Tuesday, August 4, 2026
Home Blog Page 50

वर्षा की एक एक बूंद होती है अमृत के समान – जिलाधिकारी

उच्च प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

झांसी:जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत सरोवर योजना केन्द्र/प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इन सरोवरों को बहुउद्देश्यीय स्वरूप में बनाया जाएगा। मानव जीवन का आधार जल है। लेकिन धीरे-धीरे जलस्तर कम होता जा रहा है। जल स्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए पूर्व में बने हुये तालाबों का जीर्णोद्वार/नए तालाबों का निर्माण अमृत सरोवर योजना के अर्न्तगत कराया जा रहा हैं। जिससे जनपद के भूगर्भ जल का संरक्षण व संवर्धन हो सके।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आज विकासखंड मऊरानीपुर के ग्राम घाट लहचूरा में अमृत सरोवर योजना के अतंर्गत निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब के चारों ओर वृहद वृक्षारोपण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि तालाब को रमणीय क्षेत्र के रूप में बनाया जाना है अतः शोभादार पौधों के साथ-साथ ऐसे पौधों का भी रोपण किया जाए जो वहां के केयर टेकर की आय का जरिया बने।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जल संरक्षण हेतु भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना के तहत जनपद में बड़ी संख्या में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। सभी अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य युद्ध गति से किया जाए ताकि वर्षा जल की एक एक बूंद का संरक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि जहाँ पर तालाब हैं, उन्हीं तालाबों का इस योजना के तहत जीर्णोद्धार कराया जा रहा है तथा जहाँ पर बड़ा तालाब नहीं है वहाँ पर नये तालाब का निर्माण अमृत सरोवर के रूप में किया जा रहा है।उन्होंने ग्राम घाट लहचूरा के अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों से संवाद स्थापित किया। काम कर रहे श्रमिकों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि श्रम विभाग में आप अपना पंजीकरण करा लें ताकि श्रम विभाग की अनेकों लाभकारी योजनाओं का आप लाभ प्राप्त कर सकें उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकार को श्रम विभाग में पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिए। सैनिकों से बात करते हुए उन्होंने समय से पारिश्रमिक प्राप्त होने की जानकारी ली,उन्होंने बताया कि एक मजदूर की दैनिक मजदूरी 213 रूपये देय है, जो उसे ससमय प्रदान की जाए। उन्होंने कार्यस्थल पर पेयजल और छाया की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि तालाबों में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के चारो ओर पाथ,ऊंची दीवार के साथ रैम्प सीड़ी युक्त,आउट लेट/इन लेट व तालाब के चारो ओर तार के माध्यम से फेसिंग का कार्य कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त बैठने के लिए बेंच और ध्वजारोहण हेतु भी एक पक्का स्थान बनाया जाएगा,जहां पर गणमान्य जनों द्वारा गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता दिवस सहित अन्य समारोह पर ध्वजारोहण किया जा सके।अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के पश्चात जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने उच्च प्राथमिक विद्यालय घाट लहचूरा ब्लॉक मऊरानीपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च प्राथमिक का निरीक्षण किया, और कक्षा 5,कक्षा 6, कक्षा 7 के बच्चों से वार्ता की। कक्षा 7 के बच्चों से पुस्तक के पाठ पढ़ने को कहा इसी प्रकार कक्षा 6 के बच्चों से अंग्रेजी में नाम ,पता पूछा कक्षा एक के छोटे बच्चों से उनका नाम पूछा बच्चों ने सभी सवालों का जवाब अच्छे से दिया।जिलाधिकारी ने बच्चों को कहा कि आप लोग मेहनत से पढ़ें तथा स्कूल नियमित रूप से आया करें। इसके बाद स्कूल की पेयजल व्यवस्था, शौचालय, स्मार्ट क्लास ,एवं रसोईघर चेक किया। रसोई घर में जाकर बनने वाली सब्जी तथा भोजन में डालने वाले तेल को चेक किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छा एवं पोषण युक्त भोजन मिलना चाहिए।निरीक्षण के दौरान स्कूल की व्यवस्था को देख संतुष्ट नजर आए, उन्होंने बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए अभिभावकों से अवश्य संवाद बनाए रखें ।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर मृत्युंजय नारायण मिश्रा, खंड विकास अधिकारी गणेश वर्मा, ग्राम सचिव, जे0ई0, ग्राम प्रधान, बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

एनालिसिस एकेडमी मे मनाई गई डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

