Monday, April 22, 2024

चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर होगा समारोह

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • किसान मजदूरों व वंचितों के हितैषी थे अजीत सिंह:गठीना

बिनौली: पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ.अजीत सिंह व महर्षि दयानंद की जयंती पर जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में चौ.चरण सिंह विचार मंच के तत्वाधान में 12 फरवरी को स्मृति दिवस समारोह का आयोजन होगा।
रालोद राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ.अजीत सिंह ने पूरे जीवन किसान, मजदूर व वंचितों के हकों की लड़ाई लड़ी। वे किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए किसानों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके रुके कार्यों और विचारधारा को रालोद अध्यक्ष राज्यसभा सांसद जयंत सिंह आगे ही नही बढ़ा रहे बल्कि किसानों के हकों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। महर्षि दयानंद ने समाज को पाखंड व कुरीतियों के प्रति जागरूक करने के लिए आर्य समाज का गठन किया। उनकी विचारधारा आज भी समाज व राष्ट्र को दिशा दे रही है। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी रविवार को गुरुकुल स्कूल में एक स्मृति दिवस समारोह का आयोजन होगा। जिसमें प्रातः वेद मंत्रों के साथ यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजित होगी। जिसमें वैदिक विद्वान, शिक्षाविद, राजनीतिक विचारक व समाजसेवी भाग लेंगें। इस दौरान पूर्व जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली, डॉ. अनिल आर्य, सुशील वत्स, विनोद तोमर, अमित सोलंकी आदि मौजूद रहे।

Latest News