Tuesday, August 4, 2026
Home Blog Page 51

जनरल सेकेट्री ने जौहड़ी शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया

ब्यूरो चीप, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: यूपी राईफल एशोसियेशन के जनरल सेकेट्री जीएस सिंह ने रविवार को जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज का निरीक्षण कर शूटरों का उत्साह वर्धन किया। जनरल सेकेट्री ने कहा कि शूटिंग के क्षेत्र में जौहड़ी के शूटरों ने विश्व में नाम कमाया, उन्होंने रेंज संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह को ग्रामीण आंचल में शूटिंग को बुलंदियों पर लाने में महत्वपूर्ण योगदान देने व नन्हें शूटरों को तैयार करने पर प्रशंशा करते हुए साधुवाद दिया। उन्होंने शूटरों से रूबरू होकर उन्हें कड़ी महनत कर अपने देश व जनपद का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने की प्रेरणा दी ओर उनके उज्ववल भविष्य की कामना की इस अवसर पर खेलों इंडिया कोच महबूब पठान, प्रधान सोहनपाल सिंह, आशु, डोली, मानवी, प्रांजुल, कनिष्क अर्जुन, दक्ष, आदि उपस्थित रहे।

मां शाकुम्भरी देवी दर्शनों के लिए रवाना हुआ भक्तों का जत्था

ब्यूरो चीप, विकास बड़गुर्जर

मां शाकुम्भरी देवी के दर्शनों के लिए रविवार को बिनौली गांव से 35 श्रद्धालुओं जत्था पैदल रवाना हुए। इस दौरान श्रद्धालु अपने हाथों में लाल झंडे लेकर मां के भजनों पर नृत्य कर चल रहे थे। मां शाकुम्भरी देवी सेवा समिति के तत्वाधान में श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में पंडित सत्यनारायण के निर्देशन में विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के बीच मां का झंडा पूजन व आरती की। इसके बाद पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। पदयात्रा में श्रद्धालु हाथों में लाल झंडे लेकर मां शाकुम्भरी के दर्शनों के लिए भजनों पर झूमते हुए रवाना हुए। पदयात्रा बडौत, शामली, सहारनपुर से होकर 8 सितंबर को मां शाकुम्भरी देवी मंदिर पहुचेगी जहॉ पर पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु झंडारोहण करेंगे। पदयात्रा में प्रधान उपेंद्र धामा, अनिल धामा, श्रीपाल धामा, रमेश विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, परमबीर, राकेश, अशोक धामा, नीतू धामा, देवेंद्र धामा, विनीत धामा, कुलवीर धामा, यशपाल धामा, सचिन आदि शामिल रहे।

 

टीबी रोग के बारे में नवीनतम शोध को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बलिया : टीबी रोग के बारे में नवीनतम शोध के आधार पर वर्तमान परिवेश में उपचार को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हनुमानगंज स्थित महादेव पैलेस में आयोजित किया गया जिसमें टीवी से भारत को पूर्ण रूप से 2025 तक हराने के लिए चिकित्सकों को संकल्प दिलाने के साथी प्रशिक्षित किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया इस मौके पर लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए विशेषज्ञों ने टीवी के बारे में नए नए शोध की जानकारी दी मुख्य रूप से डॉ संजय निरंजन ने टीवी रोग के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि टीवी की प्राथमिक जानकारी होने पर सही तरीके से उपचार हो तो उसे समय से रोका जा सकता है डॉक्टर निरंजन ने कहा कि खांसी आकर ठीक हो जाती है बार-बार हंसी आती है और वेट कम होता जाता है। फीवर वेट और कफ तीनों चीज किसी भी व्यक्ति में है तो उसे टीवी की प्रारंभिक दवा चलानी चाहिए कांटेक्ट के आधार पर भी टीवी बढ़ता रहता है ऐसे में टीवी के मरीज से एक दूरी बनाकर रखनी होती है उन्होंने कोरोना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुराना जबसे हमारे देश में आया है, हम कोरोना काल से टीबी को भी गंभीरता से ले रहे हैं । मास्क, सैनिटाइजर व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना भी टीबी से बचाव है। इस मौके पर डॉ धीरज एम गुप्ता डॉ अजय श्रीवास्तव डॉक्टर तेज सिंह डॉ आनंद कुमार मिश्रा सहित कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें इस मौके पर डॉ अशोक सिंह, डॉ राजेश केजरीवाल, डॉ अजीत सिंह, डॉ पीके सिंह, डॉ बी के गुप्ता, डॉ एके गुप्ता, डॉ डी राय, डॉ जेपी सिंह, डॉ बीएन गुप्ता, डॉ डी प्रसाद, डॉ संतोष कुमार, डॉ संतोष चौधरी, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

समाजसेवी टीचर्स ग्रुप बना जरूरतमंद का सहारा, रोजगार के लिए भेट की सिलाई मशीन

झांसी : महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर समाजसेवी टीचर्स ग्रुप द्वारा 2 जरूरतमंद बेटियों के लिए रोजगार के द्वार खोलें। समाजसेवी टीचर्स ग्रुप ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर महानगर के हसारी क्षेत्र में रहने वाली अपर्णा और काजल जो कि सिलाई कढ़ाई में निपुण है परंतु उनके पास इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए सिलाई मशीन नहीं थी जब समाजसेवी टीचर्स ग्रुप को बच्चियों के हुनर के बारे में जानकारी हुई तो ग्रुप द्वारा दोनो बेटियों को सिलाई मशीन भेंट की ताकि वह उन मशीनों से अपना स्वयं का छोटा सा रोजगार शुरु कर सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी परिवार की सहयात कर सकें। काजल और अपर्णा का कहना है कि वह दोनों ही अभी पास मे ही एक सिलाई सेंटर पर जाकर कार्य करती हैं परंतु अब मशीनें मिलने के बाद वह अपने घर पर ही लोगों के कपड़े सिल कर अपने परिवार की आर्थिक रूप से मदद कर सकेंगी। समाजसेवी टीचर्स ग्रुप की अध्यक्ष संगीता सिंह ने बताया कि दोनों बेटियों की परिवार की स्थिति ठीक नहीं है बेटियां पढ़ी-लिखी हैं और सिलाई कढ़ाई में निपुण है। जब उन्हे इस बात की जानकारी हुई कि यदि उन बच्चियों को सिलाई मशीनें मिल जाए तो वह घर पर ही लोगों कपड़े सिल कर अपने परिवार के लिए दो पैसा कमा सकेंगी। इसलिए शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर ग्रुप के द्वारा उन्हें दो सिलाई मशीन भेंट की। कार्यक्रम में ग्रुप की सदस्य रीता सोलंकी, प्रीति चौरसिया, सुधा वर्मा, सुमीक्षा यादव, अर्चना वर्मा, उषा निगम, विनीता अहिरवार, नीतू सिंह चौधरी, सरला मिश्रा, मंगेश गुप्ता, दीप्ति अग्रवाल आदि मौजूद रही।

युवाओं ने उठाई आवाज इलेक्ट्रिक बस संचालन के लिए मोबाईल एप्प की हो लाँचिंग

झांसी:आज युवा शक्ति सेवा संस्थान (रजि0), झाँसी के अध्यक्ष शुभम साहू की अध्यक्षता में दिनांक 02 सितम्बर 2022 को नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा एवं परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह को ज्ञापित पत्र के सन्दर्भ में संस्थान के सदस्यों और झाँसी के लोगों के साथ सम्बन्धित विषय पर बैठक आयोजित कर चर्चा की गई। अध्यक्ष शुभम साहू ने कहा कि झाँसी जिले में स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत संचालित इलैक्ट्रिक बसों का नियत समय और नियत स्थान पर ठहराव न होने के कारण आम जनमानस को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उसका निस्तारण शीघ्र ही कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि झाँसी में नगर निगम द्वारा जो बसें संचालित हैं उससे बड़ी संख्या में झाँसी का अधिकतर व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है, किन्तु समय और स्थान नियत नहीं होने के कारण लोगों को पब्लिक ट्रान्सपोर्ट का ही सहारा लेना पड़ रहा है। आवागमन की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए युवाओं ने युवा शक्ति जिन्दाबाद के नारे लगाये और युवाओं की इसी बुलन्द आवाज़ के माध्यम से हज़ारों दैनिक यात्रा करने वालों को लाभ मिलना भी साकार प्रतीत हो रहा है।इसी क्रम में अध्यक्ष शुभम साहू ने प्रस्ताव रखा कि आधुनिकता की ओर बढ़ते कदमों में यदि एक ऐसा मोबाईल एप्प निर्मित किया जाये जो कि इलैक्ट्रिक बसों की आवाजाही (रूट), समय और स्थान की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराये, तो यह न सिर्फ आम-जनमानस के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा, अपितु यह नगर निगम के लिए भी सुविधापूर्ण होगा साथ ही शासन को भी समुचित राजस्व की प्राप्ति होगी, इस प्रस्ताव पर सभी की सहमति प्राप्त हुई और सभी ने एकमत होकर प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। आभार अतुल कुमार तिवारी ने व्यक्त किया।उक्त अवसर पर ऋशभ साहू, अंशुल गुप्ता, विदेह उपाध्याय, आशीश श्रीवास्तव, श्रेष्ठ अग्रवाल, मोहित, अमित, अविनाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