झांसी: झांसी में शिवाजी नगर क्षेत्र में स्थित एनालिसिस एकेडमी/ रिदम एजुकेशन द्वारा देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक जयंती के रूप में बड़ी ही धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किए तत्पश्चात उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बारे में संस्थान मे अध्ययनरत छात्र छात्राओं को अवगत कराया। इसके उपरांत बच्चो ने सुन्दर प्रस्तुति देकर शिक्षको का सम्मान किया।इस कार्यक्रम में संस्थान मे पढ़ाने वाले सभी शिक्षकगण मनीष पालीवाल , डा. अमित केशवानी चन्द्रभान, मयंक, शाहरुख, अभीषेक, अशोक, विक्रम, आकांक्षा, व स्टाफ इरशाद, रोशन रागेशवरी, नमृता व संस्थान मे पढ़ने वाले समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

झांसी: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने पशुधन, नमामि गंगे जलापूर्ति, पर्यटन, संस्कृति, कृषि तथा बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी दिनों में मुख्यमंत्री  किसी भी जिले का निरीक्षण कर सकते हैं, उन जिलों मे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य या नवाचार के बारे में भी मुख्यमंत्री  को अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री  जिले में किसी भी क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों से वार्तालाप भी करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने जिलों को और बेहतर बनाने के लिए क्या नया कर सकते है, जिससे वहां की आम जनमानस को रोजगार मिल सके, इस पर विचार करने की जरूरत है मुख्य सचिव ने कहा कि 19 जनपदों लखनऊ, कानपुर नगर, बाराबंकी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, गोरखपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज, चित्रकूट, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और इटावा में कुल 22 नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र बने हुए हैं। इन केंद्रों में कितने डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद है, इसकी पूरी रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए।इससे पूर्व प्रतापगढ़ डीएम ने बताया कि जिले में पोषण के महत्व को बढ़ावा देने के लिए स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का कार्यक्रम प्रतिदिन किया जा रहा है। इस स्पर्धा के तहत 0-6 वर्ष की आयु समूह के समस्त बच्चों में पोषण स्तर में सुधार, कुपोषित बच्चों एवं स्वस्थ बच्चों पर अधिक फोकस, बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित विषयों से समाज को जोड़ा जाना, बच्चों एवं अभिभावकों में स्वस्थ रहने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना, आईसीडीएस की सेवाओं से वंचित बच्चों तक आईसीडीएस की सेवाओं की पहुंच बनाना आदि है। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को नियमित निगरानी एवं कुपोषण की पहचान तथा समय पर निराकरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इसी क्रम में बहराइच डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत गैर ऋणी किसानों के फसल बीमा पंजीकरण 2021-2022 में खरीफ मौसम में 11569 गैर ऋणी किसानों की ओर से बीमा कराया गया है। रबी मौसम में 26961 किसानों द्वारा बीमा कराया गया है। जिससे जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार वर्ष 2022-2023 में खरीफ मौसम में 55279 गैर ऋणी किसानों द्वारा बीमा कराया गया जबकि ऋणी किसानों की संख्या 56799 के बराबर है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत किसानों को बेहद कम प्रीमियम पर बीमा की सुविधा दी जाती है। अगर उनकी फसल को प्राकृतिक आपदा से नुकसान पहुंचता है तो किसानों को दावे के रूप में राशि दी जाती है। इसका उदेश्य उन्हें कर्ज के बोझ से बचाना है।इसी क्रम में कानपुर मंडलायुक्त ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनपार्क स्टेडियम की विजिटर गैलरी खास आकर्षण का केंद्र है। क्रिकेट प्रेमी विजिटर गैलरी में 70 वर्षों के इतिहास के बारे में दर्शाया गया है। कई क्रिकेट प्रेमी कैमरे में यहां की यादें संजोकर ले जा रहे हैं। आडियो-विजुअल रूम में 10 मिनट में क्रिकेट इतिहास से परिचित कराया जाता है। विजिटर गैलरी बनने के बाद से ग्रीनपार्क खास स्टेडियमों में शुमार हो गया है।बैठक में अपर मुख्य सचिव पशुपालन रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश मेश्राम, सचिव कृषि अनुराग यादव, महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से झांसी एनआईसी में मंडल आयुक्त संजय गोयल, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, संयुक्त विकास आयुक्त  मिथिलेश सचान आदि उपस्थित रहे।

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराएं जाने हेतु अपर आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

डिवाइडर कट को अभियान चलाकर कराया जाये बंद

मेरठ: आयुक्त कार्यालय सभागार में अपर आयुक्त चैत्रा वी० की अध्यक्षता में शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर आयुक्त द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। बैठक में नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर डिवाईडर कट को बंद कराया जाये। हापुड अड्डे, मेडिकल कालेज जैसे अधिक ट्रैफिक आवागमन वाले स्थानो पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये एवं शहर के मुख्य मार्गों व चैराहो पर साफ-सफाई एवं सौन्दर्यीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा निर्माणाधीन मैट्रो स्टेशन के आसपास पार्किग व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात जितेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सड़क दुर्घटना के शिकार हुए परिजनों से मिले समाजसेवी आर आर डी उपाध्याय

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

दोघट: दोघट थाना क्षेत्र के गाँव बामनौली में बड़ौत बुढाना मार्ग पर शनिवार को रॉंग साइड में तेज गति और लापरवाही से संचालित स्कारपियों द्वारा सड़क दुर्घटना में शिकार हुए मृतक प्रवेन्द्र, घायल कृष्णपाल व मनोज के परिजनों से मिले समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित परिवारों की सहायता, मृतक के बच्चों की मुफ्त शिक्षा, घायलों का मुफ्त उपचार और घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग की।समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय ने कहा एक वाहन चालक की मस्ती और लापरवाही के कारण एक गरीब परिवार के घर चिराग बुझ गया है। गम्भीर रूप घायल मजदूरों के पास उपचार कराने तक के पैसे नहीं है। सरकार को ऐसे मनचले लापरवाहों पर अंकुश लगाने और इन गरीब परिवारों की सहायता करने की आवश्यकता है। समाजसेवी ने पीड़ित परिवार की हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया।

पीड़ित परिवार से मिलते समय समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय, भोपाल सिंह, प्रधानाचार्य सुनील कुमार आर्य, एडवोकेट रवि कुमार, प्रताप आर्य, ओमबीर सिंह, धर्मसिंह, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

श्रृधालुओं,ने भगवान गणपति के विघ्न हरण स्वरूप की पूजा अर्चना कर सांसारिक जीवन में आई विधाओं को हरने का वरदान मांगा

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

खेकड़ा:अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वाधान में नगर के अर्वाचीन इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित गणेश महोत्सव के सातवें एकादशी के दिन भगवान गणपति के विघ्न हरण स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। पं हरिओम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नवग्रह, भद्र मंडल, ओमकारेश्वर,श्रीनाग, भगवान गणपति की प्रतिमा का पूजन कराया। पंचामृत से स्नान करा वस्त्र, नैवेद्ध, फल, पुष्प, यज्ञोपवीत, मोदक अर्पित कर भगवान की पूजा कराई।स्कूली छात्र छात्राओं ने भगवान से बल बुद्धि विद्या का वरदान मांगा।श्रृद्धालुओं को विघ्न हरण स्वरूप के विषय में बताते हुए पंडित हरिओम शास्त्री ने बताया कि इस स्वरूप की पूजा करने से भगवान अपने भक्तों के सांसारिक जीवन में उत्पन्न हुए समस्याओं और विघ्नों को हर कर अपने भक्तों को, सुख शांति का वरदान प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे भक्तों को धर्म संघ की प्रकाशित सीधी पत्रिका भेटंकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पूजन, आरती में देवेंद्र धामा प्रबंधक कोणार्क स्कूल, विकास धामा प्रबंधक जेपी अकैडमी, सोनू यादव प्रबंधक देव कृष्णा, विपिन शर्मा प्रबंधक विद्या भवन, जय कुमार शर्मा, सनी गुप्ता, भूपेश गुप्ता, ऋषभ जैन, दिल्ली से पधारे भक्त गिरीश शर्मा महेश शर्मा दिनेश शर्मा राधे रमण, चंदन कुमार, स्नेह कौशल,श्रद्धानंद पांचाल, टीना पांचाल, नरेंद्र धामा, कुलदीप शर्मा, अनिल त्यागी, विद्यालय प्राचार्या मीनाक्षी शर्मा, धर्मसंघ महामंत्री उमेश शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

साइबर सेल के प्रयास से आवेदक के पैसे वापस कराए- बलिया

बलिया:मुख्यमंत्री  उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में लागू अपराध मुक्त नीति के आलोक में अपराध एवं अपराधियों व साइबर अपराध/साइबर फ्राड के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया राज करन नय्यर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत  अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बाँसडीह के निकट पर्यवेक्षण में दिनांकः06.08.2022 को साइबर टीम थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया द्वारा एक माह के अथक परिश्रम तथा सम्बन्धित विभागों से पत्राचार करते हुए आवेदक/पीड़ित अनिमेश पाण्डेय पुत्र जयप्रकाश पाण्डेय निवासी परिखरा थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया के खाते से हुयी फ्राड हुयी धनराशि 12,000 रूपये में से 11,000 रूपये आवेदक के खाते में वापस करायी गयी । पुलिस की कार्यवाही से आवेदक काफी प्रसन्न है । साइबर टीम में उपनिरीक्षक मुन्ना राम, कास्टेबल उपेंद्र कुमार मौर्य, आरक्षी विनय मौर्य।

 

जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

नोडल अधिकारी गौशालाओं का करें निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

 बागपत : जिलाधिकारी राज कमल यादव  ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा विकास, कार्यों में तीव्रता रहनी चाहिए शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण किया जाए। सभी अधिकारियों को अच्छा कार्य करने के लिए बधाई दी और उन्होंने बताया कि अगस्त माह में विकास कार्यों में जनपद बागपत का प्रदेश में चौथा स्थान रहा, जबकि आइजीआरएस रैंकिंग में बागपत का प्रदेश में आठवां स्थान रहा उन्होंने कहा अंडर 10 रैकिंग बनी रहनी चाहिए और इसमें और भी सुधार करेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा प्रदेश में रैंकिंग पहले स्थान पर आने चाहिए इस उद्देश्य से सभी अधिकारी कार्य करें ओर सभी अधिकारी अपने कार्य को गुणवत्ता के साथ करें।जिलाधिकारी ने कहा अगर शिकायतकर्ता शिकायत करता है तो उसकी शिकायत का मौके पर पहुंचकर भी निरीक्षण करें और प्राप्त शिकायत का गुणवत्ता के साथ निस्तारण हो और शिकायतकर्ता से फोन पर भी बात कर ली जाए कि शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट है या नही उन्होने वृद्ध आश्रम को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान दी जिससे कि विराट लोग उसका लाभ ले सके।नोडल अधिकारियों को गौशालाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए और  कहा कि गौशाला में साफ-सफाई रहनी चाहिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था रहे दोघट गौशाला में बिजली का कनेक्शन ना होने पर  नाराजगी व्यक्त की और इसे तत्काल लगवाए जाने के निर्देश दिए।सहायक श्रम आयुक्त को निर्देश दिए कि श्रमिकों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बन जाए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जनपद में अब तक 8000 श्रमिकों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बन चुके हैं जिससे पर निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते  जिन ग्राम पंचायतों में अभी पंचायत भवनों का निर्माण पूर्ण नहीं किया गया है उन्हें तत्काल पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए और कहा पंचायत घर और शौचालय सभी ग्राम पंचायतों में होने चाहिए।खाद्य रसद विभाग को निर्देश दिए कि जो दुकाने जनपद में राशन की दुकान रिक्त हैं उन्हें तत्काल प्रस्ताव कराकर आवंटित किया जाए हर व्यक्ति को राशन मिलना चाहिए राशन वितरण पारदर्शिता के आधार पर किया जाए। समाज कल्याण विभाग को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को सभी सोशल सेक्टर के विभागों को निर्देश दिए कि जनपद में कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित नहीं रहना चाहिए सभी के पेंशन फॉर्म भरवाए जाएं और उन्हें पेंशन का लाभ दिलाया जाए।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को क्रिटिकल केयर से स्कूलों में कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।कौशल विकास के संचालित सैंटरो की जांच कराए जाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सेंट्रो में देखा जाए कि कितने बच्चे प्रशिक्षण के लिए आ रहे हैं और सेंटर क्रियाशील है या नहीं सभी बिंदुओं की जांच की जाए।जनपद में शारदीय मास के प्रथम नवरात्रे को बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी के पार्ट 2 का शुभारंभ किया जाएगा जिसमें बहन बेटियों को उनके आत्मरक्षा से संबंधित बेमिसाल अभियान से जोड़ा जाएगा और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विद्या नाथ शुक्ल, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल ,जिला पूर्ति अधिकारी केवी सिंह सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

 

शिक्षक दिवस पर आयुर्वेदिक मेडीकल कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

झांसी :डॉ कृष्ण गोपाल द्विवेदी आयुर्वेदिक मेडीकल कॉलेज एव चिकित्सालय सारमऊ झाँसी में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ.के.जी.द्विवेदी जी ने दीप प्रज्वलित कर व सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्याणपर्ण कर किया।चेयरमैन  ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक के आशीर्वाद से ही हम अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ते हैं। हमारे देश में हर साल 5 सितंबर को ‘शिक्षक दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन ही हमारे देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। वे स्वयं ही एक महान शिक्षक थे। उनका व्यक्तित्व श्रेष्ठ था। ये उनके ही विचार थे कि उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए ।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के बच्चो द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये व महाविद्यालय के अपने शिक्षकों को फूल माला पहनाकर व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक डॉ शरद द्विवेदी ने छात्र छात्राओं को व गुरुजनों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से महाविद्यालय की छात्रा डॉ प्रीति धाकड़, डॉ राजमणि व डॉ पलक बरोनिया ने किया।कार्यक्रम में डॉ पुनीत, डॉ शसंक, डॉ दिशा राय ने अपनी प्रस्तुति की। कार्यक्रम में डॉ दीपिका दीवान , डॉ ममता, डॉ अमित, डॉ संजय, शंकर साहू सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हेमंत मनकेले ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

