Wednesday, August 5, 2026
Home Blog Page 53

गंगाधरपुर में 11 हजार एचटी लाइन टूट कर घर पर गिरी

“दो पशुओं की झुलसकर मौत, एक पशु गंभीर रूप से घायल”

स्योहारा। गंगाधरपुर में 11 हजार एचटी लाइन टूट कर घर पर गिरने से वहां बंधे दो पशु करंट की चपेट में आ गए। झुलसने से दोनों की मौत हो गई जबकि एक पशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। रात में ही एकत्र होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।मामला थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाधरपुर का है। गांव से बाहर घसीटा सिंह का पूरा परिवार रहता है। परिवार में कुल 13 सदस्य हैं। शुक्रवार की रात्रि लगभग 1 बजे उनके घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार एचटी लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। घर के बाहर बंधे तीन पशु तारों की चपेट में आ गए। एक बैल और एक भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। पशुओं का शोर सुनकर घर के सभी सदस्य जाग गए। तारों से निकलती चिंगारी को देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मामले की सूचना सहसपुर फीडर पर दी। बिजली विभाग ने शटडाउन दिया, तब तारों से चिंगारी निकलनी बंद हुई। घटना के बाद एकत्र हुए लोगों ने पास जाकर देखा तो एक बैल और एक भैंसा करंट की चपेट आकर झुलसे वहीं मृत पड़े थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस कर्मियों के सामने ही ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की। इस पर पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। पुलिस ने पशुओं के नुकसान पर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विभाग से कई बार की शिकायत
पशु मालिक घसीटा सिंह ने बताया कि 11 हजार एचटी लाइन टूटने से दो पशु करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गईं, जिससे उसे लगभग 80 हजार का नुकसान हुआ है। जिस समय 11 हजार की लाइन टूट कर उनके घर पर गिरी, सभी सदस्य सो रहे थे। गनीमत रही कि पशुओं का शोर सुनकर वे लोग जाग गए और उन्होंने तारों से निकलती हुई चिंगारी को देख लिया। इसके बाद सभी सदस्य अपनी अपनी चारपाई पर ही बैठे रहे और लाइट के जाने तक चारपाई से नीचे नहीं उतरे, जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई। घरों के ऊपर से गुजरी लाइन को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग को सूचित किया गया है। लेकिन, इसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। स्थानीय निवासी रामकरन सिंह ने बताया कि जिस समय ये हादसा हुआ। तब वो घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर थे और मौसम खराब होने की वजह से अपने पशुओं को घटनास्थल के पास से खोल रहे थे, तभी अचानक तार टूटा और तेज चिंगारी उठी। देखते ही देखते दोनों पशुओं ने दम तोड़ दिया और वह बाल बाल बच गए। पीड़ित घसीटा सिंह ने विद्युत विभाग से मुआवजे की मांग की है।

राजस्थान में दलित छात्र की पिटाई व मौत पर बसपाइयों में रोष

  • राजस्थान मामले को लेकर भड़के बसपाई
  • डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान के जिला जालोर अंतर्गत ग्राम सुराणा में 9 वर्षीय दलित छात्र इन्द्र कुमार की पिटाई और मौत के मामले को लेकर रोष जताया है। इस संबंध में एक ज्ञापन जिलाधकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि दिनांक 14 अगस्त 2022 को राजस्थान के जिला जालोर ग्राम सुराणा में 9 वर्षीय दलित छात्र इन्द्र कुमार मेघवाल को प्यास लगने के कारण पानी से भरे मटके को छूने पर मनुवादी विचारधारा के अध्यापक छैल सिंह द्वारा बेहरमी से पीटा गया। उसकी दाहिनी आंख तक फोड़ दी गई, इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। इस घटना से समस्त दलित समाज में रोष व्याप्त है। राजस्थान सरकार उपरोक्त घटना तथा राज्य में हो रहे दलितों पर अत्याचार के मामलों की पूर्ण जानकारी होते हुए भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि राजस्थान में सरकार के इशारे पर दलितों पर जानबूझकर अत्याचार किये जा रहे हैं। ज्ञापन में बहुजन समाज पार्टी जनपद बिजनौर की यूनिट ने घटना की घोर निन्दा करते हुए अनु०जाति के मृतक छात्र इन्द्र कुमार मेघवाल के परिवार में से किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही अध्यापक छैल सिंह को फांसी की सजा देने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र सागर (जिला अध्यक्ष), धनीराम सिंह (मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल), दीपक कुमार सिंह (मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल), नाजिम अहमद अल्वी (जिला उपाध्यक्ष), दलीप कुमार उर्फ चिन्टू (जिला महासचिव), पंकज शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष), दीपक राज, राजेन्द्र सिंह, मुनीश भारती, सुल्तान अहमद, परम सिंह प्रधान, छोटे सिंह, करतार सिंह, काके रवि, विनोद कुमार, रामपाल, मोहम्मद अशरफ, लाल सिंह प्रधान, महमूद अहमद (पूर्व प्रत्याक्षी विधानसभा), कविराज सिट (पूर्व मंडलद्‌भा), ब्रह्मपाल सिंह, अनिल कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, चेतराम सिंह, अमित चौधरी, अनुज राठी, समर सिंह एड० प्रमोद कुमार, बलवन्त सिंह, अजय कुमार, लखवीर सिंह, रोहिताश सिंह, राजेन्द्र सिंह, अंसार उलहक, नसीमुदीन अंसारी, तिलकराज वौद्ध, मुंशी सद्दीक, इसरार नवी, अनुज कुमार, मोंटी कुमार, तिमिरुदीन, मोहम्मद सकी, नौशाद अहमद, श्रीराम, गजराज, दिलशाद अहमद, राकेश कुमार, विपिन कुमार, राजकुमार, राजू, संजीव कुमार, आमिर अहमद, विपिन कुमार, संजय कुमार, सुदेश कुमार, अमित, प्रधान, ब्रजवीर प्रधान आदि शामिल रहे।