वारदात को देते अंजाम उससे पहले ही धर दबोचे गए बदमाश

झांसी : आज जनपद झांसी के एरच थाने में पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार युवकों की हरकते संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उन्हें किसी वारदात को अंजाम देने से पहले ही धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस व बाइक बरामद की है। पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में कार्यवाही की है।बताते चलें कि झांसी एसएसपी शिवहरि मीना के निर्देश पर एरच थाना प्रभारी त्रिदीप सिंह अपनी टीम के साथ गुरसरांय बॉर्डर पर चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाइक सवार दो युवक खडैनी की ओर से आते हुए नजर आए। पुलिस टीम को देख वह भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस को उन पर शक हो गया ओर पुलिस ने उन्हें भागकर पकड़ लिया। उक्त बाइक सवारों की जब पुलिस द्वारा तलाशी ली गई तो उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे, 3 जिंदा कारतूस व 2 सोलर प्लेट और एक बाइक बरामद की।दोनों को पकड़कर पुलिस थाने लाया गया। जहां पूछताछ में उन्होंने अपना नाम निर्मल पटेल निवासी ग्राम सेरिया थाना टहरौली और राघवेन्द्र निवासी ग्राम सिंगार थाना गुरसरांय बताया। पकड़े गए बाइक सवार शातिर अपराधी है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहे थे। लेकिन वह घटना को अंजाम देते उससे पहले ही उन्हे पुलिस द्वारा धर दबोचा गया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने सम्बधित धाराओं में कार्यवाही कर दी है।

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली में आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए हापुड़ के कांग्रेसी भी हुए रवाना

हापुड़ :रविवार को कांग्रेस जन अतरपुरा चौराहा स्थित आर्य समाज मंदिर पर एकत्रित हुए। जहां शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में हापुड़ से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में पहुंचने के लिए हापुड़ से रवाना हुए।शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया हैं कि देश भर से लाखों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली कूच कर रहे हैं। आज जिस तरह देश में महंगाई ने लोगों का जीना दूभर कर दिया हैं। पिछले 8 सालों में बेरोजगारी घटने की बजाय निरंतर बढ़ने की ओर अग्रसर हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आवश्यक खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर लोगों के खाने पीने की सभी चीजें महंगी कर दी हैं। देश की आम जनमानस महंगाई से चौतरफा घिरा हुआ हैं। उसके सामने इस बढ़ती महंगाई से बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। केंद्र सरकार देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से निबटने में लगातार विफल हो चुकी हैं।वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा ने कहा कि देश के नौजवानों को समझना चाहिए कि युवाओं को रोजगार देने के मामले में केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी हैं। देश में अच्छे दिनों का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने आज देश के नागरिकों के बुरे दिन ला दिए हैं।

खेकड़ा में रामलीला का हुआ झंडा पूजन, निकाली यात्रा

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
खेकड़ा : श्री बालाजी रामलीला कमेटी के सौजन्य से पट्टी अहिरान स्थित पुराना शिव मंदिर में रामलीला के लिए झंडा पूजन हुआ। इस मौके पर एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने नारियल फोड़कर विधि-विधान के साथ झंडा पूजन किया। एसपी का रामलीला कमेटी के लोगों ने पटका व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।उसके बाद मंदिर से झंडा यात्रा निकाली गई, जो भूमिया मंदिर, बाल्मीकि चौक, रेलवे रोड, पुलिस चौकी, मेन बाजार होती हुई पांडव पुलिया स्थित रामलीला स्थल पर जाकर समाप्त हुई। जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष एवं समाज सेवी मनोज जैन ने बताया कि रामलीला आगामी 22 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलेगी। इस मौके पर रामलीला कमेटी के संरक्षक आनंद यादव व धर्मवीर यादव, अध्यक्ष नितिन जैन, महामंत्री प्रवीण यादव व विनोद शर्मा, डायरेक्टर राजेश शर्मा, जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज जैन, समाजसेवी अजय शर्मा, संजीव जैन, राजेंद्र यादव, अमित, नरेश, अंकुश जैन, नरेंद्र शर्मा, अतुल रुहेला, सुनील रुहेला, अनिल, मुकेश विश्वकर्मा आदि सहित काफी लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की साध-संगत ने धूमधाम से मनाया पावन महापरोपकार माह