जिलाधिकारी द्वारा राजीव शर्मा को मिला गुरु श्रेष्ठ सम्मान 2022

मेरठ: शिक्षक दिवस के अवसार पर सिटी वोकेशनल स्कूल में  सम्मान समारोह  मिशिका सोसाइटी द्वारा गुरु श्रेष्ठ सम्मान 2022 का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने राजीव शर्मा (शिक्षक) के द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए, उनको  गुरु श्रेष्ठ सम्मान देकर सम्मानित किया।

शिक्षक रत्न सम्मान समारोह एवं स्मारिका का विमोचन

झांसी:लायन्स क्लब झांसी किंग्स, झांसी के तत्वाधान में आज मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल झांसी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक रत्न सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में लायंस क्लब झांसी किंग्स के अध्यक्ष लायन आनन्द कुमार सक्सेना, मुख्य अतिथि मान. प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री, विशिष्ट अतिथिगण पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन नवीन गुप्ता, सिविल डिफेंस कोर झांसी से उप नियंत्रक मुनेश कुमार गुप्ता, चीफ वार्डन बालकृष्ण कुशवाहा, रीजन चेयरपर्सन लायन चित्रा सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर मदर टेरेसा रमा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में अतिथिगणों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं माॅ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।पं. सियारामशरण चतुर्वेदी प्रधानाचार्य ने विश्व के सबसे कम उम्र के गणितज्ञ मास्टर प्रणय दीप सक्सेना के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला, तदोपरांत मंचासीन अतिथिगणों द्वारा गणितज्ञ मास्टर प्रणय दीप सक्सेना के जीवन पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया गया।

शिक्षक दिवस सम्मान समारोह के अवसर पर पं. सियाराम शरण चतुर्वेदी- प्रधानाचार्य एम एस राजपूत इंटर कॉलेज, फादर पी वी वर्गिस प्रधानाचार्य सेण्ट ज्यूड्स इंटर कॉलेज,अरुणा अग्रवाल प्रधानाचार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, कुमारी निशा शुक्ला प्रधानाचार्या पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर नई बस्ती, रघुराज सिंह प्रधानाचार्य मदर टैरेसा कान्वेंट स्कूल, संगीता सिंह प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय भोजला ब्लाक बड़ागांव, दिव्या श्रीवास्तव प्रधानाध्यापिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय वरी खुर्द तालबेहट ,भूपेंद्र खत्री संचालक एवं निदेशक दुर्गा कान्वेंट स्कूल, कल्पना निगम प्रधानाध्यापिका शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी, शोभा मिश्रा प्रधानाचार्या- प्राथमिक विद्यालय खोजना खिरक बड़ागांव को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षक रत्न सम्मान प्रदान किया गया।उक्त के अतिरिक्त जनपद झांसी के साथ-साथ विभिन्न जनपदों के लगभग 15 विद्यालयों के अब्दुल खालिद, रोनाल्ड पंत, मालती सेंगर, स्नेह लता, सुनीता, संध्या शुक्ला, अमृता सेठ, किरण मिश्रा, रंजना, शिखा, शुभांगी डेंगवेकर, संजीव साहू, प्रतिभा कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा, भूमिका सिंह, वंदना यादव, शालिनी अग्रवाल, नीलू गौतम, रेखा सिंह, वंदना कुशवाहा दुर्गेश गुप्ता, चेतना पाराशर, रूबी खान सहित लगभग 50 अध्यापक अध्यापिकाओ को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षक रत्न सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम के आयोजक लायन आनंद कुमार सक्सेना द्वारा मंचासीन मुख्य अतिथि मान. प्रदीप जैन आदित्य, विशिष्ट अतिथि लायन नवीन गुप्ता, लायन चित्रा सिंह, सिविल डिफेंस कोर के उप नियंत्रक मुनेश कुमार गुप्ता, चीफ वार्डन बालकिशन कुशवाहा एवं रमा श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल मौर्य, राशिद खान, अनिल सक्सेना, अजय सक्सेना जुगल किशोर, अजीत सक्सेना, विनय ओमहरे , अरुण सक्सेना, प्रकाश मिश्रा, अक्षत सक्सेना अनुपमा सक्सेना, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव आदि द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया।कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र खत्री प्रधानाचार्य दुर्गा कन्वेंट स्कूल द्वारा किया गया एवं लायन आनंद कुमार सक्सेना ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