नूरपूर में धूमधाम से निकला रामडोल का जुलूस

नूरपुर। शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण जनमोत्स्व पर श्री रामडोल समिति के तत्वाधान में प्राचीन शिव मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान व समिति के अध्यक्ष केके शर्मा ने संयुक्त रुप से नारियल फोड़कर किया। इसके उपरांत हिंदू धर्म के प्रतीक भगवा ध्वज की अगुवाई में श्रीराम डोल की भव्य शोभायात्रा नगर के निर्धारित मार्गो से निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड, डीजे, के अलावा डेढ दर्जन झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी थी। वहीं युवाओं का अखाड़ा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष से नगर को भक्तिमय करते चल रहे थे। गुरुद्वारा कमेटी सहित भक्तों ने कई स्थानों पर श्रीराम डोल का फूल वर्षा कर जलपान से स्वागत किया। कमेटी के संरक्षक अशोक चौधरी, अध्यक्ष केके शर्मा, युवा प्रभारी संजीव जोशी, रविंद्र सिंह, अनिल कुमार, गौरव त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार गुणवंत सिंह राठौर, मुकेश गुप्ता, नवीन कुमार, लोकेश कुमार, दीपक वर्मा आदि पदाधिकारियों के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सीपी सिंह, ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान, आरएसएस के पूर्व नगर कार्यवाह धर्मवीर सिंह, रासू चौहान, प्रणय मनु गुप्ता, धर्मेंद्र जोशी, रविंद्र भण्डारी, रितेश चौहान, कमलेश प्रजापति, मुकुल गुप्ता, मुकेश जोशी सहित बडी संख्या में महिला पुरुष भक्तजन शामिल रहे।
मुस्लिम व सिक्ख समाज ने किया शोभायात्रा का स्वागत
श्री रामडोल शोभायात्रा का मुस्लिम समाज ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा व जलपान से स्वागत कर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। जामा मस्जिद पर कपडा व्यापारी नसीम अहमद, बंजारान में सभासद हाजी शमीम अहमद, फारुक मिकरानी, छिपी चौक पर अफजाल अहमद, रोडवेज पर व्यापारी नेता तसलीम अहमद, शाहिद हुसैन, डा.जावेद इदरीसी, सभासद असलम मलिक आदि ने जलपान व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा गुरुद्वारा कमेटी द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से उप जिलाधिकारी मागेराम चौहान, सीओ सुनीता दहिया के नेतृत्व में कई थानों के फोर्स एवं पीएसी बल तैनात रहा।

चौधरी लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसान धामपुर पहुंचे

स्योहारा। धामपुर शुगर मिल द्वारा नूरपुर क्षेत्र के ग्राम चांगीपुर में बन रही शुगर मिल के खिलाफ डाली गई रिट के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। स्योहारा ब्लॉक से भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसान धामपुर के लिए रवाना हुए। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि नूरपुर क्षेत्र के ग्राम चांगीपुर में बन रही शुगर मिल से नूरपुर क्षेत्र का ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा और क्षेत्र के किसान समय से अपना गन्ना मिलों में डाल सकेंगे। लेकिन धामपुर शुगर मिल व स्योहारा शुगर मिल ने चांगीपुर में बन रही शुगर मिल के विरुद्ध हाई कोर्ट में रिट डाल रखी है। इस कारण चांगीपुर शुगर मिल का कार्य अधर में लटका हुआ है। इसके विरोध में संगठन के नेतृत्व में धामपुर शुगर मिल पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर वरुण कुमार, भूपेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, केहर सिंह, हरपाल सिंह, अनुज कुमार, वीर सिंह, यशपाल सिंह, अतुल कुमार, सोनू कुमार, आलोक डागर, सुखबीर सिंह, देवेंद्र सिंह आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे बिजनौर के नेता

बिजनौर। आसन्न पालिका चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों में सरगर्मियां परवान चढ़ने लगीं हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने बिजनौर के सपा नेता लखनऊ पहुंचे। पार्टी कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट के दौरान सपा प्रमुख ने स्थानीय मुद्दों पर गहन चर्चा की। उन्होंने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान पर जोर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने वालों में पूर्व जिला प्रवक्ता खिजर अहमद, नगर अध्यक्ष महमूद कस्सार व मो. आसिफ उर्फ चांद शामिल रहे। सूत्रों का दावा है कि महमूद कस्सार पालिका अध्यक्ष पद पर ताल ठोंक सकते हैं।

बिजनौर: नशे में टल्ली होकर डॉक्टर पहुंचा अस्पताल

नशे में टल्ली होकर डॉक्टर पहुंचा अस्पताल
  • टेबल पर ही बोतल रखकर शुरू हो गए दिनदहाड़े
  • सीएमओ ने कही कार्रवाई की बात

बिजनौर। समीपुर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी की कार्यप्रणाली विभाग के लिए जी का जंजाल बन गई है। एक महीने की छुट्टी के बाद डॉक्टर साहब अस्पताल तो पहुंचे, लेकिन नशे में टल्ली होकर। यही नहीं मेज पर ही दिनदहाड़े शराब की बोतल रखकर महफ़िल भी जमा डाली। उन्हें इस बात से कतई सरोकार न था कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों का क्या होगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नजीबाबाद अंतर्गत समीपुर अस्पताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी लगभग एक माह के अवकाश के बाद शुक्रवार को शराब की बोतल के साथ अस्पताल पहुंचे। डा.गोपाल कृष्ण तिवारी अपने टेबल पर शराब की बोतल रखकर मदिरा प्रेम में ऐसे डूबे कि उन्हें अपना भी होश नहीं रहा और पास में ही बेड पर लेट गए। काफी देर तक स्टाफ उन्हें होश में लाने में लगा रहा, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। कुछ मीडिया कर्मियों के मौके पर पहुंचने पर स्टाफ में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्टाफ ने चिकित्सक अधिकारी को स्ट्रेचर से कमरे तक पहुंचाया। मीडिया कर्मियों ने मामले की जानकारी सीएमओ व स्थानीय अधिकारियों को भी दी। यही नहीं शनिवार को भी डॉक्टर साहब नशे की हालत में अस्पताल पहुंचे। प्रभारी के नशे की हालत में रहने से मरीज भी परेशान नजर आए। उधर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी बाधित रहीं।
इस संबंध में सीएमओ डा.विजय गोयल का कहना है कि यह मामला संज्ञान में आ चुका है। चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्हें अवकाश पर भेज दिया गया है।

आंदोलनरत किसानों की पसंद बना दिव्य विश्वास

बिजनौर कलेक्ट्रेट पर चल रहे किसानों के धरने में एक किसान दैनिक दिव्य विश्वास अखबार को पढ़ते हुए।

बिजनौर। लखीमपुर खीरी आंदोलन के समर्थन में अनेक किसान कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे हुए हैं। आंदोलित किसान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को हटाने व कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।
बिजनौर कलेक्ट्रेट पर चल रहे किसानों के धरने में किसान दैनिक दिव्य विश्वास अखबार को पढ़ते हैं और शासन-प्रशासन और सरकार की उनके आंदोलन के प्रति क्या रुख है और देश में आंदोलन का क्या असर एवं माहौल है की जानकारी प्राप्त करते हैं।

सुभाष बाल्मीकि बने राष्ट्रीय दलित पिछड़ा भारत संगठन प्रदेश मंत्री

बिनौली: कमाला गांव निवासी चौधरी सुभाष बाल्मीकि को राष्ट्रीय दलित पिछड़ा भारत संगठन का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बोहत्रा ने किया है। प्रदेश मंत्री बनने पर कंवरपाल बावली, श्याम बाबू चौधरी, शीतल प्रसाद बाल्मीकि, राकेश बाल्मीकि, जिले सिंह रटौल, नितिन, गौतम बाल्मीकि आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

