद्रपाल, विनीत कुमार, मीना सिंह, अलका रानी, रश्मि चौहान, रेशू शर्मा आदि मौजूद रहे।
जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा कि, “पौधारोपण बहुत ज़रूरी है, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे।” जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की ज़रूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं।