Monday, August 3, 2026
Home Blog Page 35

521 कुंडीय जनचेतना महायज्ञ में लोगों ने दी आहुति, वैदिक मंत्रों से गूंजा मेरठ शहर

मेरठ: मेरठ के जीमखाना मैदान में प्रतिवर्ष के अनुसार इस साल भी नव संवत्सर के अवसर पर जनचेतना महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ में शहर की तमाम सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों और धार्मिक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर आहुति दी। कार्यक्रम स्थल पर लगे महापुरुषों व क्रांतिकारियों के चित्रों और वैदिक सूक्तियों ने राष्ट्रप्रेम व भारतीय संस्कृति का बोध कराया।
521 कुंडीय जनचेतना महायज्ञ
हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर 2080 का आगमन आज से प्रारंभ हुआ है। इस शुभ अवसर पर जीमखाना मैदान में यह 521 कुंडीय जनचेतना महायज्ञ का भव्य आयोजन हुआ। आयोजन गुरुकुल प्रभात आश्रम के तत्वावधान में किया गया। 521 यज्ञकुंडों पर 2084 जोड़ों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति प्रदान की। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के अलावा अनेकों स्कूलों के बच्चों व आचार्यों ने सहभागिता रही।
स्वस्ति वाचन से गूंजा वातावरण
गुरुकुल प्रभात आश्रम के बटुकों एवं शास्त्र ज्ञानियों ने मंत्रोच्चारण और स्वस्ति वाचन से महायज्ञ को पूर्ण कराया। महायज्ञ की शुद्ध महक और मंत्रोच्चारण की ध्वनि से पूरा वातावरण पवित्रता और सकारात्मकता में बदल गया। विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों व स्कूली बच्चों ने दी महायज्ञ में आहुति देकर नमन किया।
वैदिक मंत्रों के साथ हुआ हवन
महायज्ञ के मुख्य संयोजक राजेश सेठी ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती के ब्रह्मत्व में आयोजित यह कार्यक्रम जन सामान्य को वैदिक संस्कृति व भारतीय नववर्ष के स्वागत में जागरूक कर रहा है।
इस आयोजन से जहां यजमानों को मानसिक व आध्यात्मिक उत्थान का अवसर प्राप्त होगा, वहीं वायुमंडल व पर्यावरण की शुद्धि भी होगी। यह आयोजन वैदिक नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2080 नव संवत्सर के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होता है।
युवा पीढ़ी सांस्कृतिक मूल्यों को समझे
जनचेतना महायज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ शुद्ध गोघृत व औषधियों से आहुति प्रदान की गई। कार्यक्रम के प्रभारी अशोक सुधाकर ने बताया कि युवा पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जाेड़ने के लिए विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य रूप से अजय गुप्ता, अरुण जिंदल, योगेश मुवार, सुशील बंसल, सुनील आर्य, आरपी सिंह चौधरी, दिनेश कक्कड़, चंद्रकांत, प्रियांक आचार्य वाचस्पति, जयप्रकाश, भानु बत्रा, देवेंद्र प्रताप तोमर, मनीष शर्मा व शीलचंद गोयल मौजूद रहे।
इन संगठनों व स्कूलों ने की सहभागिता
विश्व हिंदू परिषद, पंजाबी आर्य भ्रातृ सभा, हिंदू जागरण मंच, भारत स्वाभिमान संगठन, शांति कुंज, योग विज्ञान संस्थान संगठनों के अलावा मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप, सत्यकाम इंटरनेशनल, डीएवी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, गुरुकुल बरनावा, कन्या गुरुकुल नवलपुर, गुरुकुल राजघाट नरौरा के आचार्य व छात्र शामिल हुए।

राष्ट्रीय जल दिवस सफलतापूर्वक मनाया

मेरठ: आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट में आज राष्ट्रीय जल दिवस सफलतापूर्वक मनाया गया। दिन का विषय “भूजल, अदृश्य को दृश्यमान बनाना” रहा। इस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया और स्कूल में पौधों को पोषित व रोपित किया गया।
पौधे भूजल के प्रतिधारण के स्रोत हैं और जलस्तर बढ़ाने में मदद करते हैं। सभी ने जल संरक्षण की शपथ ली। अनीता राणा, जनहित फाउंडेशन, ए.बी. इन बीईवी इंडिया लिमिटेड मेरठ, मेरठ वन विभाग के अधिकारी के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या डा.रीता गुप्ता, उपप्रधानाचर्या संतोष डोभाल, एडम ऑफिसर और इको क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में भूजल के मूल्य के बारे में श्रोताओं के मध्य जागरूकता पैदा की गई।