टीडीएच नयी दिल्ली के सहयोग से विज्ञान फाउंडेशन के द्वारा प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान

अलीगढ़। टीडीएच के सहयोग से विज्ञान फाउंडेशन के द्वारा अलीगढ़ जिले के इगलास ब्लॉक में संचालित शान्ति सदभाव परियोजना में चल रहें वॉइस फॉर ग्रीन अर्थ के तहत प्लास्टिक प्रतिबन्ध अभियान रैली का आयोजन मोहकमपुर गाँव की पीस कमेटी एवं युवा समूह के सहयोग से किया गया। रैली से पहले एक सभा की। सभा की अध्यक्षता पीस कमेटी सदस्य पूर्व उपप्रधान गौरीशंकर ने की। सभा को गाँव के प्रधान शिव शंकर ने सम्बोधित करते हुए कहा प्लास्टिक मुक्त अपना गाँव बनाना है। इस में सभी गाँव के लोगों का सहयोग जरूरी है। प्लास्टिक मानव, खेती एवं पशुओं के लिए बहुत हानिकारक है। इस कड़ी में पूर्व प्रधान मदद सिंह ने कहा गाँव से शहर अगर हम जातें हैं तो यह सोच कर जाए शहर से हम प्लास्टिक नहीं लाएंगे, कपड़े के थैला का उपयोग करेगें। विज्ञान फाउंडेशन के सदस्य अरूण शर्मा ने कहा प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत मोहकमपुर गाँव से हो गई।
इस तरह हर गाँव में इस अभियान को चलाकर प्लास्टिक मुक्त इस क्षेत्र को किया जाएगा। विज्ञान फाउंडेशन के सदस्य रवि शर्मा ने कहा हम प्लास्टिक मुक्त की जो बात कर रहे हैं, इस सभी को यह संकल्प लेने की जरूरत है की हम अपने घर कूड़ेदान का उपयोग करें और हम प्लास्टिक में बिकने वाला सामन का प्रयोग बंद करें। प्लास्टिक हमारी खेती के लिए भी हानिकारक है। दिन पर दिन खेती में पैदावार कम होती जा रहीं हैं। इसमें प्लास्टिक का पूर्ण योगदान है न यह गलती है न किसी भी प्रकार से नष्ट होतीं हैं। सभा के बाद मोहकमपुर पुर गाँव के गली-मौहल्ले में भ्रमण किया। गाँव के सभी लोगों से अपील की प्लास्टिक का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंध करें। युवाओं ने कहा प्लास्टिक को हटाना है, गाँव को बचाना है।

जौहड़ी के राजकीय इंटर कॉलेज से 12 पंखे चोरी

बिनौली: जौहड़ी के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अज्ञात चोरों ने कक्षों के दरवाजे व ताले तोड़कर 12 छत के पंखे चोरी कर लिए।
कालेज प्रधानाचार्य सुशीला पांडेय ने बताया कि वह 18 अगस्त को छुट्टी होने के बाद कॉलेज को बंद कर ताले लगाकर गये थे। शनिवार को सुबह जब उन्होंने कॉलेज जाकर देखा तो प्रधानाचार्या कक्ष व स्टाफ रूम के दरवाजे व ताले टूटे हुए थे। कमरों में लगे छत के पंखे भी गायब मिले। छात्राओं के कमरों को चैक किया तो उनमें भी छत के पंखे नही थे। प्रधानाचार्या ने बताया कि अज्ञात चोर कक्षों से 12 छत के पंखे चोरी कर ले गये है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में भी अज्ञात चोरों ने कॉलेज में चोरी की थी। उन्होंने सहयोगी शिक्षिकाओं के साथ बिनौली थाने पहुचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।

राजेंद्र प्रसाद को नगर पंचायत नगरा का अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा

बलिया। आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को अतिरिक्त चार्ज अधिशासी अधिकारी के पद पर नगर पंचायत नगरा बलिया ने कार्यभार ग्रहण के बाद कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य होने हैं। चाहे विकास का मामला हो, चाहे सफाई का मामला हो। किसी तरह की कोई शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए नगर पंचायत एवं नगर क्षेत्र में सभी सम्मानित लोगों से कहा हैं की कार्यालय से संबंधित कोई शिकायत हो तो तुरंत हमें अवगत कराएं। जहां तक साफ- सफाई का मामला है, जल्द ही साफ सफाई का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। इसके अलावा अपने कर्मचारियों को भी हिदायत देते हुए कहा की अपने कार्यों को इमानदारी पूर्वक करें। शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार एवं बड़े बाबू कर निरीक्षक रवीश कुमार एवं सभी कर्मचारी मौजूद रहे। गणमान्य लोग में रितेश कुमार पांडेय, मंगल देव सिंह, बृजेश पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

डीएम ने रसड़ा तहसील में सुनी जनता की फरियाद

  • 82 मामलों में से 15 का मौके पर निस्तारण

बलिया: जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने रसड़ा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करते हुए जनता की फरियाद सुनी। उन्होंने हर एक शिकायतकर्ताओं की बात सुनते हुए उनके शिकायती पत्र को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए यह निर्देश दिया कि समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर निस्तारण में अनावश्यक विलंब की शिकायत मिली तो जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर राशन, पेंशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद आदि से जुड़े मामले आए। जिलाधिकारी ने सभी की शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को समाधान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जहां विवाद की स्थिति हो, वहां पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करके सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर, उप जिला अधिकारी सर्वेश कुमार यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डीएफओ ने प्रसाद रूपी 1001 पौध किए श्रद्धालुओं को वितरित

  • लोगों को किया पौधारोपण के लिए किया प्रेरित

झांसी। स्वतंत्रता की 75वीं वर्ष गांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में जगह-जगह श्री हरिशंकरी की स्थापना की जा रही है और जनपद के कई स्थलों पर पूरे विधि विद्यान व पूजा-पाठ के साथ हरिशंकरी की स्थापना की जा रही है। आज झोकन बाग स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को एक नए ढंग से प्रभागीय वन अधिकारी एम.पी.गौतम ने मनाते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को मां प्रसाद के रूप में 1001 पौधों का वितरण किया, पौधों को प्रसाद के रूप में बांटने की अनूठी पहल करने वाले संदीप रवि कुल उप क्षेत्रीय वन अधिकारी की प्रशंसा नगर वासियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस क्रम में आज बबीना रेंज के लहरठकुरपुरा में वन ब्लॉक में, झांसी रेंज में पुरानी तहसील के प्रांगण में, चिरगांव रेंज परिसर में, बामौर रेंज के डुड़ी वन ब्लॉक में मोंठ रेंज के अन्तर्गत तहसील परिसर, गुरसरांय रेंज के अन्तर्गत इटौरा वन ब्लॉक में श्री हरिशंकरी की स्थापना की गयी।
इस अवसर पर जनपद के डी.एफ.ओ.एम.पी.गौतम ने बताया कि हिन्दू मान्यता में मत्स्य पुराण की एक कथानुसार माँ पार्वती के श्राप से भगवान विष्णु पीपल, शंकर-बरगद व ब्रह्मा-पाकड़ बन गये और एकाकार हो गये। इसीलिए इन तीनों वृक्षों का एक साथ रोपण श्री हरिशंकर कहलाता है। भविष्य में इन तीनों वृक्षों की शाखाए छत्र एक दूसरे से सट जाते है।
डी.एफ.ओ. गौतम ने बताया कि वैसे भी श्री हरिशंकरी के वृक्ष पीपल, बरगद व पाकड़ पर्यावरण एवं औषधीय दृष्टि के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के पक्षियों के लिए भोजन व आश्रय प्रदान करते हैं।
उनके द्वारा यह भी बताया गया कि जनपद में लोक भारती, लायंस क्लब, रोटरी एवं भारत विकास परिषद शिक्षक संघ (बेसिक) उ०प्र० व्यापार मण्डल, पंतजलि प्रतिष्ठान, गायत्री परिवार, आर्ट ऑ लिविंग, नवग्रह वाटिका, ट्री मैन, शहर काग्रेस कमेटी, पेट्रोल पम्प एसोसिएशन, लायंस क्लब, उद्योग व्यापर मण्डल आदि संस्थायें भी श्री हरिशंकरी की स्थापना में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।
उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि हरिशंकरी पौध का पौधा रोपण करते हुए पुण्य लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम के दौरान उप प्रभागीय वन अधिकारी विनोद कुमार वन दरोगा अमित शर्मा, सभासद सुनील नैनवानी, अमरचंद, रफीकुल, भगवानदास अरोरा, भोले अरोरा, नानक अरोरा, विभोर खरे, विजय वर्मा सहित सैकड़ों की तादाद में नगरवासी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हरिनाम संकीर्तन कर मनाया इस्कान संस्थापक श्रील प्रभुपाद जी का प्राकटय उत्सव, किया विशाल भंडारे का आयोजन

झांसी। महानगर के फूटा चौपला स्थित इस्कान मंदिर में शनिवार को इस्कान के संस्थापक श्रील प्रभुपाद जी का प्राकटय उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन किया और विधि विधान से गुरु पूजा व आरती की। बधाई गीत भी गाए गये।
मंदिर में सुबह मंगला आरती हुई। गौ पूजा की गयी। इसके उपरांत श्रील प्रभुपाद जी का अभिषेक कर आरती वंदना की गयी। मंदिर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास प्रभु ने प्रवचन में कहा श्रील प्रभुपाद जी ने विश्व के सभी देशों में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति व हरे रामा हरे कृष्णा महामंत्र को जन जन तक पहुंचाया है। आज करोडों भक्त इस महामंत्र का जाप करते है। श्री प्रभुपाद जी का झांसी से भी काफी लगाव रहा। प्रवचन अवसर पर हरिनाम संकीर्तन हुआ। साथ ही जन्माष्टमी के बधाई गीत गाए गये। इसके पश्चात विशाल भंडारा हुआ जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख सहयोगी भक्तगण सुरेंद्र राय, महेश सराफ, राजीव अग्रवाल, अशोक सेठ, मनीष नीखरा, रमेश राय, अशोक गुप्ता, अजय अग्रवाल, महामुनि दास, प्रिय गोविन्द दास, दिलीप साहू, सुन्दर मोहन दास आदि उपस्थित रहे। संयोजक पीयूष रावत ने सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

कांग्रेसियों ने किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर तहसील में आज उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं का ज्ञापन एडीएम झांसी को सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि गांव में अविलंब गौशाला का निर्माण कराया जाए। गांव की कई सालों से उखड़ी पड़ी जर्जर रोड को तत्काल निर्माण कराया जाए। ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों का कब्जा है। सरकार तत्काल कब्जा हटवाए। आक्रोशित किसानों ने आज तहसील प्रांगण मऊरानीपुर में जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने धरना प्रदर्शन के दौरान अपनी-अपनी पीड़ा को कहाकि, साहब इस कमरतोड़ महंगाई में भारी लागत लगाकर खेतों में बुवाई की है। अब जानवरों के कहर से फसल बचाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। किसानों ने कहा गांव आने-जाने के लिए रोड नहीं है। कई वर्षों से रोड उखड़ा पड़ा है। तत्काल रोड का निर्माण कराया जाए। साथ में ग्रामीणों ने कहा सरकारी जमीनों पर दबंगों का कब्जा है, तालाबों पर कब्जा है। किसानों ने मुआवजा बीमा क्लेम की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने कहा किसानों के प्रति भाजपा सरकार संवेदनशील नहीं है। किसानों की किस्मत में धरना प्रदर्शन रह गया है। जिम्मेदार अधिकारी आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। किसानों का कोई काम नहीं होता। आज किसान खेत रखाये कि तहसील में धरना प्रदर्शन करें। परिहार ने कहा सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है लेकिन धरातल पर योजनाएं घोषणाएं दूर-दूर तक दिखाई नहीं पड़ रही है। आज किसान कमरतोड़ महंगाई और जानवरों से परेशान हैं। किसानों की समस्याओं का निराकरण 15 दिनों में नहीं होता तो विकासखंड मऊरानीपुर का पीडब्ल्यूडी विभाग का घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर किसान सेवक शेखर राज बडोनिया, वृंदावन बड़ागांव मुकेश कुमार, मोहनलाल, वीरेंद्र सिंह, जगदेव सिंह भकोरा, दिनेश कुमार बादल, खेमचंद पाल, परशुराम झा, राकेश साहू, दयाराम पाल, देवी प्रसाद अहिरवार, देवेंद्र पाल, मानसिंह पाल, हरि सिंह पाल, रामफल पाल, वीरेंद्र यादव, रामनिवास, विश्वकर्मा, अखिलेश कुमार, चंद्रभान कुशवाहा, रमेश सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

डीपीएस प्लें स्कूल में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी,नन्हे बच्चों ने झांकी पर नृत्य कर सभी का मन मोहा

