Tuesday, April 23, 2024

बढ़े चलो, बढ़े चलो, लहरा दो-हर घर तिरंगा, फहरा दो-हर घर तिरंगा

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

बिजनौर। नेहरू युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल के निर्देशानुसार विभिन्न विकास खंड में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल ने बताया कि 01 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान, स्वच्छता पखवाड़ा, युवा मंडल विकास सम्मेलन कार्यक्रम चलाए जा रहें है जिसमे घर-घर जाकर लोगों से अपने घरों मे तिरंगा फहराने का आह्वान किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकास खंड हल्दौर मे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका जैनब मलिक द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगे के साथ रैली निकली गई और साथ ही भारत माता की जय, बढ़े चलो, लहरा दो, हर घर तिरंगा फहरा दो, जब-जब झोंका हवा का आता है, हमारा तिरंगा लहराता हैं के नारे लगाए गए। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका जैनब मलिक ने कहा की इस 15 अगस्त 2022 को हमारे भारत देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे। स्वतंत्र भारत में सांस लेने वाले हर व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए की देश को आजादी कैसे मिली है। इसमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनकी कुर्बानियों को याद करते हुए, हर व्यक्ति के मन में राष्ट्र भावना को जगाने एवं बनाए रखने हेतु, तिरंगे के सम्मान मे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरधानी बंगर के विद्यार्थियों एवं गुलशबाना, नाहिद तब्बसूम, प्रीति सैनी, शाइस्ता नेगी, भूमिका देवल, दीक्षित, मुज्जफर इस्लाम, निशा चौधरी, नाजमीन, इमरान अली आदि शिक्षक गण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest News