Tuesday, August 4, 2026
Home Blog Page 52

परोपकार दिवस की तैयारियां शुरू

बिनौली: बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रविवार को परोपकार दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले आयोजन की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। दूसरे प्रांतों से अनुयायी व सेवादार भी यहां पहुंच रहे हैं।
सेवादार रकम सिंह ने बताया कि
23 सितंबर 1990 को डेरा सच्चा सौदा आश्रम की दूसरी पातशाही शाह सतनाम सिंह महाराज द्वारा गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। तभी से यह माह परोपकार दिवस के रूप में साध संगत मानवता भलाई के सेवा कार्यो को करके मनाती है। आश्रम में इस अवसर पर होने वाले भंडारे व नामचर्चा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। विभिन्न समितियों के सेवादार आश्रम में पहुंचकर अपनी अपनी सेवाओं में जुटे हैं। पूरे परिसर में जगह जगह रंग बिरंगी लाइट, तोरण द्वार, इलेक्ट्रॉनिक लड़ियों, गुब्बारों आदि से सजाकर भव्य रूप देने में लगे हुए हैं। सफाई समिति के सेवादारों द्वारा सफाई अभियान चलाकर आश्रम को चमकाया जा रहा है। आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से अनुयायी यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं।

अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर करायें मतदेय स्थलों का संभाजन – जिला निर्वाचन अधिकारी

झांसी : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों का सम्भाजन, मतदेय स्थल/भवन तथा उससे सम्बद्ध किये जाने वाले निर्वाचक नामावली के सुसंगत भाग के शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के बाद किया जायेगा। मत दिए स्थलों की दूरी 2 किलोमीटर से अधिक ना हो इसे अवश्य सुनिश्चित किया जाए।उन्होने बताया कि मतदेय स्थलों का 1500 मतदाताओं के आधार पर सम्भाजन की कार्यवाही के दौरान एक मतदान केन्द्र पर 02 से अधिक मतदेय स्थल स्थापित हों, तो उनको यथा सम्भव 1500 मतदाता प्रति मतदेय स्थल के आधार पर समायोजित करने का प्रयास किया जाय, ताकि मतदेय स्थलों की संख्या को कम किया जा सके।उन्होंने कहा कि ऐसे मतदेय स्थल, जिन पर मतदाताओं की संख्या 500 से कम है, उनका भौतिक सत्यापन एवं तार्किक विश्लेषण करते हुए इस बात की सम्भावना का परीक्षण भी कर लिया जाय कि क्या ऐसे मतदेय स्थलों को किसी अन्य मतदेय स्थलों के साथ समायोजित किया जा सकता है। यह परीक्षण भी करा लिया जाये कि निर्धारित सीमा से अधिक मतदाताओं वाले ऐसे मतदेय स्थल जहाँ उसी मतदान केन्द्र पर अन्य मतदेय स्थल भी है और उन मतदेय स्थलों में मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम है, तो स्थलों का सृजन किये बिना भौगोलिक रूप से क्षेत्र की सुसम्बद्धता बनाये रखते हुए विद्यमान बूथों पर ही मतदाताओं को पुन:समायोजित कर दिया जाये।मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के पश्चात् निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बी०एल०ओ० के छोटे-छोटे समूहों के साथ टेबल टॉप एक्सरसाइज द्वारा परीक्षण करेंगे कि ऐसे मतदान केन्द्र, जहाँ 02 से अधिक मतदेय स्थल स्थापित है, उन मतदेय स्थलों को उक्त मतदान केन्द्र के अन्य मतदेय स्थलों में समायोजित किया जा सकता है अथवा नहीं एवं तदनुसार आवश्यक कार्यवाही करें।

मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही के अन्तर्गत नये मतदेय स्थल बनाने अथवा वर्तमान मतदेय स्थलों के पुनर्गठन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होने निर्देश दिए कि परिवार के सभी सदस्यों को एक ही सेक्शन में और एक ही जगह पर रखा जाए, एक भवन में रहने वाले निर्वाचकों को उसी भाग में नामांकित किया जाए, जहां तक संभव हो एक गली में रहने वाले निर्वाचकों को उसी भाग में नामांकित किया जाए।अत्यधिक पुराने व जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलों की उसी मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत उपलब्ध स्थायी भवन में स्थानान्तरित कर दिया जाए। अस्थायी निर्माण वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत उपलब्ध स्थायी भवन में स्थानान्तरित कर दिया जाए। ऐसे मतदेय स्थलों को चिन्हित किया जाए जो मुख्य गाँव/बस्ती से पर्याप्त दूरी पर है, उन मतदेय स्थलों को वहाँ से हटाकर मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत किसी सुविधाजनक भवन में स्थापित किया जाए। यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि पोलिंग स्टेशन की दूरी लगभग 02 कि०मी० से अधिक न हो। जिन मतदेय स्थलों के भवन पुराने व जर्जर नहीं है तथा जहाँ मतदाताओं को 02 कि०मी० से अधिक दूरी चलने की आवश्यकता नहीं है, ऐसे मतदेय स्थलों की स्थिति में परिवर्तन नहीं किया जाए। कोई मतदेय स्थल यदि अपने मतदान क्षेत्र में उपयुक्त भवन न उपलब्ध होने के कारण मतदान क्षेत्र से बाहर स्थित है और अब मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत उपयुक्त भवन उपलब्ध हो गया है तो ऐसे मतदेय स्थल को अपने मतदान क्षेत्र के अन्दर स्थित भवन में शिफ्ट कर दिया जाए। यदि भौतिक सत्यापन में किसी मतदेय स्थल के संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बाहर स्थित होने का मामला प्रकाश में आता है तो ऐसे पोलिंग स्टेशनों को परिवर्तित कर विधानसभा क्षेत्र के अन्दर स्थापित किया जाए।उन्होने बताया कि सभी मतदेय स्थल भवनों के यथासम्भव भूतल पर होना सुनिश्चित किया जाए। दिव्यांगजनों और अक्त मतदाताओं की सुविधा के लिये प्रत्येक मतदेय स्थल पर रैम्प की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी राजनैतिक दल या लेबर यूनियन के कार्यालय से 200 मीटर के अन्दर कोई भी मतदेय स्थल नहीं बनाया जाए। मतदेय स्थलों को बनाते समय ए०एम०एफ० सम्बन्धी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाय। मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाना अनिवार्य है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन ए के सिंह ने बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि जनपद झांसी की चारों विधानसभा क्षेत्र में 1739 मतदेय स्थल थे अब संभाजन उपरांत 1587 मतदेय स्थल हो गये हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जानकारी देते हुए बताया 222- बबीना में वर्तमान में 397 मतदेय स्थल थे, 26 मतदेय स्थलों को संभाजन उपरांत समाप्त किया गया अब 371 मतदेय स्थल है और 250 मतदान केंद्र हैं। 223- झांसी नगर में वर्तमान में 428 मतदेय स्थल थे 33 मतदेय स्थलों को समाप्त करते हुए अब 395 मतदेय स्थल है और 115 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 224- मऊरानीपुर विधानसभा में 484 मतदेय स्थल थे, संभाजन के बाद 48 मतदेय स्थलों को समाप्त किया गया अब 436 मतदेय स्थल प्रस्तावित है और 270 मतदान केंद्र है, इसी प्रकार 225- गरौठा विधानसभा में वर्तमान में कुल 430 मतदेय स्थल थे, संभाजन के उपरांत 45 मतदेय स्थल समाप्त किए गए, अब 385 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं और 276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि समस्त प्रस्तावित मत देय स्थल की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी है, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा कोई भी आपत्तियों एवं सुझाव नहीं दिए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी  रविंद्र कुमार ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं के आधार नम्बर मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु आधार नम्बर एकत्रीकरण कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। जिससे आधार एकत्रीकरण की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी की जा सके। मतदाताओं द्वारा अपना आधार नम्बर उपलब्ध कराया जाना पूर्णतः स्वैच्छिक है। आधार नम्बर उपलब्ध न कराने पर भी मतदाता सूची से उनका नाम नही कटेगा। किसी भी स्थिति में मतदाताओं के आधार नम्बर को सार्वजनिक नही किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ए के सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सान्या छाबड़ा, उपजिलाधिकारी गरौठा क्षितिज द्विवेदी, उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर मृत्युंजय नारायण मिश्रा, उपजिलाधिकारी मोंठ इंद्र कांत द्विवेदी सहित जिला अध्यक्ष भाजपा जमुना प्रसाद कुशवाहा, सुधाकर मिश्रा,भारतीय जनता पार्टी से अमित श्रीवास्तव, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह अहिरवार, बुंदेलखंड क्रांति दल के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह, मोहम्मद नईम मंसूरी, शिरोमणि सिंह राजपूत,मनीराम कुशवाहा, दीपक कठिल, सहजेद्रं सिंह बघेल,निर्वाचन कार्यालय सहित समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

आश्रम पद्धति विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक कार्य पर दिया विशेष बल

छात्र हमारे भविष्य का दर्पण है-  मंत्री

झांसी।  मंत्री समूह (प्रभारी मंत्री एवं मत्स्य मंत्री, उ0प्र0 डॉ0 संजय कुमार निषाद एवं राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) सहकारिता विभाग जे0पी0एस0 राठौर तथा  राज्यमंत्री, ऊर्जा एवं वैकल्पिक विभाग सोमेन्द्र तोमर द्वारा अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गढ़मऊ झील एवं दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्वति विद्यालय कोछाभांवर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मंत्री समूह द्वारा सर्वप्रथम गढ़मऊ झील का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बताया गया कि गढ़मऊ झील में पानी पहुज नदी पर बने बांध से लिया जाता है। यह झील/तालाब लगभग 02 किमी के क्षेत्र में विस्तारित है। इस झील में पानी की उपलब्धता एवं झील के रखरखाव तथा प्रबन्धन सम्बन्धी व्यवस्थायें सिंचाई विभाग द्वारा की जाती है। शाम के समय इस झील के किनारे जनपद के स्थानीय लोगों की भींड़ देखने को मिलती है। यहां का दृश्य अत्यधिक मनोरम एवं आकर्षित प्रतीत होता है।मौके पर मंत्री समूह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि गढ़मऊ झील के किनारे व्यवस्थित रुप से फलदार वृक्षों का रोपण किया जाये, जिससे झील की सुन्दरता में और अधिक वृद्वि हो सके। ग्राम पंचायत निधि से इस झील के सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाये तथा झील के दर्शनार्थ आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन हेतु झील में वोटिंग की व्यवस्था की जाये, साथ ही झील के सौन्दर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने के पश्चात झील में बीचो-बीच पट्टी बनाकर पटटी के दोनो तरफ मछली पालन कराया जाये जिससे झील के सौन्दर्यीकरण में वृद्वि हो।इसके पश्चात  मंत्री समूह द्वारा दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्वति विद्यालय कोछाभांवर में बच्चों से संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि यह विद्यालय वर्ष 2010 में स्थापित हुआ तथा वर्ष 2017 में विद्यालय को सीबीएससी बोर्ड की मान्यता प्राप्त हुई। वर्तमान में इस विद्यालय में 409 विद्यार्थी अध्ययनरत है। मौके पर उन्होने विद्यालय की कक्षा-11 एवं 12 के विद्यार्थियों से संवाद भी किया। इस दौरान छात्रों ने बताया कि हमे यहां पर विभिन्न विषयों की शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यालय में अध्ययन करने पर हमे अत्यधिक हर्ष एवं गौरव की अनुभूति होती हैं।मौके पर  मंत्री समूह ने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिये कि विद्यार्थियों के लिये शुद्ध पेयजल हेतु आवश्यक व्यवस्थाये पूर्ण कराये। विद्यार्थियों के शैक्षणिक कार्य पर विशेष बल दिया गया, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल हो सके और यह आगे चलकर हमारे देश और समाज को नई ऊचाईयों पर पहुंचा सके। कक्षा में  मंत्री समूह द्वारा विद्यार्थियों को प्रेमचन्द्र जी के रचना पर आधारित अच्छी सीख भी प्रदान की गई साथ ही ऊर्जा मंत्री द्वारा बच्चों को विद्युत सर्किट के बारे बच्चों को जानकारी प्रदान दी। उन्होने कहा कि भौतिक विज्ञान की परीक्षा में आंकिक प्रश्नों के उत्तर देकर विद्यार्थी अपने अंकपत्र के मेरिट में सहजता से वृद्धि ला सकते है।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव, उप निदेशक समाज कल्याण एसएन त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