हापुड़। देशभर में मनाई जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बीच हापुड़ के डीपीएस प्ले स्कूल के बच्चों ने सुंदर सुंदर कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
रेलवें रोड़ स्थित डीपीएस प्ले स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चे राधा व कृष्ण एस, प्ले स्कूल, के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पोशाक पहनकर आए। के लिए शिक्षिकाओं द्वारा सजाया गया।
स्कूल परिसर को श्री कृष्ण जन्म सजाया गया एवं माखन हॉडी भी लगाई गई। इस अवसर पर बच्चो ने भव्य व आकर्षक तरीके से एवं कृष्ण जी का हिन्डोला राधा कृष्ण की लीला प्रस्तुत की।
कक्षा दो की छात्राओं द्वारा ‘वो है अलबेला मद नैजो वाला , कृष्ण जन्म की झांकी पर नृत्य प्रस्तुत किया जिसने सभी का मन मोह लिया। आयाश एवं अक्षत ने कृष्ण जी बनकर नृत्य को और रंगारंग किया। कृष्ण व राधा के वेष में सजे बच्चो को देखकर लग रहा था मानो श्रीकृष्ण सचमुच इस धरती पर उतर आए हैं।
प्रधानाचार्या पूजा अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने मनुष्य को बिना किसी फल की आशा किए निष्काम कर्म करने, शोषण एवं अन्याय का संगठित होकर प्रतिकार करने तथा जरूरतमत लोगों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहने का संदेश दिए। कार्यक्रम में सलोनी, मिताली, जुबेरिया, तृप्ति, कविता, पायल, पल्लवी एवं महिमा का विशेष योग रहा।

सीएम योगी की अनूठी पहलः जनपद की गौशालाओं व निराश्रित गौ आश्रय में आयोजित किए गो पूजन कार्यक्रम

हापुड़। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद की गौशालाओं व निराश्रित गौ आश्रय में गो पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां गायों का पूजन कर गुड़ की भेली खिलाई।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनपद के समस्त निराश्रित गौ आश्रय स्थल एवं गौशालाओं में गो पूजन कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग हापुड़ द्वारा जनपद में संचालित समस्त निराश्रित गोआश्रय स्थल पर गों पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में समस्त गौशालाओं की साफ-सफाई की व्यवस्था कर, चूना छिड़काव के उपरांत गोवंश को तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर जल अर्पण किया गया एवं गुड़ की भेली खिलाकर पुण्य प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में संबंधित ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्यमंत्री एवं पशुधन मंत्री उत्तर प्रदेश धर्मपाल सिंह के निर्देश पर पशुपालन विभाग हापुड़ ने निराश्रित गोवंश के प्रति सेवा भाव, अपने कर्तव्य, समर्पण और प्रतिबद्घता का प्रदर्शन किया है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.प्रमोद कुमार ने बताया कि समस्त निराश्रित गौ आश्रय स्थलों में पशु चिकित्सा अधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारियों एवं समस्त सहयोगी स्टॉफ के साथ सभी के सहयोग से धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर गो पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गौशाला में किया गया भूमि पूजन

मुबारिजपुर। बेसहारा गायों को बचाने की कवायत के साथ शुक्रवार को ब्लॉक गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव गुरैठा खादर में नन्दी बिहार गौशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दिन आधारशिला रखते हुए भूमि पूजन किया गया। पंडित पुष्पेन्द्र शर्मा ने हवन को सम्पूर्ण किया। इस दौरान गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र सिंह खडगवंशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन मे आहूति दी। क्षेत्र मे गायों की दुर्दशा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के ब्लॉक गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव गुरैठा खादर की नन्दी बिहार गौशाला को दूसरी बड़ी गौशाला बनाया जा रहा है, जिसमें ग्रह प्रवेश के लिए हवन कार्यक्रम के दौरान गायों को फूल मालाऐं पहनाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान दूधासिंह, रोजगार सेवक सतीश चंद्र, सचिव अवध बिहारी आदि सभी लोगों ने फूलमालायें पहनाकर उनका स्वागत किया और सभी अधिकारियों ने गायों का स्वागत किया और मिष्ठान खिलाया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गंगेश्वरी राजेन्द्र खडगवंशी, एडिओ पंचायत सचिव अवध बिहारी, ग्राम प्रधान दूधासिहं रोजगार सेवक सतीश चंद्र, सहायक विपिन कुमार, पशु कल्याण डा.केपी सिंह धनसिंह विजयपाल आदि लोग उपस्थित रहे ।

