Wednesday, August 5, 2026
Home Blog Page 54

जब एक साथ पहुंचे कई बाल गोपाल और राधा रानी, जयकारों से गूंज उठा औघड़नाथ मंदिर

मेरठ। मेरठ कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर में भव्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर प्रशासन की तरफ से मंदिर को सजाकर भव्य और दिव्य स्वरूप दिया गया था। कान्हा के दर्शन करने पहुंच कृष्ण भक्त भक्ति में लीन होकर जयकारे लगा रहे थे, तो वहीं मंदिर में लोग बच्चों के कान्हा और राधा रानी की पोशाक पहनाकर लाए थे। बच्चे बिल्कुल भगवान श्री कृष्ण राधा रानी की तरह लग रहे थे।
मंदिर में विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण और राधा के लिए फूलों का बंगला सजाया गया था। मंदिर पूरी तरह से कोलकाता के फूलों की महक से महका हुआ था। इतना ही नहीं भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो उसके लिए भी मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि सभी भक्त भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के अच्छे से दर्शन कर सकें।
लीला दर्शन के लिए लगाई एलईडी स्क्रीन
मंदिर में अधिक श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा विभिन्न एलईडी पर भगवान श्री कृष्ण के जन्म लीला को भव्य रूप से दिखाया गया। इतना ही नहीं लाइटिंग में भी भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर कंस के बाद तक कि प्रत्येक लीलाओं को दर्शाया गया। गौरतलब है कि मंदिर में विशेष रूप से कान्हा के दर्शन भक्त कर पाएंगे।

जिवाना की टीम ने जीता वालीवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला

  • जनपद का नाम रोशन कर रही खेल प्रतिभाएं: अनिल आर्य

बिनौली: जिवाना गुलियान गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार शाम शुरू हुई चौधरी चरण सिंह वालीवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला जिवाना की टीम ने जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल निदेशक डा.अनिल आर्य ने फीता काटकर व उदघाटनउद्घाटन मुकाबले की टीमो के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। जनपद की खेल प्रतिभाएं अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन कर रही हैं। उद्घाटन मुकाबला जिवाना की टीम ने धनौरा टीकरी की टीम को 25-20 से हराकर जीता। इस अवसर पर गगन धामा, अमित सोलंकी, गुलवीर धामा, कमल दादरी, अंतुरत चौधरी, प्रभात सोलंकी, राहुल, ललित, हर्ष, पीयूष, मुकुल, मनीष आदि मौजूद रहे।

अम्बर एन.बी.एकाडेमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

मेरठ। गुरुवार को अम्बर एन.बी.एकाडेमी, बी-ब्लॉक शास्त्रीनगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी। श्री कृष्ण राधा, वसुदेव, देवकी, यशोदा, बाबा, गोपू गोपिकाएं, अर्जुन कृष्ण आदि के सुंदर वेश में सजे बच्चों ने सबका मन मोह लिया।
कृष्ण का अर्जुन को गीता का उपदेश,” कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन: एवं यदा-यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत” का मंचन भावुक कर देने वाला था।
मथुरा के कारागार से बालकृष्ण को वसुदेव द्वारा गोकुल नंद बाबा के घर ले जाने का मंचन बच्चों ने अति सुंदरता से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में यमुनेश्वरी शर्मा, पूजा, प्रिया, निशा, सुष्मिता रमा, पूनम, वीना, राजनंदनी आदि शिक्षिकाओं ने अपना सहयोग दिया।

वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से हुआ

  • श्रीकृष्ण के उपदेशों को अपने जीवन में आचरण करें: डा.अंजुल गिरि

मेरठ। आज दिल्ली-रूडकी बाईपास एवं साकेत स्थित वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरि एवं स्कूल की प्रधानाचार्या संजया वालिया ने नन्हे कान्हा को झूला झुलाकर एवं माखन का भोग लगा कर किया। चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरि ने सर्वप्रथम सभी बच्चों एवं अध्यापकगण को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीता के उपदेश हमारे जीवन का आधार है, हमें इन उपदेशों को अपने जीवन में आचरण कराना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं तथा गीता के उपदेश इत्यादि विभिन्न झांकियों का सुन्दर व सजीव चित्रण किया गया। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने श्रीकृष्ण जी पर आधारित सुन्दर भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कक्षा तीन के छात्र प्रनव द्वारा गीता सार पर प्रस्तुतिकरण अदभुत रहा। कारागार में श्रीकृष्ण जन्म पर आधारित सुन्दर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। विधालय की हेड गर्ल शगुन द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में कुछ अविस्मरणीय विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या संजया वालिया जी ने बच्चों के प्रयास की सराहना की एवं सभी बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। कायक्रम के सफल आयोजन में कोर्डिनेटर चारू डूडेजा, प्रीति बंसल, शैली तिवारी एव रीटा शर्मा व समस्त अध्यापकगण का योगदान रहा।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं के.पी.मलिक लेंगे व्यापारी सम्मेलन में भाग

बागपत। नगर के मेरठ रोड स्थित वात्सायन प्लेस में 20 अगस्त को शाम साढ़े छह बजे व्यापारी संघ बागपत का 60 वां स्थापना दिवस व नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बागपत जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता व बागपत नगर इकाई अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं राज्यमंत्री के.पी.मलिक मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अलावा अति विशिष्ट अतिथि योगेश धामा विधायक बागपत, दिनेश गोयल सदस्य विधान परिषद शिक्षक मेरठ-सहारनपुर मंडल व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विष्णु दत्त पाराशर दीप प्रज्वलित कर करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रदीप ठाकुर सांसद प्रतिनिधि, नवाब अहमद हमीद वरिष्ठ समाजसेवी बागपत, ईश्वर कंसल प्रांतीय मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सहित पूरे जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं व्यापारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर बागपत व्यापारी संघ के संस्थापक अध्यक्ष स्व कामता प्रसाद गोयल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बागपत के संस्थापक अध्यक्ष स्व हेमचंद जैन को मरणोपरांत बागपत व्यापारी रत्न की उपाधि उनके सुपुत्र अजय गोयल एवं अतुल जैन को प्रदान की जाएगी। बागपत व्यापारी संघ के पूर्व महामंत्री एवं नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पवन गुप्ता को भी व्यापारी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान जनपद के छपरोली, दोघट, अमीनगर सराय, खेकडा, अग्रवाल मंडी टटीरी के अध्यक्षों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, महामंत्री विक्की चौधरी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा एवं मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता आदि मौजूद थे।

डीएम बागपत ने किया फिजियोथैरेपी सेंटर व जिम का उद्घाटन

बागपत में जिम व फिजियोथैरेपी सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन करते जिलाधिकारी डा.राजकमल यादव

बागपत। नगर के कोर्ट रोड हनुमान मंदिर के पास बागपत जिले का पहला अत्याधुनिक फिजियोथैरेपी सेंटर व जिम शुरू हो गया।
इस मौके पर जिला अधिकारी बागपत डा.राजकमल यादव मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने फीता काटकर फिजियोथैरेपी सेंटर व जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जिम व फिजियोथेरेपी सेंटर की बागपत में जरूरत थी और उन्हें उम्मीद है कि यह सेंटर बागपत के लोगों के लिए वरदान साबित होगा और यहाँ के लोगों को अच्छी फिटनेस के लिए दूसरे स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने फिजियोथैरेपी सेंटर व जिम स्थापित करने के लिए मनोज गोयल व उनकी पूरी टीम को बधाई दी। जे.पी.गोयल फिजियोथैरेपी एण्ड रिहेब सेंटर व द फिटनेस एरीना जिम का संचालन डॉ हर्षित गोयल पीटी व दीपाली गोयल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में आए अतिथियों का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई बागपत के अध्यक्ष मनोज गोयल ने माला व पटका पहनाकर सम्मान किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बागपत के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, नवाब अहमद हमीद, कपिल गुप्ता, आशुतोष अग्रवाल, राजेश गोयल, मनीष गोयल, अजय गोयल, समाजसेवी पंकज गुप्ता टटीरी, दीपक गोयल, मंगलेश कौशिक, अंकुर जैन आदि उपस्थित थे।

नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में हुआ विज्ञान संगोष्ठी-2022 का आयोजन

अलीगढ़। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान संगोष्ठी 2022 कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र पाल सिंह तोमर एवं निर्णायक मंडल के सदस्य डॉक्टर ए.के.एस चौहान तथा डॉक्टर एम.एम.गोयल द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया। प्रधानाचार्य नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज ने कहा कि सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान छात्रों के लिए बहुत ही अच्छा विषय है। इस पर सभी छात्रों को गहनता से विचार करना चाहिए, क्योंकि जीवन के प्रत्येक क्षण में विज्ञान बहुत जरूरी है।
मंडल के सदस्य ए.के.एस चौहान ने कहा कि बुनियादी विज्ञान माध्यम से ही हम आज के विकसित विज्ञान को समझ सकते हैं। राष्ट्र के विकास के लिए विज्ञान का उन्नत होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार अग्रवाल ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरेन्द्र सिंह एवं ममता बघेल ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में जनपद के 20 विद्यालयों की 22 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

अच्छे शिक्षक से ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है: अपर जिलाधिकारी

  • आजादी के अमृत महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापक व अध्यापिकाओं को किया गया सम्मानित
  • कलेक्ट्रेट लोक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

बागपत। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय में जिन विद्यालयों ने प्रभात फेरी, कला प्रतियोगिता, विज्ञान प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से भी इस अभियान को आगे बढ़ाया है ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं को आज मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने अपने हाथों से उत्कृष्ट कार्य करने वालों अध्यापक व अध्यापिकाओं को सम्मानित किया। अपर जिलाधिकारी ने सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा सांसद के नेतृत्व में जनपद निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है और जहां अच्छे शिक्षक होंगे, वहां अच्छी शिक्षा होगी, उस जनपद का, प्रदेश का, देश का विकास निश्चित है। उन्होंने कहा एक शिक्षक अच्छे राष्ट्र का निर्माता होता है जो अपनी भूमिका निभाता है।
आजादी के अमृत महोत्सव पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक, देशभक्ति रंगारंग कार्यक्रमों का भी कलेक्ट्रेट लोक मंच पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम को देखकर सभी बहुत प्रसन्न थे व कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग बागपत द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कीर्ति, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर सहित आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समाजसेवी व शिक्षाविदों को किया सम्मानित

जिवाना के गुरुकुल स्कूल में समाजसेवी व शिक्षाविदों को सम्मानित करते संस्थापक प्रो.बलजीत आर्य

विकास बड़गुर्जर, सवांददाता
बिनौली: जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के तहत बुधवार को हुए समारोह में समाजसेवियों व शिक्षाविदों को प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।

समारोह में समाज सृजन व शिक्षा के उन्नयन में योगदान करने वाले शिक्षाविद पूर्व प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर, प्रधानाध्यापक कविता सिंह, ऋषिपाल सिंह, समाजसेवी धर्मपाल फौजी, श्रीपाल धामा, आदित्य सोलंकी, रविंद्र हट्टी, विनय धामा, सतबीर सिंह, नरेंद्र सिंह आदि को संस्थापक प्रो.बलजीत सिंह आर्य व निदेशक डा.अनिल आर्य ने स्मृति चिंह, शाल व वैदिक साहित्य भेंटकर सम्मानित किया। इससे पूर्व योगाचार्य जितेंद्र आर्य ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ स्वस्ति यज्ञ सम्पन्न कराया। सुशील वत्स के संचालन में हुए समारोह में प्रधानाचार्य डा. राजीव खोखर, डा.सुनील आर्य, कुणाल आर्य, नितिन शर्मा, चंद्रवीर सिवाच आदि मौजूद रहे।