विशेष लोक अदालत 17 सितंबर को होगी

बलिया: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया  जितेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश/सचिव, सर्वेश कुमार मिश्र के संचालन में दिनांक 02/09/2022 को न्यायधीश के विश्राम कक्ष में समस्त अपर जनपद न्यायाधीश व फाइनेंस कंपनी के प्रबन्धक/ अधिवक्तागण के साथ प्री-ट्रायल बैठक विशेष लोक अदालत दिनांक 17.09.2022 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गई।उक्त बैठक में दिनांक 17/09/2022 को आयोजित आगामी विशेष लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया।  जितेन्द्र कुमार पाण्डेय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी विशेष लोक अदालत दिनांक 17.09.2022 को, अपने न्यायालय में लम्बित आर्बिट्रेशन संबंधित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करें, तथा विशेष लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हित किये गये वादों की सूची यथासम्भव शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्रेषित करें।उक्त बैठक में उपस्थित फाइनेंस कंपनी के प्रबन्धक /अधिवक्तागण को निर्देशित किया गया है कि आपकी कम्पनी से सम्बन्धित आर्बिट्रेशन एवं कन्सीलिएशन एक्ट के तहत न्यायालयों में लम्बित अधिक से अधिक निष्पादन वादों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा जनसामान्य से यह आवाहन किया गया कि आर्बिट्रेशन से सम्बन्धित अपने मामलों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , बलिया के तत्वाधान में दिनांक 17.09.2022 को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में लगवाकर सुलह-समझौता द्वारा निस्तारण करायें तथा इस सस्ते, सुलभ न्यायिक प्रक्रिया का लाभ उठायें व लाभान्वित होये।उक्त बैठक में  दिनेश कुमार मिश्रा विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी.एक्ट),  हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-03, नोडल अधिकारी (लोक अदालत), महेश चन्द्र वर्मा विशेष न्यायाधीश(ई0सी0 एक्ट), गोविंद मोहन अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-8, श्री ओमकार शुक्ला विशेष न्यायाधीश (गैंगेस्टर एक्ट) कोर्ट सं0-5,  ओम प्रकाश विशेष न्यायाधीश (एन0डी0पी0एस0 एक्ट),  नितिन कुमार ठाकुर अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-2,  अरूण कुमार-तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-4,  प्रशान्त बिलगैया अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी. प्रथम,  विनोद कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी. द्वितीय,  नरेन्द्र पाल राणा अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी. तृतीय, सर्वेश कुमार मिश्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,  गीतेश पाण्डेय अधिवक्ता, एवं  कमलेश कुमार सिंहअधिवक्ता उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी कार्यालय पर फरियादियों की समस्या सुनती डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडे

फरियादियों की समस्या सुनती डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडे।

बलिया : जिलाधिकारी कार्यालय पर डिप्टी कलेक्टर ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही निस्तारण किया गया। कुछ समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को जांच कर निस्तारण के आदेश दिए। बलिया शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक दिन जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश  पर फरियादियों की समस्या को सुना कर निस्तारण किया जाता है। जिलाधिकारी की देख रेख में जिला कार्यालय पर डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडे ने फरियादियों की समस्या सुन उनका निस्तारण किया। फरियादियों की समस्या सुनने में डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडे के साथ डिप्टी कलेक्टर राशिद अनवर फारूकी भी मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति के वक्रतुण्ड स्वरूप की पूजा अर्चना कर अहंकार को दूर करने की प्रार्थना की

बागपत(खेकड़ा): अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वाधान में नगर के अर्वाचीन इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित गणेश महोत्सव के तिसरे दिन भगवान गणपति के वक्रतुण्ड स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। पं हरिओम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणपति की प्रतिमा का पूजन कराया। पंचामृत से स्नान करा वस्त्र, नैवेद्ध, फल, पुष्प, यज्ञोपवीत, मोदक अर्पित कर भगवान की पूजा कराई । श्रद्धालुओं को वृत्तखंड स्वरूप के विषय में बताते हुए पंडित हरिओम शास्त्री ने बताया कि भगवान गणपति ने वक्रतुण्ड रूप धारण कर मत्सयासुर राक्षस के अहंकार मद् का नाश किया था। इस स्वरूप की पूजा करने से भगवान मनुष्य के अहंकार का विनाश करते हैं और उसकी बुराइयों में सुधार कर पुण्य कर्म करने का वरदान प्रदान करते है।इस अवसर पर पूजन आरती में कुलदीप शर्मा, कविता गोला सभासद,पिंकी गोला सभासद, राजू पांचाल, टीनू रुहेला,अनिल त्यागी,संजय प्रजापति, विद्यालय प्राचार्या मीनाक्षी शर्मा, उमेश शर्मा, हर्ष धामा, अमर तोमर, दिव्या, साधना, मीनाक्षी शर्मा, कविता, रूपल, श्वेता, रितिका,अन्नू नीतू शर्मा, महिमा, काजल आदि उपस्थित रहे।

