Monday, August 3, 2026
Home Blog Page 37

रालोद लड़ रहा किसानों की लड़ाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: रंछाड़ गांव में शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। जिसमें बकाया गन्ना मूल्य भुगतान व गन्ना मूल्य घोषित नही होने पर रोष प्रकट किया गया।
बैठक में पूर्व जिला प्रवक्ता ओमवीर सिंह तोमर ने कहा निजी मिलो द्वारा गन्ने का बकाया मूल्य नही मिलने से किसानों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य भी घोषित नही किया है। जनपद में अवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। बिडम्बना ये है कि सरकार को किसानों की तनिक भी फिक्र नही है। उन्होंने कहा कि रालोद ही किसानों के हकों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। रविंद्र हट्टी के संचालन में हुई बैठक में कृष्णपाल सिंह, विनोद तोमर, मास्टर तिलकराम, आनन्दपाल, कृष्णपाल, जिले सिंह, ओमपाल, सतबीर, ब्रह्मसिंह, जयवीर, मास्टर पवन सिंह, दिलावर आदि मौजूद रहे।

नशा व टेंशन इंसान को उभरने नहीं देता: गुरमीत राम रहीम

हमारा मकसद लोगों का नशा छुड़वाकर देश को नशा मुक्त बनाना है

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: डेरा प्रमुख डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह ने शनिवार को शाह सतनाम आश्रम बरनावा में आनलाइन लाइव गुरुकुल के माध्यम से रूहानी सत्संग किया। उन्होंने नशे में डूबती जवानी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज युवा नशे में डूबकर बर्बादी की ओर जा रहे हैं। अपने देश के बच्चे ओलंपिक में पदक जीतकर पूरे विश्व में नाम रोशन कर रहे हैं। नशे के चलते जवानी और तंदुरुस्ती दोनों खत्म हो रही हैं। इंसान नशे में डूब कर टेंशन में पड़ जाता है और टेंशन उसे उभरने नहीं देती। इसलिए कभी भी किसी को नशा नहीं करना चाहिए। पूज्य गुरु जी ने कहा कि धर्म कहते है कि भगवान से सदा स्वस्थ काया मांगनी चाहिए। लेकिन इंसान ने तो भगवान को अलग कर रखा है और नशा करके अपनी काया को आग लगाए हुए है। पूज्य गुुरु जी ने कहा कि नशा करने से खुशी तब तक आती है जब तक शरीर चल रहा है, जब शरीर चलना बंद हो जाता है तो सब खुशियां बंद हो जाती हैं। पूज्य गुरु जी ने युवाओं से आह्वान किया कि कभी भी कोई नशा न करें। क्योंकि नशा उन्हें बर्बाद कर देगा।
गुरुमंत्र ही एक दवाई जो नशा छुड़वा सकती है
गुरमीत राम रहीम ने कहा कि गुरुमंत्र ही एक ऐसी दवाई है जो नशे को छुड़वा देती है। हमारा मकसद लोगों का नशा छुड़वाकर अपने शिष्यों की संख्या बढ़ाना नहीं है। बल्कि हम तो सिर्फ फकीर बनकर और चौकीदार बनकर ही लोगों की सेवा करते रहनी है और देश को नशा मुक्त बनाना है। पूज्य गुरु जी ने कहा कि लोगों की बुराइयां छुड़ाने के लिए ही सत्संग करते हैं और लोगों को समझाते हैं। अपने शरीर से प्यारी कोई चीज नहीं हो सकती, क्योंकि अगर शरीर तंदुरुस्त होता है तो पतझड़ में भी बहार नजर आती है और अगर शरीर बीमार पड़ गया तो बहार में भी पतझड़ लगने लगती है।

दिनेश विद्यापीठ में 74वां गणतंत्र दिवस उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

हापुड़: धनौरा स्थित दिनेश विद्यापीठ में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस उत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष / मजिस्ट्रेट अभिषेक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। सर्वप्रथम विद्यालय प्रधानाचार्या डा. आकांक्षा त्यागी व बाल कल्याण अध्यक्ष ने झंडा फहराया और बच्चों को भारत का दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और संवैधानिक देश होने के बारे में अवगत कराया।
इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ प्रभात फेरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यालय छात्र व छात्राओं के साथ साथ विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक व अध्यापिका रक्षा, नीता, अलका, शिवानी, विवेक, मनीष, अनमोल, विशाल, नकुल, शानू , सारिका, शिखा, प्रियंका, पायल, सृष्टि, अदिति, नीरज, दिव्या, टीना, राजवीर आदि ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों के मनोबल को बढ़ाया।