श्रद्धालुओं के उत्साह के आगे छोटा पड़ गया डेरा सच्चा सौदा का विशाल आश्रम

ब्यूरो चीप, विकास बड़गुर्जर

बरनावा:डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां का पावन महापरोपकार माह (गुरुगद्दीनशीनी माह) रविवार को उत्तर प्रदेश की साध-संगत ने शाह सतनाम आश्रम बरनावा, जिला बागपत में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया। पावन भंडारे की नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की। विशाल आश्रम साध-संगत से खचाखच भरा हुआ था। इस शुभ अवसर पर 32 जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें देने सहित साध-संगत ने मानवता भलाई कार्यों के 142 कार्यों को नई रफ्तार दी गई।

शाह सतनाम आश्रम में शनिवार सायं से ही साध-संगत आना शुरू हो गई थी और रविवार अल सुबह तक ही पूरा आश्रम साध-संगत से पूरी तरह भर गया। आश्रम की ओर आने वाले सभी मार्गों पर दूर-दूर तक साध-संगत ही दिखाई दे रही थी। सुबह 11 बजे पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के रूप में पूज्य गुरू जी को पावन महापरोपकार माह की बधाई के साथ पावन भंडारे की नामचर्चा का आगाज हुआ। साध-संगत के भारी उत्साह के सामने डेरा प्रबंधन की ओर से किए गए व्यापक प्रबंध भी छोटे पड़ते नजर आए। जहां तक नजर दौड़ रही थी साध-संगत का जनसमूह ही दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर बड़ी-बड़ी स्क्रीनों पर पूज्य गुरू जी के अनमोल वचनों को साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया। पूज्य गुरू जी ने फरमाया कि परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के उपकारों को लिख बोलकर वर्णन कर पाना मुश्किल है। गुरु ने फरमाया कि मुरीद कभी अपने मुर्शिद को नहीं भुलता, मक्खियां-मच्छर तो उड़ जाया करते हैं। धन्य हैं मालिक के वो प्यारे जो आज राम-नाम और इन्सानियत की भलाई के रास्ते पर पूरी दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर पावन महापरोपकार माह से संबंधित डॉक्यूमेंट्री चलाई गई। हालांकि नामचर्चा की समाप्ति तक साध-संगत का आना लगातार जारी था। इसके पश्चात हजारों सेवादारों द्वारा आई हुई साध-संगत को कुछ ही मिनटों में लंगर-भोजन खिला दिया गया।


गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने 23 सितंबर 1990 को पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को अपना रूप बनाते हुए पावन गुरुगद्दी की बख्शिश की थी। इस पूरे महीने को करोड़ों साध-संगत मानवता भलाई के कार्यों को करके मनाती है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम तथा प्रदर्शनी का आयोजन

ब्यूरो विकास बडगुर्जर

बागपत। रविवार को जिला अग्रणी बैंक, केनरा बैंक बागपत द्वारा केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बागपत में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक कार्यक्रम तथा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रकाशी तोमर शूटर दादी ने फीता काट कर प्रर्दशनी का शुभारंभ किया और मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। एल.डी.एम राजेश पंत द्वारा कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया तथा सभी को कार्यक्रम का उद्देश्य की जानकारी देते हुए देश के ध्वज का महत्व बताते हुए उसके सम्मान करने को कहा। निदेशक आरसेटी शशी कुमार यादव द्वारा पीपीटी के माध्यम से इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी को सभी लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया। बॉबी शर्मा द्वारा इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से निवेदन किया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े तथा हम सब राष्ट्रीय ध्वज को लगाते समय और उसके बाद उसके सम्मान का ध्यान रखे। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रकाशो तोमर द्वारा अपने विचार रखे गए तथा सभी का आव्हान करते हुए कहा कि देश को निरंतर प्रगति पथ पर ले जाना ही हम सब का कर्तव्य है। इस अवसर पर पौरुष शर्मा कैनरा बैंक बागपत, सुनील कुमार एस.बी.आई बागपत, विपिन कुमार इंडियन बैंक, विशाल तोमर भूमि विकास बैंक, अनुज कुमार, धीरज कुमार, रूपल चौहान, अश्विनी एवं समस्त बैंकर्स तथा महिलाओं ने भाग लिया।