नदी में तैरती मिली महिला की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप

झांसी: झांसी की तहसील मऊरानीपुर के टोडीफतेहपुर थानांतर्गत ग्राम रेवन से निकली लखेरी नदी में आज सुबह एक अधेड़ उम्र की महिला की लाश तैरती हुई मिली। जिससे ग्रामवासियों सहित क्षेत्र में हड़कम्म मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार थाना टोडी फतेहपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेवन के मध्य से निकली लखेरी नदी में आज सुबह सुबह ग्रामीणों ने नदी में एक अधेड़ महिला के शव को तैरते हुए देखा। तो ग्रामवासियों द्वारा घटना की जानकारी तुरंत संबंधित थाना टोड़ीफतेहपुर को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने के बाद ग्रामीण सहित पुलिस मौके पर गई जहां लोगों ने देखा कि महिला की शव के पास ही प्लास्टिक की बड़ी भारी थैली पड़ी हुई है। जिसे देखकर लगता है कि किसी के द्वारा महिला की लाश को थैली में भरकर नदी में फेंका गया हो। लेकिन ये जांच क विषय बन गया कि आखिर थैली में से लाश को बाहर किसने निकाला और इसे यहां तक लेकर कौन आया। यह अभी कहा नहीं जा सकता। लोगों का कहना है कि थैली में भरकर लाश को नदी में फेंका गया फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त कराने क प्रयास शुरू कर दिया है।

नई सड़क निर्माण कार्य की जांच की

बिनौली के तेड़ा गांव में सड़क निर्माण में मिली खामियां

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

बागपत:(बिनौली) उत्तर प्रदेश के बागपत में जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने सोमवार को कई गांवों में सड़क निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधिकारियों को तेड़ा गांव में निर्मित सड़क निर्माण में भारी खामियां मिली। जिला पंचायत राज अधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को दोबारा से सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी राजकमल यादव के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग टीम ने जनपद के जिवाना गुलियान, सिरसली, फ़ौलादनगर, झुण्डपुर व तेड़ा गांव में प्रधानमंत्री त्वरित सड़क निर्माण योजना के तहत बनाई गई सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी ने बताया कि तेड़ा गांव में बनाई गई सड़क में अनेक खामियां मिली। उन्होंने बताया कि सड़क के बीच बीच में कई स्थानों पर दरारें मिली। उन्होंने बताया कि संबंधित ठेकेदार को दोबारा से सड़क मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। पूरी सड़क बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बजट मिलते ही शेष कार्य भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा।

उन्होंने अन्य सभी गांवों में बनी सड़क को संतोषजनक बताया। निरीक्षण के दौरान एई लोक निर्माण विभाग दिनेश चंद शर्मा, एई राजीव यादव सहायक अभियंता विपिन त्यागी समेत अनेक विभागीय अधिकारी शामिल रहे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर 101 प्रधानाचार्यो / शिक्षकों को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

बिनौली: धनौरा सिल्वरनगर के इंटरमीडिएट कालेज में सोमवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में शिक्षक गौरव सम्मान समारोह हुआ। जिसमे डीएम राजकमल यादव ने शिक्षक दिवस पर 101 शिक्षकों को सम्मानित किया।

शिक्षक गौरव सम्मान से शिक्षक व शिक्षिकाओं को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर हुए समारोह का मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक की किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने में महती भूमिका है। शिक्षक अपने दायित्वों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन कर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम करें। उन्होंने बेटियों के लिए आत्मरक्षा कार्यक्रम को विद्यालयों में क्रियान्वित करने के लिए प्रशिक्षण शुरू करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने
जनपद के माध्यमिक राजकीय व अनुदानित विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करने वाले101 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व शाल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुशील चौधरी ने अतिथियों को शाल व स्मृति चिंह देकर सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। छवि श्रीवास्तव के संचालन में हुए समारोह में डीआईओएस रविंद्र सिंह, प्रबंध संचालक डॉ. रेखा सिंह, डॉ. अंतरिक्ष कुमार, आचार्य अरविंद शास्त्री, सतेंद्र तोमर, कृष्णपाल सिंह, ब्रजमोहन शर्मा, जसविंद्र सिंह, रुचि खारी, तेजबीरी देवो, राजीव कुमार, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हापुड़:  शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सदर विजयपाल आढती एवं जिला अध्यक्ष उमेश राणा रहे।शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री  की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। जनपद में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया इस मौके पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिवा पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर सुमन अग्रवाल को विधायक हापुड़, अध्यक्ष जिला पंचायत रेखा नागर व मुख्य विकास अधिकारी ने सम्मानित किया। विद्यालयों के कायाकल्प और शिक्षा व्यवस्था में अच्छा कार्य करने वाले अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