बागपत: देश की शान को हाथों में थाम पत्रकारों ने निकली तिरंगा यात्रा

बागपत। आजादी के अमृत महोत्सव व 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। बागपत शहर में पत्रकारों द्वारा भी तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया,जिस समय सड़कों से तिरंगा यात्रा गुजर रही थी लोग बरवस ही रुककर उसे देखने लगे। रैली में पत्रकारों का जोश देखते ही बन रहा था।
इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से पत्रकारों ने भी एकजुटता का परिचय दिया। जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा व गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। समापन पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक स्वयं पत्रकारों के स्वागत में मौजूद रहे।
यह यात्रा बड़ौत के शहीद पार्क (पीएन शर्मा पार्क) से शुरू होकर बड़ौली, टयौढी, सरुरपुर, गौरीपुर, सिसाना होते हुए बागपत में राष्ट्रवन्दना चौक पर आकर समाप्त हुई। सरुरपुर गांव पहुँचने पर यात्रा में शामिल पत्रकारों पर भाकियू के नीटू नैन उर्फ बोक्का ने बुलडोजर पर सवार होकर पुष्प वर्षा की।
हाथों में तिरंगा लिये पत्रकारों ने भारत माता की जय के साथ तिरंगा मेरी आन, तिरंगा मेरी शान, वंदे मातरम का उदघोष किया। इस अवसर पर विकास बड़गुर्जर ज़िला प्रभारी (दिव्य विश्वास) ने कहा कि हम आज के दिन देश के शहीदों और देश भक्तों को नमन करते हैं जिनकी शहादत और कुर्बानी की वजह से आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आज हम 75वें स्वतंत्रता दिवस को मना रहे हैं, यह ऐतिहासिक क्षण हैं। सैनिकों की सेवा,संकल्प और समर्पण का स्मरण करते हुए बोले, हमारे देश के सैनिक 50 डिग्री तापमान में भी देश की सेवा करते हैं, जिनकी बदौलत हम अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं।
बागपत में राष्ट्रवन्दना चौक पर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। वहीं जिलाधिकारी राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन के अलावा एडीएम व अन्य अधिकारी भी मौके पर पत्रकारों के स्वागत में मौजूद रहे।

हापुड़ जिला अदालत के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, पेशी पर आए आरोपी की हत्या, पुलिसकर्मी भी जख्मी

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। मंगलवार को जिला अदालत में पेशी पर आए एक आरोपी की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हरियाणा पुलिस की कस्टडी में पेशी पर आए एक आरोपी की हापुड़ कचहरी के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को चार से पांच गोली मारी गई हैं।
मृतक का नाम लाखन उर्फ यशराज पुत्र मनिपाल निवासी गांव अनंगपुर फरीदाबाद है। लाखन 2019 में धोलाना में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी था। बदमाशों की ओर से पिस्टल से 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की ओर से गोली चलने की सूचना नहीं है। इस दौरान एक गोली पुलिसकर्मी को भी लगी है। गोली लगने से पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि किसी पुलिस कर्मी को गोली नहीं लगी है। हत्यारों की संख्या तीन थी। कचहरी के बाहर बदमाशों ने पैदल ही घटना को अंजाम दिया और उसके बाद पास के मोहल्ले रघुवीर गंज में खड़ी बाइक से फरार हो गए। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आईजी प्रवीण कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

