- ऊर्जा राज्य मंत्री डा.सोमेंद्र तोमर बुधवार को पहुचेंगे
ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में चंदायन गांव के मां दुर्गा देवी मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार मे प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी।
मंदिर में मंगलवार रात आसपास के गांवों व दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुचें। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुजारी धीरज पाठक के निर्देशन में पूजा-अर्चना कर माता रानी के समक्ष प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी। मेला संयोजक अशोकपाल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। उन्होंने बताया कि बुधवार रात प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डा.सोमेंद्र तोमर आरती व भक्ति संगीत संध्या में भाग लेंगें। श्रद्धालुओं ने मेले में लगे गगन चुम्मी हिंडोले, सर्कस, ब्रेक डांस आदि मनोरंजन के साधनों का लुफ्त उठाया तथा जमकर खरीददारी भी की।
सीओ ने किया निरीक्षण
सुरक्षा के मद्देनजर सीओ बागपत विजय चौधरी ने रात में पहुंचकर इंस्पेक्टर सलीम अहमद व पुलिस बल के साथ मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला संयोजक व थाना पुलिस को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान संयोजक अशोकपाल, लख्मीचंद, संदीप पाल, विनोद पाल, विपिन पाल, रविपाल, राजेशपाल आदि मौजूद रहे।
फ़जलपुर में हुआ मेले का शुभारंभ
फजलपुर सुंदरनगर गांव में स्थित मां भगवती दुर्गा देवी मंदिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद मंदिर समिति अध्यक्ष मास्टर चरण सिंह शर्मा, प्रबंधक प्रबंधक अरुण कुमार अरोड़ा व ग्राम प्रधान सधीर राजपूत ने माता के दरबार मे नारियल व प्रसाद चढ़ाकर मेले का शुभारंभ किया। पहले दिन कई प्रांतों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने माता रानी को प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।










शासन की ओर से प्रत्येक नव दम्पति को 35 हजार रूपये का चेक, 6 हजार रूपये व्यवस्था स्वरूप और दस हजार रूपये का सामान भेंट किया गया। एडीओ समाज कल्याण सतेन्द्र सिंह, नगर पंचायत ईओ विनोद कुमार शुक्ला, लिपिक मौ. इरफ़ान, पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह अहलावत, तंजेब सिंह, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह अहलावत, ग्राम प्रधान सलारपुर राजू धीमान, सचिव गौरव, कमल दास, पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या मे ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन मनोज वालिया द्वारा किया गया।


जिलाधिकारी राजकमल यादव सजल बागपत अभियान के प्रति बहुत गंभीर हैं उनके इस अभियान की आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ ने सराहना की उन्होंने कहा मंडल में सबसे बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारी हैं हर कोई उनकी कार्यशैली से उन्हें पहचानता है। हिंडन नदी के निर्मल बनाए जाने के लिए आयुक्त ने सभी को प्रेरित किया और कहा कि इस अभियान जब तक हिंडन व कृष्णा नदी निर्मल ना हो जाएं तब तक यह अभियान अनवरत संचालित रहेगा, जिससे की पानी का स्तर बड़ सके और जनपद में पानी की कोई कमी ना रहे सजल बागपत अभियान को निरंतर आगे बढ़ाए जाने के लिए जिलाधिकारी कटिबंध है।
जिलाधिकारी ने कहा सजल बागपत अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यो से जहां हिंडन नदी रिचार्ज होगी वहीं रजवाहों में भी पानी का मुक्त बहाव होगा। नहरों के अतिरिक्त पानी को भी इस पुनर्जीवित जल संग्रहण क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। साथ ही वर्षा के समय जल संरक्षण होने से भूजल स्तर में भी बढ़ोतरी होगी।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.रमेश चंद्र ने बताया कि जनपद में 462000 पशु है, जिसमें 100000 पशु पर एक मोबाइल वेटनरी यूनिट शासन द्वारा बागपत को मिली है। बागपत के लिए पांच यूनिट दी गई है, जिसमें से दो यूनिट बागपत को प्राप्त हो गई है जिसको आज जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। जो पशु घायल हो जाते हैं, पेट फुल जाते हैं, एक्सीडेंट हो जाते हैं ऐसे पशुओं का उपचार करने के लिए गाड़ी गांव में पहुंचेगी और पशुपालक के पशुओं का उपचार करेगी। इसके लिए शासन ने 1962 का हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार खतौली विधायक मदन भैया ने प्रेस नोट जारी कर जनपद मुजफ्फरनगर में जिला योजना समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों को समय पर सूचना न देने का आरोप लगाते हुए बताया कि जिला मुख्यालय पर वार्षिक योजना 2022-23 की विकास संबंधी जिला योजना समिति की बैठक रविवार को दोपहर तीन बजे जिला पंचायत सभागार में आहूत होना बताया गया। जिसकी सूचना मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर कार्यालय द्वारा सिर्फ औपचारिकता पूर्ण करने के उद्देश्य से एक व्हाट्सएप के द्वारा कुछ समय पूर्व ही भेजा गया जो की नेटवर्क के कारण इस और प्राप्त नहीं हो सका जबकि सामान्य सूचनाएं तक एक विशेष डाक वाहक से या दूरभाष वार्ता कर 24 घंटे पूर्व भेजी जाती है। जिला योजना समिति की बैठक की सूचना बहुत ही अहम होने के बावजूद बैठक की सूचना नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण व अलोकतांत्रिक है। खतौली विधायक मदन भैया ने बताया कि जिला योजना समिति के वह सदस्य होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा बैठक की सूचना न देना काफी गंभीर विषय है। उन्होंने साफ कहा कि यह खतौली विधानसभा क्षेत्र की जनता के अधिकारों का हनन माना जा रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव विधानसभा लखनऊ के साथ-साथ मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को पत्र भेजकर की हैं।
वर्तमान में दिल्ली मण्डल पर 1454 रूट किलोमीटर है और विद्युतीकरण की दृष्टि से कुल ट्रैक किलोमीटर 3266 किलोमीटर है। वर्ष 2021-2022 में शतप्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल करके भारतीय रेल के सर्वाधिक विद्युतीकृत ट्रैक किलोमीटर वाला मण्डल बन गया है। शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल करने वाला यह उत्तर रेलवे का पहला मण्डल है।