सृष्टि के नवसृजन का उत्सव है भारतीय नव संवत्सर: डा.अनिल आर्य

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली:गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में नव संवत्सर के अवसर पर हवन का आयोजन कर नववर्ष का स्वागत किया गया। यजमान स्कूल प्रबंधक डॉक्टर अनिल आर्य ने कहा कि पाश्चात्य अंधानुकरण के कारण भावी पीढ़ी नव संवत्सर को भूलती जा रही है, जिसके लिए उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है।
यश ब्रह्मा जितेंद्र आर्य ने कहा कि वैदिक संस्कृति सार्वजनिक है, जिसकी प्रमाणिकता प्रकृति में पतझड़ उपरांत नवीन कोपलें, पौधों में पुष्पों का खिलना, फसलों का पकना, समशीतोष्ण मौसम, दिन का बढ़ना, मौसम में उल्लासमय वातावरण के रूप में दिखाई देती है। इस अवसर पर प्रबंधक डा.सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डा.राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स, सुनीता धामा, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, सुशील भाटिया, नैना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

हापुड़ में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकलें

हापुड़: एनसीआर के साथ मंगलवार रात एनसीआर, हापुड़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर आ गए, हालांकि तीव्रता कम होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली।
फरवरी माह में तीसरी बार के बाद मार्च में भी एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के बारे में जानकारी मिलते ही लोग घरों से बाहर आ गए और काफी देर तक बाहर ही रहे।

आस्था, विश्वास का केंद्र है चंदायन दुर्गा मंदिर

मंदिर में विराजमान मां दुर्गा

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: चंदायन गांव स्थित प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र में नौ दिवसीय विशाल मेले का आयोजन होता है।
चंदायन गांव का यह मंदिर सच्चिदानंद सदगुरु श्यामसुंदर दास महाराज के चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है। सदगुरु माहराज देवी दुर्गा के अनन्य भक्त थे। सदगुरु की कृपा से अभिभूत होकर गाजियाबाद निवासी अशोकपाल पुत्र शेरसिंह ने यहां पर महाराज के थान स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया। मान्यता है कि जो श्रद्धालु मंदिर से विभूति लेकर जाता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

चंदायन मंदिर का फोटो

पुजारी धीरज पाठक ने बताया यहां के एक दुग्ध व्यापारी मुकंदापाल को दिल्ली में राजघाट पर संत महात्मा सच्चिदानंद सदगुरु श्यामदास महाराज के दर्शन हुए और उन्हे सिद्धि प्राप्त हो गई। इसके बाद उन्होंने गांव में आकर सतगुरु श्यामदास महराज की प्रतिमा रखकर धूनी लगाकर कठोर तप किया। उनकी भक्ति का प्रताप आस-पास के लोगों में फैलने लगा और दीन-दु:खी उनके पास आने लगे। वह सच्चिदानंद सदगुरु श्यामदास महाराज के नाम लेकर विभूति देते तो दुखियारों के कष्ट दूर होने लगे। गाजियाबाद के अशोक पाल भी उनके पास पुत्र की प्राप्ति की मनोकामना लिए आए। मुकंदापाल की प्रेरणा से अशोकपाल ने सच्चिदानंद सदगुरु श्यामदास महाराज दिल्ली के दरबार में अरदास लगाई तो पुत्र रत्‍‌न की प्राप्ति हुई। इसी के साथ उनके सारे कष्ट भी दूर हो गए। इस चमत्कार से अभिभूत होकर अशोकपाल ने वर्ष 2000 में समाज के सहयोग से चंदायन गांव में दुर्गा मंदिर की स्थापना की। मंदिर में सच्चिदानंद सतगुरु, माता दुर्गा और भगत मुकंदापाल की मूर्तियां स्थापित कराई। लोगों में लगातार इस मंदिर के प्रति आस्था बढ़ती जा रही है। यहॉ हर वर्ष चैत्र नवरात्र में नौ दिवसीय विशाल लगता है।
मंदिर सरक्षक अशोकपाल ने बताया कि मेले के मद्देनजर प्रशासन से अनुमति ले ली गई है। मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मंदिर परिसर को लाइट डेकोरेशन, झालरों से सजाया गया। मेले में गगनचुंबी हिंडोले, नाव आदि मनोरंजक सामान लगकार तैयार हो गये है। बुधवार को रालोद के छपरौली विधायक डा.अजय कुमार मेले का शुभारंभ करेंगे।