तिरंगा रैली निकालकर दिया देशभक्ति का संदेश

विकास बड़गुर्जर,संवाददाता
बिनौली। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को बिनौली में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकालकर देश भक्ति का संदेश दिया।
ब्लॉक परिसर से रैली का शुभारंभ आरएसएस के जिला संपर्क प्रमुख राजीव गोस्वामी ने किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की गौरव गाथा का युग है। हर देशवासी अपने देश की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। हर घर पर तिरंगा लगाया जा रहा है। ऐसे आयोजन से देश प्रेम की भावना जाग्रत होती है। रैली मेन बाजार से होकर पूरे गांव का भृमण कर वापस ब्लॉक में आकर संपन्न हुई। रैली में पूर्व प्रधान वेदपाल धामा, राजीव धामा, अरुण धामा, योगेश जैन, राजकुमार वर्मा, कृष्णपाल, प्रशांत धामा, अनिल भाटिया, मनोज धामा आदि उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज से छात्र छात्राओं की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने झंडी दिखाकर किया। छात्र छात्राओं ने  तिरंगा रैली के द्वारा बिचपडी, ढोढरा, नंगला जाफराबाद, गढ़ी आदि गांव में भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगकार हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। रैली में अरुण मलिक, नेहा चौधरी, सुशील कुमार, प्रदीप, मनोज, बिट्टू, सोनू, कर्मबीर, संदीप आदि का सहयोग रहा।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के चौथे दिन जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ

  • स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्यालय के सभागार में में आयोजित किया गया
  • सांस्कृतिक कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया आकर्षक एवं लोक/गायन व कजरी गीत

हापुड़। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम के दिशा निर्देशन में स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम अवधि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती ब्रह्मा देवी बालिका विद्यालय के सभागार में किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष हापुर रेखा नागर के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर लखनऊ के सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा मंजू श्रीवास्तव व उनके टीम के द्वारा लोक गायन व कजरी गीत प्रस्तुत किए गए व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने सभागार में उपस्थित श्रोताओं को सम्बोधित करते हुये कहा गया कि देश की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं दिनांक 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम पूरे प्रदेश में शासन के निर्देश पर किया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि इस पुनीत व राष्ट्रीय पर्व में शामिल हो रहे हैं। उन्होने कहा कि सभी सांस्कृतिक कलाकारो के द्वारा तिरंगा एवं राष्ट्र के प्रति लोगो के अन्दर अपने गायन के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है जो सराहनीय हैं। सांस्कृतिक कलाकारो के द्वारा सांस्कृतिक के अन्तर्गत सांस्कृतिक धरोहरो के संरक्षण पर आधारित संस्कृति विभाग की कलाकार मंजू श्रीवास्तव के द्वारा लोक नृत्य के माध्यम से कई प्रस्तुति दी गयी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर दिग्विजय, सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, नोडल अधिकारी इला प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह व जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम तथा प्रदर्शनी का आयोजन

बागपत। रविवार को जिला अग्रणी बैंक, केनरा बैंक बागपत द्वारा केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बागपत में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक कार्यक्रम तथा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रकाशी तोमर शूटर दादी ने फीता काट कर प्रर्दशनी का शुभारंभ किया और मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। एल.डी.एम राजेश पंत द्वारा कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया तथा सभी को कार्यक्रम का उद्देश्य की जानकारी देते हुए देश के ध्वज का महत्व बताते हुए उसके सम्मान करने को कहा। निदेशक आरसेटी शशी कुमार यादव द्वारा पीपीटी के माध्यम से इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी को सभी लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया। बॉबी शर्मा द्वारा इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से निवेदन किया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े तथा हम सब राष्ट्रीय ध्वज को लगाते समय और उसके बाद उसके सम्मान का ध्यान रखे। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रकाशो तोमर द्वारा अपने विचार रखे गए तथा सभी का आव्हान करते हुए कहा कि देश को निरंतर प्रगति पथ पर ले जाना ही हम सब का कर्तव्य है। इस अवसर पर पौरुष शर्मा कैनरा बैंक बागपत, सुनील कुमार एस.बी.आई बागपत, विपिन कुमार इंडियन बैंक, विशाल तोमर भूमि विकास बैंक, अनुज कुमार, धीरज कुमार, रूपल चौहान, अश्विनी एवं समस्त बैंकर्स तथा महिलाओं ने भाग लिया।