परीक्षा पे चर्चा 2023:पीएम मोदी ने दी सलाह, एक बल्लेबाज की तरह प्रेशर से दूर रहकर गोल पर फोकस करें स्टूडेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 'परीक्षा पे चर्चा' उनकी भी परीक्षा है और देश के करोड़ों छात्र उनकी परीक्षा ले रहे हैं। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी पीएम ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में स्टूडेंट व पैरेंट्स को सलाह व सुझाव दिया।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एनुअल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत की। पीएम ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के छठे संस्करण के दौरान छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया। तनाव और परीक्षा से संबंधित पढ़ाई जैसे मुद्दों के बारे में छात्रों से बात करते समय पीएम ने कहा कि छात्रों को अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करनी चाहिए। माता-पिता को सामाजिक स्थिति के कारण बच्चों पर दबाव नहीं डालना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा में अनुचित व्यवहार के इस्तेमाल के खिलाफ भी दृढ़ता से बात की। उन्होंने कहा कि नकल से किसी को एक या दो परीक्षाओं में मदद मिल सकती है, लेकिन जीवन में लंबे समय में नहीं।
स्टूडेंट शॉर्टकट कभी भी न अपनाएं
पीएम ने कहा कि शॉर्टकट कभी न अपनाएं। छात्रों की कड़ी मेहनत उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में हमेशा मदद करेगी। छात्रों को कभी-कभी उन पर पड़ने वाले दबाव का विश्लेषण करना चाहिए ताकि यह देखा जा सके कि कहीं वे अपनी ताकत को कम तो नहीं आंक रहे हैं। वहीं परिवार के सदस्यों की उम्मीदें होना स्वाभाविक है लेकिन अगर उन्हें सामाजिक वर्ग या स्थिति के बारे में चेतना से जोड़ा जाए तो यह गलत है।
38 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस तरह बल्लेबाज भीड़ से चौके-छक्के की आवाज को नजरअंदाज करते हुए अपनी ओर फेंकी गई गेंद पर ध्यान देता है, उसी तरह छात्रों को भी अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। वहीं इस वर्ष “परीक्षा पे चर्चा” में भाग लेने के लिए रिकॉर्ड 38 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस साल लगभग 15 लाख पंजीकरण अधिक हैं।

एडीएम की पत्नी की गाड़ी में बाइक सवार ने मारी टक्कर

  • बाइक सवार और गाड़ी चालक के बीच जमकर बहस

मेरठ। जिले के थाना कंकरखेड़ा अंतगर्त खिर्वा रोड पर शुक्रवार सुबह एक बाइक सवार ने एडीएम की पत्नी की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार महिला मामूली रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बाइक चालक को पकड़कर थाने ले आई।
एडीएम की पत्नी को आई चोट
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की हाईवे स्थित एक कॉलोनी में एडीएम अपने परिवार के साथ रहते हैं। एडीएम की पोस्टिंग दूसरे जिले में है। शुक्रवार सुबह एडीएम की पत्नी गाड़ी से अपने बेटे को चिकित्सक के पास ले कर जा रही थी। गाड़ी चालक चला रहा था। आरोप है खिर्वा रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एडीएम की पत्नी का सिर अगली सीट पर जा लगा। जिससे महिला मामूली रूप से घायल हो गई। गाड़ी साइड से क्षतिग्रस्त हो गई।
बाइक सवार और गाड़ी चालक के बीच जमकर बहस
वहीं बाइक सवार भी सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद बाइक सवार और गाड़ी चालक के बीच जमकर बहस हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बाइक सवार को पकड़कर थाने में आई। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

जानसठ क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

  • सैकड़ों लोगों ने जानसठ नगर से निकाली तिरंगा यात्रा।
  • आधा दर्जन से अधिक सुंदर झांकियों का किया आयोजन।

जानसठ। जानसठ नगर सहित देहात क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 26 जनवरी के मौके पर ब्लॉक परिसर से एक तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया गया।
जानसठ ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पंचायत जानसठ से चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी अमित सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कस्बे वासियों ने जानसठ से गुजरने वाले पानीपत-खटीमा राजमार्ग, मोहल्ला हुसैनपुरा, दक्षिण सिविल लाइन कॉलोनी, गढ़ी तिराहा बाजार, किल्ली दरवाजा बाजार सहित छाबड़ा कॉलोनी से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें आधा दर्जन से अधिक झांकियां छोटे-छोटे बच्चों द्वारा भी प्रस्तुत की गई। इस तिरंगा यात्रा में जानसठ नगर के प्रमुख समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। वहीं 26 जनवरी के मौके पर जानसठ तहसील मुख्यालय में उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद एवं कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी प्रभारी डॉ अशोक कुमार, खंड विकास जानसठ में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नीरज कुमार, डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ में प्रधानाचार्य समुद्र सेन, तहसील बार एसोसिएशन जानसठ में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशी सैनी, नगर पंचायत कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, कृष्णा शिशु शिक्षा सदन स्कूल में प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार, ग्राम सालारपुर में ग्राम प्रधान राजू धीमान, गांव जानसठ देहात के ग्राम प्रधान जावेद उर्फ बबलू, गांव भलेंडी के ग्राम प्रधान राजकुमार सैनी ने ध्वजारोहण किया।

प्रबन्ध निदेशक चैत्रा वी. ने किया ऊर्जा भवन पर ध्वजारोहण

प्रबन्ध निदेशक चैत्रा वी. द्वारा किया गया ध्वजारोहण

दिव्य विश्वास संवाददाता
मेरठ। ऊर्जा भवन परिसर में हर साल की भांति इस बार भी 74वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस मौके पर प्रबन्ध निदेशक चैत्रा वी. द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय गान हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं एवं कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों को शुभकामनाएं दी।
गणतंत्र दिवस पर प्रबंध निदेश चैत्रा वी. ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिस्कॉम को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रत्येक कर्मचारी एवं अधिकारी को अपनी स्किल, ज्ञान एवं अनुभव के द्वारा टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को परस्पर सहयोग से कार्य करने पर बल दिया। जिससे की निगम को विकास के पथ पर ले जाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा दी जा सके। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा कार्यालय में छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया गया। इसके बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन डिस्काम मुख्यालय द्वारा किया गया। सर्वप्रथम चेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन प्रबन्ध निदेशक द्वारा किया गया। इसी क्रम में रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन डिस्कॉम मुख्यालय के प्रांगण में हुआ। रस्साकसी प्रतियोगिता में महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं की रस्साकसी प्रतियोगिता में डिस्काम हैडक्वार्टर एवं मेरठ क्षेत्र की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें मेरठ क्षेत्र की टीम विजयी रही। चेस प्रतियोगिता में मनोज बिंद प्रथम, सुमित त्यागी द्वितीय, राजीव कुमार तृतीय, सूरज कुमार चतुर्थ एवं अमित पंचम स्थान पर रहे। टूर्नामेंट का सफल आयोजन कोच एवं रेफरी दीपक गुप्ता द्वारा गया। अलका तोमर(अर्जुन अवार्डी स्पोर्ट्स आफिसर) का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप पाण्डेय, अधीक्षण अभियन्ता(भंण्डार) द्वारा किया गया। अन्त में प्रबन्ध निदेशक द्वारा रस्साकसी प्रतियोगिता में विजयी रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया एवं पुन: गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए समारोह का समापन किया।
इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह दिसम्बर में लक्ष्य के सापेक्ष लाईन हानियों में कमी लाने में उल्लेखनीय योगदान देने पर भूपेन्द्र सिंह अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, हापुड़, प्रेम प्रकाश सिंह अधिशासी अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण खंड-तृतीय, मुरादाबाद एवं अमित कुमार श्रीवास्तव अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, सहारनपुर इसी क्रम में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में उल्लेखनीय योगदान देने पर सुरेन्द्र पाल सिंह अधिशासी अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण खंड-सप्तम, गाजियाबाद, शिवम त्रिपाठी अधिशासी अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण खंड-प्रथम, नोएडा तथा दुर्गेश कुमार जायसवाल अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड-प्रथम, बड़ौत एवं थ्रू रेट में प्रशंसनीय वृद्धि कर उल्लेखनीय योगदान देने पर सोनम सिंह अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड, खतौली, विनोद कुमार विद्युत वितरण खंड-प्रथम, शामली एवं रविन्द्र प्रकाश अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड-चतुर्थ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एलके गुप्ता निदेशक वित्त, एस के पुरवार, धीरज सिन्हा, मुख्य अभियन्ता वाणिज्य, बीएल मौर्य मुख्य अभियन्ता, अमित रोहेला, राजीव माहेश्वरी, जमील अहमद खान, अधीक्षण अभियन्ता, ज्ञानेन्द्र कुमार, मदन पाल सिंह अधिशासी अभियन्ता, हरीश चौधरी, अधिशासी अभियन्ता, भारत भूषण, अधिशासी अभियन्ता, योगेश कौशिक अधिशासी अभियन्ता, मोहित कुमार, श्री पीसी कोठारी, अजय कुमार, अधिशासी अभियन्ता, संजय मौर्य आदि उपस्थित रहे।

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने किया ऑनलाइन सत्संग

देश भर के अनुयायरियों को दी अवतार माह की बधाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: बरनावा आश्रम में पैरोल पर आए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने अवतार दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन सत्संग किया, तथा देश भर से जुड़े अनुयायियों को गुरु अवतार दिवस की बधाई दी।
डेरा प्रमुख इस समय पैरोल पर बरनावा आश्रम में हैं। बरनावा डेरा आश्रम संस्थापक शाह सतनाम सिंह के अवतार दिवस के उपलक्ष्य में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह देश भर में अपने अनुयायियों से ऑनलाइन जुड़कर रूबरू हुए। इस दौरान उन्होने डेरे द्वारा चलाये जा रहे मानवता भलाई के कार्यों में सहभागिता करने का अनुयायियों से आहवान किया। कार्यक्रम के दौरान गुरमीत सिंह ने भजन भी सुनाया। जिस पर ऑनलाइन जुड़े अनुयायी नाचते झूमते रहे।
हुए रंगारंग कार्यक्रम
डेरा बरनावा आश्रम में अवतार माह के मदद्देनजर हरियाणा, राजस्थान सहित कई प्रांतों से आए कलाकारों ने संगीत की मधुर धुनों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अनुयायियों को मंत्रमुग्ध किया।
सिरसा में हुआ बड़ा आयोजन
शाह सतनाम सिंह के अवतार दिवस के उपलक्ष्य में इस बार बरनावा के बजाय सिरसा में बड़ा आयोजन व भंडारा हुआ। जिसमें देश भर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। जिनसे लाइव जुड़कर डेरा प्रमुख रूबरू हुआ तथा अवतार माह की बधाई दी। वहां अनुयायियों ने भी नाच गाकर खुशियां मनाई। उधर बरनावा आश्रम में मौजूद सेवादारों ने भी खुशियां मनाई।
सीओ ने डेरा प्रबंधन को चेताया
बरनावा डेरा आश्रम पहुंचे सीओ डीके शर्मा ने अंदर व बाहर भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डेरा प्रबंधन से जुड़े सेवादारों को बुलाकर किसी भी सूरत में भीड़ नही जुटने देने के लिए चेताया। उन्होंने परिसर के बाहर मौजूद सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश आर्य व बिनौली इंस्पेक्टर सलीम अहमद को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए�

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 25 किलोमीटर की सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला का विशाल निर्माण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