धनौरा सिल्वर नगर के तालाब से हटवाया गया अतिक्रमण

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों की अब नही खैर

बागपत: जिलाधिकारी  राज कमल यादव के नेतृत्व में जनपद में राजस्व विभाग की टीम द्वारा सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में आज अपर जिलाधिकारी  प्रतिपाल चौहान बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य की शिकायत सुन रहे थे जिसमें बागपत तहसील के धनौरा सिल्वर नगर के तालाब के अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई ,जिस पर बागपत तहसीलदार कोर्ट से पूर्व में ही बेदखली के आदेश हो रखे थे जिस पर अपर जिलाधिकारी ने मौके पर ही राजस्व विभाग की टीम भेजकर तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराया तालाब पर अवैध कब्जे करने वालों पर प्रशासन का बुलडोजर चला जिसमें बागपत तहसील के धनौरा सिल्वर नगर में भी तालाब पर अतिक्रमण हो रहा था अतिक्रमण करने वालों में  विनोद, मदनपाल,प्रमोद,हरपाल,योगेंद्र,महेश,वीरेंद्र,हरेंद्र,अशोक ,देवेंद्र नामक व्यक्ति है ,जिसको राजस्व विभाग की टीम व पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया तालाब व ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे करने वालों की जनपद में अब नहीं रहेगी खैर प्रशासन ऐसे लोगों को कर रहा है चिन्हित इसी क्रम में आज ग्राम धनोरा सिल्वर नगर मे .खसरा नम्बर 367,रकबा 1.1430 हेक्टेयर है तालाब की भूमि को नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा ,कानूनगो सतपाल आदि राजस्व टीम ने क़ब्ज़ामुक्त कराया गया।जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त एसडीएम व तहसीलदार को कड़े निर्देश दिए कि जनपद में जिन स्थानों पर अतिक्रमण है उन स्थानों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों को दी जाएगी पेंशन

बागपत :उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष व उससे अधिक के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पेंशन दिये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके क्रम में सूचना निदेशक/अपर सूचना निदेशक महोदय के माध्यम से पत्र के क्रम में अवगत कराना है कि उक्त योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नांकित शर्ते पूर्ण करते हैं यथा- उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो, ऐसे पत्रकार जो किसी अन्य पेंशन योजना से लाभान्वित न हो तथा जिनकी समस्त स्रोतो से वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक न हो, योजना अन्तर्गत पेंशन हेतु आवेदक को कम से कम 15 वर्षो से सूचना विभाग की सुसंगत नियमावली के अधीन निरन्तर राज्य स्तरीय / जनपद स्तरीय मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है तथा किसी भी पत्र / पत्रिका का स्वामी / मुद्रक / प्रकाशक इस हेतु अर्ह नहीं होगा अनिवार्य है। उपरोक्त अपेक्षित सूचना के साथ-साथ संबंधित पत्रकार का आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं मान्यता कार्ड की छाया प्रति भी साक्ष्य स्वरुप संलग्न करते हुये जिला सूचना कार्यालय बागपत में उपलब्ध कराएं जिससे एक सप्ताह के अंदर संबंधित पत्रकार बंधुओं की सूचना, सूचना निदेशालय लखनऊ को प्रेषित की जा सके।