 

दशमेश कन्या इंटर कॉलेज में धूमधाम से बनाया शिक्षक दिवस

मेरठ : शिक्षक दिवस के अवसर पर दशमेश कन्या इन्टर कॉलेज, कंकर खेड़ा मे विशेष आयोजन कर दशमेश पब्लिक स्कूल कंकर खेड़ा की प्रधानाचार्य सुषमाआनन्द ,दशमेश इन्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य जगविन्दर कौर एंव अन्य शिक्षिकाओ को उपहार प्रदान कर विद्यालय के प्रेजिडेंट मनजीत सिंह कोछड़ ने सम्मानित किया!
बच्चो ने मनमोहक एव आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए!
उक्त अवसर पर शिक्षक दिवस की शुभकामनाऐ देते हुए मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा शिक्षक ज्ञान एंव संस्कार देकर छात्र के जीवन का निर्माण करता है! जितना माता-पिता अपने बच्चो के उज्जवल भविष्य के लिए सोचते है! उससे भी कही अधिक एक शिक्षक छात्रो के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते है! शिक्षक छात्रो को केवल शिक्षित ही नही करते बल्कि एक मजबूत भविष्य के भारत की इमारत तैयार करते है! केवल आज के दिन ही नही बल्कि सदैव सभी शिक्षको का हमे सम्मान करना चाहिए!
इस अवसर पर मंजू ढल, वीरा भट्टी,अनिता सिघल, सपनदीप कौर, शिखा,गीता रावत, वंदना गुप्ता को भी उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया!

शिक्षक दिवस पर बी ए वी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के द्वारा विद्यालय के समस्त स्टाफ को किया सम्मानित

मेरठ :5 सितंबर 2022 को बी ए वी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य , शिक्षकों ,तृतीय श्रेणी ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सभी को सम्मानित कर डॉक्टर सर्व पल्ली राधाकृष्णन प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति के जन्मदिन के अवसर पर उनके चित्र पर प्रबंध समिति के सहयोग से डॉक्टर पी के शर्मा प्रधानाचार्य ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए, इस अवसर पर श्रीमती मधु मोहिनी कवित्री ने अपनी कविताओं द्वारा शिक्षक दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर बी ए वी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष  सुशील गौतम, उपाध्यक्ष  आदित्य प्रकाश शर्मा, उप प्रबंधक डॉक्टर ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष  प्रेम प्रकाश शर्मा , कार्यकारिणी सदस्य अशोक तिवारी , के के शर्मा ,मुख्य अतिथि महेश चंद्र सेवानिवृत्त मुख्य नगर आयुक्त, हर्षवर्धन कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार शर्मा एवं संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।

सत्य ही मानव का श्रृंगार: महेश शास्त्री

ब्यूरो चीप, विकास बड़गुर्जर

बिनौली:  बरनावा के श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में पर्यूषण पर्व के पंचम दिन श्रद्दालुओं ने उत्तम सत्य धर्म की पूजा की।पंडित महेश चंद शास्त्री ने कहा कि आत्मा की सफाई होने के उपरांत आत्मा के दिव्य आसन में सत्य का देवता विराजमान हो जाता है। धर्म अनुभूति को सत्य कहते है। शब्द को नहीं, शब्दों के माध्यम से जो भी कहा जाता है, वह पूर्ण सत्य नहीं होता। क्योंकि शब्द जड़, मृत व सीमित है। सत्य चेतन,जीवंत व असीमित है। फिर भी जब तक व्यक्ति बाह्य सत्य से परिचित नहीं होता, तब तक वह अंदर के सत्य से परिचय नहीं कर पाता। व्यवहारिक सैद्धांतिक और अध्यात्मिक सत्य के रूप होते हैं। आध्यात्मिक सत्य अनुभूति आत्मिक होती है। सत्य की महिमा का गुणगान नहीं किया जा सकता। यह आत्मा उन्नति की परंपरा व मानव जीवन का श्रृंगार है। सतगुरु की तरह जीवन को अच्छे मार्ग की ओर ले जाता है।

मुख्यमंत्री ने किया महात्मा विदुर राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