सेवा भारती ने लगाया निशुल्क जांच चिकित्सा शिविर

मेरठ। सेवा भारती मेरठ महानगर ने रविवार को बाल्मीकि शिव मंदिर हंडिया मौहल्ला, लालकुर्ती मेरठ, मेरठ में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं दवाई वितरण का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा भारत माता एवं भगवान बाल्मीकि के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। अशोक ऊंटवाल ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल को पटका पहना कर सम्मानित किया। उद्घाटन कार्यक्रम एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का संचालन पूजेश लोहरे निवासी हंडिया मौहल्ला द्वारा किया गया।
शिविर में डॉक्टर अंकिता ने मरीजों क़ी जाँच क़ी, सिस्टर रीता.सी.सेन एवं मुकेश सैनी ने ब्लड प्रेशर क़ी जाँच की तथा दवाई वितरण किया। रेखा रानी ए.एन.एम ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया, प्रीति आशा ने रजिस्ट्रेशन किया।
डॉक्टर्स की टीम द्वारा बीपी, बुखार, खांसी-जुकाम, बदन दर्द, सिर दर्द, लूज़ मोशन, उल्टी आदि बीमारों की शिकायत पर जांच कर निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। डा.मनोज जाटव चिकित्सा प्रमुख, सेवा भारती मेरठ महानगर ने बताया कि इस तरह के चिकित्सा शिविर अलग-अलग स्थानों पर पूरे भारत में सेवा भारती द्वारा लगाए जाते हैं तथा निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाती है। मेरठ महानगर में सेवा भारती द्वारा 17 चिकित्सा केंद्र भी चलाये जा रहें हैं। सेवा भारती सह चिकित्सा प्रमुख दीपक सूद ने कहा जिस तरह से पर्यावरण और वातावरण प्रदूषित होते जा रहे हैं, लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए सभी लोगों को हर 6 महीने में अपने शरीर की सभी जांचे करानी चाहिए। मेरठ महानगर में सेवा भारती के कार्यों के विषय में आचार्य जितेंदर चिण्डलिया द्वारा बताया गया।
कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा की सेवा भारती द्वारा निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं और आज का कार्य भी एक महत्वपूर्ण कदम है। जय किशन प्रांत कार्यालय प्रमुख,सेवा भारती मेरठ ने कहा समाज को स्वस्थ रखने के लिए सेवा भारती प्रतिबद्ध है। सच्ची भावना के साथ हम रोगियों की सेवा आगे भी जारी रखेंगे। सुनील कक्कड़ ने बताया कि शिविर में करीब 106 लोगों ने अपनी चिकित्सीय जांच कराई तथा दवाई प्राप्त की। 58 लोगों ने कोरोना क़ी दूसरी डोज़ लगवाई। हंडिया मौहल्ला निवासियों ने इस शिविर की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शिविर में राधेश्याम, नीरज शर्मा, राजबीर सिंह, अक्षय पटेल, अशोक अग्रवाल, विशाल कौशिक, नरेश वेद, सुंदरलाल भुरंडा, वरुण अग्रवाल, दीपक सूद, महेंद्र पटेल, मुकेश सैनी, गौरव प्रजापति, सूरज आदि सेवा भारती कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दिव्यांगजनों द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली

मेरठ। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तत्वाधान में दिव्यांगजनों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अंबेडकर चौक से रवाना किया। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मचारीगण व दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं ने जोश के साथ निकाली तिरंगा रैली

  • रैली में गूंजे मां भारती व इंकलाब जिंदाबाद के नारे

विकास बड़गुर्जर,संवाददाता
बिनौली। आजादी के अमृत मोहत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गांव में तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।
तिरंगा रैली का शुभारंभ स्कूल परिसर से प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ यात्रा निकालकर हमे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हमें गर्व है कि हम भारतीय है और हम आजादी के अपने इस पर्व को बड़े ही गर्व से मना रहे है। रैली में शामिल छात्र छात्राएं के मां भारती, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गांव गुंजायमान हो गया। रैली पूरे गांव का भृमण कर वापस स्कूल में आकर सम्पन्न हुई। रैली में संस्था सचिव डा.रवि पंवार, प्रधान दीपक शर्मा, प्राचार्य डा.राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, अमरीश नीतू राणा, विनिता, नीतू पंवार, हीरालाल आदि उपस्थित शामिल रहे।
वही श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढेड़ा के छात्र-छात्राओं ने भी प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह के निर्देशन में गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। फजलपुर सुंदरनगर गांव में ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत के नेतृत्व में स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा झंडा लेकर रैली निकाली। जौहड़ी गांव में तिरंगा रैली का शुभारंभ दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के केपी मलिक ने किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने गांव में तिरंगा रैली निकालकर देश भक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सोहनपाल सिंह, बबलू प्रधान आदि उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली

विकास बड़गुर्जर, संवाददाता
बागपत। जनसामान्य में देशभक्ति की भावना जागृत करने उन्हें अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्ना करने के उद्देश्य जिले में 13 अगस्त से 17 अगस्त की अवधि तक हर घर तिरंगा अभियान का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस अवधि में जिले के प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
ग्राम पंचायत गल्हैता में भाजपा नेता सतेन्द्र सिंह ने घर-घर झंडे देकर गांव में तिरंगा रैली निकाली। सांसद सत्यपाल सिंह के निर्देश से सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में गांव में हर घर तिंरगा फैराने और अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने तथा गांव में तिरंगा रैली निकाल कर देश प्रेम की गांव में अलख जगाई। सभी ग्रामवासियों ने अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए रैली पूर्व मण्डल अध्यक्ष बिनौली सतेन्द्र सिंह के आवास से होकर पूरे गांव में तिरंगा रैली निकली गई। रैली मे गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा नेता सतेन्द्र सिंह ने कहा कि, इस वर्ष देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा और हम 75 वां स्वतंत्रता दिवस मानने वाले हैं। इस अवसर को मनाने के लिए अमृत महोत्सव की शुरुआत की गई है। ये पल भारत के सभी नागरिकों के लिए बहुत ही खास है इसलिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों को आजादी का जश्न मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है।

शिकायत को ऊपर से नीचे भेज देने मात्र से उसका निस्तारण नहीं होता, शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही शिकायत निस्तारण का मानक: जिलाधिकारी

  • शिकायतों का मेरिट के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य

झांसी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने आज थाना समाधान दिवस के मौके पर थाना रक्सा में जन शिकायतों को सुना। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले शिकायत कर्ताओं के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आत्मीयता भरा व्यवहार किया जाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि जनपद में संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। लोक शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। उन्होंने प्राप्त होने वाली शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का मेरिट के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने कहा कि जनसुनवाई तथा सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण का प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि लम्बित संदर्भों की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। जनपद, तहसील एवं विकासखण्ड स्तर पर लम्बित संदर्भों की भी समीक्षा किए जाने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत को ऊपर से नीचे भेज देने मात्र से उसका निस्तारण नहीं होता। शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही शिकायत निस्तारण का मानक होना चाहिए। शिकायत जायज होने पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर जन शिकायतें सुनते हुए निर्देश दिए की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनका मौके पर जाकर निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें, उन्होंने पेशेवर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध गैंगस्टर लगाए जाने के भी निर्देश दिए।
थाना समाधान दिवस के अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11 तारीख से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में लगातार तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, उन्होंने निर्देश दिए कि तिरंगा यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस बल अवश्य तैनात रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा, थानाध्यक्ष रक्सा सहित क्षेत्र के लेखपाल,कानूनगो आदि उपस्थित रहे।