कविता सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित

बिनौली: बिनौली के प्राथमिक विद्यालय न.1 की प्रधानाध्यापिका कविता सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। विद्यालय पहुंचने पर शनिवार को उनका अध्यापिकाओं व बच्चों ने जोरदार स्वागत किया।परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को हर वर्ष राज्य शिक्षक पुरस्कार दिया जाता है। वर्ष 2021 के लिए शासन द्वारा गठित राज्य स्तरीय समिति की संस्तुतियों के आधार पर चयनित अध्यापकों की सूची प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने जारी की। जिसमे बागपत जनपद से कविता सिंह का चयन हुआ है।कविता सिंह ने वर्ष 2005 में बेसिक शिक्षा विभाग में मुजफ्फरनगर में कार्य शुरू किया। वर्ष 2006 में बागपत में स्थानांतरण हुआ। बिनौली के प्राथमिक विद्यालय न.एक मे सहायक अध्यापक पद पर तैनाती मिली। वर्ष 2016 में प्रधानध्यापक पद पर पदोन्नति हुई। कुशल नेतृत्व व मेहनत से कविता ने विद्यालय की सूरत बदल दी। इस समय इस विद्यालय में 354 बच्चे पढ़ रहे हैं।विद्यालय में बिजली, पानी व फर्नीचर की व्यवस्था दुरुस्त कराई।शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए स्मार्ट क्लास शुरू कराई तथा एक कंप्यूटर लगवाया। बच्चों को सिलाई कढ़ाई, आर्ट क्राफ्ट, ब्यूटीशियन, मेंहदी आदि का प्रशिक्षण दिलाया। आत्मरक्षा के लिए जुडो कराटे व पपेट द्वारा नाट्य कला सिखाई। इन पुरस्कारों से भी की गई है सम्मानित ।ससीआरटी लखनऊ द्वारा नाट्य प्रतियोगिता में पुरस्कार, उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार तथा चतुर्थ आदर्श पाठ योजना पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इसके अलावा उन्हें तीन बार आईसीटी में जनपद में प्रथम स्थान मिल चुका है। पुरस्कार मिलने की घोषणा होने पर बीईओ बिजेंद्र कुमार, रालोद राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, ग्राम प्रधान उपेंद्र धामा, विनय कुमार, संगीता, ज्योति, राजू तोमर सिरसली आदि ने बधाई दी है।

 

राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा ने किया लक्की मेला श्री दाऊजी महाराज का फीता काटकर उद्घाटन

हाथरस :केंद्रीय राज्य मंत्री उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय एवं सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार बी. एल. वर्मा ने (बल्देव छठ) के मौके पर ब्रज क्षेत्र का मशहूर 111वां विशाल लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का उद्घाटन फीता काटकर किया। मंत्री के मेला श्री दाऊजी महाराज का उद्घाटन का फीता काटते ही मेला परिसर दाऊबाबा के जयकारों से गूंज उठा। परंपरा के अनुसार .मंत्री ने शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर व गुब्बारे उड़ाए। इसके बाद सभी पैदल दाऊजी मंदिर पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने छप्पन भोग के दर्शन कर एवं मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के उपरांत मंत्री तथा उपस्थित सभी लोग मेला रिसीवर कैंप में पहुंचकर कुश्ती दंगल का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मंत्री को स्मृति चिन्ह व दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डा0 बसंत अग्रवाल ने  मंत्री के आगमन पर मंत्री सहित अन्य पधारे हुए सभी जनप्रतिनिधियों, विधायकगणों आदि का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सूचना अधिकारी स्वास्थ्य विभाग चतुर सिंह के द्वारा किया गया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

हाथरस:  हाथरस की सियासत के पर्याय समझे जाने वाले रामवीर उपाध्याय आखिर मौत से हार गए। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे उपाध्याय को आगरा स्थित आवास से देर रात हालत बिगड़ने पर आगरा के रेनबो अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु की खबर हाथरस और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लगभग 64 वर्षीय रामवीर उपाध्याय मायावती की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। लगभग 25 साल तक हाथरस की विभिन्न विधानसभा सीटों से विधायक रहने वाले रामवीर उपाध्याय की गिनती कद्दावर नेताओं में होती थी। उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय जिला पंचायत हाथरस की अध्यक्ष हैं। वह अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। रामवीर उपाध्याय के भाई रामेश्वर ब्लॉक प्रमुख हैं। उनके एक और भाई मुकुल उपाध्याय पूर्व विधायक हैं। प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय बसपा की सरकार में चिकित्सा शिक्षा और परिवहन मंत्री भी रहे थे। उनका आगरा से गहरा जुड़ाव रहा। ब्राह्मण समाज में उनकी खासी पकड़ थी। वर्ष 2009 में उन्होंने पत्नी सीमा उपाध्याय को आगरा की फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा। वह राजबब्बर को हराकर चुनाव जीती थीं।मूलरूप से सादाबाद निवासी रामवीर उपाध्याय ने बसपा सरकार के दौरान ही आगरा को अपनी कर्मभूमि बना लिया था। उन्होंने शास्त्रीपुरम में आवास बनवाया। बसपा के कद्दावर नेता रहे रामवीर उपाध्याय का पार्टी से वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोहभंग हो गया था। उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय और भाई मुकुल उपाध्याय पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके थे। विधानसभा चुनाव से पहले उनके पुत्र चिराग भी आगरा में ही भाजपा में शामिल हो गए। हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें सादाबाद से चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन वह जीत नहीं सके। आगरा समेत आसपास के जिलों में ब्राह्मण समाज के साथ ही सर्वसमाज में उनकी गहरी पैठ थी। यही कारण था कि भाजपा ने उन्हें न केवल पार्टी में शामिल किया बल्कि विधानसभा चुनाव में भी उतारा था। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से राजनीति में बड़ा शून्य हो गया। भाजपा नेता डीके तिवारी ने कहा कि वह आगरा के लोगों की समस्याओं का निदान किया करते थे। अकसर वे अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनते और सुलझाते थे।