सुभारती विधि संस्थान में व्याख्यान का आयोजन

मेरठ। सरदार पटेल सुभारती विधि संस्थान, स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा विधि के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु एक व्याख्यान का आयोजन “कैरियर इन लीगल एजुकेशन” विषय पर विधि संस्थान के संकायाध्यक्ष प्रो. (डा.) वैभव गोयल भारतीय के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सुभारती लॉ कॉलेज की पुरातन छात्र एसोसिएशन की समन्वयक डा.रीना बिश्नोई द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुभारती लॉ कॉलेज की एकाडेमिक कार्डिनेटर डा.सारिका त्यागी द्वारा कार्यक्रम का मुख्य वक्ता कर्नल राजेन्द्र सिंह (पूर्व छात्र सुभारती लॉ कॉलेज) को छात्र-छात्राओं से परिचित करवाते हुए उनके वक्तव्य हेतु आमांत्रित किया गया।
कर्नल राजेन्द्र सिंह ने सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं को विधि क्षेत्र की उपाधियों की विषय में अवगत कराते हुए कहा कि बी.ए.एल.एल.बी पूरा करने के बाद अपना पंजीकरण बार काउंसिल में करवाने के बाद देश के किसी भी अदालत में मुकदमों की पैरवी कर सकते है। मुकदमें का क्षेत्र क्रिमिनल, रेवेन्यू या सिविल कोई भी आपकी पंसद का हो सकता है। विधि के क्षेत्र में क्या क्या संभावना है, पर बोलते हुए कर्नल राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरम्भ में आप किसी वरिष्ठ वकील के जूनियर के रूप में अदालतों का व्यावहारिक काम सीख सकते हैं एवं कुछ वर्षों के अनुभव के बाद आप स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस कर सकते है। उन्होंने कहा कि एल.एल.एम से इस क्षेत्र से अपनी विशेषज्ञता को और बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप विधि के क्षेत्र अध्यापन करना चाहते है तो एल.एल.एम के बाद पी.एच.डी करके इस क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे सकते है।
उन्होंने कहा कि एडवोकेट के रूप में अदालतों में प्रैक्टिस करने के पारम्परिक विकल्प के अतिरिक्त स्टेट कांउसलर गवर्नमेंट प्रॉसिक्यूटर बनने का विकल्प भी आपके पास होता है। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली न्यायाधीश या मुंसिफ परीक्षा को उत्तीर्ण कर जज भी बन सकते है। यदि आप अधिवक्ता के साथ साथ पर्यावरण प्रेमी भी है, तो एन्वॉयरमेन्ट लॉयर के रूप में अपनी प्रेक्टिस शुरू कर सकते है। इस समय देश में ऑनलाइन क्राइम और साइबर अपराध से जुड़े मामले भी सामने आने लगे हैं, जिनमें फर्जी और धमकी भरे ई-मेल, धोखा धड़ी, सॉफ्टवेयर की चोरी, एस.एम.एस हैकिंग, मोबाइल क्लोनिंग आदि भी शामिल है, अर्थात आप साइबर लॉयर भी बन सकते है। इसके अतिरिक्त पेंटेंट एवं कॉपी राइट लॉयर भी बन सकते है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के अधिकारो एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लेबर लॉयर भी बन सकते है। इसके अतिरिक्त कॉर्पोरेट लॉयर, इण्टरनेशनल लॉयर, एम.एण्ड.ए, आई.पी.ओ. जीडी.आर, टेक्सेशन, स्ट्रक्चरल फाइनेंस, बैकिंग आदि क्षेत्रों में विधिक सेवाएं प्रदान कर सकते है। यही नही वित्त और लेखा विभाग, मानव संसाधन विभाग, पर्यटन उद्योग, ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में भी अपना कैरियर भी बना सकते है। छात्रों को सम्बोंधित करते हुए कर्नल राजेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि आप भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के इच्छुक है तो जज, एडवोकेट, जनरल बनकर देश की सेवा कर सकते है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इन दिनों फैंशन लॉ भी एक नए अवसर के रूप में सामने आ रहा है, क्योंकि फैंशन एवं लग्जरी कम्पनियों को भी अपने ब्राण्ड एवं ट्रेडमार्क की सुरक्षा के लिए अधिवक्ताओं की आवश्यकता होती है।
कार्यकम में डा.प्रेम चन्द्र, आफरीन अल्मास, एना सिसौदिया, शिखा गुप्ता, प्राची गोयल जायसवाल, शालिनी गोयल, रवि सक्सेना आदि शिक्षकगण उपस्थित रहें।

जुलुस निकाल भीम आर्मी ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मेरठ। राजस्थान के जालौर में अनुसूचित जाति के छात्र की स्कूल के शिक्षक द्वारा निर्मम पिटाई के बाद हुई मौत के मामले को लेकर भीम आर्मी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
भीम आर्मी के जिला संयोजक बृजेंद्र सूद, विकास हरित, उमाशंकर, शैलेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में भीम आर्मी के बैनर तले कमिश्नरी चौराहे से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला गया।
कलेक्ट्रेट में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया जिसमें राजस्थान के जालौर में शिक्षक की निर्मलता द्वारा छात्र की पिटाई किए जाने और इसके बाद छात्र की मौत के मामले को उठाया गया।
प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को दस लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के साथ ही पीड़ित परिवार की जान-माल की सुरक्षा कराने और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।