महाराजा अग्रसेन की जयंती बड़ी धूमधाम से निकालने का लिया प्रण: किशोर गर्ग

बागपत। महाराजा अग्रसेन भवन, कोताना रोड बड़ौत में अग्रवाल महासंघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन हुआ। जिसमे नवनियुक्त कार्यकारिणी ने शपथ ली और आगामी अग्रसेन जयंती को बड़ी धूमधाम से निकालने का प्रण लिया। जिसका संचालन डा. राजेश गुप्ता  ने किया जिसमें श्रीराम गर्ग (लुहारी वालो) ने सबको शपथ ग्रहण कराई औरर सबको एकजुट होने के लिए आह्वान किया। अग्रवाल महासंघ के अध्यक्ष युगल किशोर गर्ग ने सबको महाराजा अग्रसेन के आदर्शो पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया व जयंती पर सभी अग्र बंधुओ से एकत्रित होने के लिए आह्वान किया। इस अवसर नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे और कार्यक्रम को भव्य बनाने पर रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर हंसराज गुप्ता, संजय गोयल,संजय कुमार गर्ग, प्रवीन गुप्ता, संदीप गर्ग टीटू प्रधान, प्रेस प्रवक्ता डा.राजीव गुप्ता प्राचार्य, रघुनंदन गुप्ता, आकाश कंसल, मनोज गोयल चांद, साधुराम जिंदल, नितिन गुप्ता, नीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता, राजीव गर्ग, रवि गर्ग, मंशाराम गर्ग, रामप्रकाश सिंघल, कामत प्रसाद गुप्ता, राममोहन गुप्ता, रामावतार गुप्ता, अजय गर्ग, रामानंद बंसल, ओमपाल गुप्ता, सत्यपाल , संजय अग्रवाल, दीपांशु गोयल, अनंत गोयल, प्रणव गोयल, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य चिकित्सा कैम्प में 187 की जांच की

बिनौली। रंछाड गांव में बुधवार को सर्वजन कल्याण सेवा संस्थान व केनरा बैंक रंछाड के संयुक्त सौजन्य से स्वास्थ्य चिकित्सा परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें चिकित्सकों ने 187 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा का वितरण किया।
आयोजित स्वास्थ्य कैम्प का शुभारंभ ग्राम प्रधान अंतुरत चौधरी व शाखा प्रबंधक केनरा बैंक रंछाड संजीव कुमार ने संयुक्तरूप से फीता काटकर किया। कैम्प में डा. शिवकुमार बालियान, डा. योगेंद्र पंवार, चरण सिंह, सतेंद्र, सूरज, कुमार, राजबीर सिंह चौहान ने आंख, कान, पेट, अस्थमा, लीवर, सोराइसिस के 187 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की।  कैम्प में प्रबंधक संजीव कुमार, अतुल शाह, सुनील मलिक, गीता, वीरेंद्र आदि का सहयोग रहा।

जिला क्रीड़ा खोखो प्रतियोगिता में बागपत की टीमों का दबदबा

विकास बडगुर्जर,संवाददाता
बिनौली: बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार को जिला क्रीड़ा खोखो प्रतियोगिता हुई। जिसमें बागपत ब्लाक की टीमों का दबदबा रहा।

बुढेड़ा के नेहरू स्मारक इंटर कालेज में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि

प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने फीता काटकर व उदघाटन मुकाबले के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग का उदघाटन मुकाबला बड़ौत ब्लॉक की टीम ने बिनौली की टीम को 11-5 से हराकर जीता। सीनियर बालिका वर्ग में बड़ौत की टीम बागपत की टीम को 8-3 से हराकर विजेता बनी। सब जूनियर बालक वर्ग में बागपत की टीम बड़ौत को 7-3 से हराकर अव्वल रही। जबकि बालिका वर्ग में बागपत ने पिलाना को 4-3 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में बागपत ने बड़ौत को 11-3 से हराकर खिताब जीता।
प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह ने अतिथियों को शाल व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। भरत सिंह तोमर, योगेंद्र सिंह तालियान, नबाब सिंह, ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार, कृष्णपाल प्रधान, अरुण मलिक, नरेश कुमार, मांगेराम, संदीप, सुशील, कंवरपाल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

तेड़ा कॉलेज में शिक्षाविदों को सम्मानित किया

विकास बडगुर्जर,संवाददाता
बिनौली। तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक राजवीर सिंह ने दीप प्रवजलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा जीवन में सफलता प्राप्त करने का कोई शार्टकट नही होता, इसके लिए महनत ओर समर्पण होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक ही हमारा सच्चा मार्गदर्शक होता है जो हमें जीवन में नैतिकता से जोड़े रखता है। उन्होंने विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डीपी सिंह, अनीता सिंह, नरेशपाल सिंह को शॉल उढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डा. मनीषा मिश्रा ने समारोह में आये अतिथियों का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता अध्यक्ष कर्ण सिंह ठेकेदार ने की। अशोक कुमार, बिजेंद्र मुखिया, कर्ण सिंह नम्बरदार, यशवंत सिंह विनोद प्रधान, खुशीराम,यशपाल, विनोद आर्य, बबले, मुकेश कुमार, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।