उपविजेता विवेक सिवाच का किया स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
मेरठ: मेरठ मे हुई तीसरी द्रोणाचार्य ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में चैंपियन ऑफ चैंपियन मुकाबले में उपविजेता रहे निशानेबाज विवेक सिवाच को मंगलवार को कलीना राइफल क्लब पर पुरस्कृत किया गया।
मेरठ के पल्हैडा स्थित शूटिंग रेंज पर17 मार्च से 20 मार्च तक तीसरी द्रोणाचार्य शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजम हुआ। जिसके दस मीटर एयर पिस्टल चैंपियन ऑफ चैंपियन मुकाबले में कलीना राइफल क्लब के विवेक सिवाच 580/600 अंक लेकर उपविजेता बने। जबकि हर्ष सिवाच तीसरे व अर्पित सिवाच चौथे स्थान पर रहे। क्लब पर हुए कार्यक्रम में कोच राजन राणा ने निशानेबाज को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कृष्णपाल सिंह, सौरभ, वंश, शुभ राठी, निखिल, फैजल, चिराग, जंगबहादुर आदि मौजूद रहे।

रालोद की मासिक बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने का किया आहवान

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
सहारनपुर: हकीकत नगर कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने, चुनाव में मजबूती से जुटने, जल्द से जल्द बूथों की कमेटियां बनाने, सामाजिक न्याय के लिए लड़ने का आहवान किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह व राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष नौशाद खान ने शमीम अहमद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष सहारनपुर बनाने की घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ साथ ही मोहत्रीन को जिला महासचिव व मो.साजिद अली को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष नौशाद खान सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल दिन प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की कार्यशैली से प्रभावित होकर किसान, मजदूर, नौजवान अपने आप राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव सर पर है, रात-दिन मेहनत से लग जाओ और जल्द से जल्द बूथों की कमेटियां गठित करो।
रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि अल्पसंख्यकों का सम्मान केवल राष्ट्रीय लोकदल मे हो रहा है। शमीम अहमद को सहारनपुर जिलाध्यक्ष बनने से सहारनपुर जिला मजबूत होगा। आने वाले निकाय चुनाव में और लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल का परचम लहराया जायेगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उन्हें में ईमानदारी और मेहनत से निभाउंगा, पार्टी को मजबूत करूंगा।
बैठक में चौ.अरविंद मलिक, रिंकू सोनकर, मौहम्मद शमी, नफीस मलिक, तहसीन सिद्दीकी, दिलशाद खान, धर्मवीर सिंह, आशू इंतेजार, फारूक, उस्मान, रिजवान, मुन्ना, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

नवरात्र व रमजान के पर्व को लेकर जिलाधिकारी ने की शांति समिति की बैठक

  • अमन चैन के साथ मनाएं त्यौहार: जिलाधिकारी
  • गैर परंपरागत चीजों को सहन नहीं किया जाएगा
    बिना अनुमति के कोई कार्य न किया जाए
  • त्यौहारों पर साफ-सफाई के दिये कड़े निर्देश
  • थानाध्यक्ष से लेकर एसडीएम तक अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठितजनों के साथ सतत संवाद बनाएं रखे
  • अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर

बागपत: जिलाधिकारी राज कमल यादव की अध्यक्षता में आज आज कलेक्ट्रेट सभागर में संबंधित अधिकारियों, धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठितजनों के साथ नवरात्र व रमजान के पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा नवरात्र व रमजान का माह प्रारंभ हो जाएगा,सभी अधिकारी सतर्क रहें और जनपद में गंगा युमुना की तहजीब का भाईचारा कायम रहे। जो जिस प्रकार से पूर्व के वर्षों में त्यौहार मनाए गए हैं उसी आधार पर त्यौहार मनाए जाएं, अपने त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ शांति के साथ मनाएं। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई हो, चुने की व्यवस्था होनी चाहिए, बिजली विभाग को निर्देश दिए कि बिजली नियंत्रित चलती रहे। किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। यह हम सब का त्यौहार है। इसे बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाना है और भाईचारे की मिसाल देनी है। उन्होंने कहा अमन चैन को कायम रखना, आमजन को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने के लिये प्रशासन है। सभी लोग त्यौहार को शांति पूर्वक और सौहार्द के साथ मनाएं, यदि कोई भी अफवाह जनक संदेशों से माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने धर्म गुरुओं व समाज के प्रतिष्ठित लोगों से अनुरोध किया है कि किसी भी तरह की किसी भी धर्म संप्रदाय को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। सभी हर्ष उल्लास के साथ त्यौहार मनाए, भाईचारा कायम रखें आपस में मिलते रहे।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा जो भी दिशा निर्देश शासन के हैं उनका शत-प्रतिशत पालन करना हम सभी का कर्तव्य है। सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी धार्मिक आयोजन न किए जाएं, यदि कोई आयोजन करना है तो अनुमति अवश्य ले ली जाए। जैसे अभी तक आप सभी ने शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया है वैसे ही अब भी करें। कोई भी नई चीज, नई परंपरा न चलाई जाए अगर कहीं ऐसा होता पाया जाता है तो उसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें, उस पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था प्रत्येक अवस्था में कायम रहे, धूमधाम के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहारों को मनाए। अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान ने कहा जहां पर नमाज हो वहां पानी की व्यवस्था होनी चाहिए विद्युत की निर्बाध आपूर्ति रहे सभी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर तैनात रहे सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा ने कहा सड़कों का आवागमन रहना चाहिए। सड़कों पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा, कोई भी व्यक्ति किसी तरह की कोई भी समस्या हो तो संबंधित थाने को सूचना करेगा। कोई कानून अगर अपने हाथ में लेगा तो उसका स्वयं जिम्मेदार होगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एम.एल.व्यास, समस्त एसडीएम, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, समसत धर्मों के धर्मगुरु सहित समस्त गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

जैन डिग्री कॉलेज बड़ौत में आज वृह्द रोजगार मेले का हुआ शुभारंभ

  • रोजगार मेले में 38 कंपनियों ने 4011 अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू
  • 1044 अभ्यर्थियों का हुआ चयन युवाओं को मिला रोजगार
  • मिशन रोजगार के अंतर्गत जनपद में दिए जा रहे युवाओं को रोजगार के अवसर
  • ऑफर लेटर पाकर युवाओं के खिले चेहरे

बागपत: आज जैन डिग्री कॉलेज बड़ौत में वृह्द रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ माननीय सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा यह रोजगार मेले जो गांव को अफसर मिलेंगे जो प्रतिभाशाली युवा होंगे वे अच्छी कंपनियों में अपने टैलेंट से एक अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। बागपत में समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है और आगे भी जनपद में रोजगार मेले लगवाए जाएंगे और युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, जिससे कि युवा एक अपनी अच्छी आजीविका चला सकें और अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। युवाओं को रोजगार उनकी योग्यता के अनुसार दिया जाएगा।
जिलाधिकारी राज कमल यादव ने कहा आज गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, गुरुग्राम, बागपत से आई आज जैन डिग्री कॉलेज में 38 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें करीब 4011अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिनके कंपनियों द्वारा इंटरव्यू लिए गए। जिसमें से कंपनी के योग्य 1044 अभ्यार्थियों का चयन किया गया और उनको ऑफर लेटर दिए गए। जिन्हें रोजगार मिला। रोजगार पाकर युवाओं के चेहरे खुशी के मारे खिल उठे।
जिलाधिकारी ने कहा व्यक्ति अपने कार्य को जितना अच्छा करेगा जितना अच्छा सीखेगा उसी कार्य से उसकी पहचान बनेगी और उसे नई-नई ऊंचाइयां मिलेंगे। जिलाधिकारी ने कहा युवाओं अपना व्यक्तित्व, अपना चरित्र अच्छा रखें और ट्रेनिंग में व्यक्ति को जो सिखाया जाए उसे सीखे और हमेशा सीखने की ललक व्यक्ति के अंदर होनी चाहिए जो ऐसा करते हैं वे अपने कार्य में उत्कृष्ट होते हैं। अपने नाम की एक अलग पहचान बनाते हैं। कार्य कोई भी हो व्यक्ति को मनोयोग से तत्परता के साथ अपना शत-प्रतिशत देना चाहिए। प्रतिभाग करने वाले अभ्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एम.एल.व्यास, एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई नीरज कुमार सहित कंपनी प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।