*प्रबुद्ध सम्मेलन के लिए बैठक आयोजित की गई*

हसनपुर(मुबारिजपुर) ।  हसनपुर में भाजपा विधायक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी के आवास पर प्रबुद्ध सम्मेलन के लिए एक बैठक का आयोनज किया गया बैठक में आगामी दिनो मे होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन सफल बनाने पर चर्चा की रणनीति बनाई गई हसनपुर विधायक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश आगे बढ़ रहा है। देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ ने देश व प्रदेश को कायाकल्प कर दिया सीमाओ की रक्षा व विश्वस्तरी मुद्दो पर सक्रीयता देश का गौरव व स्वाभिमान बढ़ा है , बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डा.ऋषिपाल नागर गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी, जिला महामंत्री पूरन सिंह सैनी, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पूर्व नगरपालिका चेयरमैन राकेश बंसल, कार्यक्रम संयोजक सुरमित कुमार गुप्ता कार्यक्रम सह संयोजक अंकुर अग्रवाल हसनपुर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा,उझारी मंडल अध्यक्ष हेमराज सैनी, रुखालू मंडल अध्यक्ष ईश्वर चंद गुर्जर, आदमपुर मंडल अध्यक्ष शिव कुमार खड़गवंशी मनोज कुमार शर्मा, हितेश त्यागी अतुल गर्ग डा. अक्षय नागर अर्पण गुप्ता अमित खड़गवंशी, प्रेम कुमार शर्मा, शेखर गुप्ता, लेखराज सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा शर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री उमा नागर, मंडल मंत्री कविता सैनी, एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

यासीन मलिक, राजस्व निरीक्षक सम्बद्ध एल०आर०सी० कलक्ट्रेट बागपत को भ्रष्टाचार करने का प्रथम दृष्टता दोषी मानते हुए जिलाधिकारी ने किया निलंबित

 

बगपत : यासीन मलिक हाल तैनात एण्डी०एम० कार्यालय (भूलेख) बागपत द्वारा मृतक के आश्रितों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के लाभ दिलाए जाने के लिए अनुचित मांग की गई थी। जिलाधिकारी  राजकमल यादव के मामला संज्ञान में आने पर यासीन मलिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया । उक्त आरोप गम्भीर प्रकृति का है इसलिए यासीन  मलिक, राजस्व निरीक्षक सम्बद्ध एल०आर०सी० कलक्ट्रेट बागपत को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उoप्रo सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमवाली 1999 के नियम 7 के अन्तर्गत अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करते हुए तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने निलम्बित कर दिया । जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण की जाँच के लिए उपजिलाधिकारी बागपत को जॉच अधिकारी नामित किया है।भ्रष्टाचार के प्रति जिलाधिकारी द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। पूर्व में भी भ्रष्टाचार करने वाले अनेकों कार्मिकों को जिलाधिकारी द्वारा निलंबित किया जा चुका है।

 

 

जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी ने की जिला समन्वय समिति की बैठक