माखर गांव में छपरौली विधायक ने सुनी समस्याएं

विकास बडगुर्जर,संवाददाता
बिनौली: माखर गांव में बुधवार शाम रालोद के छपरौली विधायक डा.अजय कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक डा. अजय कुमार ने कहा कि रालोद किसान मजदूरों का सच्ची हितैषी है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। गन्ना किसानों को सरकार के तमाम दावों के बाद भी समय पर भुगतान नही मिल रहा है। जिसके चलते किसान आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है।

माखर गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते छपरौला विधायक डा.अजय कुमार

इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में तालाबों की लंबे समय से सफाई नही होने से कई बस्तियों में जलभराव की जटिल समस्या से अवगत कराया। इसके अलावा ग्रामीणों ने खंडहर बन रहे बारातघर व ओपन जिम की बदहाली की समस्या बताई। जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने तथा कई जगह स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की। उधर विधायक ने बाल्मीकि बस्ती में जाकर तालाब ओवरफ्लो होने से गलियों में हुए जलभराव को देखा तथा जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान डा.अनिल आर्य, मोहित सोलंकी, सचिन कुमार, विवेक सोलंकी, अनिल सोलंकी, सुक्रमपाल, सुरेश बाल्मीकि, इलमचंद गिरि, समेदीन, सत्तार, सुशील पुरी आदि मौजूद रहे।

जैन मंदिर कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप

विकास बड़गुर्जर, सवांददाता
बिनौली: बरनावा गांव में मंगलवार को जैन समाज के लोगों की बैठक हुई। जिसमें मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों पर पूजन के दौरान अभद्रता करने का आरोप लगाया।
बैठक में विरेंद्र जैन ने कहा कि गांव के जैन मंदिर में समाज के लोगो को अभिषेक व पूजा करने मे रूकावट डाली जाती है। समाज द्वारा विरोध किया जाता है तो समाज के लोगो को डराया धमकाया जाता है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पूर्व समाज के राहुल जैन के द्वारा अभिषेक करने का नियमित समय पूछने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कर्मचारियों द्वारा मंदिर परिसर से बाहर जाने को कहा गया। बैठक में मंदिर से जुड़े दूसरी जगहों के रजनीश जैन व अशोक जैन द्वारा पुलिस से उत्पीड़न कराने का आरोप भी लगाया। इस दौरान प्रशासन से बाहरी लोगों से सुरक्षा की गुहार भी की गई। संदीप जैन के संचालन में हुई बैठक में राजेश जैन, आनंद जैन, देवेंद्र जैन, मोहित जैन, विशाल जैन, लोकेश जैन, सुनीता जैन, शिल्पी, क्षमा जैन आदि मौजूद रहे।

विरासत के आधार पर शस्त्र लाइसेन्स के लिए कलक्ट्रेट में लगाया गया कैंप

  • जिलाधिकारी को दस्तावेज पूर्ण मिले तो विरासत के आधार पर 12 शस्त्र लाइसेन्स स्वीकृत किए
  • विरासत के शस्त्र धारकों को ना हो कोई समस्या जनपद में लगाया गया शस्त्र कैंप

विकास बड़गुर्जर,सवांददाता
बागपत। जिलाधिकारी / जिला मजिस्ट्रेट श्री राज कमल यादव जी ने मृतक / 75 वर्ष से अधिक आयु के शस्त्र धारकों के लिए जनपद में एक नई पहल प्रारम्भ की, जिससे कि मृतक विरासत / जीवित हस्तान्तरण के आवेदकों का शस्त्र लाइसेन्स हस्तान्तरित हो सके, इसके लिए जनपद में आज पूर्व की भांति कलक्ट्रेट सभागार में कैम्प लगाया गया जिलाधिकारी ने कहा विरासत के आधार पर असलहा धारको को कोई समस्या ना हो उनकी समस्या को दृष्टिगत रखते हुए समय-समय पर जनपद में विरासत शस्त्र कैंप का आयोजन किया जाएगा तथा जिन शस्त्र धारकों की प्रशासनिक स्तर पर कोई समस्या है उसे प्रशासन स्वयं दुरुस्त करा रहा है किंतु जो उनके स्तर पर समस्या है वह शस्त्र धारक को स्वयं करानी होगी विरासत के कैंप का आयोजन कोई भी जमा शस्त्र का दुरुपयोग ना कर पाए उसके लिए जनपद में विरासत के शस्त्रों का कैंप लगाया गया है जिस के दस्तावेज पूर्ण मिले उन्हें मौके पर ही जिलाधिकारी द्वारा शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत किया गया। दस्तावेज पूर्ण मिले तो जिलाधिकारी ने तत्काल विरासत के 12 शस्त्र लाइसेन्स स्वीकृत किये, जिससे कि विरासत शस्त्र सम्बन्धित किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या ना हो। विरासत के शस्त्र लाइसेंस वाले शस्त्र अनु ज्ञाप आवेदको ने कहा इस तरह की पहल जीवन में पहली बार देखी है कार्यालय के बिना चक्कर लगाए कैंप के माध्यम से तत्काल विरासत शस्त्र लाइसेंस प्राप्त हो गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह, शस्त्र अनुज कुमार सिंघल सहित आदि उपस्थित रहे।