बिजनौर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन महात्मा विदुर राजकीय मेडिकल कॉलेज स्वाहेडी का निरीक्षण किया गया।  मुख्यमंत्री ने अगले सत्र से वहां कक्षाएं प्रारम्भ करने की बात कही। उन्होंने महात्मा विदुर की प्रतिमा लगाने की व्यवस्था करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे है वह पूर्ण गुणवत्ता व समयबद्वता के साथ पूर्ण हों। उन्होंने कॉलेज का ले-आउट प्लान, साइट प्लान व डिजाइन को भी देखा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज आगमन पर सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित स्वास्थय विभाग के अधिकारियों से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की बिजनौर से दूरी की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि निर्माणाधीन कार्य का थर्ड पार्टी इन्सपेक्शन (निरीक्षण) कराया गया है। जिस पर अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 द्वारा अवगत कराया गया कि आईआईटी रूडकी द्वारा इन्सपेक्शन किया गया हैं।मुख्यमंत्री द्वारा एनएमसी के निरीक्षण की भी जानकारी ली गयी जिस पर सीएमएस द्वारा अवगत कराया गया कि दो बार इन्सपेक्शन हुआ है अगला इन्सपेक्शन जनवरी में होगा। मुख्यमंत्री द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हास्टल, बॉयस हास्टल आदि कक्षो का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि यहां आकर अच्छा लगा।अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज 20.71 एकड में बनाया जा रहा है। इसकी लागत रू0 281.52 करोड है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल बिजनौर में 17.52 एकड में 200 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 48 बेड की धर्मशाला भी बनायी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में पूर्व से ही 300 बेड का अस्पताल संचालित है। नया अस्पताल बन जाने से वह 500 बेड का हो जायेगा।इस अवसर पर विधायक ओम कुमार, विधायक सुचि चौधरी, विधायक अशोक राणा, विधायक सुशांत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विजय कुमार गोयल, सीएमएस डा0 अरूण कुमार पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 चन्द्रशेखर सिंह आदि उपस्थित रहे।

तीस वर्ष पुराना रिश्ता तोड़,4 बच्चो की मां अपने प्रेमी के साथ हुई फरार

झांसी : झांसी के मऊ रानीपुर के देहात क्षेत्र से एक प्रेमी युगल के भागने का एक अनोखा मामला सामने आया है। कहते हैं प्यार में उम्र, जाति-पाती, ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं देखा जाता है। न वह इस को समझता है वह तो सिर्फ अपने प्यार को हर हाल में पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहता है। कुछ ऐसा ही झांसी के मऊरानीपुर में हुआ है जहां पर चार बच्चों की मां अपने अपनी 30 वर्ष पुरानी शादी को तोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। प्रेमी का प्यार इस कदर हावी हुआ कि उसे 4 बच्चो के प्यार का मोह भी नहीं रोक पाया।

शिकायत पीड़ित पति द्वारा मऊरानीपुर कोतवाली पुलिसको की है। जिसमे पति ने अपनी पत्नी को ढूंढने की पुलिस से गुहार लगाई है।जनपद झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राश पहाड़िया का है जहां रहने वाले वहीद ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी हसीना बेगम से उसकी शादी लगभग 30 वर्ष पूर्व हुई थी। जिससे उसके 4 बच्चे भी हैं। लेकिन उसकी बीवी पड़ोस में ही किराए से रहने वाले हरिमोहन प्रजापति की ओर कब आकर्षित हो गई, उसे इस बात का पता भी नहीं चला। दोनों का प्यार कब एक साथ रहने के लिए परवान चढ़ गया जिसकी उसे कानो कान खबर भी ना हुई। और फिर दोनों ने एक साथ जीने मरने के लिए भागने तक का निर्णय ले लिया और अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जिसकी जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी को ढूंढने के साथ छोटी बच्ची को वापस दिलवाए जाने की मांग की है।पीड़ित के पति द्वारा बताया गया है कि पीड़ित के घर के पास ही बहुत दिनों से मगरपुर निवासी हरिमोहन प्रजापति किराए पर मकान लेकर  रह रहा था। जिसकी उसकी पत्नी हसीना बेगम से कब आंखों ही आंखों में दोस्ती हो गई जिसकी उसे या उसके बच्चो को भनक तक नहीं हुई। वह दोस्ती कब प्यार में बदल गई यह पता भी ना चला और दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमे खाकर घर से भाग जाने तक का निर्णय ले लिया। वह प्रेमी के प्रेम में इस कदर अंधी हो गई कि उसे खुद के बच्चो का मोह भी रोक नहीं पाया। फिलहाल मऊरानीपुर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। कि 4 बच्चों की मां लोक लाज की चिंता छोड अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।