बगपत : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राज कमल यादव  ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित योजनाओं के प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, फसली किसान क्रेडिट कार्ड एवं किसान पशुपालक, मत्स्य पालक, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं पर समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक  राजेश पन्त द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने बताया कि वार्षिक ऋण कुल लक्ष्य रू0 4121.94 करोड़ के सापेक्ष रुपया 747.70 करोड़ का ऋण वितरण कर 18.18 % की प्रगति दर्ज की गई है। जिसमें प्राथमिकता क्षेत्र लक्ष्य रुपया 4048.98 करोड़ के सापेक्ष रुपया ₹525.00 करोड़ का ऋण वितरण की उपलब्धि दर्ज की गई जिसपर जिलाधिकारी ने कहा कि वार्षिक ऋण योजना में और प्रगति बढ़ाने की  आवश्यकता है।जिलाधिकारी  ने सभी बैंकों के जिला समन्वयको को पीएम समाननिधि एवं अन्य सरकारी योजनओं में बैंकों को प्रेषित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।उक्त अवसर पर RBI से सहायक महाप्रबंधक  अनिल कुमार मिश्र , DDM ,नाबार्ड,  शौमीर पुरी, R SETI बागपत के निदेशक  शशि यादव डी0सी0 NRLM एवं समस्त बैंकर्स तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सरकारी कार्यालयों का किया भ्रमण

बागपत : जिलाधिकारी  राजकमल यादव ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें सरकार की योजनाओं से व सरकारी तंत्र की जानकारी से रूबरू कराया और उनका हौसला अफजाई की जिलाधिकारी ने कहा जो भी कार्य करें मन लगाकर करें व्यक्ति जीवन में कोई भी कार्य मन लगाकर करता है तो उसे निश्चित ही सफलता मिलती है इसी क्रम में आज एसपीसी कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल चौबली के बच्चों को SPC कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बागपत के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया गया इसके अंतर्गत जिला बागपत में महिला थाना, यातायात पुलिस ,कोतवाली बागपत , जिला कारागार, वृद्धा आश्रम एवं जिलाधिकारी कार्यालय का भ्रमण कराया गया इस प्रकार छात्रों ने यातायात के नियमों को जाना तथा यातायात कैसे कंट्रोल किया जाता है इसके विषय में जानकारी प्राप्त की कोतवाली बागपत में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किस प्रकार हमें एस पी सी कैडेट के रूप में अनुशासन को अपनाकर अपने जीवन में प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं महिला थाना के अंतर्गत महिला थाना अध्यक्ष द्वारा छात्राओं को महिलाओं के ऊपर होने वाली अत्याचारों के बारे में जानकारी दी गई तथा एंटी रोमियो पुलिस के बारे में जानकारी दी गई उनके द्वारा छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उन्हें तुरंत थाने में सूचना देनी चाहिए छात्रों ने वृद्ध आश्रम का भी भ्रमण किया आश्रम में रहने वाले वृद्धों से बातचीत की तथा उनके दुख दर्द को समझा और इस प्रकार बच्चों की मन में दया का भाव उत्पन्न हुआ तथा बच्चों ने जाना कि हमें अपने बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए तथा उन्हें अपने साथ रखना चाहिए तथा उनकी देखभाल करनी चाहिए बच्चों के साथ भ्रमण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सरोज किसमिसया, अध्यापिका  अनीता , रूबी एवं मंजू यादव भी रहे।

 

सरलता ही मोक्ष का द्वार हैं: महेश चंद्र शास्त्री

बिनौली: बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में चल रहे विधान में श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म की पूजा की।पंडित महेश चंद शास्त्री ने कहाँ कि परमात्मा और मनुष्य के बीच की निकटता दूरी का नाम आर्जव धर्म है। मानसिक बीमारी से ऊपर उठाने वाला, असीम आनंद में स्नान कराने वाला, स्वयं के अस्तित्व की एकता का बोध कराने वाला आर्जव धर्म है। जिसमे माया के बादलों के पीछे ही सत्य का सूर्य छिपा है। जिसका मन, वचन और काय श्रेष्ठ कार्यों में एक नहीं होता। उसके जीवन में धर्म का आगमन नहीं होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को जीवन मे मोक्ष मुक्ति के लिए श्रेष्ठ कर्म करने तथा उत्तम आर्जव धर्म को अंगीकार करने का संकल्प कराया। इस अवसर पर मुकेश जैन, संदीप जैन, ऋषभ जैन, लता जैन, ममता जैन, सीता जैन आदि मौजूद रहे।