बागपत: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का विशाल आयोजन जनपद बागपत में ब्रह्द स्तर पर किया गया सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राज कमल यादव ने मानव श्रृंखला में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और उनको सड़क सुरक्षा के संबंध में यातायात के नियमों के संबंध में जागरूक किया पुलिस अधीक्षक श्री नीरज कुमार जादौन ने सभी से आह्वान किया कि सड़क पर चलते समय बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें गाड़ी चलाते हुए सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें नशे की हालत में गाड़ी ना चलाएं ।


जनपद बागपत में 25 किलोमीटर की मानव श्रृंखला में 25000 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिनके चेस्ट पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के स्टीकर लगे हुए थे और जो संदेश दे रहे थे कि सड़क पर चलेंगे सुरक्षित चलेंगे यातायात के नियमों का पालन करेंगे मानव श्रृंखला का शुभारंभ मवी कला से जिलाधिकारी राजकमल यादव ने यातायात रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था और उन्होंने मावीकला से लेकर माउंट लिट्रा स्कूल तक पैदल चलकर मानव श्रृंखला में लगे सभी प्रतिभागियों का हौसला अफजाई किया मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक संख्या में छात्र एवं छात्राओं, ग्रामवासियों, एनजीओ, एनसीसी, एनएसएस, स्कॉउट गाइड एवं आम-जनमानस स्वयं सहायता समूह एनसीसी एनएसएस आंगनवाडी, किसान, शासकीय सेवक अध्यापक सभी ने प्रतिभाग किया और सभी ने भारत माता के जयकारे लगाए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयकारे लगाए जनपद बागपत में 25 किलोमीटर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयकारे गूंजते रहे और जिलाधिकारी ने पैदल चलकर सभी का हौसला अफजाई किया।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मानव श्रृंखला में प्रतिभाग करने वाले व्यक्तियों विद्यार्थियों व अन्य महानुभाव को संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा महा के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिससे कि बच्चों के माध्यम से यातायात करते समय सड़क पर चलते समय किन-किन चीजों का हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया है आप सभी का जीवन अनमोल है आप अपने परिवार के लिए अनमोल रतन है इसलिए घर से निकलते समय सड़क पर चलते हुए यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें आपका जीवन हम सबके लिए बहुत जरूरी है।
जिलाधिकारी ने मानव श्रृंखला के भव्य कार्यक्रम आयोजन के लिए अपर जिलाधिकारी मानव श्रृंखला नोडल अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एनसी शर्मा की भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रमों से एक जागरूकता आती है और एक अच्छा संदेश जाता है उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी के बढ़ने के लिए प्रशंसा की।
मानव श्रृंखला में लगे विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से भी यातायात के प्रति संदेश दिया जिसकी जिलाधिकारी ने प्रत्येक पेंटिंग बनाने वाले विद्यार्थी की प्रशंसा की और उनके साथ वार्ता की और उनका हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर एसडीएम खेकड़ा अपूर्वा यादव एसडीएम बागपत पूजा चौधरी, एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एके राजपूत सहायक संभागीय निरीक्षक विनय कुमार पीटीओ संदीप जयसवाल पुलिस, क्षेत्राधिकारी डीके शर्मा ,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार ,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एनसी शर्मा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कीर्ति सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

भूमि संबंधित विवादों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये: जिलाधिकारी

  • जिलाधिकारी ने भूमि विवाद, चक रोड,नाली संबंधित समस्याओं के समाधान के संबंध में पुलिस लाइन में की विशाल बैठक
  • पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भूमि विवादों को करें निस्तारित
  • सप्ताह में 1 दिन गांव में चौपाल के माध्यम से लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, चौकीदार बीट कांस्टेबल करेंगे बैठक

ब्यूरो चीफ,विकास बड़गुर्जर
बागपत: जनपद में भूमि विवादों विशेषकर ऐसे विवाद जिनमें राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही अपेक्षित है के निस्तारण के संबंध में रविवार को जिलाधिकारी राजकमल यादव की अध्यक्षता में व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन की मौजूदगी में भूमि विवादों का निस्तारित करने के संबंध में पुलिस लाइन में विशाल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत भूमि विवादों को चिन्हित कर थानावार सूचीबद्ध तैयार करे और अपने अधीनस्थ राजस्व निरीक्षक, राजस्व लेखपाल एवं ग्राम विकास अधिकारी / ग्राम पंचायत अधिकारी ऐसे भूमि संबंधित विवादों को राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर निष्पादित कराएं उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो व्यक्ति दबंगई दिखाता है यह जिसने अवैध कब्जा कर रखा है ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर बड़ी प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी के कड़े निर्देश है कि जनपद में भूमि विवाद चकरोड, नाली विवाद को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ऐसे विवादों को संयुक्त टीम समय अंतर्गत गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सप्ताह में 1 दिन प्रत्येक गांव में लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, बीट कांस्टेबल, ग्राम चौकीदार गांव में बैठकर भूमि संबंधित विवादों का निस्तारण करेंगे और जिसकी कार्य वृत्ति बनाकर एसडीएम पर पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि संबंधित विवादों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी समस्त एसडीएम, खंड विकास अधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।

गुरमीत सिंह ने डेरा परिसर में किया भ्रमण खेती बाड़ी देखी अनुयायियों को दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ,विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने रविवार को बरनावा डेरा आश्रम में पूरे परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने खेती बाड़ी देखी तथा अनुयायियों को दिशा निर्देश दिए।