नेत्र शिविर में 205 की हुई जांच

बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में नेत्र शिविर का शुभारंभ करते इंस्पेक्टर

बिनौली: बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में सोमवार को अरिदमन कुमार जैन मेमोरियल अस्पताल खेकड़ा की ओर नेत्र चिकित्सा ऑपरेशन शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें विशेषज्ञों ने 205 रोगियों के जांच कर दवाइयां वितरित की।
शिविर का शुभारंभ गुरुकुल संस्थापक ब्रह्मचारी अतुल भैया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। शिविर में नेत्र चिकित्सक डा.आशीष आर्य ने 205 नेत्र रोगियों की जांच कर दवाइयां निशुल्क वितरित की। इस दौरण 39 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। 50 रोगियों को चश्में वितरित किए गए। शिविर में संयोजक संजय शर्मा, सोमपाल सिंह, किट्टू, सचिन तोमर, इंस्पेक्टर सलीम अहमद, राकेश जैन, सत्यप्रकाश गोयल, चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, श्रवण जैन, विक्की जैन, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, शिवानी, किरण, नेहा, रीटा आदि मौजूद रहे।

मोबाइल की लत बच्चों के लिए नुकसानदायक इसीलिए अभिभावक दे ध्यान, जाने उनकी दिनचर्या : सुशील वत्स

कोरोना ने हमारी जिंदगी को बदल दिया यह कहना तार्किक होगा। एक बड़ा बदलाव पूरी दुनिया में देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे से मिलना बंद कर दिया, खुद को घर में बंद कर लिया था, यह समय की मांग थी क्योंकि संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था। नुकसान स्कूली बच्चों को झेलना पड़ा था, उन्हें गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार नहीं करना पड़ा।
मार्च से ही उन्हें छुट्टी हो जैसा माहौल मिल गया नुकसान पढ़ाई का हुआ उनके लिए कक्षाएं लेने का जरिया मोबाइल बन गया। रोजाना 3 से 4 घंटे हर बच्चे ने मोबाइल पर वक्त बिताया, लगातार 2 साल तक यही हाल रहा यह स्थिति बच्चों की आदत में ढल गई जो संक्रमण कम होने के बाद भी नहीं छूटे।
जिन बच्चों की आंखें अच्छी थी वह कमजोर हो गई आंखों में तिरछापन आ गया। बच्चों ने मोबाइल चलाने के लिए अपने अभिभावकों से झूठ बोलना शुरु कर दिया। जबकि अब तो ऑनलाइन कक्षाएं पूरी तरह से बंद हो चुकी है, बावजूद उसके बच्चे अपने अभिभावकों से मोबाइल चलाने के नाम पर यही कहते हैं कि वह स्कूल का काम कर रहे हैं। अभिभावक वास्तविकता से परिचित नहीं है, लेकिन चाहते हुए भी ज्यादा नहीं बोल पा रहे।

मोबाइल की लत बच्चों के लिए नुकसानदायक इसीलिए अभिभावक दे ध्यान: सुशील वत्स

करोना काल में कई बच्चों के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट बने इस बीच अभिभावकों ने भी ध्यान नहीं दिया। वास्तव में यह स्थिति खतरे को आमंत्रित करती है, क्योंकि ऑनलाइन ठगी करने वाले ठग भी इसी समय में तेजी से सक्रिय हुए।
मोबाइल की लत छोटे-छोटे बच्चों की मानसिक स्थिति को बयां कर रही है, रात भर बच्चों का सोशल साइट्स पर इस तरीके से एक्टिव रहना खतरे की घंटी है। आज हर परिवार का बच्चा सोशल साइट की गतिविधियों में व्यस्त है, आखिरकार मोबाइल बच्चों के लिए क्यों जरूरी है इस सवाल का जवाब भी अभिभावकों को खुद ही देना होगा, अगर बच्चे अभिभावकों का मोबाइल चलाते हैं तो क्यों? बच्चे अगर अपने अभिभावकों से किसी बात की जिद करते हैं तो अभिभावकों को उन्हें समझाना चाहिए, न कि उनकी जिद को पूरा करना। कई बच्चे बड़े होकर सिर्फ अभिभावकों के ठीक से ध्यान न देने की वजह से बिगड़ते हैं, बच्चे स्कूलों के दिनों में कुछ ही घंटे बिताते हैं, शिक्षक बच्चों के सर्वागीण विकास की तरफ ध्यान देते हैं। लेकिन इसे आगे बढ़ाने का कार्य भी अभिभावकों को करना होगा।
मोबाइल की लत बच्चों के लिए नुकसानदायक है। मोबाइल की स्क्रीन पर उपलब्ध प्लेटफार्म बच्चों को अच्छाई के साथ बुराई की तरफ ले जाते हैं।