आम-जनमानस द्वारा तिरंगा शासन के गाईडलाइन के अनुरूप ही फहराया जाये: विशेष सचिव

झांसी। आज विशेष सचिव नगर विकास विभाग, उ.प्र. शासन डा.राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के निकायों में “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” का आयोजन गरिमामयी एवं प्रभावी ढंग से किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक समीक्षा बैठक नगर निगम सभागार में आयोजित की गयी।
बैठक विशेष सचिव ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि हमारा मूल दायित्व स्वच्छता व्यवस्था को दुरूस्त एवं चाक-चौबन्ध रखना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम सभी त्यौहारों पर अपने घरों एवं आस-पास के क्षेत्र में सफाई रखते हैं ठीक इसी प्रकार हम सदैव अपने आस-पास का क्षेत्र साफ-सुथरा रखें। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत घरों एवं संस्थानों पर तिरंगा झण्डा फहराते समय राष्ट्रध्वज का सम्मान एवं गौरव पर विशेष ध्यान दिया जाये। अमृत महोत्सव के आयोजन में स्थानीय जन-प्रतिनिधिगणों को अनिवार्य रूप से आमन्त्रित किया जाये। तिरंगा वितरण का लक्ष्य सम्बन्धित जिले शत-प्रतिशत पूर्ण करें। प्रत्येक व्यक्ति तिरंगा शासन के गाईडलाइन के अनुरूप ही फहरायें। जल संस्थान एवं जल निगम पानी की टंकियों, गौशालाओं सहित सभी सरकारी भवनों पर तिरंगा लगाये जायें।
बैठक में नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने जनपद में संचालित अमृत महोत्सव की प्रगति के बारे में बताया कि शासन द्वारा नगर निगम झांसी में स्थित मकानों एवं भवनों पर 93100 तिरंगा झण्डें फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष अब तक नगर निगम झांसी में 97231 तिरंगा झण्डे मकानों एवं भवनों पर फहराये जा चुके है।
उन्होने बताया कि नगर निकाय को 49700 तिरंगा झण्डे शासन से प्राप्त हुये थे तथा 01 लाख झण्डे नगर निकाय द्वारा स्वयं के स्रोतों से क्रय किये गये, इसके साथ ही नगर निकाय में संचालित स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवी व्यक्तियों के सहयोग से 68939 तिरंगा झण्डे मकानों एवं 335 तिरंगा झण्डे संगठनों/समूह संस्थानों पर फहराये गये। दिनांक 11 अगस्त 2022 को अमृत महोत्सव के तहत प्रातः 07 बजे तिरंगा रन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें राष्ट्रीय कैडिट कोर (एनसीसी), स्काउट गाइड, स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, सिविल डिफेंस, नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारी, सिविल सोसाइटी के सदस्यों सहित लगभग 500-600 द्वारा तिरंगा रंन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। 15 अगस्त 2022 को नगर निगम सभागार में तिरंगा रक्षा सूत्र प्रदान किया जायेगा। 13 अगस्त 2022 को महारानी लक्ष्मीबाई सभागार नगर निगम झांसी में प्रातः 10 से 12 बजे तक तिरंगा काव्य/साहित्य का आयोजन किया गया। दिनांक 14 अगस्त 2022 कों परियोजना अधिकारी डूडा झांसी द्वारा दोपहर 12 से 01 बजे तक महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों एवं वित्तीय संस्थाओं के साथ गोष्ठी आयोजित की जायेगी। तिरंगा थीम के कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 15 अगस्त 2022 को गढ़ियागांव में अमृत पार्क में एवं लक्ष्मी तालाब पर वृक्षारोपण़ कार्यक्रम किया जायेगा। दिनांक 16 अगस्त 2022 को प्रातः 07 से 10 बजे तक ध्यानचन्द्र स्टेडियम में तिरंगा खेल-कूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत हॉकी मैच प्रतियोगिता, कराटे, पैरामिड प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। दिनांक 17 अगस्त 2022 को गठित निगरानी समिति द्वारा तिरंगा रैली प्रातः 07 बजे से समस्त वार्डाें में स्वच्छत समिति व निगरानी समिति के माध्यम से तिरंगा रैली निकाली जायेगी जिसमें नगर विकास के प्रमुख कार्यक्रमों साफ-सफाई, प्लास्टिक प्रतिबन्ध, प्रदूषण को रोकने व वातावरण प्रबन्धन हेतु वृक्षारोपण किया जायेगा। संचारी रोग से सम्बन्धित अभियान चलाते हुए शहर में स्थापित एलईडी के माध्यम से सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया जायेगा।
बैठक में नगर आयुक्त पुलकित गर्ग सहित ललितपुर एवं महोबा के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।