       बरनावा  आश्रम के बाहर पुलिसबल तैनात
बरनावा डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल पर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के आने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिया है। इसके साथ परिसर के बाहर पीएससी के जवानों को भी तैनात किया गया है।
खेती बाड़ी व बागवानी देखी
आश्रम परिसर में उगाई जा रही गेंहू, सरसों के अलावा कई तरह की सब्जियों की फसलों का गुरमीत सिंह ने जायजा लिया। इसके अलावा बागवानी का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परिसर में विभिन्न सेवाओं में लगे सेवादारों से मिलकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए।
25 जनवरी को मनेगा अवतार माह
डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह सतनाम सिंह का जन्म अवतार माह का बड़ा आयोजन इस बार सिरसा में होगा। इसके अलावा देश भर में फैले डेरे व नामचर्चा घरों में भी आयोजन होंगें। उधर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम से इंटनेट पर लाइव आकर देश भर के अनुयायियों से रूबरू होकर अपने गुरु का अवतार माह मनाएगा।
आश्रम में अनुयायियों के आने पर रोक
इस बार बरनावा आश्रम में अनुयायियों के आने पर रोक है। जिसके लिए बाकायदा गुरमीत सिंह सोशल मीडिया व सेवादार विभिन्न माध्यमों से प्रचार कर रहे हैं। दूर दूर से जो अनुयायी यहां पहुंच रहे हैं। उन्हें सेवादारों द्वारा वापस लौटाया जा रहा है। परिसर में विभिन्न सेवाओं में लगे जिम्मेदार सेवादार मौजूद हैं।

साधना से होगा मनुष्य का कल्याण:सिद्धगुरु

नीलकंठ आश्रम में अथर्ववेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: जिवाना के नीलकंठ आश्रम में रविवार को प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय अथर्ववेद पारायण महायज्ञ का वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ शुभारंभ हुआ। स अवसर पर श्रद्धालुओं को उपदेश देते हुए नीलकंठ आश्रम पीठाधीश सिद्धगुरु महाराज ने कहा कि गुरु परमात्मा की शक्ति से ही श्रेष्ठ कर्म करने का सौभाग्य मिलता है। भौतिकवाद को त्याग कर योग और साधना की ओर चले। जो निरंतर साधना करता है, मंत्रों के प्रभाव से उसके मन और आत्मा में पवित्रता आ जाती है। वह शुभ कर्म करते हुए परसेवा में लीन हो जाता है। शुभ व श्रेष्ठ कर्म करने वाले मनुष्य का जीवन सुखमय बन जाता है। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अमित शास्त्री ने कहा कि अथर्ववेद का मानव जीवन मे बड़ा योगदान है। संचित कर्मों के आधार पर मानव जीवन मिलता है। तन्मय मधोलकर सपत्नीक यज्ञमान रहे। आचार्य अंकुर भारद्वाज ने भी वेदोपदेश दिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर पुण्यार्जन किया।

 

जिवाना के गुरुकुल स्कूल में पदक विजेता शूटरों को पुरस्कृत करते शिक्षक

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को हुए कार्यक्रम में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के विजेता निशानेबाजों को स्कूल प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया।
झारखंड प्रांत के रांची शहर के सफायर इंटरनेशनल स्कूल में नौ से 15 दिसंबर तक सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप हुई। जिसमे स्कूल के छात्र यश तोमर ने एयर पिस्टल की 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की स्पर्धा में 385/400 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। जबकि बालिका वर्ग में छात्रा अक्षिता सोलंकी ने 373/400 अंक लेकर कांस्य पदक जीता। पदक विजेता निशानेबाजों को स्कूल प्रबंधक प्रो.बलजीत सिंह आर्य व प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. सुनील आर्य,उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, खेल शिक्षक अश्वनी तोमर, जितेंद्र आर्य, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, ऋषिपाल सिंह, सुनीता धामा, सविता सिंह, नैना आदि मौजूद रहे।

किसानों को नही मिल रहा फसलों का वाजिब दाम: नीरपाल सिंह

हजूराबाद गढ़ी गांव में रालोद का किसान संदेश अभियान
बिनौली: हजूराबाद गढ़ी गांव में मंगलवार को रालोद के किसान संदेश अभियान कार्यक्रम के तहत सभा हुई। जिसमें वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
सभा मे विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते किसानों को फसलों का वाजिब मूल्य नही मिल रहा है। जिसका प्रमाण आज तक गन्ना मूल्य की प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा नहीं किया जाना है।
खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रोय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक किसानों के हकों की लड़ाई केवल रालोद अध्यक्ष राज्य सभा सांसद जयंत सिंह लड़ रहे हैं।