 

क्रोध मनुष्य की साधना को नष्ट करता है: पीयूष

बिनौली: बरनावा के श्री चंद्रप्रभ अतिशय क्षेत्र मंदिर में चल रहे 40 दिवसीय विधान में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मंत्रोचारण के साथ अर्घ्य चढ़ाए।
ब्रहमचारी प्रदीप पीयूष के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने नित्य नियम पूजन, शांतिधारा व भगवान का अभिषेक किया। उन्होंने कहा कि कुछ समय का बुखार मनुष्य की कई महीने की शक्ति को नष्ट कर देता है। परंतु क्षण भर का क्रोध मनुष्य भव की साधना को नष्ट कर देता है। क्रोध करने वाले व्यक्ति को चांडाल की उपमा दी जाती है। सहनशीलता व क्रोध के अभाव को परमात्मा की संज्ञा दी जाती है। परमात्मा कहीं मंदिर में प्राप्त नही होते हैं। परमात्मा हमारे अंदर मौजूद है।मंदिरों मैं भगवान के समक्ष आने पर अपने अंदर बैठे हुए भगवान का बोध हो जाता है। उस क्रोध से रहित होने के लिए ही हम परमात्मा की शरण को प्राप्त होते हैं। उस प्रकार से प्रभु दर्शन से कुछ हमारी क्रोध की परिणति कम होती है।

क्षेत्रीय खोखो क्रीड़ा प्रतियोगिता में दिखाया दम

बिनौली: बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कालेज में सोमवार को क्षेत्रीय खोखो क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। जिसमें बालक वर्ग में की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष अमरजीत राणा व गूर्जर महासभा जिला महामंत्री देवेंद्र गांवड़ी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं। बालक वर्ग का उदघाटन मुकाबला सरदार पटेल इंटर कालेज बली की टीम को नेहरू स्मारक इंटर कालेज की टीम ने हराकर जीता। सीनियर बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज सूजरा की टीम को तीन अंक से हराकर बुढेडा की टीम विजेता बनी। जबकि बालिका वर्ग में भी बुढेड़ा की टीम चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज निनाना की टीम को एक अंक से हराकर अव्वल रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में बुढेड़ा ने निनाना को तीन अंक से हराया।
सब जूनियर बालक वर्ग में बुढेड़ा ने बली को 5 आंक से हराया। प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह, रैफरी नरेश कुमार, मांगेराम, संगीता तोमर, मीना कुमारी, अरुण मलिक, कृष्णपाल प्रधान, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

बैंडबाजों के साथ निकाली भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा.

बिनौली: श्री कृष्ण मंडल शिव मंदिर के तत्वाधान में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गयी। शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
शोभयात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से समाजसेवी उपेंद्र प्रधान ने झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में तिरंगा रैली, भगवान गणेश, राधा कृष्ण का नृत्य, रथ पर राधा कृष्ण, शोले फ़िल्म की झांकी, राम लक्ष्मण हनुमान, शिव पार्वती, राम बलराम, व गदर फिल्म की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा मेन बाजार, बड़ौत मेरठ मार्ग बस स्टैंड से होकर पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर में आकर संपन्न हुई। यहॉ पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान की पूजा अर्चना की। शोभा यात्रा में सुरेश शर्मा, गगन धामा, परशराम शर्मा, सुधांशू जैन, पीयूष जैन, कुलवीर धामा, अशोक धामा, रमेशचंद चौहान, मुकेश चौहान, बिट्टू शर्मा आदि मौजूद रहे।

86 वर्षीय इलमचंद ने योगासन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

  • हरियाणा के जिंद में हुई राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता

बिनौली। हरियाणा के जिंद में हुई प्रथम राष्ट्रीय ओपन योगासन खेल प्रतियोगिता में रंछाड गांव के व्योश्रेष्ठ सम्मान प्राप्त 86 वर्षीय पूर्व प्रधानाचार्य इलमचंद तोमर ने स्वर्ण पदक जीता है।
योगासन स्पोटर्स एसोशिएसन द्वारा सफीदो रोड स्थित जाईट स्कूल में 19 से 21 तक चली इस योगासन प्रतियोगिता में इलमचंद तोमर ने 40 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग कर भुजंगासन, दुर्वशासन, योगनिद्रा, एक हाथ से शीर्षासन, पद्मयूर आसान, कमरमरोड़ आसान का शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता और योगा डेमो में भी उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके पदक जीतने पर मास्टर प्रह्लाद सिंह, प्रधान अरविंद तोमर, सतबीर माखर, उदयभान सिंह, करतार सिंह, राजेंद्र सिंह, एसआई ओमबीर सिंह, अवनीश तोमर आदि क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।

सिसाना में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गोगा नवमी

बागपत के सिसाना गांव में श्री गोगा देव जी की प्रतिमा

बागपत। ऐतिहासिक गांव सिसाना में श्री गोगा नवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का गांव स्थित श्री गोगा जी मंदिर में आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु गोरक्षनाथ व श्री गोगा देव जी महाराज को अलग-अलग मिष्ठान व हलवा आदि का भोग लगाया और गुरु गोरक्षनाथ व श्री गोगा देव का पूजन किया।
गांव के रहने वाले विनीत चौहान ने बताया कि गांव के घर-घर में श्री गोगा देव जी की पूजा की गई। सभी गांववासियों ने श्री गोगा जी के जन्मोत्सव को श्री गोगा नवमी के रूप में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया।
गांव के सैकड़ों लोग कई बस, टेंपो व छोटी गाड़ियो के साथ श्री गोगा मेडी धाम के लिए रवाना हुए। रवाना होने वालों में मुख्य रूप से गुरु श्री ब्रहम पाल जी, मंदिर के पुजारी पंडित अर्जुन मिश्रा, मास्टर सतबीर सिंह, पंडित हरमाया, सुरेंद्र, प्रदीप, कृष्णपाल, गोपाल इंद्रपाल भगत जी, संजीव सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

कश्यप समाज के मेधावी बच्चों का किया गया सम्मान

बागपत के बड़ौत में कश्यप समाज के मेधावी बच्चों का सम्मान करते मंत्री

बागपत। श्री महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में कश्यप समाज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत के महावीर हॉल में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री के.पी.मलिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भगवान महर्षि कश्यप के पावन चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कश्यप समाज के वरिष्ठ समाजसेवी कालूराम कश्यप, अनिल कश्यप, सत्यपाल सिंह कश्यप,धर्मपाल कश्यप ,माया रानी कश्यप, कुसुम कश्यप आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मेधावी छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कश्यप समाज के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। जयवीर कश्यप ग्राम माज़रा प्रधान प्रतिनिधि, राकेश ग्राम प्रधान पोइस उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के व्यवस्थापक कृष्णपाल कश्यप तथा संचालन अशोक कश्यप एवं अनिल कश्यप द्वारा किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अमित कश्यप, महासचिव अनिल कश्यप, महामंत्री लोकेंद्र कश्यप, संयुक्त मंत्री रवि कश्यप, कोषाध्यक्ष रणबीर कश्यप, वरिष्ठ संयोजक मेहरपाल कश्यप, सचिव अशोक कश्यप, उप सचिव विक्रांत कश्यप, संयोजक नरेंद्र कश्यप, संजय कश्यप ,पूनम कश्यप, शोभना कश्यप आदि उपस्थित रहे।

रालोद किसानों और मजदूरों की सच्ची हितैषी: गठीना

  • रालोद पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान चलाया

विकास बड़गुर्जर, संवाददाता
बिनौली: बडावद‌ गांव में रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमे पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आहवान किया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं सदस्यता अभियान मंडल प्रभारी सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि सदस्यता पार्टी की रीढ़ होती है। जिस पार्टी के जितने अधिक सदस्य होंगे, वह पार्टी उतनी ही बड़ी मानी जाती है।
रालोद किसानों और मजदूरों की पार्टी है, इसलिए इस पार्टी का विस्तार होना जनहित और देशहित में है। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को भी विस्तार से बताया। पूर्व प्रधानाचार्य राजपाल सिंह के संचालन में हुई बैठक में नीरज पंडित, विक्रम सिंह आर्य, बृजमोहन शास्त्री, वीरसेन चिकारा, सेवाराम प्रधान, रब्बान चौधरी, अमित चिकारा, बाबू प्रधान आदि मौजूद रहे।