ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: जिवाना के आर्य कन्या इंटर कालेज में वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद के तत्वाधान व डा.के.एस.सोलंकी फाउंडेशन के सौजन्य से निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन का आयोजन हुआ, जिसमें चिकित्सकों ने 400 रोगियों की जांच कर दवाइयां वितरित की।
शिविर का शुभारंभ संयोजक मेजर जनरल डा.के.एस. सोलंकी ने किया। नेत्र सर्जन डा.एस.केसिंघल ने आसपास के गांवों से आए 400 नेत्र रोगियों की जांच कर दवाइयां नि:शुल्क वितरित की। इस दौरान 50 रोगियों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया। जिनको ऑपरेशन के लिए गाजियाबाद ले जाया गया। प्रबंधक योगेंद्र सोलंकी, प्रधानाचार्य तेजबीरी देवी, वीरेंद्र कुमार एडवोकेट, एस.के.शर्मा, के.के.उपाध्याय, अतुल त्यागी, विजय शंकर, वीर बहादुर, रंजीता, बेब रानी, प्रियांशी आदि मौजूद रहे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved








गर्मी के मौसम को मद्देनजर पक्षी उद्धार मुहिम के तहत 175 मिट्टी के सकोरे वितरित गए, जिनमें पक्षियों के लिए रोजाना चोगा-पानी रखा जाएगा। सेवादार डा.पवन इंसा ने बताया कि बेपरवाह शाह मस्ताना महाराज ने 29 अप्रैल1948 को डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की। इस महीने को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी रूहानी स्थापना माह के रूप में मनाते हैं। पक्षी उद्धार मुहिम संबंधी डॉक्यूमेंट्री से पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के लिए प्रेरित किया गया। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की चिट्ठी भी पढ़कर अनुयायियों को सुनाई गई। इस अवसर पर हुए भंडारे में लोगों ने प्रसाद लंगर ग्रहण किया। आयोजन में कई प्रांतों से आए हजारों अनुयायियों के वाहनों की भीड़ से बडौत मेरठ मार्ग पर जाम लगा रहा।



स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट लोक मंच पर एलईडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।







शासन की ओर से नव दंपत्ति को 35 हजार का चैक, 6 हज़ार व्यवस्था स्वरूप और 10 हज़ार का सामान भेंट किया। एडीओ समाज कल्याण परवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत अनिल कीर्तज , एडीओ संजय कुमार, एडीओ सत्यपाल सिंह, सचिव अंकुर भारद्वाज, अनिल मान, रवींद्र यादव, निशांत चौधरी, गौरव राणा, कुबेर, कोटिल्य धामा, मोहित उज्ज्वल सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व सचिव मौजूद रहे।

मंत्री ने कार्यक्रम की सराहना की और घाट पर हाट कार्यक्रम के अंतर्गत फूड फेस्टिवल, मोटे अनाज इन से निर्मित व्यंजनों स्थानीय उत्पादों, पाक कला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वालों को मंत्री ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
वहीं केंद्र के स्वयंसेवक अमन कुमार ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की तर्ज पर प्रत्येक माह बेमिसाल बागपत के अंतर्गत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया, जिसको जिलाधिकारी ने सहर्ष स्वीकार किया और अपना सीयूजी नंबर भी साझा किया। वहीं वर्षपर्यंत उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मंडलों को नेहरू युवा केन्द्र की ओर से खेलकूद किट भी वितरित की गई।