हजूराबाद गढ़ी गांव में रालोद की सभा मे बोलते वक्ता

आज देश मे किसानों की लड़ाई रालोद लड़ रहा है। ये लड़ाई किसानों के अस्तित्व की लड़ाई है। आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए किसान रात भर मशक्कत करता है, लेकिन फिर भी समय पर उचित दाम नही मिलता। जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा कि किसान संदेश अभियान को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता सहयोग देकर सरकार को जगाने में योगदान दें। इस दौरान कार्यकर्ताओ से संदेश पत्र भी लिखवाए गए। इसके उपरांत कैडवा गांव में भी कार्यक्रम हुआ। पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि आज प्रदेश का किसान बदहाल है। किसानों को फसलों के वाजिब दाम दिलाने के लिए जयंत सिंह लगातार संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने आम जन को मंहगाई और बेरोजगारी दी है। भाजपा सरकार द्वारा किसान हित में जो भी दावे किए जा रहे हैं, वह सब खोखले साबित हुए हैं। चौधरी चरण सिंह किसानों मजदूरों और युवाओं के सच्चे हितैषी हैं। सभा में ब्रजवीर दहिया डा० कुलदीप उज्जवल, राजू तोमर सिरसली, मुनेश बरवाला, नरेश त्यागी, इंद्रपाल प्रधान, हरबीर, नरेश तोमर, रविंद्र उज्ज्वल, प्रकाशचंद, सतबीर सिंह, सचिन पंडित, सतेंद्र गुलवीर वेदपाल पप्पू पहलवान ओमपाल सुरेश चन्द विक्रम मनोज अमित जगवीर आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने की चकबंदी कार्यों की समीक्षा

चकबन्दी प्रकिया से संबंधित किसी भी प्रकरण में लापरवाही न बरती जाये
बागपत: जिलाधिकारी राज कमल यादव ने आज अपने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा चकबंदी के जो मामले कोर्ट में लंबित चल रहे हैं उन्हें त्वरित गति के साथ गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें चकबंदी के मामले में अनावश्यक रूप से किसी भी व्यक्ति को परेशान होना ना पड़े।
जिलाधिकारी ने चकबंदी प्राधिकारियों को जनपद बागपत में प्रचलित चकबन्दी प्रक्रियाओं के अंतर्गत विचाराधीन ग्रामों बामनौली एवं बरनावा की चकबंदी प्रक्रियाओं को पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिये गये। उक्त के अतिरिक्त निर्देशित किया गया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेशों का अनुपालन सम्यक पूर्वक कराया जाये। चकबन्दी प्रकिया से संबंधित किसी भी प्रकरण में लापरवाही न बरती जाये।
बैठक में राजेश कुमार देवरार बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी बागपत, अवनीशपाल शर्मा चकबन्दी अधिकारी बागपत तथा कुँवर महोम्मद अब्दुल्ला सहायक चकबन्दी अधिकारी बड़ौत उपस्थित रहे।

आयुक्त ने वर्चुअल माध्यम से की मुख्यमंत्री की घोषणा एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की मंडलीय समीक्षा बैठक

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में रखा जाये विशेष ध्यान: आयुक्त

मेरठ: सोमवार को आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे.की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री की घोषणा एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की वर्चुअल माध्यम से मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में आयुक्त महोदया द्वारा विभिन्न विभागो की निर्माणाधीन परियोजनाओ की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में विशेष ध्यान रखा जायें।
जनपद के हस्तिनापुर में राजकीय डिग्री कालिज का निर्माण, हस्तिनापुर में हिसटोरिकल/ओरनामेंटल गेट का सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कपसाड, चौधरी चरण सिंह कांवड मार्ग (गंगनहर की दायीं पटरी) के नवनिर्माण चौडीकरण/सुदृढीकरण कार्य, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट स्टेडियम में अत्याधुनित शूटिंग रेंज का निर्माण, छतरी वाले पीर से घंटाघर किशनुरी होते हुये ओडियन नाले तक मार्ग चौडीकरण का कार्य, ग्राम नंगलापातू (खरखौदा) में प्रस्तावित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य, पांचली खुर्द में मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण कार्यों आदि कार्यों की समीक्षा कर सीडीओ को सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
आयुक्त द्वारा बुलंदशहर के हबीबपुर (खुर्जा) में राजकीय आईटीआई भवन का निर्माण कार्य, नोएडा में 220 केवी उपकेन्द्र तथा संबंधित विद्युत लाईन, हापुड के कुलपुर (गढमुक्तेश्वर) में वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का निर्माण, बाबूगढ के राजकीय आलू केन्द्र में मीटिंग हॉल तथा ट्रेनिंग हॉल, बुलंदशहर के अनूपशहर में न्यायालय कक्ष, बुलंदशहर तथा बागपत में आईटीआई की स्थापना, बागपत में एसटीपी का निर्माण, गाजियाबाद तथा हापुड में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण, बुलंदशहर में कल्याण सिंह मेडिकल कालेज, गाजियाबाद में मल्टीलेवल कार पार्किग का निर्माण आदि कार्यों में तेजी लाये जाने हेतु जनपद के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मंडल के समस्त मुख्य विकास अधिकारी, संबंधित मंडलीय अधिकारी, संबंधित कार्यदायीं संस्था तथा अर्थ एवं संख्याधिकारी उपस्थित रहे।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में पुरातन छात्रों ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित एल्युमिनी कनेक्ट की श्रृंखला में पुरातन विद्यार्थियों ने छात्रों को प्रेरित किया।