रामनिवास सभापति व सुदेश देवी उपसभापति बने

सभापति पद पर निर्वाचित रामनिवास, उपसभापति पद पर निर्वाचित सुदेश देवी
  • बिनौली कृषक सेवा सहकारी समिति पदधिकारियों का चुनाव

बिनौली: कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली के पदाधिकारियों के रविवार को हुए चुनाव में सभापति पद पर रामनिवास रंछाड व उपसभापति पति पद पर सुदेश देवी तितरौदा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्वाचन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि सभापति पर रामनिवास रंछाड व उपसभापति पद पर सुदेश देवी तितरौदा के ही नामांकन पत्र जमा हुए। जिसके चलते दोनों निर्विरोध निर्वाचित हुए। रामनिवास के सभापति बनने पर पूर्व प्रधान समरपाल सिंह, रामपाल हिलवाड़ी, मनोज डायरेक्टर, अशोक आर्य, उपेंद्र प्रधान, अखिलेश सौलंकी, बिजेंद्र सिंह, कुलवीर धामा, रामकुमार भगत, महिपाल सिंह भेड़िया, राहुल तोमर, मांगेराम, सुधीर तोमर आदि ने खुशी जताई है।

स्काउट-गाइड़ कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित

पं.दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट काॅलिज के बी.एड़. विभाग में स्काउट-गाइड कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन किया गया

मेरठ। पं. दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज के बी.एड़. विभाग में गत एक सप्ताह से चल रहे स्काउट-गाइड़ कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रो. सुरक्षा पाल, आई.आई.एम.टी. विश्वविद्यालय की अनुसंधान सलाहकार और कॉलेज के निदेशक डा.निर्देश वशिष्ठ ने स्काउट तथा गाइड़ द्वारा लगाये गये शिविरों का निरीक्षण किया।
पं.दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज की डा.नीता गौड़ ने स्वागत अभिभाषण दिया। अपने संबोधन में प्रो.सुरक्षा पाल ने कहा कि स्काउट एण्ड गाईड की समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा में स्काउट-गाईड के अन्तर्गत विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में समायोजन करना सिखाया जाता है। स्काउट-गाइड को पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी व वफादारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना चाहिए।
प्राचार्या प्रो.ऋतु भारद्वाज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित जन का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। प्रो.रचना त्यागी, डा.मंजू चौधरी, डा.अमित शर्मा, डा.तबस्सुम, डा.प्रतिमा एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। शिविर का संचालन बिटोपन राजबोन्गशी द्वारा किया गया।

बिजवाड़ा से रणवीर बने संचालक

बिनौली सहकारी समिति के बाहर तैनात पुलिस बल

विकास बड़गुर्जर, ब्यूरो चीफ
बिनौली: कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली के संचालक मंडल का चुनाव शनिवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शांति पूर्वक संपन्न हुआ।निर्वाचन अधिकारी सचिन कुमार व सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल मान की देखरेख में सुबह दस बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। जिसके बाद मतगणना शुरू हुई। जिसमें बिनौली के वार्ड न.-आठ से पूर्व विधायक त्रिपाल धामा के भतीजे प्रशांत ने 43 मतों से अपने प्रतिद्वंदी नीरज को हराया। बिजवाड़ा के वार्ड न.-सात से रणवीर सिंह ने अपने प्रतिद्वन्दी ब्रजेश को 117 मतों से हराया। जिवाना गुलियांन के वार्ड तीन से सुनील ने अपने प्रतिद्वन्दी जयप्रकाश को 121 मतों से हराया। कमाला के वार्ड एक से मांगेराम ने प्रेमचंद को 39 मतों से हराया। दरकावदा के वार्ड चार से कालूराम ने सतेंद्र को 50 मतों से हराया।

