ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बड़ौत: रालोद खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की फसलों का वाजिब दाम दिलाने में विफल रही है।
बड़ोली स्थित उज्ज्वला होटल में रालोद खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान किसानों की समस्याओं के समाधान न करने के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान आमजन और युवा पूरी तरह त्रस्त है। किसानों की इतनी दुर्दशा किसी भी सरकार में नहीं हुई, जितनी भाजपा सरकार में हो रही है। किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। आलू किसान परेशान हैं, प्याज का किसान आंसू बहा रहा है और गन्ना किसान को निजी मिलों द्वारा बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। निजी मिल मालिकों और सरकार में सांठगांठ होने के कारण गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार से पीड़ित किसान फिर आंदोलन की राह पर जाने वाला है। भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। भाजपा सरकार द्वारा निजी नलकूपो के बिजली बिलों का माफी का ढोल पीटा जा रहा है और निजी नलकूपों पर मीटर लगाने की शर्त लगा रही है। उन्होंने कहा जब सरकार बिजली मुफ्त देना चाहती है, तो मीटर किस लिए लगा रही है। यह किसानों का शोषण है। सरकार लोकतंत्र का हनन कर रही है, और विपक्ष के नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपनी सांसद निधि खिलाड़ियों और खेल मैदानों पर खर्च कर रहे हैं खेलों को बढ़ावा देने के लिए 19 तारीख को गांव वोपुरा में आ रहे हैं। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल, राजू तोमर सिरसली, सोमपाल, बिट्टू, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।









वहां उन्होंने अपने नेतृत्व टीम के साथ स्टेशन, उसके आसपास के क्षेत्र व रेलगाड़ियों के डिब्बों का भी निरीक्षण किया। परंतु वहां कोई भी भिक्षावृत्ति न करते हुए पाए जाने की स्थिति में उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को बाल श्रम या भिक्षावृत्ति करते हुए कोई शिशु मिलता है तो इसकी सूचना तुरंत ही बाल कल्याण समिति को दी जाए क्योंकि किसी भी बच्चे को आर्थिक मजबूरी के तहत शिक्षा से वंचित रखना व श्रम/भिक्षावृत्ति कराना गैर कानूनी है।










ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डायरेक्टर अमित कुमार वर्मा ने बताया कि मेगा जॉब फेयर में देश विदेश की विभिन्न कम्पनियों ने बड़ी संख्या में आए विद्यार्थियों का इंटरव्यू लिया है। उन्होंने बताया कि एक हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने जॉब फेयर में पंजीकरण कराया। इंटरव्यू में सफल विद्यार्थियों की घोषणा कल की जाएगी। इसके बाद सफल छात्र छात्राओं को ऑफर लेटर प्रदान किये जाएंगे। उन्हांने कहा कि विश्वविद्यालय का यही प्रयास है कि विद्यार्थियों को रोजगार से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने बताया कि मेगा जॉब फेयर में देश विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां जिसमें लैंसकार्ट, जय भारत मारूति लिमिटेड, कार देखो, टेक महिंद्रा, एसकेएच मेटल, विकास ग्रुप, एंको कंबाइन इंजीनियरिंग इंजीनियरिंग लिमिटेड, पिरामल फाइनेंस, जिओ टेलीसर्विसेज आदि जैसी लगभग 30 देश विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने छात्र छात्राओं के इंटरव्यू लिए।
कैम्प में फिजिशियन डा.नरेन्द्र देव, ओपथालमोलोजिस्ट डा.जूही गर्ग, आर्थोपेडिक डा.तुषार राठी द्वारा अपनी सेवायें प्रदान की गयी। कैम्प में लगभग 130 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में पहुंचकर फ्री हेल्थ चैक-अप का लाभ उठाया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कैम्प के आयोजन की सराहना की। विद्युत कर्मियों ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार की हेल्थ चैक-अप कैम्पों का अयोजन होना चाहिए। लोकप्रिय हास्पिटल के निदेशक डा.रोहित रविन्द्र ने कैम्प के सफल आयोजन हेतु डिस्काॅम अधिकारियों को धन्यवाद दिया। कैम्प के सफल आयोजन में डिस्काॅम हेडक्वाटर से जमील अहमद खान अधीक्षण अभियन्ता(मुख्यालय), ज्ञानेन्द्र कुमार अधीक्षण अभियन्ता(एच.आर.), संजीव कुमार अधिशासी अभियन्ता(एच.आर.), मदनपाल सिंह अधिशासी अभियन्ता(मुख्यालय), पारूल चौधरी कार्मिक अधिकारी, जोगेन्द्र सिंह अवर अभियन्ता तथा लोकप्रिय हास्पिटल के राजीव शर्मा(उप-प्रशासनिक अधिकारी) एवं नर्सिंग स्टाॅफ सुबोध त्यागी, सविता शिव कुमार, भुवन, विनीत आदि का विशेष योगदान रहा।
निरीक्षण के दोरान उन्होंने ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग और मेन्टेनेन्स की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु में उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु कार्यशाला में सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों को अपनाकर ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए ।
निरीक्षण के दोरान अजय ओझा अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यशाला मंडल मेरठ, संजय गर्ग अधीक्षण अभियंता सामाग्री प्रबंधन, प्रवेश गिरी सहायक अभियंता विद्युत कार्यशाला खण्ड आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।



विशेष अतिथि के रूप में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गुब्बारे उड़ाकर मैच का शुभारम्भ किया। फाइनल मैच टीम एसएसडी द्वारा जीता गया, जिसमे विजयी टीम को जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।