एल्युमिनी कनेक्ट की श्रृंखला में कार्यशाला आयोजित

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित एल्युमिनी कनेक्ट की श्रृंखला में होटल मैनेजमेंट व स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट मे उद्यमिता मे जेंडर रोल के अवसर एक चुनौतियां विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। चोटीवाला रेस्त्रां ऋषिकेश में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर आसीन कनिका अग्रवाल व अपग्रेड बेंगलुरु में बीडीओ के पद पर कार्यरत राघव कौशिक ने वर्तमान छात्रों को इस कार्यशाला में ज्ञानवर्धन किया। कनिका ने आईआईएमटी से बीएचएमसीटी (2008-12) व राघव ने एमबीए (2020-21) में किया है।
कार्यशाला का शुभारंभ डॉ.सतीश कुमार कुमार एवं डॉ.निर्भय ने स्वागत शब्दों के साथ किया। कार्यशाला में उद्यमिता के क्षेत्र में सफल महिलाओं की यात्रा पर प्रकाश डाला। किस प्रकार महिलाओं ने उद्यमिता में अचार, पापड़, मसाले से आगे निकलते हुए तकनीक, वैज्ञानिक उपकरण, इंजीनियरिंग उपकरण, सॉफ्टवेयर हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में भी झंडे गाडे है। महिलाएं दृढ निश्चय कर ले तो व्यावसायिकता व बाजारीकरण के इस दौर मे सफलतापूर्वक अपना स्थान बना सकती है।
पुरातन विद्यार्थियों ने वर्तमान छात्रों को अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने और हर क्षेत्र में सफलता को छू लेने की क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रो को समय के साथ बदलने व हर नई जानकारी को समझने पर जोर दिया। बताया कि जानकारी का अभाव, क्षमता को आगे आने से रोकता है। उन्होंने छात्रों को यथासंभव ट्रेनिंग और प्लेसमेंट में सहयोग का आश्वासन दिया। कनिका अग्रवाल व राघव कौशिक ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय का आभार प्रकट किया जहाँ उन्हें उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त हुई तथा सभी संसाधनों का उपयोग कर उन्होंने कारपोरेट जगत की हर गतिविधि पर नज़र रखते हुए खुद का विकास किया।
कार्यक्रम के समापन पर विभागाध्यक्षों डा.नितिन व डा.विनीत कौशिक ने पुरातन विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। एलुमिनी हेड पूजा शर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आकांक्षा गुलाटी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस अवसर पर सभी अध्यापक गण मौजूद रहे।

दूसरी सुभारती आधारशिला लैब का हुआ लोकार्पण

मेरठ : स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग द्वारा ग्राम घाट में प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए विज्ञान की प्रयोगशाला की स्थापना की गई। सुभारती आधारशिला लैब का लोकार्पण मुख्य अतिथि डॉ सत्यपाल सिंह, सांसद मेरठ बाग़पत लोकसभा एवं सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉ अतुल कृष्ण ने फीता काट कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सत्यपाल सिंह, सांसद मेरठ बाग़पत लोकसभा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अलका सिंह का स्वागत सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉ अतुल कृष्ण ने अंगवस्त्र पहना कर व पौधा भेंट कर किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ सत्यपाल सिंह, सांसद मेरठ बाग़पत लोकसभा,सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉ अतुप कृष्ण, गौरव प्रमुख, ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार , मुख्य कार्यक्रम संयोजक डॉ विवेक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि डॉ सत्यपाल सिंह, सांसद मेरठ बाग़पत लोकसभा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने की दिशा में सुभारती आधारशिला लैब बहुत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रहा है, यह सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ग्राम बाफर व आस पास के सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए सुभारती आधारशिला लैब के माध्यम से ज्ञान अर्जित करने की अपील की।
सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉ अतुल कृष्ण ने कहा कि सुभारती ग्रुप समाज के हर व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है। हर वर्ग के उत्थान हेतु कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि सुभारती आधारशिला लैब में बच्चों को अपने पाठ्यक्रम का अभ्यास करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं दी।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ विवेक कुमार ने बताया कि सुभारती आधारशिला लैब में खगोल, शरीर रचना एवं भैतिक पाठ्यक्रमों से जुड़े उपकरण मौजूद है। उन्होंने बताया कि ग्राम के बच्चे पाठ्यक्रम में पढ़ाए जा रहे विषयों को लैब में भैतिक रूप से सीख कर अपना ज्ञान वर्धक कर सकेंगे।
इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान रामेश्वर रजिंद्रा मनोज शर्मा , बिजेंद्र प्रमुख, जितेंद्र सतवाई, मनिन्दर पाल कपिल शर्मा आयुष चपराना प्रवीण कुमार अंकुर सांगवान अनिल दबथुआ सहित ग्राम के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

किसानों के साथ अन्याय कर रही सरकार:नीरपाल

गन्ने का मूल्य घोषित करने को सीएम को प्रेषित किए पत्र

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

बिनौली: गांव में शुक्रवार को रालोद के अभियान के तहत किसानों से प्रदेश के सीएम को पत्र प्रेषित कर जल्द गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने की मांग की गई।रालोद अध्यक्ष राज्य सभा सांसद के आहवान पर रालोद ने किसानों से एक लाख पत्र प्रदेश के सीएम को लिखवाने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत बिनौली गांव में खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने पहुंचकर किसानों से सीएम के लिए पत्र लिखवाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश का गन्ना किसान आज समस्याओं से जूझ रहा है। दो माह से अधिक समय से मिले चल रही हैं, लेकिन आज तक गन्ना मूल्य तय भी नहीं हुआ है। भाजपा की प्रदेश व केंद्र किसानों के साथ अन्याय कर रही है। पीएम और सीएम ने वादा किया गया था कि 14 दिन में भुगतान कर दिया जाएगा, अगर नहीं हुआ तो ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। लेकिन ये सब दावे हवाई साबित हो रहे हैं। गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति खराब है, परिवारों का पालन पोषण करना दूभर हो रहा है। गन्ने का मूल्य जल्द घोषित हो इसके लिए रालोद मुखिया जयंत सिंह के निर्देश पर सीएम को एक लाख पत्र भेजने का लक्ष्य है। खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार निजी मिल मालिकों के दबाव में गन्ना मूल्य घोषित नही कर रही है। पूर्व जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा निजी मिले किसानों का करोड़ों दबाए बैठी हैं। उपेंद्र प्रधान ने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान गगन धामा, श्रीपाल धामा, सुनील धामा, कमल शर्मा, विवेक राठी, विक्रांत राठी, अजीत सिंह, अशोक धामा, देवेंद्र चौहान, विनोद तोमर रंछाड़, विनय धामा, प्रवेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मोमेंटो व मेडल देकर किया गया सम्मानित

  • खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखा कर जीते पदक
  • बागपत खेल महोत्सव मंडल के लिए होगा मॉडल साबित
  • पदक पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी के मारे खिलखिला उठे

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बागपत: जिलाधिकारी राज कमल यादव के निर्देशन में बागपत खेल विकास अभियान के अंतर्गत जनपद में बृहद स्तर पर बागपत खेल महोत्सव का आयोजन 12 दिसंबर से 15 दिसंबर 2022 तक जनता वेदिक डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया जिसके समापन के अवसर पर गुरुवार मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान राज्य मंत्री केपी मलिक, विशिष्ट अतिथि मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे, विधायक बागपत योगेश धामा ने बागपत खेल महा उत्सव में खेलों के दम पर अपनी प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक जीते प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उक्त अतिथियों ने पदक पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनका हौसला अफजाई किया और उन्हें शुभकामनाएं भी दी।
राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा खेल महोत्सव को देखकर जनपद में एक नया माहौल बना है। बागपत के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राज्य देश विदेश में अपना नाम रोशन किया है और एक बागपत को खेलों के क्षेत्र में पहचान दी है। राज्यमंत्री ने वहां पर उपस्थित खिलाड़ियों के निर्णायक कोचों की प्रशंसा की और इस कार्यक्रम को आयोजित कराने वाले जिलाधिकारी की सराहना प्रशंसा की। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम जनपद में आयोजित होते रहे, इनके लिए मेरी शुभकामनाएं और बधाई हमेशा बनी रहेंगी। खेलों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रहे हैं। खेलने से व्यक्ति देश प्रेमी भी होता है।

अतिथियों ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित कर बागपत खेल महोत्सव का हुआ समापन

मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने बागपत महोत्सव के इतने बड़े-बड़े कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी राजकमल यादव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा यह महोत्सव मंडल के लिए मॉडल साबित होगा, जिससे अन्य जनपदों को भी ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा बागपत जिलाधिकारी की सोच युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। खेलों के क्षेत्र में रुचि रखने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी ऐसे महोत्सव में आगे निकल कर आते हैं और उन्हें अपने राष्ट्र का निर्माण करने के अवसर प्राप्त होते हैं। महोत्सव में उपस्थित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा हार जीत तो जीवन में चलती रहती है। लेकिन खेलों से जो हमें सीख मिलती हो हमारे जीवन में अनुकरणीय होती है, मंडला आयुक्त ने सभी टीमों को बधाई दी।
विधायक बागपत योगेश धामा ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया और जिलाधिकारी की प्रशंसा की और कहा कि ऐसा महोत्सव समय-समय पर प्रत्येक क्षेत्र में होते रहे खेलों से नई ऊर्जा मिलती है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में खेल से जोड़ना चाहिए। सरकार खेलो के प्रति लोगों को प्रोत्साहन दे रही हैं, जिससे युवाओं में जोश जुनून जज्बा राष्ट्र के लिए पैदा हो रहा है। खेलों को जोड़ने के लिए युवाओं को आगे लाने के लिए खिलाड़ियों का प्रेरित किया जा रहा है।
अतिथि गणों ने बालिका वर्ग में अंडर-14 में एयर पिस्टल में प्रथम स्थान पर डॉली स्वर्ण पदक, दूसरे स्थान पर रितिका रजत पदक व तृतीय स्थान पर बंसीका जिन्हें कांस्य पदक दिया गया। बालिका वर्ग एयर पिस्टल में खुशी तोमर प्रथम, दूसरे स्थान पर तनु मलिक, तीसरे स्थान पर शादीका रही।
राइफल 14 प्लस में बालिका वर्ग में सुहानी तोमर दूसरे स्थान पर आयुषी रही। पदक पाकर खुशी के मारे खिलाड़ियों के चेहरे खिलखिला उठे एयर पिस्टल अंडर 14 में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर नमन, दूसरे स्थान पर तनिष्क, तीसरे स्थान पर अभय धामा रहे। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अतिथियों ने मोमेंटो मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा जीवन में जितनी पढ़ाई जरूरी है, उतना ही खेलने भी जरूरी है। अच्छे खिलाड़ी से एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है। जनपद में बागपत खेल महोत्सव कराने का जो अवसर प्राप्त हुआ है। इससे प्रतिभाओं में जो जनों नजर आया है और सभी खिलाड़ियों को जिलाधिकारी ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने प्रत्येक खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका हौसला अफजाई किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विद्या नाथ शुक्ला, एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन कुमार, जिला क्रीडा अधिकारी सरिता रानी, जिला युवा कल्याण अधिकारी एनपी सिंह, फिजिकल एजुकेशन टीचर विशाल राय, विजय कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।