श्रेष्ठ कर्म और पुरुषार्थ से मानव कल्याण: अरविंद शास्त्री

बरनावा लाक्षागृह पर यज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु

विकास बड़गुर्जर,ब्यूरो चीफ
बिनौली: बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल परिसर में शनिवार को सामवेद परायण यज्ञ सम्पन्न हुआ। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की।
आयोजन के ब्रह्मा प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने वेदोपदेश देते हुए कहा कि यज्ञ पूर्ण वैज्ञानिक विधा है। कल्प वृक्ष भी एक यज्ञ है, जिसके नीचे बैठकर हम अपनी कामनाओं को सार्थक कर सकते हैं। वेद हमे मनुष्य बनने व उत्तम संतान पैदा करने का आदेश देता है। यज्ञ संसार की नाभि है। परमात्मा के कल्प वृक्ष रूपी यज्ञ को अपने घरों में स्थापित करना चाहिए। नित्य नियम से यज्ञ करने से मानव का जीवन सुखमय बन सकता है। स्वामी सत्यवेश ने समाज सुधार से ओतप्रोत कविताएं प्रस्तुत की। आचार्य अंकुर भारद्वाज ने भजन, आचार्य संजीव शास्त्री व देवेंद्र शास्त्री ने सस्वर वेदपाठ किया। पूनम गर्ग परिवार के सदस्य यज्ञमान रहे।
इस मौके पर उमानंद त्यागी, विनोद करनावल, अनुराधा, बुद्धप्रकाश त्यागी, रामौतार शर्मा, जितेंद्र, पुष्पा देवी, मलिका सिंघल, अथर्व गर्ग, दिलावर आर्य आदि मौजूद रहे।

भाजपा की नीतियां किसान विरोधी: नीरपाल सिंह

विकास बड़गुर्जर,ब्यूरो चीफ
बिनौली: रालोद खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजी पतियों के दबाव में किसानों का शोषण कर रही है।
चौधरी नीरपाल सिंह ने पुसार गाँव में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन नहीं दे रही है। भाजपा सरकार में किसान मजदूर और आमजन त्रस्त है। गन्ना किसानो को निजी मिलों द्वारा बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। भाजपा लोकतंत्र का हनन कर रही है। विपक्ष के नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपनी सांसद निधि खिलाड़ियों और खेल मैदानों पर खर्च कर रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए 19 तारीख को गांव वोपुरा में दंगल में भाग लेने आ रहे है। उन्होंने कहा सरकार को अन्नदाताओं का सम्मान करना चाहिए और फसलो का वाजिब दाम देना चाहिए। इस समय बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को जो नुकसान हो रहा है, उसका मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों ने जो कर्ज ले रखे हैं, गन्ना भुगतान नही होने के तक ब्याज में छूट मिले, यह रालोद की मांग है। इस दौरान राजू तोमर सिरसली, विनोद खेड़ा, जसवीर, सचिन पंडित आदि मौजूद रहे।

डा.अनिल आर्य ने किया नवनियुक्त एसपी अर्पित विजयवर्गीय का स्वागत

डा.अनिल आर्य ने नवनियुक्त एसपी अर्पित विजयवर्गीय को फूल बुग्गा व मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत किया

विकास बड़गुर्जर, ब्यूरो चीफ
बागपत। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना बागपत के निदेशक डा.अनिल आर्य ने बागपत के नव नियुक्त एसपी अर्पित विजयवर्गीय को फूल बुग्गा व मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत किया।
डा.अनिल आर्य ने नवनियुक्त एसपी अर्पित विजयवर्गीय को बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में बागपत जनपद अपराध मुक्त होगा और लोगों की सभी समस्याओं का वह प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे। शासन ने बागपत के निवर्तमान एसपी नीरज कुमार जादौन का बिजनौर में एसपी के पद पर तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर मुजफ्फरनगर में एएसपी के पद पर तैनात अर्पित विजयवर्गीय को प्रमोशन देकर बागपत का नया एसपी बनाकर भेजा है। उन्होंने बागपत आकर अपना चार्ज ग्रहण कर लिया। अनिल आर्य ने नए एसपी को अपना हर तरीके से सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

परमात्मा की स्तुति से होगा मानव कल्याण: अरविंद शास्त्री

बरनावा लाक्षावृह पर यज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में शुक्रवार को दो दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ शुरू हुआ। वैदिक विद्वान अरविंद शास्त्री ने कहा कि परमात्मा की स्तुति करने पर मानव कल्याण होगा।
वैदिक विद्वान प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को संसार रूपी नदी को पार करने के लिए वेद के ज्ञान विज्ञान से जुड़ना होगा। वेद परमात्मा की वाणी है। वैदिक विचारधारा को आत्मसात कर नित्य यज्ञ कर्म करने वाला मनुष्य सदा सुखी रहता है। संस्कारो के बिना मानव जीवन सार्थक नही है। परमात्मा की सच्ची भक्ति से मानव कल्याण होगा। आचार्य संजीव शास्त्री व देवेंद्र शास्त्री ने सस्वर वेदपाठ किया। आयोजन में मोहनलाल गुप्ता परिवार यज्ञमान रहा।
इस अवसर पर शौदान शास्त्री, परी, अथर्व गर्ग, स्वीटी, पूनम गर्ग, मलिका सिंघल, पुष्पा मित्तल, दिलावर, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

किसानों के साथ अन्याय कर रही सरकार: नीरपाल सिंह

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बड़ौत: रालोद खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की फसलों का वाजिब दाम दिलाने में विफल रही है।
बड़ोली स्थित उज्ज्वला होटल में रालोद खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान किसानों की समस्याओं के समाधान न करने के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान आमजन और युवा पूरी तरह त्रस्त है। किसानों की इतनी दुर्दशा किसी भी सरकार में नहीं हुई, जितनी भाजपा सरकार में हो रही है। किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। आलू किसान परेशान हैं, प्याज का किसान आंसू बहा रहा है और गन्ना किसान को निजी मिलों द्वारा बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। निजी मिल मालिकों और सरकार में सांठगांठ होने के कारण गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार से पीड़ित किसान फिर आंदोलन की राह पर जाने वाला है। भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। भाजपा सरकार द्वारा निजी नलकूपो के बिजली बिलों का माफी का ढोल पीटा जा रहा है और निजी नलकूपों पर मीटर लगाने की शर्त लगा रही है। उन्होंने कहा जब सरकार बिजली मुफ्त देना चाहती है, तो मीटर किस लिए लगा रही है। यह किसानों का शोषण है। सरकार लोकतंत्र का हनन कर रही है, और विपक्ष के नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपनी सांसद निधि खिलाड़ियों और खेल मैदानों पर खर्च कर रहे हैं खेलों को बढ़ावा देने के लिए 19 तारीख को गांव वोपुरा में आ रहे हैं। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल, राजू तोमर सिरसली, सोमपाल, बिट्टू, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

संभल में कोल्ड स्टोरेज हादसे में पीड़ितों के लिए सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, 6 की हो चुकी है मौत

  • संभल में एक निजी कोल्ड स्टोरेज के चैंबर की छत ढहने से एक बड़ा हादसा हुआ है। इसपर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र में एक निजी कोल्ड स्टोरेज के चैंबर की छत ढहने से मलबे में दबकर मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का एलान कर दिया है। हादसे में मरने वालों को परिजनों को दो-दो लाख रुपए देने का एलान किया गया है।
संभल की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम योगी ने कहा, “जनपद सम्भल के चंदौसी स्थित कोल्ड स्टोर दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”
कितना मिला मुआवजा?
जबकि सीएम योगी के दफ्तर द्वारा किए गए ट्वीट में मुआवजे के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया, “महाराज जी ने मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख और गंभीर घायलों को ₹50-50 हजार प्रदान करने के साथ सभी घायलों के निःशुल्क उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। महाराज जी ने कमिश्नर एवं डीआईजी, मुरादाबाद की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए भी निर्देश दिए हैं।”
हादसे के बारे में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, “चंदौसी थाना क्षेत्र के मई गांव में इस्लाम नगर मार्ग पर स्थित एक निजी कोल्ड स्टोरेज के चैंबर की छत गुरुवार को अचानक ढह गई थी। इस घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.” बंसल के मुताबिक, मलबे में से कंक्रीट और अन्य निर्माण सामग्री हटा ली गई है और अब आलू के बोरों को निकालने का काम किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि हादसे में घायल 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ अन्य लोगों के भी मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज में राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है। पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।